*विधायक जिग्गा सुसारन होरो के पहल पर बघनी में 200 केवी का नया ट्रांसफर्मर लगाया गया* सिसई प्रखंड के बघनी गांव में सिसई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जिग्गा सुशारण होरो के पहल पर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका मंगलवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत् उद्घाटन किया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव और बिजली विभाग के द्वारा बताया गया कि 15 दिनों से ट्रान्सफर खराब था। जिसके कारण ग्रामीणों को फसल पटवन करने और भीष्ण गर्मी में भारी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलने के तुरंत बाद विधायक ने पहल कर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगवाया। मौके पर आजाद अंसारी, असरारुल हक, मुजीब अंसारी, मोईन अंसारी, अयूब अंसारी, शमशाद अंसारी, रिजवान अंसारी, समीर अंसारी, इरशाद अंसारी, हामिद अंसारी, शकील अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे
*विधायक जिग्गा सुसारन होरो के पहल पर बघनी में 200 केवी का नया ट्रांसफर्मर लगाया गया* सिसई प्रखंड के बघनी गांव में सिसई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जिग्गा सुशारण होरो के पहल पर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका मंगलवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत् उद्घाटन किया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव और बिजली विभाग के द्वारा बताया गया कि 15 दिनों से ट्रान्सफर खराब था। जिसके कारण ग्रामीणों को फसल पटवन करने और भीष्ण गर्मी में भारी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलने के तुरंत बाद विधायक ने पहल कर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगवाया। मौके पर आजाद अंसारी, असरारुल हक, मुजीब अंसारी, मोईन अंसारी, अयूब अंसारी, शमशाद अंसारी, रिजवान अंसारी, समीर अंसारी, इरशाद अंसारी, हामिद अंसारी, शकील अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे
- गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी अगस्त 2018 से लापता है। लापता होने के समय उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में 21 वर्ष हो चुकी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति अग्रवाल ने मीडिया से लापता बच्ची के रेस्क्यू अभियान को साझा करते हुए अपील किया कि इससे संबंधित किसी तरह की सूचना हो तो प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन द्वारा लापता युवती को खोजने पर ₹200000 का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही इस मामले पर किसी संदिग्ध की भी जानकारी मिलती है तो प्रशासन को सूचित करें, जिससे सकुशल युवती को वापस लाया जा सके। यहां बताते चले कि हाई कोर्ट के द्वारा अब तक युवती का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई गई है। जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा युद्ध स्तर से लापता बच्ची को ढूंढने में लगा है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी गुमला पहुंची थी और लापता युवती के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की थी, बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। बाइट, श्रुति अग्रवाल, एसडीपीओ, चैनपुर, गुमला2
- लोहरदगा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया जहाँ व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियाँ उजागर हुईं1
- Post by AAM JANATA1
- Post by MUKESH NATH1
- सखी मंडल की दीदी बनीं वाहन मालिक, डुमरी की महिलाओं को मिली नई पहचान डुमरी (गुमला): महिला सशक्तीकरण की दिशा में डुमरी प्रखंड के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम पाँच बजे बताया गया कि पलाश–झारखंड स्टेट प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित SVEP परियोजना अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत समाहरणालय गुमला में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो द्वारा डुमरी सहित तीन प्रखंडों की महिला लाभुकों को टाटा मैजिक सवारी वाहन की चाबी सौंपते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डुमरी प्रखंड की महिलाओं को इस योजना से विशेष लाभ मिला है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा सुदृढ़ होने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। रोशनी महिला मंडल दोदांग की कुसुम देवी सहित सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को वाहन प्रदान किया गया, जिससे वे अब स्वयं परिवहन सेवा संचालित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उपायुक्त ने कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के माध्यम से महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है तथा सुदूर गांवों में सुरक्षित और सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जारिका, जिला प्रबंधक स्किल्स एवं जॉब्स बिरेन बघवार, डुमरी सहित संबंधित प्रखंडों के कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। #Gumla #Dumri #SakhiMandal #MahilaSashaktikaran #JharkhandNews #WomenEmpowerment #RuralDevelopment #LocalNews #GumlaNews1
- Post by Sunderam Keshri1
- गुमला जिले के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी, जो अगस्त 2018 से लापता है, की तलाश हेतु गुमला पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लापता होने के समय पीड़िता की उम्र लगभग 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में लगभग 21 वर्ष हो चुकी है। पहचान के रूप में उसकी लंबाई करीब 4 फीट, चेहरा गोल तथा लापता होने के समय पीले रंग का सूट पहने होने की जानकारी प्राप्त है। इस संबंध में AHTU थाना कांड संख्या-03/2020, दिनांक 06 फरवरी 2020 को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा तकनीकी एवं भौतिक स्तर पर लगातार छानबीन की जा रही है, परंतु अब तक कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं हो सका है। *उक्त मामले के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), चैनपुर की अध्यक्षता में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गुमला के सभागार में किया किया। प्रेस वार्ता में मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा।1
- गुमला जिला के बिशुनपुर थाना अंतर्गत करचा गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध गनसा उरांव को उसके चचेरा भाई ने टांगी से मारकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुचे व पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर बिशनपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक गांव में झाड़फूंक का काम करता था। वही उसके चचेरा भाई संदीप उरांव का बच्चा नही हो रहा था, इस दोषी वह अपने भाई को मानता था कि उसी के द्वारा जादू टोना कर दिया गया है जिससे बच्चा नही हो रहा है। जैसे ही मृतक गनसा उरांव गांव से अपने घर लौट रहा था उसी दौरान अचानक से संदीप पीछे से टांगी लेकर पहुचा और गनसा के ऊपर वारकर मौत के घाट उतार दिया।2
- आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती — चैनपुर बीडीओ ने नौ पंचायत सचिवों को थमाया शो-कॉज नोटिस चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखण्ड में सरकारी आवास योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम चार बजे बताया गया कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पीएम जनमन आवास योजना के तहत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले नौ पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष दो हजार चौबीस-पच्चीस के अंतर्गत लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन कई पंचायतों में प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। बताया गया कि प्रखण्ड में आवास निर्माण की प्रगति जिला स्तर के औसत से काफी कम पाई गई, जिस पर प्रशासन ने गंभीर चिंता जताई है। स्पष्टीकरण मांगे गए पंचायत सचिवों में बामदा, मालम, बरवेनगर, बारडीह, छिछवानी, बेन्दोरा, चैनपुर, कातिंग एवं जनावल पंचायत के कर्मी शामिल हैं। जारी पत्र में बीडीओ ने स्पष्ट कहा है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य के प्रति उदासीनता स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता को दर्शाती है। सभी संबंधित पंचायत सचिवों को चौबीस घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त गुमला को भी भेजी गई है। #GumlaNews #Chainpur #PMAY #AwasYojana #JharkhandNews #RuralDevelopment #GovernmentAction #BreakingNews #PublicAppNews1