Shuru
Apke Nagar Ki App…
दरमाहा गांव विवाद: बात जातियों की नहीं, इंसाफ की होनी चाहिए! मारपीट से पहले गाली-गलौज की बात भी होनी चाहिए। पूर्वी चंपारण के दरमाहा गांव में छोटन सिंह और मनोज यादव के बीच हुए विवाद को जातीय नजरिए से नहीं, तथ्यों और सबूतों के आधार पर देखना चाहिए। गाली-गलौज किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है और मारपीट भी सही नहीं। किसी जनप्रतिनिधि को सिर्फ किसी मंच पर आने के आधार पर बदनाम करना उचित नहीं। गलती किसी की भी हो, न्याय निष्पक्ष होना चाहिए। #पूर्वीचंपारण #दरमाहागांव #छोटनसिंह #मनोजयादव #बिहारन्यूज #मारपीटविवाद #गालीगलौज #इंसाफ #निष्पक्षखबरेंअबतकबिहार #BiharNews
Ankesh Thakur
दरमाहा गांव विवाद: बात जातियों की नहीं, इंसाफ की होनी चाहिए! मारपीट से पहले गाली-गलौज की बात भी होनी चाहिए। पूर्वी चंपारण के दरमाहा गांव में छोटन सिंह और मनोज यादव के बीच हुए विवाद को जातीय नजरिए से नहीं, तथ्यों और सबूतों के आधार पर देखना चाहिए। गाली-गलौज किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है और मारपीट भी सही नहीं। किसी जनप्रतिनिधि को सिर्फ किसी मंच पर आने के आधार पर बदनाम करना उचित नहीं। गलती किसी की भी हो, न्याय निष्पक्ष होना चाहिए। #पूर्वीचंपारण #दरमाहागांव #छोटनसिंह #मनोजयादव #बिहारन्यूज #मारपीटविवाद #गालीगलौज #इंसाफ #निष्पक्षखबरेंअबतकबिहार #BiharNews
More news from बिहार and nearby areas
- चेहराकलां प्रखंड के ई किसान भवन में वासंतिक (रबी) महाभियान कार्यशाला में उन्नत खेती की जानकारी, खाद वितरण ऐप पर सवाल वासंतिक (रबी) महाभियान 2026 के तहत गुरुवार को प्रखंड के ई-किसान भवन चेहराकलां में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को गेहूं की उन्नत किस्मों, कम लागत में अधिक उत्पादन और जैविक खेती की जानकारी दी गई। वहीं, डीएपी और यूरिया की उपलब्धता को लेकर कृषि विभाग के ऐप पर सवाल उठाते हुए किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मो. इस्माईल अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि उन्नत खेती के लिए उत्तम किस्म के बीज जरूरी हैं। प्रशिक्षण के दौरान कम लागत में अधिक पैदावार देने वाली गेहूं की लगभग दस विभिन्न प्रकार के किस्मों की जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश ने किसानों को धीरे-धीरे रासायनिक खाद का उपयोग कम कर जैविक खाद अपनाने की सलाह दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि समेकित खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों को सरकारी खर्च पर दूसरे प्रदेशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने किसानों को अच्छी किस्म के फल, फूल और सब्जियों का उत्पादन कर कृषि मेले में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यशाला के अंतिम दौर में किसानों ने खाद वितरण ऐप की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐप पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध होते ही कुछ ही सेकेंड में खत्म हो जाने से आम किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों ने सवाल किया कि इस समस्या के लिए ऐप जिम्मेदार है या संबंधित कर्मी और पदाधिकारी। उन्होंने व्यवस्था में सुधार कर खाद का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने की मांग की। प्रशिक्षण के दौरान एटीएम छवि छाया, कृषि समन्वयक विनय कुमार, विपिन कुमार, दिलीप कुमार और गोपाल कुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं एवं किसानों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी अनिल कुमार, किसान सखी मीना कुमारी, किसान सलाहकार राकेश कुमार, नवीन पाठक, विश्वजीत कुमार, प्रकेश कुमार, तपन कुमार, रवि रंजन और चन्द्रिका प्रसाद गहलोत समेत अन्य लोग उपस्थित थे।4
- वैशाली: 11 केवी विद्युत लाइन शिफ्टिंग विवाद में ग्रामीण ने फिर उठाई जांच की मांग 📍 चेहराकलां, वैशाली। बखरी दोआ और बखरी सुल्तान के पास सरकारी पोखर एवं रामजानकी मठ के समीप 11 केवी विद्युत लाइन की शिफ्टिंग को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने बिजली लाइन की स्थिति और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर मामले की जांच की मांग की है। मामले में कनीय विद्युत अभियंता ने अपने पत्र संख्या 372, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 में बताया कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य स्वीकृत प्राक्कलन एवं कार्यादेश के अनुसार तकनीकी मानकों का पालन करते हुए कराया गया है। विभाग के जवाब से असंतुष्ट ग्रामीण ने 28 अक्टूबर 2026 को सहयोग पोर्टल पर दोबारा शिकायत दर्ज कराई, जिसका संदर्भ संख्या REF1009884 है। पोर्टल पर शिकायत को आवश्यक कार्रवाई के लिए उप विकास आयुक्त (DDC) स्तर पर भेजा गया है। फिलहाल, उपलब्ध दस्तावेजों से किसी अनियमितता की पुष्टि नहीं होती है। अब यह देखना होगा कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर ग्रामीणों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर क्या कार्रवाई करते हैं। 📢 आपकी राय: क्या इस मामले में स्थल निरीक्षण कर जांच कराई जानी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। 📲 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए सत्यम ग्राम न्यूज़ को फॉलो करें।1
- चेहराकलां में 11 केवी लाइन विवाद, ग्रामीण ने मांगी जांच ❓ क्या इस मामले की जांच होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं। 📲 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें सत्यम ग्राम न्यूज़ के साथ। 🔴 सच्ची निष्पक्ष — ग्राम की खबर सबसे पहले!1
- चेहराकलां में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का मामला उठा, सरपंच रिंकू कुमारी ने स्वास्थ्य विभाग से की कार्रवाई की मांग प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा मुहैया कराने का मामला सामने आया है। ग्राम कचहरी विशुनपुर अड़रा की सरपंच रिंकू कुमारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवेदन देकर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। 28 अक्टूबर 2026 को लिखे गए आवेदन में सरपंच ने स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकीय सेवाओं को सुचारु बनाने से संबंधित मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। आवेदन के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, मरीजों को समय पर उपचार तथा जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। सरपंच ने संबंधित विभाग से समस्याओं का समाधान कर आम लोगों को राहत पहुंचाने की अपेक्षा जताई है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस आवेदन पर क्या कार्रवाई करता है और क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।3
- तिरहुत स्नातक से जीत दर्ज कीजिए बंशीधर बृजवासी देखिए क्या कुछ कहें तिरहुत स्नातक से जीत दर्ज कीजिए बंशीधर बृजवासी देखिए क्या कुछ कहें1
- दरमाहा गांव विवाद: बात जातियों की नहीं, इंसाफ की होनी चाहिए! मारपीट से पहले गाली-गलौज की बात भी होनी चाहिए। पूर्वी चंपारण के दरमाहा गांव में छोटन सिंह और मनोज यादव के बीच हुए विवाद को जातीय नजरिए से नहीं, तथ्यों और सबूतों के आधार पर देखना चाहिए। गाली-गलौज किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है और मारपीट भी सही नहीं। किसी जनप्रतिनिधि को सिर्फ किसी मंच पर आने के आधार पर बदनाम करना उचित नहीं। गलती किसी की भी हो, न्याय निष्पक्ष होना चाहिए। #पूर्वीचंपारण #दरमाहागांव #छोटनसिंह #मनोजयादव #बिहारन्यूज #मारपीटविवाद #गालीगलौज #इंसाफ #निष्पक्षखबरेंअबतकबिहार #BiharNews1
- “मुकदमा उठा लो, नहीं तो और हत्याएं होंगी!” धमकी का आरोप, हत्या कांड के सूचक और गवाहों ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा1
- राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होने वैशाली से 50 सदस्यीय दल गुजरात रवाना प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वैशाली जिले से 50 सदस्यीय दल गुजरात के लिए रवाना हुआ। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर अपर समाहर्ता किरण सिंह ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे इस दल में जिले के 50 सदस्य शामिल हैं। दल की रवानगी के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और समारोह में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय एकता दिवस देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र की एकजुटता के प्रति संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। इस आयोजन के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और उनके राष्ट्रीय एकीकरण के प्रयासों को याद किया जाता है।1