हाथरस थाना सासनी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बसई काजी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय नीरज पुत्र दिनेश चंद्र शर्मा, निवासी बसई काजी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज देर रात किसी काम से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
हाथरस थाना सासनी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बसई काजी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय नीरज पुत्र दिनेश चंद्र शर्मा, निवासी बसई काजी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज देर रात किसी काम से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
- हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बसई काजी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय नीरज पुत्र दिनेश चंद्र शर्मा, निवासी बसई काजी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज देर रात किसी काम से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।1
- 6 साल की मासूम बच्ची का किया रेप अभी तक कोई सुनवाई न हुई सरकार क्या सो रही है यह क्या हो रहा है इंसाफ दो1
- बागेश्वर के निजी स्कूलों ने थोपीं महंगी किताबें, अभिभावक नाराज; शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए. बागेश्वर जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होते ही निजी स्कूलों द्वारा महंगी किताबें थोपने का विवाद गरमा गया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि एनसीईआरटी की सस्ती किताबों को नजरअंदाज कर निजी प्रकाशकों की ऊंची कीमत वाली किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जहां एनसीईआरटी की किताबें मात्र 70 से 90 रुपये में उपलब्ध हैं, वहीं निजी किताबों के लिए 375 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्या ने कहा कि यदि कोई अनियमितता पाई गई तो स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक संगठनों ने भी इस मुद्दे पर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि छात्रों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण किताबें उपलब्ध कराई जा सकें।1
- 15 अप्रैल को अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के कुशल निर्देशन में अग्निशमन टीम द्वारा ओरियन मेंटल फैक्ट्री, ताड़ीखेत में जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन टीम द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना के रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन टीम द्वारा संस्थान में उपलब्ध आपातकालीन निकास मार्गों को सदैव अवरोध मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित एवं त्वरित निकासी सुनिश्चित की जा सके।1
- Post by MAHAVIRSINGH1
- जिले में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आया, छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर जिले से आज शिक्षा के क्षेत्र में गर्व की खबर सामने आई है, जहां सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। इस परिणाम में सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ के छात्र रक्षित पंत ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया और जिला टॉपर बने। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रजिया सिद्दीकी ने सभी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे मेहनत व मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इसी विद्यालय के अन्य छात्र भी पीछे नहीं रहे, नियति अगरकोटी ने 96.6 प्रतिशत, यश मिश्रा ने 96.4 प्रतिशत, शिवांशी जोशी ने 94.8 प्रतिशत, हर्षिता दीपक ने 94.6 प्रतिशत और रिया पुरोहित ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। छात्रा याशिका पंत ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, अमन खोलिया ने 96.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय और रिषिका अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमन खोलिया ने हिंदी में 100 में से 100 अंक और याशिका पंत ने 99 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य सीमा जोशी पांडे, एकेडमिक हेड ओपी फुलारा, कोऑर्डिनेटर दीपक राणा व मुकुल कटोलिया सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों को बधाई दी। क्लास टीचर्स रोहित कुमार, दिव्यांशु अधिकारी और पीआरओ शालिनी साम्बल व दीपक पांडे ने भी खुशी जताई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कौसानी में भी शानदार प्रदर्शन रहा, जहां प्रशांत बिष्ट ने 93.8 प्रतिशत, संस्कृति भारद्वाज ने 92.6 प्रतिशत और राहुल बिष्ट ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह परिणाम दर्शाता है कि बागेश्वर के छात्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। #CBSEBoard #Class10Result #DistrictTopper #Bageshwar #EducationNews #SuccessStory1
- नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और वर्षों से लंबित जनसमस्याओं को लेकर अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि 17 अप्रैल को जिला मुख्यालय टिहरी में ‘जन आक्रोश रैली’ निकाली जाएगी। यह रैली पारंपरिक ढोल-दमाऊ के साथ सरकार को जगाने के उद्देश्य से आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता शामिल होगी। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी आंदोलन में मौजूद रहेंगे। सरकार पर उपेक्षा का आरोप, जनता परेशान विधायक नेगी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाया है। इससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। ये हैं प्रमुख मांगें प्रेस वार्ता में विधायक नेगी ने क्षेत्र की अहम मांगों को सामने रखा, जिनमें शामिल हैं— डोबरा-चांठी पुल से मोटना तक 8 किमी सड़क का हॉट मिक्स डामरीकरण फेकवाल एवं गंगाडी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करना सेम नागराज मंदिर मार्ग पर कैनोपी और सुदृढ़ीकरण टिहरी झील रिंग रोड के साथ ग्रामीण बाजारों का निर्माण LPG गैस आपूर्ति बहाल करना लंबित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करना टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन आपूर्ति सुनिश्चित करना अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच पर स्थिति स्पष्ट करना जल जीवन मिशन में संभावित घोटाले की निष्पक्ष जांच जंगली जानवरों से सुरक्षा और पीड़ितों को ₹10 लाख मुआवजा खैट पर्वत और पीढ़ी वन क्षेत्र को पर्यटन हब बनाना प्रतापनगर को मसूरी की तर्ज पर पर्यटन स्थल विकसित करना राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को वित्तीय स्वीकृति टिपरी-मदननेगी रोपवे का पुनः संचालन रिंग रोड प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा आंदोलन और होगा तेज—नेगी विधायक नेगी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द इन मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने जनता से 17 अप्रैल के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। राजनीति में बढ़ेगी गर्मी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की भागीदारी से यह साफ है कि यह मुद्दा अब राजनीतिक रूप से भी गरमाने वाला है। आने वाले दिनों में टिहरी की राजनीति में हलचल तेज होने की पूरी संभावना है। अब सभी की नजरें 17 अप्रैल पर टिकी हैं, जब प्रतापनगर की जनता अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।1
- 17 अप्रैल को बिभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर ढोल - नगाड़ो के साथ कांग्रेस निकालेगी टिहरी मे जनाक्रोश रैली1