Shuru
Apke Nagar Ki App…
*गाली देने के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, मारपीट का मामला दर्ज* सरीला(हमीरपुर)। थाना चिकासी के चंदवारी डांडा गांव में गाली देने के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि तीन भाइयों ने मिलकर एक युवक को जमकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरूद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष चिकासी मयंक सिंह चंदेल का कहना है कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
*गाली देने के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, मारपीट का मामला दर्ज* सरीला(हमीरपुर)। थाना चिकासी के चंदवारी डांडा गांव में गाली देने के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि तीन भाइयों ने मिलकर एक युवक को जमकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरूद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष चिकासी मयंक सिंह चंदेल का कहना है कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
- User1894Hamirpur, Uttar Pradesh👏4 hrs ago
- User1894Hamirpur, Uttar Pradesh👏4 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गुरसराय (झांसी)। जनपद झांसी के थाना गुरसराय क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम, एसएसआई महेंद्र सिंह भदौरिया, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, एचजीसीसी दीपेंद्र तथा महिला आरक्षी आकांक्षा की टीम द्वारा कस्बा गुरसराय स्थित तालाब माता मंदिर एवं फुलकी माता मंदिर में दर्शन करने आई महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, सुमंगला योजना एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल मजदूरी न कराने, गुड टच और बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से समझाया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फ्रॉड कॉल, अनचाहे लिंक से बचाव के उपायों पर भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। यातायात नियमों के पालन के तहत “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई। अंत में टीम द्वारा जागरूकता पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- जनपद जालौन के जालौन विकासखंड में सोमवार को एलिमको (ALIMCO) द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर में कानपुर से एलिमको के कृत्रिम अंग विशेषज्ञ डॉ ब्रजेश कुमार,हियरिंग विशेषज्ञ डॉ अशोक प्रताप सिंह तथा डाटा मैनेजमेंट से जुड़े अंकित बाजपेयी उपस्थित रहे। एलिमको की ADIP स्कीम के तहत 26 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिसमें सुनने की मशीन, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड साइकिल, छड़ी और बैसाखी शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 29 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिसमें हियरिंग मशीन, व्हीलचेयर, छड़ी, सिलिकॉन कुशन, स्पाइनल सपोर्ट और कमोड वाली कुर्सी जैसे उपकरण शामिल हैं। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा सभी लाभार्थियों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उपकरण चिन्हित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने इस पहल की सराहना की। बताया कि आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।1
- पुरानी रंजिश के चलते पुत्र की गोली मारकर हत्या1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त विजय सिंह पुत्र स्व0 डालचंद्र निवासी ग्राम नारायणपुर थाना रुरा को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1
- वर्दी बदली, थाना बदला… पर केस डायरी वही चली कट-पेस्ट की केस डायरी, ट्रांसफर के बाद भी विवेचना; 4 साल बाद कोर्ट पहुँची एफआर—न्याय या ‘केस मैनेजमेंट’? #जालौन 👉 “ट्रांसफर के बाद कलम चली, तारीखों पर पेन चली—और 4 साल बाद कोर्ट चली… आखिर सच क्या है?” उरई/जालौन। लॉकडाउन 2020 के दौरान दुकान में आगजनी से जुड़े कोतवाली उरई के मुकदमा अपराध संख्या 348/2020 (धारा 436, 504, 506 IPC) में सामने आए दस्तावेजों व जनसूचना ने पुलिस विवेचना पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में ट्रांसफर के बाद भी विवेचना जारी रहने, केस डायरी में कथित कटिंग-पेस्ट और फाइनल रिपोर्ट (FR) को चार साल बाद न्यायालय में दाखिल किए जाने जैसे आरोप उभर रहे हैं। दस्तावेजों के अनुसार संबंधित उपनिरीक्षक का स्थानांतरण 29 जुलाई 2022 को हो गया और उन्होंने 03 अगस्त 2022 को थाना गोहन में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बावजूद आरोप है कि 04 अगस्त 2022 को उसी केस में केस डायरी (CD-24, 25, 26) तैयार कर फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। सवाल उठता है कि दूसरे थाने में ज्वाइन करने के अगले ही दिन उरई में विवेचना कैसे पूरी हुई। मामले में यह भी आरोप है कि केस डायरी के कई पर्चे डिजिटल CCTNS के बजाय सादे कागज पर तैयार किए गए। इतना ही नहीं, न्यायालय में दाखिल रिकॉर्ड में CD-8 से CD-23 तक तारीखों में पेन से कटिंग कर नई तारीखें लिखे जाने के आरोप हैं, जिससे अभिलेखों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। सबसे बड़ा विवाद समय-रेखा को लेकर है—जहां 04 अगस्त 2022 को FR तैयार होने की बात कही जा रही है, वहीं 03 जनवरी 2026 को उसे न्यायालय में दाखिल किया गया। यानी फाइल को कोर्ट तक पहुंचने में करीब चार साल लग गए। साथ ही, आरोप है कि अभियोजन आख्या भी केस डायरी में शामिल नहीं की गई। इन सबके बावजूद माननीय मजिस्ट्रेट द्वारा संज्ञान लिए जाने से कानूनी हलकों में चर्चा तेज है। सवाल यही है—क्या यह महज लापरवाही है या किसी बड़े खेल के संकेत?1
- जहां सामने से आ रही स्कार्पियो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट: मोहित, उरई1
- गुरसरांय (झांसी)। नगर गुरसरांय में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, जिला झांसी के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह कुशवाहा ने की। इस दौरान रेलवे में लोको पायलट पद पर चयनित सूरज कुशवाहा को समाज के लोगों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा भी की गई। सर्वसम्मति से महेश कुशवाहा को तहसील महामंत्री गरौठा, अवनीश कुशवाहा को नगर अध्यक्ष गरौठा, सुमित कुशवाहा को ब्लॉक अध्यक्ष बामौर, रमाकांत को ब्लॉक महामंत्री बामौर, अनुज कुशवाहा को चंदपुरा ब्लॉक अध्यक्ष गुरसरांय, हरनारायण कुशवाहा को नगर महामंत्री गुरसरांय तथा मानसिंह कुशवाहा को नगर उपाध्यक्ष गुरसरांय नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री अशोक कुशवाहा बाबूजी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुक्कन कुशवाहा, घमंडी लाल, जानकी कुशवाहा, धर्मदास, छन्नी कुशवाहा, अनिल अड़ज़रा, हेमंत कुशवाहा, राजेंद्र खिल्लावारी, अमृत बघेरा, रामनरेश बघेरा, रज्जन कुशवाहा, प्रेमनारायण डुडी, कमलेश कुशवाहा, पिंकू भैया सहित बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1