Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशांबी जनपद की मंझनपुर विधानसभा से विधायक इंद्रजीत सरोज ने कहा कुछ हमें और हमारे बेटे को गालियां देते हैं अभी हम कुछ बोलते नहीं समय आने पर उनकी नानी याद दिला देंगे। विधायक इंद्रजीत सरोज ने अपने बेटे पर की गई टिप्पणियों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे चुप नहीं रहेंगे और समय आने पर इसका जवाब देंगे। #indrajeetsaroj #pushpendrasaroj #Kaushambi #Manjhanpur
Journalist Shubham Pandey
कौशांबी जनपद की मंझनपुर विधानसभा से विधायक इंद्रजीत सरोज ने कहा कुछ हमें और हमारे बेटे को गालियां देते हैं अभी हम कुछ बोलते नहीं समय आने पर उनकी नानी याद दिला देंगे। विधायक इंद्रजीत सरोज ने अपने बेटे पर की गई टिप्पणियों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे चुप नहीं रहेंगे और समय आने पर इसका जवाब देंगे। #indrajeetsaroj #pushpendrasaroj #Kaushambi #Manjhanpur
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *जिलाधिकारी ने भूमि विवादां के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन* *राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सभी शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण* ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी....जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने टॉप-10 “भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अन्तर्गत आज ग्राम बिदनपुर आमद करारी में आयोजित कैम्प में भूमि विवादां के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया।जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से सम्बन्धित 04 शिकायतों में दोनों पक्षों को सुना एवं उप जिलाधिकारी सिराथू को मौके पर जाकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। कैम्प में ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि ग्राम की सबसे बड़ी समस्या रेलवे अण्डरपास में जल-जमाव होता है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को मौके का निरीक्षण कर रेलवे अधिकारियों से समन्वय कर समस्या को निस्तारित कराने के निर्देश दिए ।कैम्प में गाटा संख्या-312, जो तालाब की भूमि है एवं गाटा संख्या-284, जो खलिहान की भूमि है, इन दोनों गाटों पर अवैध कब्जे की शिकायत का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी सिराथू ने शिकायतकर्ता अखिलेश पाण्डेय के मिलजुल्ला गाटा के बटवारे के दृष्टिगत भौतिक निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने आमजन से जमीन विवाद से बचने एवं न्यायायल से जमीनी विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by KEN1
- *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी* कौशाम्बी---जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के मेडुवा गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को डंडों और घूंसों से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाहिता को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग उसे तत्काल इलाज के लिए मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा था, और इसी के चलते यह घटना हुई।मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। वहीं, पुलिस से इस पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।।।1
- कौशाम्बी जिले मे पुलिस लाइन में हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का आयोजन दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया व्यापक अभ्यास।टियर गैस रबर बुलेट और एंटी राइट गन का प्रदर्शन 10 टीमों में बंटकर भीड़ नियंत्रण की रणनीति का अभ्यास।पहले समझाइश, फिर चेतावनी और उसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया।अग्निशमन दल ने पानी की बौछार से भीड़ नियंत्रण का अभ्यास किया।जरूरत पड़ने पर फायरिंग तक की स्थिति का भी कराया गया अभ्यास घायलों के लिए प्राथमिक चिकित्सा और एम्बुलेंस व्यवस्था का भी प्रदर्शन ड्रोन कैमरे से पूरे अभ्यास की निगरानी की गई।एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने किया निरीक्षण, त्रुटियों पर दिए सुधार के निर्देश1
- 🔴 *कौशाम्बी: ‘लाल मोरंग’ का काला खेल, सराय अकिल में माफियाओं का बोलबाला* कौशाम्बी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार खुलकर कानून को चुनौती दे रहा है। करन चौराहा से महिला रोड तक कई जगहों पर बालू के बड़े-बड़े ढेर जमा हैं, जिससे साफ है कि माफियाओं ने यहां अपनी समानांतर व्यवस्था खड़ी कर ली है। हैरानी की बात यह है कि अवैध डंपिंग की GPS टैग वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें समय और लोकेशन साफ दिखाई दे रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पूरे मामले को संदिग्ध बना रही है। बिना परमिट और रॉयल्टी के बालू का भंडारण कर उसे मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही, इस अवैध खनन से पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। अब बड़ा सवाल यही है—क्या सिस्टम माफियाओं के आगे बेबस हो चुका है, या फिर जल्द इस काले खेल पर कार्रवाई होगी? rafail ahmad patrkar1
- "आप चिंता मत करिये, TMC के गुंडे क्या कुछ कह रहे हैं, इससे भयभीत मत होइए कोई मौलाना क्या बक रहा, उससे चिंता करने आवश्यकता नहीं है आने दीजिये BJP की डबल इंजन की सरकार को, ये सभी लोग सड़क पर झाड़ू लगाते हुए दिखेंगे" - CM योगी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1