लोकार्पण के चार माह बाद भी शुरू नहीं हुआ मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, नागरिकों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य लाभ मुलताई। नगर में बनाए गए मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण हुए लगभग चार माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक क्लिनिक की सेवाएं प्रारम्भ नहीं हो सकी हैं। 25 लाख रुपये की लागत से तैयार यह भवन अभी भी बंद पड़ा हुआ है, जिससे नगर के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि चार माह पूर्व स्थानीय विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया था। उस समय उम्मीद जताई गई थी कि जल्द ही यहां से आम लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। लेकिन लोकार्पण के बाद भी क्लिनिक शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नगर के नागरिकों का कहना है कि नगर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है, ऐसे में तैयार भवन का उपयोग नहीं होना समझ से परे है। लोगों का कहना है कि यदि क्लिनिक शुरू हो जाए तो आसपास के वार्डों के लोगों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं इस मामले में नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि भवन का हैंडओवर स्वास्थ्य विभाग को किया जाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पत्राचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों द्वारा कार्यवाही होते ही क्लिनिक की सेवाएं प्रारम्भ कर दी जाएंगी। फिलहाल 25 लाख रुपये की लागत से बना यह क्लिनिक शुरू नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं कि इसे लापरवाही कहा जाए या फिर स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता। नगर के नागरिकों ने जल्द से जल्द क्लिनिक शुरू कर आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

- गर्मी की शुरुआत में ही आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। क्षेत्र के ग्राम लक्कलडजाम निवासी किसान अजीत रायपुरे के खेत में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई आग लगने से किसान के खेत में गेहूं की पकी फ़सल जलकर राख हो गई। आग की भीषण लपटों से घबराए आसपास के किसानों ने कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया और अन्य किसानों का गेहूं जलने से बचाया मिली जानकारी अनुसार किसान रायपुरे की गेहूं की फसल सुख कर तैयार हो गई थी अचानक लगी आग ने पूरी सफल राख कर दी आगजनी की घटना में किसान को लाखों रुपए का आर्थिक नुक्सान हुआ है। फिलहाल किसान ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।1
- सम्मान मिला आज परासिया अनुविभागीय adhikari व पत्रकार संघ1
- जीवित समाधि स्थल सिंगोड़ी पर उमड़ेगा लोगों का विशाल जनसैलाब ग्राम सिंगोड़ी में स्थित मेन रोड कबीरवाडा में होली पर्व के पावन अवसर पर रंग पंचमी के मौके पर विशाल मेला नगर के जीवित समाधि स्थल पंथ श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण में आज होली के दूसरे दिन से 5 दिवसीय विशाल भंडारा प्रारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होता है जिसके चलते इस जीवित - दरबार में लगातार 5 दिन तक प्रतिदिन भंडारा का आयोजन समिति के द्वारा होता है। समिति के सदस्यों ने बताया की यह रंग पंचमी का मेला सम्पूर्ण भारत वर्ष में प्रसिद्ध है। जंहा छिंदवाड़ा जिले सहित आसपास के अनेक जिलो और प्रदेशो से श्रद्धालुभक्तगण ग्राम सिंगोड़ी के इस जीवित समाधि स्थल सातवे वंशाचार्य के इस प्रांगण में पंथ श्री सुरुतिसनेही नाम साहेब के स्थल पर दर्शनार्थ हेतु पहुँचते है। ग्राम मे 4 मार्च से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया हैं जिसमें 8 मार्च को भक्तो की विशाल भीड़ इस समाधि स्थल पर उमड़ेगी। पांच दिन तक नगर में चलता रहता हैं विशाल भंडारा पंथ श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल कबीरवाड़ा प्रांगण में पांच दिवसीय भंडारा का आयोजन कबीरबाडा में कबीर समिति के द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें समिति के द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के साथ जीवित समाधि स्थल पर सर्वधर्म समभाव की भावना को लेकर रात्रि के समय लगातार पांच दिनो तक भंडारा का आयोजन यंहा किया जाता है साथ ही भंडारा का आयोजन हर वर्ष यंहा किया जाता है। जिसमे सभी धर्म संप्रदाय के लोग इस कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करते है भंडारा और मेले के आयोजन में लगातार समिति के लोग इसमें सहयोग प्रदान कर पांच दिवसीय विशाल भंडारा में योगदान दिया जाता है। इस विशाल रंगपंचमी मेला कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित नागपुर महाराष्ट्र वर्धा छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात यू पी आंध्रप्रदेश कर्नाटक दिल्ली बिहार सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु भक्तगण इस जीवित समाधि स्थल पर अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण करने हेतु मत्था टेकने यंहा पहुंचते है।1
- ग्राम जमुनिया में 26 वर्षीय युवक से तीन लोगों ने मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमुनिया में एक 26 वर्षीय युवक के साथ तीन लोगों ने विवाद करते हुए मारपीट की वह गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है जिसकी शिकायत फरियादी द्वारा आज दोपहर 2:00 के लगभग पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। फरियादी बेनी प्रसाद पिता कल्लू कहार उम्र 26 साल निवासी मंडी गेट के सामने ग्राम जमुनिया ने बताया कि आरोपी निलेश कहार भूरा कहार और दीपू कहार निवासी जमुनिया ने उससे अपने घर के सामने विवाद करते हुए मारपीट की व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है1
- ग्राम हथोड़ा में पानी का संकट कुआं और बोरवेल में पानी नहीं आ रहा है गांव वाले पानी पानी के लिए हो रहे हैं मैं नल चालक निलेश वर्मा की रिपोर्ट4
- Post by Hemraj Vishwakarma1
- पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार बैतूल, 6 मार्च 2026 - थाना कोतवाली पुलिस ने झल्लार निवासी बलराम पिता शंकर चान्गरे को अपनी पत्नी रंजना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। *घटना का विवरण:* - बलराम और उसकी पत्नी रंजना ग्राम हिवरखेड़ी में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते थे। - रंजना अक्सर एक रानू नाम की महिला के घर सो जाया करती थी, जिससे बलराम नाराज होता था। - विगत सप्ताह बलराम ने रंजना के साथ कई बार मारपीट की। - 4 मार्च को होली के दिन बलराम ने रंजना का सिर दीवाल में पटक दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। *पुलिस कार्रवाई:* - ईटभट्टा संचालक राजेन्द्र की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 175/26 धारा 103(1) BNS का पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया। - पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के निर्देशन में टीम गठित कर विवेचना की गई। - बलराम को 6 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। *जप्त वस्तु:* - बांस का डंडा *पुलिस टीम:* - देवकरण डेहरिया - उपनिरीक्षक राकेश सरयाम - सहायक उप निरीक्षक प्रवीण पचोरी - प्रधान आरक्षक अजय - नानकराम - आरक्षक रोहित - ओंकार1
- जीवित समाधि स्थल सिंगोड़ी पर उमड़ेगा लोगों का विशाल जनसैलाब ग्राम सिंगोड़ी में स्थित मेन रोड कबीरवाडा में होली पर्व के पावन अवसर पर रंग पंचमी के मौके पर विशाल मेला नगर के जीवित समाधि स्थल पंथ श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण में आज होली के दूसरे दिन से 5 दिवसीय विशाल भंडारा प्रारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होता है जिसके चलते इस जीवित - दरबार में लगातार 5 दिन तक प्रतिदिन भंडारा का आयोजन समिति के द्वारा होता है। समिति के सदस्यों ने बताया की यह रंग पंचमी का मेला सम्पूर्ण भारत वर्ष में प्रसिद्ध है। जंहा छिंदवाड़ा जिले सहित आसपास के अनेक जिलो और प्रदेशो से श्रद्धालुभक्तगण ग्राम सिंगोड़ी के इस जीवित समाधि स्थल सातवे वंशाचार्य के इस प्रांगण में पंथ श्री सुरुतिसनेही नाम साहेब के स्थल पर दर्शनार्थ हेतु पहुँचते है। ग्राम मे 4 मार्च से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया हैं जिसमें 8 मार्च को भक्तो की विशाल भीड़ इस समाधि स्थल पर उमड़ेगी। पांच दिन तक नगर में चलता रहता हैं विशाल भंडारा पंथ श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल कबीरवाड़ा प्रांगण में पांच दिवसीय भंडारा का आयोजन कबीरबाडा में कबीर समिति के द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें समिति के द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के साथ जीवित समाधि स्थल पर सर्वधर्म समभाव की भावना को लेकर रात्रि के समय लगातार पांच दिनो तक भंडारा का आयोजन यंहा किया जाता है साथ ही भंडारा का आयोजन हर वर्ष यंहा किया जाता है। जिसमे सभी धर्म संप्रदाय के लोग इस कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करते है भंडारा और मेले के आयोजन में लगातार समिति के लोग इसमें सहयोग प्रदान कर पांच दिवसीय विशाल भंडारा में योगदान दिया जाता है। इस विशाल रंगपंचमी मेला कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित नागपुर महाराष्ट्र वर्धा छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात यू पी आंध्रप्रदेश कर्नाटक दिल्ली बिहार सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु भक्तगण इस जीवित समाधि स्थल पर अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण करने हेतु मत्था टेकने यंहा पहुंचते है।1
- सोहागपुर विधानसभा के कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नरसिंहपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से पिछले वर्ष गाडरवाड़ा में हुई कक्षा छठवीं की मौत के मामले में निष्पक्षता से जांच करने की मांग की गई है। स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र के परिजनों को गोल-गोल जवाब देकर गुमराह किया जा रहा है। पुष्पराज पटेल द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो शुक्रवार दोपहर 2 बजे से क्षेत्र में काफी वायरल हो रहा है1