नगर पंचायत शंकरगढ़ में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर जांच करने एडीएम नगर *शंकरगढ़ में 'भ्रष्टाचार' पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक: ADM नगर ने खुद कराई बोरवेल की खुदाई, EO को लगाई कड़ी फटकार* शंकरगढ़ (प्रयागराज)। नगर पंचायत शंकरगढ़ की जनता के लिए आज का दिन 'न्याय की सुबह' जैसा रहा। अनादि टीवी की खबर के जोरदार धमाके के बाद प्रयागराज जिलाधिकारी का चाबुक ऐसा चला कि भ्रष्टाचार के अड्डों में हड़कंप मच गया। डीएम के आदेश पर एडीएम नगर सत्यम मिश्रा व एसडीएम बारा भारी लाव-लश्कर के साथ शंकरगढ़ पहुंचे, तो अधिकारियों और कर्मचारियों के पसीने छूट गए। *खबर का महा-असर: फाइलों से निकलकर जमीन पर उतरी जांच* अनादि टीवी द्वारा भ्रष्टाचार और सभासदों के इस्तीफे की खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासन गहरी नींद से जागा। जिलाधिकारी ने तत्काल एक विशेष जांच टीम गठित की। आज एडीएम नगर व एसडीएम बारा ने नगर पंचायत कार्यालय में डेरा डाला और नाराज सभासदों के साथ बंद कमरे में मैराथन वार्ता की। सभासदों ने जब भ्रष्टाचार का 'कच्चा चिट्ठा' खोला, तो एडीएम नगर ने बिना देर किए सीधे ग्राउंड जीरो का रुख किया। *नगर पंचायत शंकरगढ़ में जांच के दौरान मौके पर खुला राज:* जब बाहर निकले समरसेबल और पाइप भ्रष्टाचार की गहराई नापने के लिए एडीएम प्रशासन ने खुद खड़े होकर दो बोरवेल समरसेबल को बाहर निकलवाया। बोरवेल की गहराई और डाले गए पाइपों की एक-एक इंच की जांच की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद नगर पंचायत वासियों का गुस्सा भी फूट पड़ा। जनता ने एडीएम के सामने अधिकारियों की मनमानी और धांधली की पोल खोलकर रख दी। *लापरवाही पर भड़के ADM,नगर ने EO को दी सख्त चेतावनी* स्थलीय निरीक्षण के दौरान बदहाल सफाई व्यवस्था और तकनीकी खामियां देखकर एडीएम नगर का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (EO) अमित कुमार यादव के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और दो टूक शब्दों में कहा— "जनता के पैसे की बर्बादी और काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" *जांच के दौरान खामियां मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई' तय!* जांच के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए एडीएम नगर सत्यम मिश्रा ने शंकरगढ़ की जनता को आश्वस्त किया कि यह कोई खानापूर्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि: "कागजी और स्थलीय जांच पूरी हो चुकी है। गड़बड़ी की परतें खुल रही हैं, जांच रिपोर्ट आते ही संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी जो मिसाल बनेगी।" *जनता का दिल खुश:* शंकरगढ़ की जनता में आज इस बात की खुशी है कि उनके हक की आवाज अब अधिकारियों के कानों तक पहुँच चुकी है। बोरवेल की जांच और एडीएम के सख्त तेवरों ने साफ कर दिया है कि अब भ्रष्टाचारियों के दिन गिनती के रह गए हैं।

- *शंकरगढ़ में 'भ्रष्टाचार' पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक: ADM नगर ने खुद कराई बोरवेल की खुदाई, EO को लगाई कड़ी फटकार* शंकरगढ़ (प्रयागराज)। नगर पंचायत शंकरगढ़ की जनता के लिए आज का दिन 'न्याय की सुबह' जैसा रहा। अनादि टीवी की खबर के जोरदार धमाके के बाद प्रयागराज जिलाधिकारी का चाबुक ऐसा चला कि भ्रष्टाचार के अड्डों में हड़कंप मच गया। डीएम के आदेश पर एडीएम नगर सत्यम मिश्रा व एसडीएम बारा भारी लाव-लश्कर के साथ शंकरगढ़ पहुंचे, तो अधिकारियों और कर्मचारियों के पसीने छूट गए। *खबर का महा-असर: फाइलों से निकलकर जमीन पर उतरी जांच* अनादि टीवी द्वारा भ्रष्टाचार और सभासदों के इस्तीफे की खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासन गहरी नींद से जागा। जिलाधिकारी ने तत्काल एक विशेष जांच टीम गठित की। आज एडीएम नगर व एसडीएम बारा ने नगर पंचायत कार्यालय में डेरा डाला और नाराज सभासदों के साथ बंद कमरे में मैराथन वार्ता की। सभासदों ने जब भ्रष्टाचार का 'कच्चा चिट्ठा' खोला, तो एडीएम नगर ने बिना देर किए सीधे ग्राउंड जीरो का रुख किया। *नगर पंचायत शंकरगढ़ में जांच के दौरान मौके पर खुला राज:* जब बाहर निकले समरसेबल और पाइप भ्रष्टाचार की गहराई नापने के लिए एडीएम प्रशासन ने खुद खड़े होकर दो बोरवेल समरसेबल को बाहर निकलवाया। बोरवेल की गहराई और डाले गए पाइपों की एक-एक इंच की जांच की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद नगर पंचायत वासियों का गुस्सा भी फूट पड़ा। जनता ने एडीएम के सामने अधिकारियों की मनमानी और धांधली की पोल खोलकर रख दी। *लापरवाही पर भड़के ADM,नगर ने EO को दी सख्त चेतावनी* स्थलीय निरीक्षण के दौरान बदहाल सफाई व्यवस्था और तकनीकी खामियां देखकर एडीएम नगर का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (EO) अमित कुमार यादव के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और दो टूक शब्दों में कहा— "जनता के पैसे की बर्बादी और काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" *जांच के दौरान खामियां मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई' तय!* जांच के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए एडीएम नगर सत्यम मिश्रा ने शंकरगढ़ की जनता को आश्वस्त किया कि यह कोई खानापूर्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि: "कागजी और स्थलीय जांच पूरी हो चुकी है। गड़बड़ी की परतें खुल रही हैं, जांच रिपोर्ट आते ही संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी जो मिसाल बनेगी।" *जनता का दिल खुश:* शंकरगढ़ की जनता में आज इस बात की खुशी है कि उनके हक की आवाज अब अधिकारियों के कानों तक पहुँच चुकी है। बोरवेल की जांच और एडीएम के सख्त तेवरों ने साफ कर दिया है कि अब भ्रष्टाचारियों के दिन गिनती के रह गए हैं।1
- कौंधियारा थाना क्षेत्र के मवैया गांव में आज शुक्रवार शाम पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष का युवक छत पर हथियार लहराते हुए नजर आया। जिसका वीडियो मौजूद लोगों ने बनाकर वायरल कर दिया।सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।1
- प्रयागराज जिले के घूरपुर मे शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा द्वारा शुक्रवार शाम घूरपुर बाजार में एक रैली आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में श्रमिकों और किसानों ने भाग लिया और विभिन्न श्रम व जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। सभा के दौरान वक्ताओं ने नोएडा में गिरफ्तार किए गए सभी मजदूरों की तत्काल रिहाई की मांग की। साथ ही उनके ऊपर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की भी अपील की गई। संगठन ने मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए घोषित 18,000 रुपये प्रति माह न्यूनतम वेतन को पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग की। रैली में चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को वापस लेने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा, स्मार्ट मीटर हटाने, वर्ष 2025 के बिजली बिलों को रद्द करने तथा सभी उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग भी की गई। किसानों के लिए नलकूपों पर पूरी तरह मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। सभा में मनरेगा को बहाल कर वर्ष में 200 दिन रोजगार और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान नीतियां मजदूरों और किसानों के हितों के खिलाफ हैं, जिन्हें बदलना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- भारत विकास परिषद द्वारा प्याऊ का शुभारम्भ एवं मातृ-वन्दन भारत विकास परिषद 'मंगलम्" द्वारा अल्लापुर लेबर चौराहे पर पर्यटकों की सुविधा हेतु शीतल-जल के प्याऊ का उद्घाटन "श्रम दिवस" के अवसर पर "मजदूर हिन्द महासभा" के वरिष्ठ नेता भोला नाथ तिवारी ने किया। "श्रम दिवस" पर श्रमिकों एवं स्वच्छ राष्ट्र - स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना को सार्थक करने के सहयोगी स्वच्छताकर्मियों को भी अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के मुख्य संरक्षक शिवनन्दन गुप्त,संरक्षक नागेन्द्र सिंह, अध्यक्ष वी पी गुप्ता, सचिव सुनील श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल, समाजसेवी सतीश कुमार गुप्त, पूर्व सचिव दीपा जोशी, अधिवक्ता शैलेन्द्र अवस्थी, अधिवक्ता प्रदीप चन्द्र जोशी, सदस्य विनायक शंकर मिश्र, अनामिका जी, , संस्कार संयोजक सुधीर द्विवेदी, संयोजक मनीष कुमार सिंह, सिद्धार्थ जी, देवेन्द्र जोशी, मिथिलेश कुमार, डाॅ ए के प्रजापति, दुर्गेश दुबे, विजय अभिनन्दन मिश्र, सफाई नायक अर्जुन, एवं पुण्यकार्य के विशिष्ट सहयोगी किन्नर समाज के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थित रही। भारत विकास परिषद के पदाधिकारीगण ने "मातृ वन्दन" कर विनायक शंकर मिश्र की 94 वर्षीया पूज्यनीया माँ सावित्री देवी मिश्रा को अंगवस्त्रम एवं पुष्पहार , रामचरितमानस धर्मग्रन्थ भेंट कर अभिनन्दन कर आशीर्वाद लिया। मंगलम शाखा अध्यक्ष वीपी गुप्त की 58 वीं समृद्ध- स्वस्थ विवाह की वर्षगाँठ पर अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ, रामचरितमानस भेंट कर शुभकामनायें दीं।1
- राहुल गांधी के बयान पर आज फैसला बड़ी खबर इस वक्त की प्रयागराज से1
- आपका पसीना ही देश की असली ताकत - डॉ वाचस्पति एनटीपीसी लोहगरा में मजदूर दिवस पर विधायक डॉ. वाचस्पति का संदेश, श्रमिकों को मिला सम्मान और नई ऊर्जा बारा प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत लोहगरा स्थित एनटीपीसी परिसर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। इस मौके पर बारा विधायक डॉ.वाचस्पति स्वयं श्रमिकों के बीच पहुंचे और उनके हौसले को नई उड़ान दी।उन्होंने मजदूरों के बीच जाकर न केवल उनका अभिवादन किया, बल्कि उनके संघर्ष और मेहनत को नजदीक से समझते हुए हर उस हाथ को सम्मान दिया, जो देश की प्रगति की नींव मजबूत कर रहा है। अपने संबोधन में डॉ. वाचस्पति ने कहा, “आपकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष ही देश की असली ताकत है। आपके पसीने की हर बूंद राष्ट्र के विकास की कहानी लिखती है। आपका श्रम ही हमारा सम्मान है।” इसी दौरान विधायक ने विभागीय अधिकारियों से श्रमिकों के मानदेय को बढ़ाने हेतु भी कहा। इन शब्दों ने वहां मौजूद श्रमिकों के दिलों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर दिया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय प्रबंधन को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित दिनचर्या ही सफलता की असली कुंजी है। एनटीपीसी लोहगरा में आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि मेहनतकश श्रमिकों के सम्मान, उनके संघर्ष और उनके योगदान को सलाम करने का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा। मजदूर दिवस पर यह आयोजन लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बारा पावर प्लांट के अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि एवं सैंकड़ों श्रमिक मौजूद रहें।1