logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय किशोरी शैक्षिक मेले का किया आयोजन शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय शैक्षणिक किशोरी मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भरत मेहता द्वारा सरस्वतीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कस्तूरबा विद्यालय प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा ने बताया कि किशोरी मेले में शाहाबाद ब्लॉक के 13 विद्यालयों की छात्राओ एवं अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये वहीं छात्राओं द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों मैं भाग लेकर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए विकास अधिकारी राम विलास मीणा ने विजेता छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया गया।

1 hr ago
user_भुवनेश भार्गव
भुवनेश भार्गव
पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
1 hr ago

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय किशोरी शैक्षिक मेले का किया आयोजन शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय शैक्षणिक किशोरी मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल एवं अतिरिक्त ब्लॉक

शिक्षा अधिकारी भरत मेहता द्वारा सरस्वतीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कस्तूरबा विद्यालय प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा ने बताया कि किशोरी मेले में शाहाबाद ब्लॉक के 13 विद्यालयों की छात्राओ एवं अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं

द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये वहीं छात्राओं द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों मैं भाग लेकर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए विकास अधिकारी राम विलास मीणा ने विजेता छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया गया।

More news from Baran and nearby areas
  • कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय किशोरी शैक्षिक मेले का किया आयोजन शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय शैक्षणिक किशोरी मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भरत मेहता द्वारा सरस्वतीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कस्तूरबा विद्यालय प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा ने बताया कि किशोरी मेले में शाहाबाद ब्लॉक के 13 विद्यालयों की छात्राओ एवं अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये वहीं छात्राओं द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों मैं भाग लेकर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए विकास अधिकारी राम विलास मीणा ने विजेता छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया गया।
    3
    कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय किशोरी शैक्षिक मेले का किया आयोजन
शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय शैक्षणिक किशोरी मेले का आयोजन किया गया। 
जिसका शुभारम्भ मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भरत मेहता द्वारा सरस्वतीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
कस्तूरबा विद्यालय प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा ने बताया कि किशोरी मेले में शाहाबाद ब्लॉक के 13 विद्यालयों की छात्राओ एवं अध्यापकों ने भाग लिया। 
इस दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये वहीं छात्राओं द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों मैं भाग लेकर प्रथम व  द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 
छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए विकास अधिकारी राम विलास मीणा ने विजेता छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया गया।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    1 hr ago
  • सट्टे पर पनवाड़ पुलिस का बड़ा प्रहार - 18 सटोरिये गिरफ्तार खानपुर पनवाड़ थाना पुलिस ने सट्टे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दहीखेड़ा गांव में दबिश देकर सट्टा लगाते 18 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से हजारों की नकदी, कार और बाइक भी जब्त की गई हैं। झालावाड़ एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले में संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पनवाड़ थानाधिकारी सम्पतराज वैष्णव के नेतृत्व में टीम ने दहीखेड़ा में छापा मारा। पुलिस ने मौके पर 18 लोग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 31 हजार 460 रुपये दो कार और पांच मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
    4
    सट्टे पर पनवाड़ पुलिस का बड़ा प्रहार - 18 सटोरिये गिरफ्तार
खानपुर पनवाड़ थाना पुलिस ने सट्टे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दहीखेड़ा गांव में दबिश देकर सट्टा लगाते 18 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से हजारों की नकदी, कार और बाइक भी जब्त की गई हैं।
झालावाड़ एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले में संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पनवाड़ थानाधिकारी सम्पतराज वैष्णव के नेतृत्व में टीम ने दहीखेड़ा में छापा मारा।
पुलिस ने मौके पर 18 लोग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 31 हजार 460 रुपये दो कार और पांच मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
    user_Ram raj Nagar
    Ram raj Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • खानपुरः जुआ-सट्टे के खिलाफ पनवाड़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मौके से 31,460 रुपए जुआ राशि एवं ताश पत्ते किए जब्त, दो कार और पांच मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त, एसपी अमित कुमार बुढ़ानिया के निर्देशन व डीएसपी गरिमा जिंदल के नेतृत्व में थानाधिकारी सम्पतराज वैष्णव ने की कार्रवाई, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से जुआरियों-सटोरियों में मचा हड़कंप
    1
    खानपुरः जुआ-सट्टे के खिलाफ पनवाड़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
18 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मौके से 31,460 रुपए जुआ राशि एवं ताश पत्ते किए जब्त, दो कार और पांच मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त, एसपी अमित कुमार बुढ़ानिया के निर्देशन व डीएसपी गरिमा जिंदल के नेतृत्व में थानाधिकारी सम्पतराज वैष्णव ने की कार्रवाई, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से जुआरियों-सटोरियों में मचा हड़कंप
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पीएमश्री स्कूल की मधुवन वाटिका में लौटी रौनक, 2016 में लगाए पौधे अब दे रहे फल-फूल। पीएमश्री स्कूल की मधुवन वाटिका में लौटी रौनक, 2016 में लगाए पौधे अब दे रहे फल-फूल। छबड़ा(बारां)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जो अब पीएमश्री विद्यालय छबड़ा के नाम से जाना जाता है, में वर्ष 2016-17 में लगाई गई 'मधुवन वाटिका' आज फिर से हरी-भरी होकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन रही है। उस समय लगे पौधे अब फल और फूल देने लगे हैं, जिससे विद्यालय परिसर में हरियाली के साथ-साथ स्वच्छ हवा का संचार हो रहा है। *ऐसे हुई थी शुरुआत* - तत्कालीन प्रधानाचार्य स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा के कार्यकाल में भूगोल व्याख्याता शंकर लाल नागर के निर्देशन में पब्लिक लाइब्रेरी के पश्चिम और विद्यालय की दक्षिण दिशा में खाली पड़ी भूमि पर 'मधुवन वाटिका' के नाम से एक उपवन विकसित किया गया था। भूगोल के विद्यार्थियों और अन्य विद्यार्थियों के श्रमदान से यहां लगभग 500 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार, फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए थे।इसी उपवन में प्रधानाचार्य कक्ष के पीछे स्थित पुराने नीम के पेड़ के नीचे लगभग एक वर्ष तक योग कक्षाओं का संचालन भी हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक भी योग करने आते थे। *उजड़ने के बाद फिर संवरी वाटिका* - समय के साथ देखरेख के अभाव, दीमक के प्रकोप और भीषण गर्मी के कारण अनेक पौधे सूख गए और वाटिका उजड़ सी गई। वर्ष 2018 में व्याख्याता नागर का स्थानांतरण सीबीईओ कार्यालय और बाद में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धरनावदा शाहजी हो गया। बाद में जब हिंदी व्याख्याता बाबू लाल सुमन धरनावदा शाहजी से स्थानांतरित होकर छबड़ा आए, तो उन्होंने इस उजड़े उपवन की कमान संभाली। उनके निरंतर प्रयासों और विद्यार्थियों के सहयोग से मधुवन उपवन में फिर से बहार लौट आई है और यह पुनः हरा-भरा नजर आने लगा है। *पर्यावरण के लिए प्रेरणा* - आज यह वाटिका केवल पौधों का संग्रह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है। यह वाटिका बच्चों को किताबों के साथ-साथ यह भी सिखाती है कि अगर हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, तो प्रकृति हमारा संरक्षण करेगी। बढ़ते प्रदूषण और तापमान के इस दौर में विद्यालय परिसर में यह हरित क्षेत्र विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ ऑक्सीजन का स्रोत है और जैव विविधता को भी बढ़ावा दे रहा है।प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गालव अब सेवा निवृत है। अब वर्तमान प्रधानाचार्य चम्पालाल मीणा कर रहे,करवा रहे वाटिका की देखरेख। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि सभी मिलकर इस वाटिका को हरा-भरा बनाए रखें, ताकि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का जीवंत संदेश मिलता रहे।
    3
    पीएमश्री स्कूल की मधुवन वाटिका में लौटी रौनक, 2016 में लगाए पौधे अब दे रहे फल-फूल।

पीएमश्री स्कूल की मधुवन वाटिका में लौटी रौनक, 2016 में लगाए पौधे अब दे रहे फल-फूल।
छबड़ा(बारां)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जो अब पीएमश्री विद्यालय छबड़ा के नाम से जाना जाता है, में वर्ष 2016-17 में लगाई गई 'मधुवन वाटिका' आज फिर से हरी-भरी होकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन रही है। उस समय लगे पौधे अब फल और फूल देने लगे हैं, जिससे विद्यालय परिसर में हरियाली के साथ-साथ स्वच्छ हवा का संचार हो रहा है।
*ऐसे हुई थी शुरुआत* -
तत्कालीन प्रधानाचार्य स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा के कार्यकाल में भूगोल व्याख्याता शंकर लाल नागर के निर्देशन में पब्लिक लाइब्रेरी के पश्चिम और विद्यालय की दक्षिण दिशा में खाली पड़ी भूमि पर 'मधुवन वाटिका' के नाम से एक उपवन विकसित किया गया था। भूगोल के विद्यार्थियों और अन्य विद्यार्थियों के श्रमदान से यहां लगभग 500 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार, फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए थे।इसी उपवन में प्रधानाचार्य कक्ष के पीछे स्थित पुराने नीम के पेड़ के नीचे लगभग एक वर्ष तक योग कक्षाओं का संचालन भी हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक भी योग करने आते थे।
*उजड़ने के बाद फिर संवरी वाटिका* -
समय के साथ देखरेख के अभाव, दीमक के प्रकोप और भीषण गर्मी के कारण अनेक पौधे सूख गए और वाटिका उजड़ सी गई। वर्ष 2018 में व्याख्याता नागर का स्थानांतरण सीबीईओ कार्यालय और बाद में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धरनावदा शाहजी हो गया।
बाद में जब हिंदी व्याख्याता बाबू लाल सुमन धरनावदा शाहजी से स्थानांतरित होकर छबड़ा आए, तो उन्होंने इस उजड़े उपवन की कमान संभाली। उनके निरंतर प्रयासों और विद्यार्थियों के सहयोग से मधुवन उपवन में फिर से बहार लौट आई है और यह पुनः हरा-भरा नजर आने लगा है।
*पर्यावरण के लिए प्रेरणा* -
आज यह वाटिका केवल पौधों का संग्रह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए
एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है। यह वाटिका बच्चों को किताबों के साथ-साथ यह भी सिखाती है कि अगर हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, तो प्रकृति हमारा संरक्षण करेगी। बढ़ते प्रदूषण और तापमान के इस दौर में विद्यालय परिसर में यह हरित क्षेत्र विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ ऑक्सीजन का स्रोत है और जैव विविधता को भी बढ़ावा दे रहा है।प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गालव अब सेवा निवृत है। अब वर्तमान प्रधानाचार्य चम्पालाल मीणा कर रहे,करवा रहे वाटिका की देखरेख।
विद्यालय परिवार का प्रयास है कि सभी मिलकर इस वाटिका को हरा-भरा बनाए रखें, ताकि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का जीवंत संदेश मिलता रहे।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    12 hrs ago
  • छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर छीपाबड़ौद - शिक्षा विभाग के फ्लैगशिप प्रोग्राम *प्रबल* के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन शुक्रवार को *पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद* में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस प्रतिभा संगम में ब्लॉक के सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए। *माँ सरस्वती वंदना से हुई शुरुआत* कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि *मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनवारी लाल टेलर* द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया। अपने उद्बोधन में टेलर ने कहा, _"प्रबल कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना है। आज के बच्चों की वाणी में जो आत्मविश्वास देखा, वह आने वाले भारत की तस्वीर है।"_ उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। *मंच पर अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति* इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्राचार्या सविता नागर गगचाना के प्रधानाचार्य भीमराज मीणा, दिगोद खालसा के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार* तथा ढोलम के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह* मंचासीन रहे। कार्यक्रम के संयोजक पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य * चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने बताया कि प्रबल योजना से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है। कार्यक्रम प्रभारी * सूर्यप्रकाश शर्मा* एवं सह प्रभारी * महेश कुमार* ने बताया कि इस वर्ष *7 विधाओं - भाषण, आशु भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, एकल गायन, निबंध लेखन और नाटक* में प्रतियोगिताएं रखी गईं। *तर्क और रंगों से सजा मंच* आशु भाषण में विद्यार्थियों ने बिना तैयारी के समसामयिक विषयों पर धारा प्रवाह बोला तो वाद-विवाद में पक्ष-विपक्ष में जमकर तर्क-वितर्क हुआ। चित्रकला में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'पर्यावरण संरक्षण' पर अद्भुत चित्र बनाए गए, वहीं एकल गायन और नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता के लिए अनुभवी व्याख्याताओं का निर्णायक दल बनाया गया था, जिसमें लोकेश नागर, सुरेन्द्र पंकज, अमृत लाल शर्मा, सुनील सुमन, सुरेश कुशवाह, अभिषेक सिंह राजपूत, डॉ. पुरुषोत्तम नागर, रामावतार शर्मा, रामस्वरूप सालवी, मनीष मालव, मुख्तार अहमद, मोहनलाल मीणा सहित अन्य शिक्षाविद शामिल थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त संस्था प्रधान, शिक्षकगण, एसएमसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
    4
    छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
छीपाबड़ौद - 
शिक्षा विभाग के फ्लैगशिप प्रोग्राम *प्रबल* के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन शुक्रवार को *पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद* में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस प्रतिभा संगम में ब्लॉक के सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए।
*माँ सरस्वती वंदना से हुई शुरुआत*
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि *मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  बनवारी लाल टेलर* द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया।
अपने उद्बोधन में  टेलर ने कहा, _"प्रबल कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना है। आज के बच्चों की वाणी में जो आत्मविश्वास देखा, वह आने वाले भारत की तस्वीर है।"_ उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी।
*मंच पर अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति*
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्राचार्या  सविता नागर  गगचाना के प्रधानाचार्य  भीमराज मीणा, दिगोद खालसा के प्रधानाचार्य  महेंद्र कुमार* तथा ढोलम के प्रधानाचार्य  जितेंद्र सिंह* मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के संयोजक पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य * चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने बताया कि प्रबल योजना से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है। कार्यक्रम प्रभारी * सूर्यप्रकाश शर्मा* एवं सह प्रभारी * महेश कुमार* ने बताया कि इस वर्ष *7 विधाओं - भाषण, आशु भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, एकल गायन, निबंध लेखन और नाटक* में प्रतियोगिताएं रखी गईं।
*तर्क और रंगों से सजा मंच*
आशु भाषण में विद्यार्थियों ने बिना तैयारी के समसामयिक विषयों पर धारा प्रवाह बोला तो वाद-विवाद में पक्ष-विपक्ष में जमकर तर्क-वितर्क हुआ। चित्रकला में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'पर्यावरण संरक्षण' पर अद्भुत चित्र बनाए गए, वहीं एकल गायन और नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता के लिए अनुभवी व्याख्याताओं का निर्णायक दल बनाया गया था, जिसमें लोकेश नागर, सुरेन्द्र पंकज, अमृत लाल शर्मा, सुनील सुमन, सुरेश कुशवाह, अभिषेक सिंह राजपूत, डॉ. पुरुषोत्तम नागर, रामावतार शर्मा, रामस्वरूप सालवी, मनीष मालव, मुख्तार अहमद, मोहनलाल मीणा सहित अन्य शिक्षाविद शामिल थे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त संस्था प्रधान, शिक्षकगण, एसएमसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कोटा: तलवंडी वार्ड 94 में चोरी की वारदातों से दहशत, मकान में घुसे संदिग्ध को लोगों ने पकड़ा सेक्टर-2 में एक ही मकान में तीसरी बार घुसने का आरोप, बुजुर्ग से चाकू से हमले की कोशिश; पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कोटा। तलवंडी स्थित वार्ड 94 के सेक्टर-2 में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा मामला रात का है, जब एक सूने मकान में चोरी की नीयत से घुसे एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उक्त मकान में पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और यह तीसरी बार था, जब संदिग्ध वहां घुसा था। जानकारी के अनुसार, पास के मकान में रहने वाले अशोक जैन की नजर संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। जब उन्होंने उससे मकान में घुसने का कारण पूछा तो उसने खुद को पेड़ काटने वाला बताया। हालांकि, संदेह होने पर अशोक जैन ने उससे और पूछताछ की तो आरोप है कि संदिग्ध ने चाकू निकालकर उन पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान चाकू छीनने की कोशिश में अशोक जैन के हाथों में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के नागरिक एकत्रित हो गए। वार्ड के भाजपा नेता दुर्गेश शर्मा, राजेश जैन, कन्हैया लाल नवल नगर, बबलू महिंद्रा, मनीष शर्मा,रोहित गुप्ता और पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। लोगों ने संदिग्ध को पकड़ लिया और पैदल ही जवाहर नगर थाने लेकर पहुंचे। थाने ले जाते समय भागने की कोशिश स्थानीय लोगों के अनुसार, संदिग्ध को पैदल थाने ले जाया जा रहा था, तभी उसने एक बार फिर लोगों के हाथ से छूटकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, साथ चल रहे बुजुर्ग नागरिकों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और पुलिस थाने तक पहुंचाया। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग घटना के बाद वार्ड के कई नागरिक जवाहर नगर थाने पहुंचे और मामले को लेकर लिखित शिकायत दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि तलवंडी के सेक्टर-2 सहित आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे घरों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से आमजन की परेशानी और बढ़ सकती है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन वार्ड 94 में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाता है।
    1
    कोटा: तलवंडी वार्ड 94 में चोरी की वारदातों से दहशत, मकान में घुसे संदिग्ध को लोगों ने पकड़ा
सेक्टर-2 में एक ही मकान में तीसरी बार घुसने का आरोप, बुजुर्ग से चाकू से हमले की कोशिश; पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
कोटा। तलवंडी स्थित वार्ड 94 के सेक्टर-2 में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा मामला रात का है, जब एक सूने मकान में चोरी की नीयत से घुसे एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उक्त मकान में पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और यह तीसरी बार था, जब संदिग्ध वहां घुसा था।
जानकारी के अनुसार, पास के मकान में रहने वाले अशोक जैन की नजर संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। जब उन्होंने उससे मकान में घुसने का कारण पूछा तो उसने खुद को पेड़ काटने वाला बताया। हालांकि, संदेह होने पर अशोक जैन ने उससे और पूछताछ की तो आरोप है कि संदिग्ध ने चाकू निकालकर उन पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान चाकू छीनने की कोशिश में अशोक जैन के हाथों में चोट लग गई।
घटना के बाद मौके पर आसपास के नागरिक एकत्रित हो गए। वार्ड के भाजपा नेता दुर्गेश शर्मा, राजेश जैन, कन्हैया लाल नवल नगर, बबलू महिंद्रा, मनीष शर्मा,रोहित गुप्ता और पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। लोगों ने संदिग्ध को पकड़ लिया और पैदल ही जवाहर नगर थाने लेकर पहुंचे।
थाने ले जाते समय भागने की कोशिश
स्थानीय लोगों के अनुसार, संदिग्ध को पैदल थाने ले जाया जा रहा था, तभी उसने एक बार फिर लोगों के हाथ से छूटकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, साथ चल रहे बुजुर्ग नागरिकों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और पुलिस थाने तक पहुंचाया।
पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग
घटना के बाद वार्ड के कई नागरिक जवाहर नगर थाने पहुंचे और मामले को लेकर लिखित शिकायत दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि तलवंडी के सेक्टर-2 सहित आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे घरों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से आमजन की परेशानी और बढ़ सकती है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन वार्ड 94 में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाता है।
    user_पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    40 min ago
  • ट्विनिंग ऑफ स्कूल यात्रा संपन्न शाहाबाद किले का किया भ्रमण किशोरी मेले में लिया भाग शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना के विद्यार्थियों की एक दिवसीय ट्यूनिंग आफ स्कूल यात्रा संपन्न हुई। प्रधानाध्यापक विपिन कुमार जैन ने बताया कि पीएमश्री योजनांतर्गत विद्यालय के बच्चों को प्रतिवर्ष तीन यात्राएं करने का अवसर प्राप्त होता है। इस सत्र में भी उसी क्रम में आज पहली यात्रा की गई जिसमें विद्यालय के 58 बच्चों को लेकर शाहाबाद के स्कूल दिखाकर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पहुंचकर बच्चों ने शैक्षिक किशोरी मेले में भाग लिया। उसके बाद सभी बच्चे नगरकोट मंदिर पहुंचे वहां दर्शनों के बाद भोजन करके शाहाबाद के ऐतिहासिक किले को देखने भी गए। भ्रमण के पश्चात सभी विद्यार्थी सुरक्षित कछियाथाना विद्यालय पर पहुंचे। यात्रा में 2 दल बनाए गए जिसमें एक दल के प्रभारी राजकुमार वर्मा और कामिनी खटीक तथा दूसरे दल के प्रभारी प्रज्ञा दुबे तथा हेमंत वर्मा रहे।
    4
    ट्विनिंग ऑफ स्कूल यात्रा संपन्न शाहाबाद किले का किया भ्रमण किशोरी मेले में लिया भाग
शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना के विद्यार्थियों की एक दिवसीय ट्यूनिंग आफ स्कूल यात्रा संपन्न हुई। 
प्रधानाध्यापक विपिन कुमार जैन ने बताया कि पीएमश्री योजनांतर्गत विद्यालय के बच्चों को प्रतिवर्ष तीन यात्राएं करने का अवसर प्राप्त होता है। 
इस सत्र में भी उसी क्रम में आज पहली यात्रा की गई जिसमें विद्यालय के 58 बच्चों को लेकर शाहाबाद के स्कूल दिखाकर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पहुंचकर बच्चों ने शैक्षिक किशोरी मेले में भाग लिया। 
उसके बाद सभी बच्चे नगरकोट मंदिर पहुंचे वहां दर्शनों के बाद भोजन करके  शाहाबाद के ऐतिहासिक किले को देखने भी गए। 
भ्रमण के पश्चात सभी विद्यार्थी सुरक्षित कछियाथाना विद्यालय पर पहुंचे। यात्रा में 2 दल बनाए गए जिसमें एक दल के प्रभारी राजकुमार वर्मा और कामिनी खटीक तथा दूसरे दल के प्रभारी प्रज्ञा दुबे तथा हेमंत वर्मा रहे।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    16 hrs ago
  • खानपुर नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, चेहरा कुचला हुआ, हत्या की आशंका खानपुर नगर के बारां रोड पर कृषि उपज मंडी के पास महावीर कॉलोनी मार्ग स्थित एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा पत्थरों या भारी वस्तु से कुचला हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    खानपुर नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, चेहरा कुचला हुआ, हत्या की आशंका
खानपुर नगर के बारां रोड पर कृषि उपज मंडी के पास महावीर कॉलोनी मार्ग स्थित एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा पत्थरों या भारी वस्तु से कुचला हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.