Shuru
Apke Nagar Ki App…
NHM संविदा कर्मियों ने उठाई नियमितीकरण समेत 8 सूत्रीय मांगें, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Updates Kaushambi
NHM संविदा कर्मियों ने उठाई नियमितीकरण समेत 8 सूत्रीय मांगें, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी। पुलिस लाइन कौशाम्बी में बुधवार को क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की परेड कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याओं और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।1
- किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग? कौशांबी। महेवाघाट के तिवारी का पुरवा गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल करीब 25 दिनों से सड़क पर गिरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाहपुर महेवाघाट पावर हाउस को मोबाइल के माध्यम से सूचना देने के बावजूद अब तक पोल नहीं हटाया गया। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, ग्रामीण और पशु गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कौशांबी में अधिकारियों के कार्य करने का तरीका भी सवालों के घेरे में है—क्या घटना होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी? ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल रास्ता खाली कराया जाए, विद्युत पोल को सही कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट: सत्यम कुमार चीफ एडिटर, डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।1
- गिरसा चौराहे पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र की सिंधिया चौकी अंतर्गत गिरसा चौराहा स्थित टीवीएस एजेंसी और शराब के ठेके के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गिरसा गांव निवासी छविराम यादव, कल्लू यादव और उसके भाई सहित कुछ अन्य लोगों पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि आरोपियों में से एक के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने सिंधिया चौकी पुलि गिरसा चौराहे पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र की सिंधिया चौकी अंतर्गत गिरसा चौराहा स्थित टीवीएस एजेंसी और शराब के ठेके के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गिरसा गांव निवासी छविराम यादव, कल्लू यादव और उसके भाई सहित कुछ अन्य लोगों पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि आरोपियों में से एक के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने सिंधिया चौकी पुलि1
- गोवा के विधायकों का कौशांबी दौरा 🔥 गोवा के विधायकों का कौशांबी दौरा, मऊ-मानिकपुर विधायक के आवास पर पहुंचा डेलिगेशन गोवा के विधायकों का कौशांबी दौरा 🔥 गोवा के विधायकों का कौशांबी दौरा, मऊ-मानिकपुर विधायक के आवास पर पहुंचा डेलिगेशन 📍 कौशांबी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के महिला गांव स्थित मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद द्विवेदी ‘लल्ली महाराज’ के आवास पर गोवा के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। 🤝 विधायक से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास और जनसेवा से जुड़े कार्यों पर चर्चा की। 🏗️ गोवा से आए जनप्रतिनिधियों ने मऊ-मानिकपुर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर संवाद किया। 👨👩👧👦 इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के परिजनों से भी मुलाकात की। परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। 💬 मुलाकात में क्षेत्रीय विकास, जनहित और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। 📌 गोवा के विधायकों का कौशांबी पहुंचकर विधायक के आवास पर मुलाकात करना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- कौशांबी में 20 साल से विकास का इंतजार, गड्ढों और जलभराव से ग्रामीण परेशान1
- कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के भिखियापुर गांव में कथित तौर पर खुलेआम जुए की फड़ सजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित रूप से जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि थाना पुलिस की जानकारी या संरक्षण में जुए की फड़ संचालित हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- मथुरा: वृंदावन में विधवा महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी की महिलाओं ने चप्पल-लाठी से पिटाई की UP / मथुरा-वृंदावन👉👉👉 धर्म की नगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हिम्मत गिरी नाम का एक साधु फेसबुक पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर संबंध बनाता था और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में वीडियो वायरल करने और बदनामी की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। डर के कारण कई पीड़ित महिलाएं शिकायत तक नहीं कर पा रही थीं। बताया जा रहा है कि करीब 100 महिलाओं को इसी तरह फंसाने का दावा किया जा रहा है। जब पीड़ित महिलाओं ने आपस में संपर्क किया तो पूरा मामला सामने आया। आक्रोशित महिलाओं ने एकजुट होकर साधु को चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां पहुंचते ही महिलाओं ने उसके बाल पकड़ लिए और चप्पल-लाठी से जमकर पिटाई कर दी। उसे कमरे से बाहर खींचकर लात-घूसों से भी पीटा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- कौशाम्बी- कोर्ट से लौटने के बाद घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला किशोर। मिली जानकारी अनुसार किशोर पर गांव की लड़की भगा ले जाने के मामले में लगभग तीन महीने गया था जेल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुटी। मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई कटरा मोहल्ला की है।1
- 🚨 कौशांबी: कच्ची दीवार गिरने से 18 वर्षीय युवती गंभीर घायल सिराथू तहसील के बलीपुर नारा गांव में कच्ची दीवार गिरने से भैरव प्रसाद की पुत्री अंशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल का जिला अस्पताल मंझनपुर में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी मौके पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पीड़ित परिवार की मदद कराई। लापरवाही पर लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए उप जिलाधिकारी सिराथू से लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। ग्रामीणों ने कहा—“आज तक हमारे गांव में सुख-दुख में शामिल होने कोई नेता नहीं आया, लेकिन प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी हमारे सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं।” रिपोर्ट: ज्ञानचंद1