छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर छीपाबड़ौद - शिक्षा विभाग के फ्लैगशिप प्रोग्राम *प्रबल* के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन शुक्रवार को *पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद* में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस प्रतिभा संगम में ब्लॉक के सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए। *माँ सरस्वती वंदना से हुई शुरुआत* कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि *मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनवारी लाल टेलर* द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया। अपने उद्बोधन में टेलर ने कहा, _"प्रबल कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना है। आज के बच्चों की वाणी में जो आत्मविश्वास देखा, वह आने वाले भारत की तस्वीर है।"_ उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। *मंच पर अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति* इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्राचार्या सविता नागर गगचाना के प्रधानाचार्य भीमराज मीणा, दिगोद खालसा के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार* तथा ढोलम के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह* मंचासीन रहे। कार्यक्रम के संयोजक पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य * चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने बताया कि प्रबल योजना से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है। कार्यक्रम प्रभारी * सूर्यप्रकाश शर्मा* एवं सह प्रभारी * महेश कुमार* ने बताया कि इस वर्ष *7 विधाओं - भाषण, आशु भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, एकल गायन, निबंध लेखन और नाटक* में प्रतियोगिताएं रखी गईं। *तर्क और रंगों से सजा मंच* आशु भाषण में विद्यार्थियों ने बिना तैयारी के समसामयिक विषयों पर धारा प्रवाह बोला तो वाद-विवाद में पक्ष-विपक्ष में जमकर तर्क-वितर्क हुआ। चित्रकला में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'पर्यावरण संरक्षण' पर अद्भुत चित्र बनाए गए, वहीं एकल गायन और नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता के लिए अनुभवी व्याख्याताओं का निर्णायक दल बनाया गया था, जिसमें लोकेश नागर, सुरेन्द्र पंकज, अमृत लाल शर्मा, सुनील सुमन, सुरेश कुशवाह, अभिषेक सिंह राजपूत, डॉ. पुरुषोत्तम नागर, रामावतार शर्मा, रामस्वरूप सालवी, मनीष मालव, मुख्तार अहमद, मोहनलाल मीणा सहित अन्य शिक्षाविद शामिल थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त संस्था प्रधान, शिक्षकगण, एसएमसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर छीपाबड़ौद - शिक्षा विभाग के फ्लैगशिप प्रोग्राम *प्रबल* के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन शुक्रवार को *पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद* में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस प्रतिभा संगम में ब्लॉक के सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए। *माँ सरस्वती वंदना से हुई शुरुआत* कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि *मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनवारी लाल टेलर* द्वारा माँ सरस्वती के चित्र
के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया। अपने उद्बोधन में टेलर ने कहा, _"प्रबल कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना है। आज के बच्चों की वाणी में जो आत्मविश्वास देखा, वह आने वाले भारत की तस्वीर है।"_ उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। *मंच पर अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति* इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्राचार्या सविता नागर गगचाना के प्रधानाचार्य भीमराज मीणा, दिगोद खालसा के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार* तथा ढोलम
के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह* मंचासीन रहे। कार्यक्रम के संयोजक पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य * चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने बताया कि प्रबल योजना से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है। कार्यक्रम प्रभारी * सूर्यप्रकाश शर्मा* एवं सह प्रभारी * महेश कुमार* ने बताया कि इस वर्ष *7 विधाओं - भाषण, आशु भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, एकल गायन, निबंध लेखन और नाटक* में प्रतियोगिताएं रखी गईं। *तर्क और रंगों से सजा मंच* आशु भाषण में विद्यार्थियों ने बिना तैयारी के समसामयिक विषयों पर धारा प्रवाह बोला तो वाद-विवाद में पक्ष-विपक्ष में जमकर तर्क-वितर्क हुआ। चित्रकला में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'पर्यावरण संरक्षण' पर अद्भुत चित्र बनाए गए, वहीं
एकल गायन और नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता के लिए अनुभवी व्याख्याताओं का निर्णायक दल बनाया गया था, जिसमें लोकेश नागर, सुरेन्द्र पंकज, अमृत लाल शर्मा, सुनील सुमन, सुरेश कुशवाह, अभिषेक सिंह राजपूत, डॉ. पुरुषोत्तम नागर, रामावतार शर्मा, रामस्वरूप सालवी, मनीष मालव, मुख्तार अहमद, मोहनलाल मीणा सहित अन्य शिक्षाविद शामिल थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त संस्था प्रधान, शिक्षकगण, एसएमसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
- छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर छीपाबड़ौद - शिक्षा विभाग के फ्लैगशिप प्रोग्राम *प्रबल* के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन शुक्रवार को *पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद* में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस प्रतिभा संगम में ब्लॉक के सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए। *माँ सरस्वती वंदना से हुई शुरुआत* कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि *मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनवारी लाल टेलर* द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया। अपने उद्बोधन में टेलर ने कहा, _"प्रबल कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना है। आज के बच्चों की वाणी में जो आत्मविश्वास देखा, वह आने वाले भारत की तस्वीर है।"_ उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। *मंच पर अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति* इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्राचार्या सविता नागर गगचाना के प्रधानाचार्य भीमराज मीणा, दिगोद खालसा के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार* तथा ढोलम के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह* मंचासीन रहे। कार्यक्रम के संयोजक पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य * चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने बताया कि प्रबल योजना से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है। कार्यक्रम प्रभारी * सूर्यप्रकाश शर्मा* एवं सह प्रभारी * महेश कुमार* ने बताया कि इस वर्ष *7 विधाओं - भाषण, आशु भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, एकल गायन, निबंध लेखन और नाटक* में प्रतियोगिताएं रखी गईं। *तर्क और रंगों से सजा मंच* आशु भाषण में विद्यार्थियों ने बिना तैयारी के समसामयिक विषयों पर धारा प्रवाह बोला तो वाद-विवाद में पक्ष-विपक्ष में जमकर तर्क-वितर्क हुआ। चित्रकला में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'पर्यावरण संरक्षण' पर अद्भुत चित्र बनाए गए, वहीं एकल गायन और नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता के लिए अनुभवी व्याख्याताओं का निर्णायक दल बनाया गया था, जिसमें लोकेश नागर, सुरेन्द्र पंकज, अमृत लाल शर्मा, सुनील सुमन, सुरेश कुशवाह, अभिषेक सिंह राजपूत, डॉ. पुरुषोत्तम नागर, रामावतार शर्मा, रामस्वरूप सालवी, मनीष मालव, मुख्तार अहमद, मोहनलाल मीणा सहित अन्य शिक्षाविद शामिल थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त संस्था प्रधान, शिक्षकगण, एसएमसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah Mob. 89699996274
- पीएमश्री स्कूल की मधुवन वाटिका में लौटी रौनक, 2016 में लगाए पौधे अब दे रहे फल-फूल। पीएमश्री स्कूल की मधुवन वाटिका में लौटी रौनक, 2016 में लगाए पौधे अब दे रहे फल-फूल। छबड़ा(बारां)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जो अब पीएमश्री विद्यालय छबड़ा के नाम से जाना जाता है, में वर्ष 2016-17 में लगाई गई 'मधुवन वाटिका' आज फिर से हरी-भरी होकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन रही है। उस समय लगे पौधे अब फल और फूल देने लगे हैं, जिससे विद्यालय परिसर में हरियाली के साथ-साथ स्वच्छ हवा का संचार हो रहा है। *ऐसे हुई थी शुरुआत* - तत्कालीन प्रधानाचार्य स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा के कार्यकाल में भूगोल व्याख्याता शंकर लाल नागर के निर्देशन में पब्लिक लाइब्रेरी के पश्चिम और विद्यालय की दक्षिण दिशा में खाली पड़ी भूमि पर 'मधुवन वाटिका' के नाम से एक उपवन विकसित किया गया था। भूगोल के विद्यार्थियों और अन्य विद्यार्थियों के श्रमदान से यहां लगभग 500 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार, फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए थे।इसी उपवन में प्रधानाचार्य कक्ष के पीछे स्थित पुराने नीम के पेड़ के नीचे लगभग एक वर्ष तक योग कक्षाओं का संचालन भी हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक भी योग करने आते थे। *उजड़ने के बाद फिर संवरी वाटिका* - समय के साथ देखरेख के अभाव, दीमक के प्रकोप और भीषण गर्मी के कारण अनेक पौधे सूख गए और वाटिका उजड़ सी गई। वर्ष 2018 में व्याख्याता नागर का स्थानांतरण सीबीईओ कार्यालय और बाद में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धरनावदा शाहजी हो गया। बाद में जब हिंदी व्याख्याता बाबू लाल सुमन धरनावदा शाहजी से स्थानांतरित होकर छबड़ा आए, तो उन्होंने इस उजड़े उपवन की कमान संभाली। उनके निरंतर प्रयासों और विद्यार्थियों के सहयोग से मधुवन उपवन में फिर से बहार लौट आई है और यह पुनः हरा-भरा नजर आने लगा है। *पर्यावरण के लिए प्रेरणा* - आज यह वाटिका केवल पौधों का संग्रह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है। यह वाटिका बच्चों को किताबों के साथ-साथ यह भी सिखाती है कि अगर हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, तो प्रकृति हमारा संरक्षण करेगी। बढ़ते प्रदूषण और तापमान के इस दौर में विद्यालय परिसर में यह हरित क्षेत्र विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ ऑक्सीजन का स्रोत है और जैव विविधता को भी बढ़ावा दे रहा है।प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गालव अब सेवा निवृत है। अब वर्तमान प्रधानाचार्य चम्पालाल मीणा कर रहे,करवा रहे वाटिका की देखरेख। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि सभी मिलकर इस वाटिका को हरा-भरा बनाए रखें, ताकि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का जीवंत संदेश मिलता रहे।3
- सट्टे पर पनवाड़ पुलिस का बड़ा प्रहार - 18 सटोरिये गिरफ्तार खानपुर पनवाड़ थाना पुलिस ने सट्टे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दहीखेड़ा गांव में दबिश देकर सट्टा लगाते 18 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से हजारों की नकदी, कार और बाइक भी जब्त की गई हैं। झालावाड़ एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले में संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पनवाड़ थानाधिकारी सम्पतराज वैष्णव के नेतृत्व में टीम ने दहीखेड़ा में छापा मारा। पुलिस ने मौके पर 18 लोग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 31 हजार 460 रुपये दो कार और पांच मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।4
- खानपुरः जुआ-सट्टे के खिलाफ पनवाड़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मौके से 31,460 रुपए जुआ राशि एवं ताश पत्ते किए जब्त, दो कार और पांच मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त, एसपी अमित कुमार बुढ़ानिया के निर्देशन व डीएसपी गरिमा जिंदल के नेतृत्व में थानाधिकारी सम्पतराज वैष्णव ने की कार्रवाई, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से जुआरियों-सटोरियों में मचा हड़कंप1
- 15 फीट गहरे गड्ढे में फंसी गौमाता को गोपुत्र सेना ने बचाया, तत्परता से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू! मनोहरथाना में आज गोपुत्र सेना को सूचना मिली कि बाईपास रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की नींव के लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में एक गौमाता फंसी हुई है। सूचना मिलते ही गोपुत्र सेना के कार्यकर्ता बिना एक पल की देरी किए तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद गौमाता को सुरक्षित बाहर निकाला। गोपुत्र सेना के अध्यक्ष किंशुक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपुत्र सेना पूर्णतः निस्वार्थ भाव से बेज़ुबान गोवंश की सेवा में समर्पित है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर गौमाता का सफल व सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में गोपुत्र सेना के सदस्य हर्षित, पुष्कर , अमन , प्रिंस , अमित म, दीपक , प्रवीण सहित अन्य गोपुत्र मौके पर मौजूद रहे। 📢 गोपुत्र सेना की आमजन से अपील: "यदि आपको क्षेत्र में कहीं भी लाचार, बीमार या दुर्घटनाग्रस्त गोवंश दिखाई दे, तो तुरंत गोपुत्र सेना को सूचना दें(8302072162)|1
- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय किशोरी शैक्षिक मेले का किया आयोजन शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय शैक्षणिक किशोरी मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भरत मेहता द्वारा सरस्वतीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कस्तूरबा विद्यालय प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा ने बताया कि किशोरी मेले में शाहाबाद ब्लॉक के 13 विद्यालयों की छात्राओ एवं अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये वहीं छात्राओं द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों मैं भाग लेकर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए विकास अधिकारी राम विलास मीणा ने विजेता छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया गया।3
- पनवाड़ पुलिस की सट्टे के खिलाफ कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार, कार और 12 बाइक जब्त पुलिस थाना पनवाड़ ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31,460 रुपए की सट्टा राशि, एक कार और पांच मोटरसाइकिलें जब्त करने में सफलता हासिल की है। मामले में संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार जैन के निर्देशन में अवैध गतिविधियों और संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा एवं खानपुर वृत्ताधिकारी गरिमा जिड़वाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सम्पतराज वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दहीखेड़ा में सट्टे की पर्चियों पर अंक लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से सट्टा उपकरण सहित नकदी और वाहन जब्त किए गए हैं। कार्रवाई में जिला विशेष टीम का भी सहयोग रहा। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।3
- खानपुर नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, चेहरा कुचला हुआ, हत्या की आशंका खानपुर नगर के बारां रोड पर कृषि उपज मंडी के पास महावीर कॉलोनी मार्ग स्थित एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा पत्थरों या भारी वस्तु से कुचला हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1