logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दंपत्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी गुमला : गुमला में एक दंपत्ति पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।

14 hrs ago
user_Sunderam Keshri
Sunderam Keshri
चैनपुर, गुमला, झारखंड•
14 hrs ago

दंपत्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी गुमला : गुमला में एक दंपत्ति पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • बसिया: संत जोसेफ इंटर कॉलेज और मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस बसिया (गुमला): प्रखंड के कोनबीर नवाटोली स्थित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों संत जोसेफ इंटर कॉलेज और मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए झारखंड की समृद्ध परंपरा और कला-संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। *संत जोसेफ इंटर कॉलेज: पारंपरिक लोक नृत्यों से जीवंत हुई झारखंड की संस्कृति* संत जोसेफ इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि फादर जयप्रकाश एक्का और कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर सुशील टोप्पो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इन प्रस्तुतियों में विशेष रूप से झारखंड के पारंपरिक लोक नृत्यों के माध्यम से यहाँ की धरोहर को दर्शाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व पर केंद्रित एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रदर एडमन, ब्रदर फूलजेन्स सहित कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। *मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल: प्रकृति रक्षा और विरासत के सम्मान का संदेश* वहीं दूसरी ओर, मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी विश्व आदिवासी दिवस भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्रदर अलबिनुस टेटे, ब्रदर आरोग्यम और ब्रदर सोनू गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आदिवासी समाज की संस्कृति, भाषा और सभ्यता से जुड़े बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आदिवासी संस्कृति भारत की विविधता और गौरवशाली विरासत का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बच्चों से अपनी विरासत व संस्कृति का सम्मान करने और प्रकृति की रक्षा करने का पुरजोर आह्वान किया। दोनों ही संस्थानों में आयोजित इन कार्यक्रमों ने न केवल बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम किया, बल्कि आधुनिक समाज में पर्यावरण और शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया।
    3
    बसिया: संत जोसेफ इंटर कॉलेज और मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
बसिया (गुमला): प्रखंड के कोनबीर नवाटोली स्थित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों संत जोसेफ इंटर कॉलेज और मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए झारखंड की समृद्ध परंपरा और कला-संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी।
*संत जोसेफ इंटर कॉलेज: पारंपरिक लोक नृत्यों से जीवंत हुई झारखंड की संस्कृति* 
संत जोसेफ इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि फादर जयप्रकाश एक्का और कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर सुशील टोप्पो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इन प्रस्तुतियों में विशेष रूप से झारखंड के पारंपरिक लोक नृत्यों के माध्यम से यहाँ की धरोहर को दर्शाया गया।
इस अवसर पर बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व पर केंद्रित एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रदर एडमन, ब्रदर फूलजेन्स सहित कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।
*मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल: प्रकृति रक्षा और विरासत के सम्मान का संदेश* 
वहीं दूसरी ओर, मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी विश्व आदिवासी दिवस भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्रदर अलबिनुस टेटे, ब्रदर आरोग्यम और ब्रदर सोनू गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आदिवासी समाज की संस्कृति, भाषा और सभ्यता से जुड़े बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आदिवासी संस्कृति भारत की विविधता और गौरवशाली विरासत का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बच्चों से अपनी विरासत व संस्कृति का सम्मान करने और प्रकृति की रक्षा करने का पुरजोर आह्वान किया।
दोनों ही संस्थानों में आयोजित इन कार्यक्रमों ने न केवल बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम किया, बल्कि आधुनिक समाज में पर्यावरण और शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • खूबसूरत मकान बेहद किफायती और सस्ते दामों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जो उन तमाम लोगों के लिए एक बेहतरीन और सुनहरा मौका साबित हो सकता है लोहरदगा के गीतांजलि palace होटल रोड में एक बेहद शानदार और खूबसूरत मकान बेहद किफायती और सस्ते दामों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जो उन तमाम लोगों के लिए एक बेहतरीन और सुनहरा मौका साबित हो सकता है
    1
    खूबसूरत मकान बेहद किफायती और सस्ते दामों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जो उन तमाम लोगों के लिए एक बेहतरीन और सुनहरा मौका साबित हो सकता है
लोहरदगा के गीतांजलि palace होटल रोड में एक बेहद शानदार और खूबसूरत मकान बेहद किफायती और सस्ते दामों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जो उन तमाम लोगों के लिए एक बेहतरीन और सुनहरा मौका साबित हो सकता है
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • लातेहार समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। उपायुक्त ने बताया कि 05 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। पात्र नागरिक 05 अगस्त से 04 सितम्बर तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। नया नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 और सुधार के लिए प्रपत्र-8 से आवेदन किया जा सकता है।
    1
    लातेहार समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।
उपायुक्त ने बताया कि 05 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। पात्र नागरिक 05 अगस्त से 04 सितम्बर तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। नया नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 और सुधार के लिए प्रपत्र-8 से आवेदन किया जा सकता है।
    user_Ashish Kumar Baidya
    Ashish Kumar Baidya
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • स्व. झमन सिंह एवं संतोष सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, 13 अगस्त तक लिया जाएगा एंट्री स्व. झमन सिंह एवं संतोष सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, 13 अगस्त तक लिया जाएगा एंट्री लातेहार। लातेहार सदर प्रखंड अंतर्गत बेंदी रेलवे स्टेशन के समीप लेधपा गांव में स्वर्गीय झमन सिंह एवं संतोष सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। शनिवार को स्थानीय प्रतिनिधि रघु खरवार, वार्ड सदस्य सुषमा देवी सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में सामूहिक रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हेहेगड़ा और भंडारिया की टीम के बीच खेला गया। मैच को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजक समिति के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली इच्छुक टीमों से 13 अगस्त तक एंट्री ली जाएगी। रघु खरवार ने बताया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में भी काफी उत्साह है। उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष जेठू सिंह, सचिव मुकेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, सौरभ कुमार, अनुज सिंह, रवि, अवनिधर सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, समुद्री देवी सहित आयोजन समिति के तमाम सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    स्व. झमन सिंह एवं संतोष सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, 13 अगस्त तक लिया जाएगा एंट्री
स्व. झमन सिंह एवं संतोष सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, 13 अगस्त तक लिया जाएगा एंट्री
लातेहार। लातेहार सदर प्रखंड अंतर्गत बेंदी रेलवे स्टेशन के समीप लेधपा गांव में स्वर्गीय झमन सिंह एवं संतोष सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। शनिवार को स्थानीय प्रतिनिधि रघु खरवार, वार्ड सदस्य सुषमा देवी सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में सामूहिक रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हेहेगड़ा और भंडारिया की टीम के बीच खेला गया। मैच को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजक समिति के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली इच्छुक टीमों से 13 अगस्त तक एंट्री ली जाएगी।
रघु खरवार ने बताया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में भी काफी उत्साह है।
उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष जेठू सिंह, सचिव मुकेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, सौरभ कुमार, अनुज सिंह, रवि, अवनिधर सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, समुद्री देवी सहित आयोजन समिति के तमाम सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    12 hrs ago
  • लातेहार: बेंदी स्टेशन मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। लातेहार: बेंदी स्टेशन मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। लातेहार जिले के बेंदी रेलवे स्टेशन स्थित बेंदी पंचायत के मैदान में विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। जिसमें उद्घाटन मैच हेहेगाड़ा बनाम भंडरिया को खेलाया गया जिसमें हेहेगाड़ा की टीम ने पहली जीत दर्ज किया। प्रथम पुरस्कार स्कूटी खस्सी द्वितीय पुरस्कार फ्रिज खस्सी तृतीय पुरस्कार खस्सी फुटबॉल चतुर्थ पुरस्कार खस्सी दिया जाएगा, एंट्री फीस दो हज़ार रुपए रखा गया है, टोटल 64 टीम कही के भी भाग ले सकते हैं। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि लेदपा वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, समाज सेवी रघु खैरवार, अवर्णीधार सिंह , समुद्री देवी, कृष्णा लोहरा, बिहार के ऑर्गनाइजर भरत यादव उपस्थित थे, जानकारी के अनुसार भरत यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कही के युवा भाग ले सकते हैं एंट्री जारी हैं,9097508566 इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
    1
    लातेहार: बेंदी स्टेशन मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
लातेहार: बेंदी स्टेशन मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
लातेहार जिले के बेंदी रेलवे स्टेशन स्थित बेंदी पंचायत के मैदान में विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।  जिसमें उद्घाटन मैच हेहेगाड़ा बनाम भंडरिया को खेलाया गया जिसमें  हेहेगाड़ा की टीम ने पहली जीत दर्ज किया। प्रथम पुरस्कार स्कूटी खस्सी द्वितीय पुरस्कार फ्रिज खस्सी तृतीय पुरस्कार खस्सी फुटबॉल चतुर्थ पुरस्कार खस्सी दिया जाएगा, एंट्री फीस दो हज़ार रुपए रखा गया है, टोटल 64 टीम कही के भी भाग ले  सकते हैं। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि लेदपा वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, समाज सेवी रघु खैरवार,  अवर्णीधार सिंह , समुद्री देवी, कृष्णा लोहरा, बिहार के ऑर्गनाइजर भरत यादव उपस्थित थे, जानकारी के अनुसार  भरत यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कही के युवा भाग ले सकते हैं एंट्री जारी हैं,9097508566 इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    12 hrs ago
  • सालों से जर्जर सड़क परेशान जनता.? #shorts #shortvideo #short #viralvideo #viral #road #ranchi #pani
    1
    सालों से जर्जर सड़क परेशान जनता.? #shorts #shortvideo #short #viralvideo #viral #road #ranchi #pani
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार की दोपहर 12 बजे संत जेवियर महाविद्यालय महुआडार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं के द्वारा आदिवासी समृद्ध संस्कृति परंपरा विरासत पर नृत्य पारंपरिक वेशभूषा और रैंप वॉक का जीवन रूप प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत प्रिंस बारा को प्रथम आनंद नगेसिया को द्वितीय एवं अंजना क्रिकेटर को तृतीय स्थान बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के एवज में दिया गया।
    1
    विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार की दोपहर 12 बजे संत जेवियर महाविद्यालय महुआडार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं के द्वारा आदिवासी समृद्ध संस्कृति परंपरा विरासत पर नृत्य पारंपरिक वेशभूषा और रैंप वॉक का जीवन रूप प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत प्रिंस बारा को प्रथम आनंद नगेसिया को द्वितीय एवं अंजना क्रिकेटर को तृतीय स्थान बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के एवज में दिया गया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    13 hrs ago
  • गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मारोमार के जंगल में शनिवार की सुबह 9:00 बजे के करीब एक अधेड़ व्यक्ति का शव पाया गया। जिसकी पहचान मारोमार ग्राम निवासी 55 वर्षीय वृद्धि मनमोहन सिंह के रूप में की गई ।ग्रामीणों के अनुसार कयास लगाया जा रहा है कि मनमोहन सिंह की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई है ।वही गारु थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई कर रही है। परिजनों के अनुसार एक दिन पूर्व सुबह में मनमोहन सिंह मवेशी चराने जंगल में गया था। जिसके बाद शुक्रवार की शाम तक घर वापस नहीं आए,जिसकी तलाश की जा रही थी।
    1
    गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मारोमार के जंगल में शनिवार की सुबह 9:00 बजे के करीब एक अधेड़ व्यक्ति का शव पाया गया।
जिसकी पहचान मारोमार ग्राम निवासी 55 वर्षीय वृद्धि मनमोहन सिंह के रूप में की गई ।ग्रामीणों के अनुसार कयास लगाया जा रहा है कि मनमोहन सिंह की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई है ।वही गारु थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई कर रही है। परिजनों के अनुसार एक दिन पूर्व सुबह में मनमोहन सिंह मवेशी चराने जंगल में गया था। जिसके बाद शुक्रवार की शाम तक घर वापस नहीं आए,जिसकी तलाश की जा रही थी।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.