एनएसजीआई के विद्यार्थियों ने किया कमाल, तीन छात्र-छात्राओं का पीसीएस में चयन आकांक्षा बाजपेई बनीं नायब तहसीलदार, हर्ष कुमार सिंह डिप्टी एसपी और शिवानी सिंह असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) रायबरेली। न्यू स्टैण्डर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स (एनएसजीआई) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की तीन पूर्व छात्र-छात्राओं का चयन उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में हुआ है। त्रिपुला शाखा की छात्रा आकांक्षा बाजपेई नायब तहसीलदार, त्रिपुला शाखा के ही छात्र हर्ष कुमार सिंह डिप्टी एसपी और सलेथू शाखा की छात्रा शिवानी सिंह असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर चयनित हुई हैं। इस उपलब्धि से पूरे एनएसजीआई परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। विशेष रूप से यह गौर करने वाली बात है कि आकांक्षा बाजपेई वर्तमान में न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल, सलोन शाखा में टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) की शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। इस अवसर पर एनएसजीआई के संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा ने आकांक्षा बाजपेई को सम्मानित किया। उन्होंने हर्ष कुमार सिंह और शिवानी सिंह के परिजनों से भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. शर्मा ने कहा, “इन विद्यार्थियों की सफलता संस्थान के लिए गर्व का विषय है। यह साबित करता है कि न्यू स्टैण्डर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में प्रतिभाओं को निखारने का अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। इनका प्रेरणादायक सफर अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श है।”संस्थान के सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी इन तीनों सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दे रहे हैं।
एनएसजीआई के विद्यार्थियों ने किया कमाल, तीन छात्र-छात्राओं का पीसीएस में चयन आकांक्षा बाजपेई बनीं नायब तहसीलदार, हर्ष कुमार सिंह डिप्टी एसपी और शिवानी सिंह असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) रायबरेली। न्यू स्टैण्डर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स (एनएसजीआई) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की तीन पूर्व छात्र-छात्राओं का चयन उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में हुआ है। त्रिपुला शाखा की छात्रा आकांक्षा बाजपेई नायब तहसीलदार, त्रिपुला शाखा के ही
छात्र हर्ष कुमार सिंह डिप्टी एसपी और सलेथू शाखा की छात्रा शिवानी सिंह असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर चयनित हुई हैं। इस उपलब्धि से पूरे एनएसजीआई परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। विशेष रूप से यह गौर करने वाली बात है कि आकांक्षा बाजपेई वर्तमान में न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल, सलोन शाखा में टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) की शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। इस अवसर पर एनएसजीआई के संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा ने आकांक्षा बाजपेई को सम्मानित
किया। उन्होंने हर्ष कुमार सिंह और शिवानी सिंह के परिजनों से भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. शर्मा ने कहा, “इन विद्यार्थियों की सफलता संस्थान के लिए गर्व का विषय है। यह साबित करता है कि न्यू स्टैण्डर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में प्रतिभाओं को निखारने का अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। इनका प्रेरणादायक सफर अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श है।”संस्थान के सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी इन तीनों सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दे रहे हैं।
- surat ka video1
- रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के सारी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 7 वर्षीय मासूम अनमोल को गांव के ही युवक सूरज उर्फ लल्ला ने अचानक पकड़कर जमीन पर गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटा। मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l जानकारी के अनुसार, छोटा अनमोल गांव की एक दुकान पर सिर्फ बिस्किट लेने गया था। इसी दौरान आरोपी सूरज उर्फ लल्ला (गांव का ही निवासी) ने बच्चे को पकड़ लिया और उसे बार-बार जमीन पर पटककर निर्ममता से मारना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दुकानदार और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मासूम को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया और उसकी जान बचाई। बछरावां पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।1
- रायबरेली मे युवक ने बाइक खडी कर खुद नहर के पुल से छलंग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर सताहरा गाँव के पास का है। यहाँ बाइक से पहुंचे युवक ने अचानक नहर के पुल से पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पानी मे उसकी खोजबीन शुरू हुई। गहरे पानी मे डूबे युवक का कुछ पता नहीं चल रहा था तभी आगे के गांव में उसका शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत वहां पहुँच कर शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ दीपू पुत्र शिवबक्स सिंह फतेहाबाद थाना सलोन के तौर पर हुई है। इसकी ससुराल घुरवारा में बताई जा रही है। वहीं घुरवारा में रहकर युवक ढाबा चलाता था। युवक ने छलांग क्यों लगाई, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Amar Bahadur1
- वायरिंग में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते डंफर से धुआं उठने लगा, जिससे चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। हालांकि आग ज्यादा फैलने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से उस पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक डंफर पूरी तरह खराब हो चुका था। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और अन्य वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने में जुट गई। करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुल सका और स्थिति सामान्य हो पाई। इस घटना ने एक बार फिर वाहनों की समय-समय पर जांच की आवश्यकता को उजागर किया है।1
- रायबरेली। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवारों सहित कुल 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सरेनी कोतवाली क्षेत्र के मूसापुर गांव के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी घायल सड़क पर तड़पते रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- Post by Press Ashish Tripathi1
- ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर सताहरा गाँव के पास का है। यहाँ बाइक से पहुंचे युवक ने अचानक नहर के पुल से पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पानी मे उसकी खोजबीन शुरू हुई। गहरे पानी मे डूबे युवक का कुछ पता नहीं चल रहा था तभी आगे के गांव में उसका शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत वहां पहुँच कर शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ दीपू पुत्र शिवबक्स सिंह फतेहाबाद थाना सलोन के तौर पर हुई है। इसकी ससुराल घुरवारा में बताई जा रही है। वहीं घुरवारा में रहकर युवक ढाबा चलाता था। युवक ने छलांग क्यों लगाई, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।1