logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​15 फीट गहरे गड्ढे में फंसी गौमाता को गोपुत्र सेना ने बचाया, तत्परता से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू! ​ मनोहरथाना में आज गोपुत्र सेना को सूचना मिली कि बाईपास रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की नींव के लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में एक गौमाता फंसी हुई है। सूचना मिलते ही गोपुत्र सेना के कार्यकर्ता बिना एक पल की देरी किए तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद गौमाता को सुरक्षित बाहर निकाला। ​गोपुत्र सेना के अध्यक्ष किंशुक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपुत्र सेना पूर्णतः निस्वार्थ भाव से बेज़ुबान गोवंश की सेवा में समर्पित है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर गौमाता का सफल व सुरक्षित रेस्क्यू किया। ​इस रेस्क्यू ऑपरेशन में गोपुत्र सेना के सदस्य हर्षित, पुष्कर , अमन , प्रिंस , अमित म, दीपक , प्रवीण सहित अन्य गोपुत्र मौके पर मौजूद रहे। ​📢 गोपुत्र सेना की आमजन से अपील: "यदि आपको क्षेत्र में कहीं भी लाचार, बीमार या दुर्घटनाग्रस्त गोवंश दिखाई दे, तो तुरंत गोपुत्र सेना को सूचना दें(8302072162)|

3 hrs ago
user_Sonu Merotha
Sonu Merotha
Graphic designer मनोहर थाना, झालावाड़, राजस्थान•
3 hrs ago

​15 फीट गहरे गड्ढे में फंसी गौमाता को गोपुत्र सेना ने बचाया, तत्परता से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू! ​ मनोहरथाना में आज गोपुत्र सेना को सूचना मिली कि बाईपास रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की नींव के लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में एक गौमाता फंसी हुई है। सूचना मिलते ही गोपुत्र सेना के कार्यकर्ता बिना एक पल की देरी किए तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद गौमाता को सुरक्षित बाहर निकाला। ​गोपुत्र सेना के अध्यक्ष किंशुक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपुत्र सेना पूर्णतः निस्वार्थ भाव से बेज़ुबान गोवंश की सेवा में समर्पित है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर गौमाता का सफल व सुरक्षित रेस्क्यू किया। ​इस रेस्क्यू ऑपरेशन में गोपुत्र सेना के सदस्य हर्षित, पुष्कर , अमन , प्रिंस , अमित म, दीपक , प्रवीण सहित अन्य गोपुत्र मौके पर मौजूद रहे। ​📢 गोपुत्र सेना की आमजन से अपील: "यदि आपको क्षेत्र में कहीं भी लाचार, बीमार या दुर्घटनाग्रस्त गोवंश दिखाई दे, तो तुरंत गोपुत्र सेना को सूचना दें(8302072162)|

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ​15 फीट गहरे गड्ढे में फंसी गौमाता को गोपुत्र सेना ने बचाया, तत्परता से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू! ​ मनोहरथाना में आज गोपुत्र सेना को सूचना मिली कि बाईपास रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की नींव के लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में एक गौमाता फंसी हुई है। सूचना मिलते ही गोपुत्र सेना के कार्यकर्ता बिना एक पल की देरी किए तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद गौमाता को सुरक्षित बाहर निकाला। ​गोपुत्र सेना के अध्यक्ष किंशुक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपुत्र सेना पूर्णतः निस्वार्थ भाव से बेज़ुबान गोवंश की सेवा में समर्पित है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर गौमाता का सफल व सुरक्षित रेस्क्यू किया। ​इस रेस्क्यू ऑपरेशन में गोपुत्र सेना के सदस्य हर्षित, पुष्कर , अमन , प्रिंस , अमित म, दीपक , प्रवीण सहित अन्य गोपुत्र मौके पर मौजूद रहे। ​📢 गोपुत्र सेना की आमजन से अपील: "यदि आपको क्षेत्र में कहीं भी लाचार, बीमार या दुर्घटनाग्रस्त गोवंश दिखाई दे, तो तुरंत गोपुत्र सेना को सूचना दें(8302072162)|
    1
    ​15 फीट गहरे गड्ढे में फंसी गौमाता को गोपुत्र सेना ने बचाया, तत्परता से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू!
​
मनोहरथाना में आज गोपुत्र सेना को सूचना मिली कि बाईपास रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की नींव के लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में एक गौमाता फंसी हुई है। सूचना मिलते ही गोपुत्र सेना के कार्यकर्ता बिना एक पल की देरी किए तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद गौमाता को सुरक्षित बाहर निकाला।
​गोपुत्र सेना के अध्यक्ष किंशुक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपुत्र सेना पूर्णतः निस्वार्थ भाव से बेज़ुबान गोवंश की सेवा में समर्पित है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर गौमाता का सफल व सुरक्षित रेस्क्यू किया।
​इस रेस्क्यू ऑपरेशन में गोपुत्र सेना के सदस्य हर्षित, पुष्कर , अमन , प्रिंस , अमित म, दीपक , प्रवीण सहित अन्य गोपुत्र मौके पर मौजूद रहे।
​📢 गोपुत्र सेना की आमजन से अपील:
"यदि आपको क्षेत्र में कहीं भी लाचार, बीमार या दुर्घटनाग्रस्त गोवंश दिखाई दे, तो तुरंत गोपुत्र सेना को सूचना दें(8302072162)|
    user_Sonu Merotha
    Sonu Merotha
    Graphic designer मनोहर थाना, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पीट के प्रशंसक को राहुल गांधी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पीट दिया देखिए क्या है पूरा सच। पीट के प्रशंसक को राहुल गांधी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पीट दिया देखिए पूरा सच क्या है
    1
    पीट के प्रशंसक को राहुल गांधी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पीट दिया देखिए क्या है पूरा सच।
पीट के प्रशंसक को राहुल गांधी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पीट दिया देखिए पूरा सच क्या है
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ओबीसी पर कैबिनेट मंत्री पहलाद पटेल का कांग्रेस पर बड़ा हमला कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का कांग्रेस पर बडा.हमला {श्याम रानोलिया } 7049220386 ओबीसी आरक्षण एक बेहद संवेदनशील विषय है। आज जबलपुर हाईकोर्ट का जो फैसला आया है, उसमें कमलनाथ सरकार के आरक्षण संबंधी अध्यादेश को निरस्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी सदैव पिछड़ा वर्ग के हितों की समर्थक रही है। चाहे ओबीसी आरक्षण का विषय हो या ओबीसी आयोग को संवैधानिक मान्यता दिलाने की बात, भाजपा ने हमेशा जिम्मेदारी के साथ काम किया है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस विषय पर सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। सभी दलों की सहमति से हम न्यायालय गए और इस मामले में अपना पक्ष रखा। कांग्रेस को किसी वर्ग के हितों से नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थों से प्रेम है। न्यायालय की टिप्पणियों से यह स्पष्ट हुआ है कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार राजनीतिक लाभ के लिए अध्यादेश लेकर आई थी। न्यायालय ने यह भी कहा कि अध्यादेश जल्दबाजी में लाया गया और उसमें ऐसी संवैधानिक त्रुटियां थीं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। न्यायालय की एक महत्वपूर्ण टिप्पणी यह भी है कि 50% आरक्षण की सीमा पार करने के लिए आवश्यक संवैधानिक आधार प्रस्तुत नहीं किए गए। प्रदेश के लोगों, विशेषकर युवाओं को इस पूरे मामले को समझना चाहिए। मेरा कांग्रेस से सवाल है कि जब हम सब मिलकर पिछड़ा वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ सकते थे, तब तत्कालीन सरकार ने संवैधानिक मर्यादाओं का पालन क्यों नहीं किया? उस समय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिल चुका था, इसके बावजूद तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने आयोग से सहमति लेना उचित नहीं समझा। आज की स्थिति के लिए यही एक प्रमुख कारण है। इस फैसले में वर्ष 2019 से 2022 के बीच नियुक्त हुए अभ्यर्थियों को नौकरी से नहीं हटाने का निर्णय भी महत्वपूर्ण है। यह राहत देने वाला पहलू है। हालांकि, आगे उनके समायोजन को लेकर चुनौतियां सामने आ सकती हैं। मध्यप्रदेश सरकार इस विषय पर सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखेगी। पहले भी सरकार ने इस मामले में पूरी जवाबदेही के साथ अपनी बात रखी है और आगे भी रखेगी। कांग्रेस ने 50% आरक्षण की सीमा से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी की और राजनीतिक लाभ के लिए जल्दबाजी में अध्यादेश लाया। आज न्यायालय ने उस अध्यादेश को निरस्त कर दिया है। हालांकि, यह हमारे लिए अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च न्यायालय में भी अपना पक्ष रखेगी। इस पूरे मामले में सरकार लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रही थी, लेकिन कांग्रेस जबरन इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस को इन सवालों का जवाब देना होगा कि संवैधानिक प्रावधानों और मर्यादाओं का पालन क्यों नहीं किया गया। मेरा आरोप है कि कांग्रेस किसी वर्ग की हितैषी नहीं है, बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए काम करती है। -
    1
    ओबीसी पर कैबिनेट मंत्री पहलाद पटेल का कांग्रेस पर बड़ा हमला 
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का कांग्रेस पर बडा.हमला
{श्याम रानोलिया }
7049220386
ओबीसी आरक्षण एक बेहद संवेदनशील विषय है। आज जबलपुर हाईकोर्ट का जो फैसला आया है, उसमें कमलनाथ सरकार के आरक्षण संबंधी अध्यादेश को निरस्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी सदैव पिछड़ा वर्ग के हितों की समर्थक रही है। चाहे ओबीसी आरक्षण का विषय हो या ओबीसी आयोग को संवैधानिक मान्यता दिलाने की बात, भाजपा ने हमेशा जिम्मेदारी के साथ काम किया है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस विषय पर सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। सभी दलों की सहमति से हम न्यायालय गए और इस मामले में अपना पक्ष रखा।
कांग्रेस को किसी वर्ग के हितों से नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थों से प्रेम है। न्यायालय की टिप्पणियों से यह स्पष्ट हुआ है कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार राजनीतिक लाभ के लिए अध्यादेश लेकर आई थी। न्यायालय ने यह भी कहा कि अध्यादेश जल्दबाजी में लाया गया और उसमें ऐसी संवैधानिक त्रुटियां थीं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। न्यायालय की एक महत्वपूर्ण टिप्पणी यह भी है कि 50% आरक्षण की सीमा पार करने के लिए आवश्यक संवैधानिक आधार प्रस्तुत नहीं किए गए। प्रदेश के लोगों, विशेषकर युवाओं को इस पूरे मामले को समझना चाहिए।
मेरा कांग्रेस से सवाल है कि जब हम सब मिलकर पिछड़ा वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ सकते थे, तब तत्कालीन सरकार ने संवैधानिक मर्यादाओं का पालन क्यों नहीं किया? उस समय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिल चुका था, इसके बावजूद तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने आयोग से सहमति लेना उचित नहीं समझा। आज की स्थिति के लिए यही एक प्रमुख कारण है।
इस फैसले में वर्ष 2019 से 2022 के बीच नियुक्त हुए अभ्यर्थियों को नौकरी से नहीं हटाने का निर्णय भी महत्वपूर्ण है। यह राहत देने वाला पहलू है। हालांकि, आगे उनके समायोजन को लेकर चुनौतियां सामने आ सकती हैं। मध्यप्रदेश सरकार इस विषय पर सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखेगी। पहले भी सरकार ने इस मामले में पूरी जवाबदेही के साथ अपनी बात रखी है और आगे भी रखेगी। कांग्रेस ने 50% आरक्षण की सीमा से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी की और राजनीतिक लाभ के लिए जल्दबाजी में अध्यादेश लाया। आज न्यायालय ने उस अध्यादेश को निरस्त कर दिया है। हालांकि, यह हमारे लिए अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च न्यायालय में भी अपना पक्ष रखेगी।
इस पूरे मामले में सरकार लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रही थी, लेकिन कांग्रेस जबरन इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस को इन सवालों का जवाब देना होगा कि संवैधानिक प्रावधानों और मर्यादाओं का पालन क्यों नहीं किया गया। मेरा आरोप है कि कांग्रेस किसी वर्ग की हितैषी नहीं है, बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए काम करती है।
-
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पीएमश्री स्कूल की मधुवन वाटिका में लौटी रौनक, 2016 में लगाए पौधे अब दे रहे फल-फूल। पीएमश्री स्कूल की मधुवन वाटिका में लौटी रौनक, 2016 में लगाए पौधे अब दे रहे फल-फूल। छबड़ा(बारां)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जो अब पीएमश्री विद्यालय छबड़ा के नाम से जाना जाता है, में वर्ष 2016-17 में लगाई गई 'मधुवन वाटिका' आज फिर से हरी-भरी होकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन रही है। उस समय लगे पौधे अब फल और फूल देने लगे हैं, जिससे विद्यालय परिसर में हरियाली के साथ-साथ स्वच्छ हवा का संचार हो रहा है। *ऐसे हुई थी शुरुआत* - तत्कालीन प्रधानाचार्य स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा के कार्यकाल में भूगोल व्याख्याता शंकर लाल नागर के निर्देशन में पब्लिक लाइब्रेरी के पश्चिम और विद्यालय की दक्षिण दिशा में खाली पड़ी भूमि पर 'मधुवन वाटिका' के नाम से एक उपवन विकसित किया गया था। भूगोल के विद्यार्थियों और अन्य विद्यार्थियों के श्रमदान से यहां लगभग 500 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार, फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए थे।इसी उपवन में प्रधानाचार्य कक्ष के पीछे स्थित पुराने नीम के पेड़ के नीचे लगभग एक वर्ष तक योग कक्षाओं का संचालन भी हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक भी योग करने आते थे। *उजड़ने के बाद फिर संवरी वाटिका* - समय के साथ देखरेख के अभाव, दीमक के प्रकोप और भीषण गर्मी के कारण अनेक पौधे सूख गए और वाटिका उजड़ सी गई। वर्ष 2018 में व्याख्याता नागर का स्थानांतरण सीबीईओ कार्यालय और बाद में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धरनावदा शाहजी हो गया। बाद में जब हिंदी व्याख्याता बाबू लाल सुमन धरनावदा शाहजी से स्थानांतरित होकर छबड़ा आए, तो उन्होंने इस उजड़े उपवन की कमान संभाली। उनके निरंतर प्रयासों और विद्यार्थियों के सहयोग से मधुवन उपवन में फिर से बहार लौट आई है और यह पुनः हरा-भरा नजर आने लगा है। *पर्यावरण के लिए प्रेरणा* - आज यह वाटिका केवल पौधों का संग्रह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है। यह वाटिका बच्चों को किताबों के साथ-साथ यह भी सिखाती है कि अगर हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, तो प्रकृति हमारा संरक्षण करेगी। बढ़ते प्रदूषण और तापमान के इस दौर में विद्यालय परिसर में यह हरित क्षेत्र विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ ऑक्सीजन का स्रोत है और जैव विविधता को भी बढ़ावा दे रहा है।प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गालव अब सेवा निवृत है। अब वर्तमान प्रधानाचार्य चम्पालाल मीणा कर रहे,करवा रहे वाटिका की देखरेख। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि सभी मिलकर इस वाटिका को हरा-भरा बनाए रखें, ताकि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का जीवंत संदेश मिलता रहे।
    3
    पीएमश्री स्कूल की मधुवन वाटिका में लौटी रौनक, 2016 में लगाए पौधे अब दे रहे फल-फूल।

पीएमश्री स्कूल की मधुवन वाटिका में लौटी रौनक, 2016 में लगाए पौधे अब दे रहे फल-फूल।
छबड़ा(बारां)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जो अब पीएमश्री विद्यालय छबड़ा के नाम से जाना जाता है, में वर्ष 2016-17 में लगाई गई 'मधुवन वाटिका' आज फिर से हरी-भरी होकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन रही है। उस समय लगे पौधे अब फल और फूल देने लगे हैं, जिससे विद्यालय परिसर में हरियाली के साथ-साथ स्वच्छ हवा का संचार हो रहा है।
*ऐसे हुई थी शुरुआत* -
तत्कालीन प्रधानाचार्य स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा के कार्यकाल में भूगोल व्याख्याता शंकर लाल नागर के निर्देशन में पब्लिक लाइब्रेरी के पश्चिम और विद्यालय की दक्षिण दिशा में खाली पड़ी भूमि पर 'मधुवन वाटिका' के नाम से एक उपवन विकसित किया गया था। भूगोल के विद्यार्थियों और अन्य विद्यार्थियों के श्रमदान से यहां लगभग 500 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार, फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए थे।इसी उपवन में प्रधानाचार्य कक्ष के पीछे स्थित पुराने नीम के पेड़ के नीचे लगभग एक वर्ष तक योग कक्षाओं का संचालन भी हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक भी योग करने आते थे।
*उजड़ने के बाद फिर संवरी वाटिका* -
समय के साथ देखरेख के अभाव, दीमक के प्रकोप और भीषण गर्मी के कारण अनेक पौधे सूख गए और वाटिका उजड़ सी गई। वर्ष 2018 में व्याख्याता नागर का स्थानांतरण सीबीईओ कार्यालय और बाद में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धरनावदा शाहजी हो गया।
बाद में जब हिंदी व्याख्याता बाबू लाल सुमन धरनावदा शाहजी से स्थानांतरित होकर छबड़ा आए, तो उन्होंने इस उजड़े उपवन की कमान संभाली। उनके निरंतर प्रयासों और विद्यार्थियों के सहयोग से मधुवन उपवन में फिर से बहार लौट आई है और यह पुनः हरा-भरा नजर आने लगा है।
*पर्यावरण के लिए प्रेरणा* -
आज यह वाटिका केवल पौधों का संग्रह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए
एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है। यह वाटिका बच्चों को किताबों के साथ-साथ यह भी सिखाती है कि अगर हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, तो प्रकृति हमारा संरक्षण करेगी। बढ़ते प्रदूषण और तापमान के इस दौर में विद्यालय परिसर में यह हरित क्षेत्र विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ ऑक्सीजन का स्रोत है और जैव विविधता को भी बढ़ावा दे रहा है।प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गालव अब सेवा निवृत है। अब वर्तमान प्रधानाचार्य चम्पालाल मीणा कर रहे,करवा रहे वाटिका की देखरेख।
विद्यालय परिवार का प्रयास है कि सभी मिलकर इस वाटिका को हरा-भरा बनाए रखें, ताकि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का जीवंत संदेश मिलता रहे।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    13 hrs ago
  • छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर छीपाबड़ौद - शिक्षा विभाग के फ्लैगशिप प्रोग्राम *प्रबल* के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन शुक्रवार को *पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद* में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस प्रतिभा संगम में ब्लॉक के सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए। *माँ सरस्वती वंदना से हुई शुरुआत* कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि *मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनवारी लाल टेलर* द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया। अपने उद्बोधन में टेलर ने कहा, _"प्रबल कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना है। आज के बच्चों की वाणी में जो आत्मविश्वास देखा, वह आने वाले भारत की तस्वीर है।"_ उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। *मंच पर अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति* इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्राचार्या सविता नागर गगचाना के प्रधानाचार्य भीमराज मीणा, दिगोद खालसा के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार* तथा ढोलम के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह* मंचासीन रहे। कार्यक्रम के संयोजक पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य * चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने बताया कि प्रबल योजना से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है। कार्यक्रम प्रभारी * सूर्यप्रकाश शर्मा* एवं सह प्रभारी * महेश कुमार* ने बताया कि इस वर्ष *7 विधाओं - भाषण, आशु भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, एकल गायन, निबंध लेखन और नाटक* में प्रतियोगिताएं रखी गईं। *तर्क और रंगों से सजा मंच* आशु भाषण में विद्यार्थियों ने बिना तैयारी के समसामयिक विषयों पर धारा प्रवाह बोला तो वाद-विवाद में पक्ष-विपक्ष में जमकर तर्क-वितर्क हुआ। चित्रकला में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'पर्यावरण संरक्षण' पर अद्भुत चित्र बनाए गए, वहीं एकल गायन और नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता के लिए अनुभवी व्याख्याताओं का निर्णायक दल बनाया गया था, जिसमें लोकेश नागर, सुरेन्द्र पंकज, अमृत लाल शर्मा, सुनील सुमन, सुरेश कुशवाह, अभिषेक सिंह राजपूत, डॉ. पुरुषोत्तम नागर, रामावतार शर्मा, रामस्वरूप सालवी, मनीष मालव, मुख्तार अहमद, मोहनलाल मीणा सहित अन्य शिक्षाविद शामिल थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त संस्था प्रधान, शिक्षकगण, एसएमसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
    4
    छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
छीपाबड़ौद - 
शिक्षा विभाग के फ्लैगशिप प्रोग्राम *प्रबल* के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन शुक्रवार को *पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद* में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस प्रतिभा संगम में ब्लॉक के सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए।
*माँ सरस्वती वंदना से हुई शुरुआत*
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि *मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  बनवारी लाल टेलर* द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया।
अपने उद्बोधन में  टेलर ने कहा, _"प्रबल कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना है। आज के बच्चों की वाणी में जो आत्मविश्वास देखा, वह आने वाले भारत की तस्वीर है।"_ उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी।
*मंच पर अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति*
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्राचार्या  सविता नागर  गगचाना के प्रधानाचार्य  भीमराज मीणा, दिगोद खालसा के प्रधानाचार्य  महेंद्र कुमार* तथा ढोलम के प्रधानाचार्य  जितेंद्र सिंह* मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के संयोजक पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य * चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने बताया कि प्रबल योजना से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है। कार्यक्रम प्रभारी * सूर्यप्रकाश शर्मा* एवं सह प्रभारी * महेश कुमार* ने बताया कि इस वर्ष *7 विधाओं - भाषण, आशु भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, एकल गायन, निबंध लेखन और नाटक* में प्रतियोगिताएं रखी गईं।
*तर्क और रंगों से सजा मंच*
आशु भाषण में विद्यार्थियों ने बिना तैयारी के समसामयिक विषयों पर धारा प्रवाह बोला तो वाद-विवाद में पक्ष-विपक्ष में जमकर तर्क-वितर्क हुआ। चित्रकला में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'पर्यावरण संरक्षण' पर अद्भुत चित्र बनाए गए, वहीं एकल गायन और नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता के लिए अनुभवी व्याख्याताओं का निर्णायक दल बनाया गया था, जिसमें लोकेश नागर, सुरेन्द्र पंकज, अमृत लाल शर्मा, सुनील सुमन, सुरेश कुशवाह, अभिषेक सिंह राजपूत, डॉ. पुरुषोत्तम नागर, रामावतार शर्मा, रामस्वरूप सालवी, मनीष मालव, मुख्तार अहमद, मोहनलाल मीणा सहित अन्य शिक्षाविद शामिल थे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त संस्था प्रधान, शिक्षकगण, एसएमसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    1
    Post by नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    user_नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • लोक संस्कृति के संरक्षण का संकल्प संजावली प्रतियोगिता में गूँजे मालवी लोकगीत, गोबर से सजीं परंपराओं की कलाकृतियाँ मालवा की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं और लोकगीतों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल की पहल पर सेवा सदन कार्यालय परिसर में संजावली प्रतियोगिता एवं कला महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों एवं विद्यालयों से आई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संजा की पारंपरिक कलाकृतियों, मालवी लोकगीतों और लोकनृत्य के माध्यम से मालवा की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि माताएँ-बहनें न होतीं तो हमारे तीज-त्योहारों और लोकपरंपराओं की सांस्कृतिक धारा को जीवित रखना कठिन हो जाता। हमारी माताओं, दादी-नानियों और बहनों ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोकगीतों, पारंपरिक कलाओं, रीति-रिवाजों और संस्कारों को सहेजकर रखा है। संजावली जैसे आयोजन इसी अमूल्य विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि सारंगपुर जैसे शहर में विलुप्त होती लोकपरंपराओं को पुनर्जीवित करने और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि लोककला केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब हमारी बेटियाँ अपनी दादी-नानी से लोकगीत सीखती हैं, अपने हाथों से संजा की आकृतियाँ बनाती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों में भाग लेती हैं, तब एक पीढ़ी का अनुभव दूसरी पीढ़ी की चेतना का हिस्सा बनता है। ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, सामूहिक सहभागिता, संस्कार और अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना विकसित करते हैं। *संजा बाई की परंपरा में समाहित है माँ पार्वती की आराधना का भाव* मालवा-निमाड़ अंचल में संजा अथवा संजावली का पर्व विशेष सांस्कृतिक महत्व रखता है। भाद्रपद पूर्णिमा से पितृपक्ष के दौरान लगभग 16 दिनों तक किशोरियाँ घरों की दीवारों पर गाय के गोबर से संजा के मांडने और विभिन्न आकृतियाँ बनाती हैं। इन्हें फूलों, पत्तियों और प्राकृतिक सामग्रियों से सजाकर प्रतिदिन पारंपरिक संजा गीत गाए जाते हैं। यह परंपरा बालिकाओं की कलात्मक अभिव्यक्ति, सामूहिक सहभागिता और पारिवारिक संस्कारों का सुंदर उदाहरण है। लोकमान्यता के अनुसार, संजा पर्व को माँ पार्वती से भी जोड़ा जाता है। लोककथा के एक प्रचलित रूप में माँ पार्वती के मायके आगमन और सखियों के साथ उनके स्नेहपूर्ण समय बिताने की कल्पना इस परंपरा से जुड़ी है। सखियाँ दीवारों पर सुंदर आकृतियाँ बनाकर उन्हें सजाती हैं और गीतों के माध्यम से अपनी भावनाएँ व्यक्त करती हैं। इसी प्रकार संजा से जुड़ी कुछ लोकमान्यताओं में कुंवारी कन्याओं की मनचाहे वर और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना का उल्लेख मिलता है। इन कथाओं के अलग-अलग रूप स्थानीय लोकजीवन और मौखिक परंपराओं में प्रचलित हैं। संजा की आकृतियाँ केवल सजावट नहीं, बल्कि लोकविश्वास, पारिवारिक स्नेह, प्रकृति से जुड़ाव और स्त्री-जीवन की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का माध्यम हैं। गोबर, फूल-पत्तियों जैसी प्राकृतिक सामग्रियों के उपयोग से यह परंपरा हमें स्थानीय संसाधनों के महत्व और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा भी देती है। संजावली प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने अपनी-अपनी टीमों के साथ भाग लिया। छात्राओं ने “कौड़ियों बामन सांझ को क्यों लेने आयो” और “नानी सी गाड़ी गुड़कती जाए, जेमे बैठी संजाबाई” जैसे पारंपरिक संजा गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मालवी लोकसंस्कृति की मिठास से परिचित कराया। लोकगीतों की सहज लय, पारंपरिक शब्दावली और छात्राओं के उत्साह ने आयोजन में विशेष रंग भर दिया। भ्याना, गुलावता, धनौरा, पचोर, पाड़ल्यामाता, आमलारोड़, पांदा और संडावता सहित विभिन्न ग्रामीण अंचलों के शासकीय विद्यालयों की छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं ने मालवी लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जबकि सांदीपनि विद्यालय की छात्राओं ने संजा गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। ग्रामीण अंचलों से आई बालिकाओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि लोकसंस्कृति आज भी नई पीढ़ी के मन में जीवित है और उचित मंच मिलने पर वह अपनी प्रतिभा के माध्यम से इसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। *संजा मांडना और गीत गायन प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का सम्मान* कार्यक्रम के अंत में संजा गीत गायन तथा गोबर से संजा मांडना बनाने की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बैग और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुलावता संकुल, द्वितीय स्थान उत्कृष्ट मॉडल स्कूल एवं तृतीय स्थान शासकीय विद्यालय, उड़नखेड़ी ने प्राप्‍त किया। इसी प्रकार गोबर से संजा मांडना बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय विद्यालय पासल्यामाता, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या विद्यालय सारंगपुर एवं तृतीय स्थान संदीपनी विद्यालय मऊ का रहा। इसके अतिरिक्त पाड़ल्यामाता, भ्याना, आमलारोड़ सहित अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के माध्यम से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें अपनी कला तथा सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। सेवा सदन परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल की पहल पर लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संजा जैसी पारंपरिक लोककलाओं को केवल घरों और आँगनों तक सीमित न रखते हुए विद्यालयों, सार्वजनिक आयोजनों और नई पीढ़ी के बीच व्यापक पहचान दिलाना है। राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने इस अवसर पर लोकपरंपराओं को शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लोककला, मालवी लोकगीत, लोककथाओं और पारंपरिक हस्तकला से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आधुनिक माध्यमों और डिजिटल तकनीक के जरिए भी हमारी सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियाँ संस्कृति की संवाहक होने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शक्ति भी हैं। जब बेटियाँ शिक्षा, कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में आगे बढ़ती हैं तथा अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करती हैं, तब परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों सशक्त होते हैं। राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने आयोजन में सहभागी सभी छात्राओं, शिक्षकों, माताओं-बहनों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी लोकसंस्कृति केवल अतीत की स्मृति बनकर न रह जाए, बल्कि वर्तमान की चेतना और भविष्य की प्रेरणा बने। हमारी विरासत हमारा गौरव है, हमारी लोकसंस्कृति हमारी पहचान है और हमारी बेटियाँ समृद्ध समाज की आधारशिला हैं। संजावली प्रतियोगिता एवं कला महोत्सव ने यह संदेश दिया कि लोकसंस्कृति का संरक्षण केवल परंपराओं को दोहराने से नहीं, बल्कि उन्हें नई पीढ़ी के जीवन का हिस्सा बनाने से संभव है। संजा के मांडनों में उकेरी गई आकृतियाँ, मालवी लोकगीतों की गूँज और बालिकाओं की रचनात्मक भागीदारी मालवा की उस सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनी, जो पीढ़ियों को जोड़ती है और अपनी मिट्टी से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।
    1
    लोक संस्कृति के संरक्षण का संकल्प संजावली प्रतियोगिता में गूँजे मालवी लोकगीत, गोबर से सजीं परंपराओं की कलाकृतियाँ
मालवा की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं और लोकगीतों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल की पहल पर सेवा सदन कार्यालय परिसर में संजावली प्रतियोगिता एवं कला महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों एवं विद्यालयों से आई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संजा की पारंपरिक कलाकृतियों, मालवी लोकगीतों और लोकनृत्य के माध्यम से मालवा की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि माताएँ-बहनें न होतीं तो हमारे तीज-त्योहारों और लोकपरंपराओं की सांस्कृतिक धारा को जीवित रखना कठिन हो जाता। हमारी माताओं, दादी-नानियों और बहनों ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोकगीतों, पारंपरिक कलाओं, रीति-रिवाजों और संस्कारों को सहेजकर रखा है। संजावली जैसे आयोजन इसी अमूल्य विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।
राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि सारंगपुर जैसे शहर में विलुप्त होती लोकपरंपराओं को पुनर्जीवित करने और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि लोककला केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब हमारी बेटियाँ अपनी दादी-नानी से लोकगीत सीखती हैं, अपने हाथों से संजा की आकृतियाँ बनाती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों में भाग लेती हैं, तब एक पीढ़ी का अनुभव दूसरी पीढ़ी की चेतना का हिस्सा बनता है। ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, सामूहिक सहभागिता, संस्कार और अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना विकसित करते हैं।
*संजा बाई की परंपरा में समाहित है माँ पार्वती की आराधना का भाव* 
मालवा-निमाड़ अंचल में संजा अथवा संजावली का पर्व विशेष सांस्कृतिक महत्व रखता है। भाद्रपद पूर्णिमा से पितृपक्ष के दौरान लगभग 16 दिनों तक किशोरियाँ घरों की दीवारों पर गाय के गोबर से संजा के मांडने और विभिन्न आकृतियाँ बनाती हैं। इन्हें फूलों, पत्तियों और प्राकृतिक सामग्रियों से सजाकर प्रतिदिन पारंपरिक संजा गीत गाए जाते हैं। यह परंपरा बालिकाओं की कलात्मक अभिव्यक्ति, सामूहिक सहभागिता और पारिवारिक संस्कारों का सुंदर उदाहरण है। लोकमान्यता के अनुसार, संजा पर्व को माँ पार्वती से भी जोड़ा जाता है। लोककथा के एक प्रचलित रूप में माँ पार्वती के मायके आगमन और सखियों के साथ उनके स्नेहपूर्ण समय बिताने की कल्पना इस परंपरा से जुड़ी है। सखियाँ दीवारों पर सुंदर आकृतियाँ बनाकर उन्हें सजाती हैं और गीतों के माध्यम से अपनी भावनाएँ व्यक्त करती हैं। इसी प्रकार संजा से जुड़ी कुछ लोकमान्यताओं में कुंवारी कन्याओं की मनचाहे वर और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना का उल्लेख मिलता है। इन कथाओं के अलग-अलग रूप स्थानीय लोकजीवन और मौखिक परंपराओं में प्रचलित हैं।
संजा की आकृतियाँ केवल सजावट नहीं, बल्कि लोकविश्वास, पारिवारिक स्नेह, प्रकृति से जुड़ाव और स्त्री-जीवन की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का माध्यम हैं। गोबर, फूल-पत्तियों जैसी प्राकृतिक सामग्रियों के उपयोग से यह परंपरा हमें स्थानीय संसाधनों के महत्व और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा भी देती है। संजावली प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने अपनी-अपनी टीमों के साथ भाग लिया। छात्राओं ने “कौड़ियों बामन सांझ को क्यों लेने आयो” और “नानी सी गाड़ी गुड़कती जाए, जेमे बैठी संजाबाई” जैसे पारंपरिक संजा गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मालवी लोकसंस्कृति की मिठास से परिचित कराया। लोकगीतों की सहज लय, पारंपरिक शब्दावली और छात्राओं के उत्साह ने आयोजन में विशेष रंग भर दिया। भ्याना, गुलावता, धनौरा, पचोर, पाड़ल्यामाता, आमलारोड़, पांदा और संडावता सहित विभिन्न ग्रामीण अंचलों के शासकीय विद्यालयों की छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं ने मालवी लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जबकि सांदीपनि विद्यालय की छात्राओं ने संजा गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। ग्रामीण अंचलों से आई बालिकाओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि लोकसंस्कृति आज भी नई पीढ़ी के मन में जीवित है और उचित मंच मिलने पर वह अपनी प्रतिभा के माध्यम से इसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
*संजा मांडना और गीत गायन प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का सम्मान* 
कार्यक्रम के अंत में संजा गीत गायन तथा गोबर से संजा मांडना बनाने की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बैग और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुलावता संकुल, द्वितीय स्थान उत्कृष्ट मॉडल स्कूल एवं तृतीय स्थान शासकीय विद्यालय, उड़नखेड़ी ने प्राप्‍त किया। इसी प्रकार गोबर से संजा मांडना बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय विद्यालय पासल्यामाता, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या विद्यालय सारंगपुर एवं तृतीय स्थान संदीपनी विद्यालय मऊ का रहा। इसके अतिरिक्त पाड़ल्यामाता, भ्याना, आमलारोड़ सहित अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के माध्यम से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें अपनी कला तथा सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
सेवा सदन परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल की पहल पर लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संजा जैसी पारंपरिक लोककलाओं को केवल घरों और आँगनों तक सीमित न रखते हुए विद्यालयों, सार्वजनिक आयोजनों और नई पीढ़ी के बीच व्यापक पहचान दिलाना है। राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने इस अवसर पर लोकपरंपराओं को शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लोककला, मालवी लोकगीत, लोककथाओं और पारंपरिक हस्तकला से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आधुनिक माध्यमों और डिजिटल तकनीक के जरिए भी हमारी सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि हमारी बेटियाँ संस्कृति की संवाहक होने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शक्ति भी हैं। जब बेटियाँ शिक्षा, कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में आगे बढ़ती हैं तथा अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करती हैं, तब परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों सशक्त होते हैं। राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने आयोजन में सहभागी सभी छात्राओं, शिक्षकों, माताओं-बहनों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी लोकसंस्कृति केवल अतीत की स्मृति बनकर न रह जाए, बल्कि वर्तमान की चेतना और भविष्य की प्रेरणा बने। हमारी विरासत हमारा गौरव है, हमारी लोकसंस्कृति हमारी पहचान है और हमारी बेटियाँ समृद्ध समाज की आधारशिला हैं।
संजावली प्रतियोगिता एवं कला महोत्सव ने यह संदेश दिया कि लोकसंस्कृति का संरक्षण केवल परंपराओं को दोहराने से नहीं, बल्कि उन्हें नई पीढ़ी के जीवन का हिस्सा बनाने से संभव है। संजा के मांडनों में उकेरी गई आकृतियाँ, मालवी लोकगीतों की गूँज और बालिकाओं की रचनात्मक भागीदारी मालवा की उस सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनी, जो पीढ़ियों को जोड़ती है और अपनी मिट्टी से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • खानपुर नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, चेहरा कुचला हुआ, हत्या की आशंका खानपुर नगर के बारां रोड पर कृषि उपज मंडी के पास महावीर कॉलोनी मार्ग स्थित एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा पत्थरों या भारी वस्तु से कुचला हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    खानपुर नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, चेहरा कुचला हुआ, हत्या की आशंका
खानपुर नगर के बारां रोड पर कृषि उपज मंडी के पास महावीर कॉलोनी मार्ग स्थित एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा पत्थरों या भारी वस्तु से कुचला हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.