गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, वोल्वो बस ट्रेलर से भिड़ी, 4 की मौत 10 घायल जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर अंबरपुर टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 85 के पास बिहार से आ रही एक वोल्वो बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, वोल्वो बस ट्रेलर से भिड़ी, 4 की मौत 10 घायल जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर अंबरपुर टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 85 के पास बिहार से आ रही एक वोल्वो बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
- कार में CNG भरवाते समय अचानक सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि CNG सिलेंडर दो हिस्सों में टूट गया। धमाके से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए। हादसे में दो लोग घायल हो गए। कार में CNG भरवाते समय अचानक सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि CNG सिलेंडर दो हिस्सों में टूट गया। धमाके से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए। हादसे में दो लोग घायल हो गए।1
- आशा बहुओं ने बीडीओ पर अभद्र भाषा का आरोप लगायाः* सिद्धार्थनगर के जोगिया ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के दौरान हुआ विवाद सिद्धार्थनगर के जोगिया ब्लॉक परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक शिविर लगा था। यहां आशा बहुओं ने बीडीओ रामानंद वर्मा पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आशा बहुओं ने बताया कि वे सुबह करीब 10 बजे ब्लॉक परिसर में आ गई थीं। धूप और गर्मी के कारण वे कार्यालय के पास कुर्सियों पर बैठी थीं। इसी दौरान बीडीओ रामानंद वर्मा वहां पहुंचे और उन्हें 'गवार जाहिल' कहते हुए कुर्सी से उठ जाने को कहा। इस घटना के बाद आशा बहुएं ब्लॉक से बाहर आ गईं और सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सांसद जगदंबिका पाल और अपने विभाग के बड़े अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आशा बहुओं को ब्लॉक सभागार या पंडाल में बैठने के लिए कहा गया था। उन्होंने किसी भी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया।1
- डुमरियागंज की घटना को आप ने बताया शर्मनाक, विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील प्रांतीय अध्यक्ष इमरान लतीफ बोले- विकास के मुद्दे पर चर्चा के बजाय मामला मारपीट तक पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण सिद्धार्थनगर जिले मे आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने डुमरियागंज तहसील में हुई घटना को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने घटना को राजनीति के लिए शर्मनाक बताते हुए विपक्षी दलों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील की। डुमरियागंज स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इमरान लतीफ ने आरोप लगाया कि डिबेट के दौरान विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा के बजाय मामला मारपीट तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान संघर्ष की रही है, लेकिन डुमरियागंज की घटना में सपा कार्यकर्ता कमजोर स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। आप नेता ने दावा किया कि घटना से संबंधित वीडियो को भाजपा और सपा से जुड़े लोगों द्वारा हटाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के बाद उनके खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घटना को लेकर सपा की स्थानीय विधायक की ओर से अब तक सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इमरान लतीफ ने कहा कि डुमरियागंज में विपक्षी दलों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों से भाजपा के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने की अपील कमं उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस का केंद्र विकास और जनता से जुड़े मुद्दे होने चाहिए। किसी भी विवाद को हिंसा तक पहुंचना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। सिद्धार्थनगर जिले मे आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने डुमरियागंज तहसील में हुई घटना को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने घटना को राजनीति के लिए शर्मनाक बताते हुए विपक्षी दलों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील की। डुमरियागंज स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इमरान लतीफ ने आरोप लगाया कि डिबेट के दौरान विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा के बजाय मामला मारपीट तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान संघर्ष की रही है, लेकिन डुमरियागंज की घटना में सपा कार्यकर्ता कमजोर स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। आप नेता ने दावा किया कि घटना से संबंधित वीडियो को भाजपा और सपा से जुड़े लोगों द्वारा हटाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के बाद उनके खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घटना को लेकर सपा की स्थानीय विधायक की ओर से अब तक सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इमरान लतीफ ने कहा कि डुमरियागंज में विपक्षी दलों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों से भाजपा के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने की अपील कमं उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस का केंद्र विकास और जनता से जुड़े मुद्दे होने चाहिए। किसी भी विवाद को हिंसा तक पहुंचना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।1
- नगर पालिका परिषद बांसी मे विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार के लिए विधायक को दिया ज्ञापन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिनय राय ने आज शुक्रवार को बांसी नगरपालिका में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर एक शिकायत पत्र बांसी विधायक माननीय राजा जय प्रताप सिंह को दिया।प्रार्थना-पत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता, तथा पटेल नगर में सीसी रोड़ सड़क की चौड़ाई, स्टीमेट एवं निर्माण प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। साथ ही नगर पालिका में जो भी अन्य कार्यो में भ्रष्टाचार किया गया उसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है1
- कुत्ते को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुआ ऑटो, सड़क किनारे पलटा वाहन, चालक समेत 3 लोग घायल कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया।1
- यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सतीश साहनी बोले — 2027 में BJP को हराएगी कांग्रेस !1
- मानवीय ,संवेदना, मां-बाप से बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर मानवता को मिसाल पेश की , जाने अब तक कितने बच्चों को मां-बाप से मिलवाएं? #maharaganj #NewsUpdate #Police #UttarPradesh #vairalvideo #vairalreels #CMYogiAdityanath #nepal #Indiana #humanrights #protection मानवीय ,संवेदना, मां-बाप से बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर मानवता को मिसाल पेश की , जाने अब तक कितने बच्चों को मां-बाप से मिलवाएं? #maharaganj #NewsUpdate #Police #UttarPradesh #vairalvideo #vairalreels #CMYogiAdityanath #nepal #Indiana #humanrights #protection1
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, वोल्वो बस ट्रेलर से भिड़ी, 4 की मौत 10 घायल जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर अंबरपुर टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 85 के पास बिहार से आ रही एक वोल्वो बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1