logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राम मंदिर चंदे में कथित घोटाले के आरोप को लेकर बीना से अयोध्या निकली कांग्रेस की यात्रा, कई शहरों से होकर अयोध्या पहुंचेगा जत्था लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदे को लेकर कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला संगठन मंत्री एवं जनपद सदस्य पीपी नायक ने अपने साथियों के साथ मंगलवार को बीना से अयोध्या तक की यात्रा शुरू की। यात्रा की शुरुआत शहर के कटरा स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। यात्रा कटरा स्वामी मंदिर से शुरू होकर अंबेडकर तिराहा, सर्वोदय चौराहा, गांधी चौराहा, महावीर चौक और जागेश्वरी मंदिर होते हुए खुरई की ओर रवाना हुई। यात्रा में भगवान राम और सीता की झांकी बग्गियों में सजाई गई थी, जबकि एक रथ में भगवान राम की प्रतिमा विराजमान थी। जगह-जगह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष पूर्व भूपेंद्र सिंह मोहासा, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, बीना विधानसभा प्रभारी मनोज कपूर, विवेक मिश्रा खुरई कांग्रेस नेता अंशुल परिहार, आशु भाई जान, मोतीलाल अहिरवार, लक्ष्मीकांत ताम्रकार सुरेंद्र सिंह राजपूत सहित कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान राम के जयकारे लगाए और अयोध्या तक यात्रा जारी रखने का संकल्प लिया। इन स्थानों से होकर अयोध्या पहुंचेगी यात्रा कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह यात्रा बीना से रवाना होकर सागर, बंडा, बड़ा मलहरा, जटाशंकर, बागेश्वर धाम, पन्ना, चित्रकूट और रायबरेली होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या पहुंचने के बाद यात्रा में शामिल लोग रामलला के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही मंदिर में चंदे को लेकर लगाए जा रहे कथित घोटाले के आरोपों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपने की बात कही गई है। भाजपा पर लगाए आरोप, कहा- राम नाम से सत्ता में आए लोगों का चेहरा उजागर करेंगे यात्रा के दौरान कांग्रेस के सागर ग्रामीण जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई, उनके अनुसार अब पार्टी के कथित कृत्यों को जनता के सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "जो हमेशा से कहते रहे राम नाम जपना, पराया माल अपना, उनके कृत्यों को उजागर करने के लिए अब राम ही करेंगे बेड़ा पार।" मोहासा ने कहा कि चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है और इसका उद्देश्य भाजपा के कथित असली चेहरे को जनता के सामने उजागर करना है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने के साथ संबंधित विषय पर ज्ञापन भी दिया जाएगा।

3 hrs ago
user_Rakesh sen
Rakesh sen
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

राम मंदिर चंदे में कथित घोटाले के आरोप को लेकर बीना से अयोध्या निकली कांग्रेस की यात्रा, कई शहरों से होकर अयोध्या पहुंचेगा जत्था लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदे को लेकर कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला संगठन मंत्री एवं जनपद सदस्य पीपी नायक ने अपने साथियों के साथ मंगलवार को बीना से अयोध्या तक की यात्रा शुरू की। यात्रा की शुरुआत शहर के कटरा स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। यात्रा कटरा स्वामी मंदिर से शुरू होकर अंबेडकर तिराहा, सर्वोदय चौराहा, गांधी चौराहा,

7f8b7a79-d98b-498d-874b-a8433beb8c8d

महावीर चौक और जागेश्वरी मंदिर होते हुए खुरई की ओर रवाना हुई। यात्रा में भगवान राम और सीता की झांकी बग्गियों में सजाई गई थी, जबकि एक रथ में भगवान राम की प्रतिमा विराजमान थी। जगह-जगह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष पूर्व भूपेंद्र सिंह मोहासा, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, बीना विधानसभा प्रभारी मनोज कपूर, विवेक मिश्रा खुरई कांग्रेस नेता अंशुल परिहार, आशु भाई जान, मोतीलाल अहिरवार, लक्ष्मीकांत ताम्रकार सुरेंद्र सिंह राजपूत सहित कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान राम के जयकारे लगाए और अयोध्या तक यात्रा

cdc29a0a-8217-491a-85d9-b7dad330b7db

जारी रखने का संकल्प लिया। इन स्थानों से होकर अयोध्या पहुंचेगी यात्रा कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह यात्रा बीना से रवाना होकर सागर, बंडा, बड़ा मलहरा, जटाशंकर, बागेश्वर धाम, पन्ना, चित्रकूट और रायबरेली होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या पहुंचने के बाद यात्रा में शामिल लोग रामलला के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही मंदिर में चंदे को लेकर लगाए जा रहे कथित घोटाले के आरोपों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपने की बात कही गई है। भाजपा पर लगाए आरोप, कहा- राम नाम से सत्ता में आए लोगों का चेहरा उजागर करेंगे यात्रा के दौरान कांग्रेस के सागर ग्रामीण जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा

16e92b57-7f6d-4cbd-a673-b5e24878f81c

कि जिस तरह भाजपा भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई, उनके अनुसार अब पार्टी के कथित कृत्यों को जनता के सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "जो हमेशा से कहते रहे राम नाम जपना, पराया माल अपना, उनके कृत्यों को उजागर करने के लिए अब राम ही करेंगे बेड़ा पार।" मोहासा ने कहा कि चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है और इसका उद्देश्य भाजपा के कथित असली चेहरे को जनता के सामने उजागर करना है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने के साथ संबंधित विषय पर ज्ञापन भी दिया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर पुलिस ने अगस्त माह में 80 खोये हुए मोवाइल बरामद करके वास्तविक मोवाइल मालिकों को किये वापिस। ललितपुर पुलिस ने अगस्त माह में 80 खोये हुए मोवाइल बरामद करके वास्तविक मोवाइल मालिकों को वापिस किये हैं इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ललितपुर जनपद में खोये हुए मोबाइल के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानो पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें साइबर क्राइम थाना ललितपुर एवं जनपद के समस्त थानों द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक कुल 80 खोये/गिरे मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
    1
    ललितपुर पुलिस ने अगस्त माह में 80 खोये हुए मोवाइल बरामद करके वास्तविक मोवाइल मालिकों को किये वापिस।
ललितपुर पुलिस ने अगस्त माह में 80 खोये हुए मोवाइल बरामद करके वास्तविक मोवाइल मालिकों को वापिस किये हैं इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ललितपुर जनपद में खोये हुए मोबाइल के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानो पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें साइबर क्राइम थाना ललितपुर एवं जनपद के समस्त थानों द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक कुल 80 खोये/गिरे मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
    user_S.K.Tripathi
    S.K.Tripathi
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार महरौनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में किया पेश ललितपुर। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना महरौनी पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंकुल अहिरवार उर्फ टिंकुल पुत्र लालाराम (करीब 19 वर्ष), निवासी ग्राम छिल्ला, थाना महरौनी को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मु.अ.सं. 367/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास, उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह, कांस्टेबल कुलदीप कुमार एवं कांस्टेबल पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।
    1
    अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
महरौनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में किया पेश
ललितपुर। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना महरौनी पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंकुल अहिरवार उर्फ टिंकुल पुत्र लालाराम (करीब 19 वर्ष), निवासी ग्राम छिल्ला, थाना महरौनी को हिरासत में लेकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मु.अ.सं. 367/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास, उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह, कांस्टेबल कुलदीप कुमार एवं कांस्टेबल पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • विंध्यांचल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा कनकद्दर जल प्रपात, सैलानियों का बढ़ा आकर्षण ललितपुर की गोना वन रेंज और मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ कनकद्दर जल प्रपात है, जो बेहद सुंदर है। यह जल प्रपात विंध्यांचल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा है। यहां की वादियां मन को सुकून देती हैं। करीब 70 फीट ऊपर से गिर रहे पानी की आवाज काफी दूर तक सुनाई देती है। यहां पहुंचने के लिए दो रास्ते है, इनमें से एक मध्य प्रदेश के मालथोन से अमारी गाँव होकर पहुंचा जा सकता है और दूसरा रास्ता ग्राम नाराहट, डोंगराखुर्द से जंगल के रास्ते से होकर पहुंच सकते हैं, यह रास्ता कठिनाई भरा है लेकिन यह रोमांच से भरा है। इन दिनों सैलानियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
    1
    विंध्यांचल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा कनकद्दर जल प्रपात, सैलानियों का बढ़ा आकर्षण 
ललितपुर की गोना वन रेंज और मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ कनकद्दर जल प्रपात है, जो बेहद सुंदर है। यह जल प्रपात विंध्यांचल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा है। यहां की वादियां मन को सुकून देती हैं। करीब 70 फीट ऊपर से गिर रहे पानी की आवाज काफी दूर तक सुनाई देती है। यहां पहुंचने के लिए दो रास्ते है, इनमें से एक मध्य प्रदेश के मालथोन से अमारी गाँव होकर पहुंचा जा सकता है और दूसरा रास्ता ग्राम नाराहट, डोंगराखुर्द से जंगल के रास्ते से होकर पहुंच सकते हैं, यह रास्ता कठिनाई भरा है लेकिन यह रोमांच से भरा है। इन दिनों सैलानियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
    user_Manoj Kumar vaidya
    Manoj Kumar vaidya
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है” 🔥 मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है” रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए चंद्रपाल सिंह यादव ने दीपनारायण सिंह यादव का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “आपको डरने की जरूरत नहीं है, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है।”
    1
    मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है”
🔥 मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है”
रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए चंद्रपाल सिंह यादव ने दीपनारायण सिंह यादव का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “आपको डरने की जरूरत नहीं है, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है।”
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रजिस्ट्री कार्यालय के सामने भिड़े दो पक्ष, विवाद के दौरान जमकर चले लात - घूंसे बीते सोमवार की दोपहर तहसील कार्यालय महरौनी में स्थित सब -रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर दो पक्षों में किसी बैनामे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों के महिला पुरुषों में जमकर लात घूंसे चले। कार्य के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसे देखकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। विवाद किसी जमीन के बैनामे को करने और न करने की बात को लेकर शुरू होना बताया जा रहा है। वहीं वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान एक पक्ष के हाथ में हॉकी स्टिक भी दिखाई दे रही है।
    1
    रजिस्ट्री कार्यालय के सामने भिड़े दो पक्ष, विवाद के दौरान जमकर चले लात - घूंसे

बीते सोमवार की दोपहर तहसील कार्यालय महरौनी में स्थित सब -रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर दो पक्षों में किसी बैनामे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों के महिला पुरुषों में जमकर लात घूंसे चले। कार्य के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसे देखकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। विवाद किसी जमीन के बैनामे को करने और न करने की बात को लेकर शुरू होना बताया जा रहा है। वहीं वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान एक पक्ष के हाथ में हॉकी स्टिक भी दिखाई दे रही है।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • एमपी पुलिस में 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक, चालक और सब-इंस्पेक्टर सहित 7,500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को भेज दिया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वर्दीधारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विभाग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम, शारीरिक दक्षता परीक्षण और आयु सीमा के नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
    1
    एमपी पुलिस में 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक, चालक और सब-इंस्पेक्टर सहित 7,500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को भेज दिया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वर्दीधारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विभाग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम, शारीरिक दक्षता परीक्षण और आयु सीमा के नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जमीन की मांग - कुरवाई के ग्राम जरगुवा में रहने वाले आदिवासी सहरिया परिवारों ने जनसुनवाई में लगाई जमीन की गुहार - करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा भूमि देने की मांग की स्लग : जमीन की मांग - कुरवाई के ग्राम जरगुवा में रहने वाले आदिवासी सहरिया परिवारों ने जनसुनवाई में लगाई जमीन की गुहार - करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा भूमि देने की मांग की लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुरवाई तहसील के ग्राम जरगुवा से पहुंचे आदिवासी सहरिया परिवारों ने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उन्हें जमीन मिल जाती है तो वे खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे। फिलहाल शासन की ओर से उन्हें कुटीर आवंटित है और राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन परिवार चलाने के लिए उन्हें दूसरों के खेतों में मजदूरी करनी पड़ रही है। वहीं, मामले में अधिकारी ने बताया कि आदिवासी परिवारों के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं। ग्रामीणों की मांग और प्रस्ताव को शासन स्तर पर भेजने की कार्रवाई की जाएगी। बाईट : अनीता सहरिया बाईट : ग्रामीण बाईट : एसडीएम मनीष जैन
    3
    जमीन की मांग

- कुरवाई के ग्राम जरगुवा में रहने वाले आदिवासी सहरिया परिवारों ने जनसुनवाई में लगाई जमीन की गुहार
- करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा भूमि देने की मांग की
स्लग : जमीन की मांग
- कुरवाई के ग्राम जरगुवा में रहने वाले आदिवासी सहरिया परिवारों ने जनसुनवाई में लगाई जमीन की गुहार
- करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा भूमि देने की मांग की
लोकेशन : विदिशा
एंकर :
विदिशा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुरवाई तहसील के ग्राम जरगुवा से पहुंचे आदिवासी सहरिया परिवारों ने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उन्हें जमीन मिल जाती है तो वे खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे। फिलहाल शासन की ओर से उन्हें कुटीर आवंटित है और राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन परिवार चलाने के लिए उन्हें दूसरों के खेतों में मजदूरी करनी पड़ रही है। वहीं, मामले में अधिकारी ने बताया कि आदिवासी परिवारों के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं। ग्रामीणों की मांग और प्रस्ताव को शासन स्तर पर भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
बाईट : अनीता सहरिया
बाईट : ग्रामीण
बाईट : एसडीएम मनीष जैन
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इस वीडियोज मे देख सकते इस मनोबादी कुत्ते ने बाबा साहब का अपमान किया है इसको कडी से कडी सजा दी जाए निबासी टीकमगढ के मबई गांव का रहने बाला है प्रशासन इस ध्यान दे जय भीम जय संविधान जय भारत
    1
    इस वीडियोज मे देख सकते इस मनोबादी कुत्ते ने बाबा साहब का अपमान किया है इसको कडी से कडी सजा दी जाए 
निबासी टीकमगढ के मबई गांव का रहने बाला है प्रशासन इस ध्यान दे जय भीम जय संविधान जय भारत
    user_मिस्टर बलराम चौधरी जी
    मिस्टर बलराम चौधरी जी
    Farmer ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सावन के महीने में झूला झूलने की परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है| बसंत के महीने में प्राकृतिक रुप से फूल खिलना और सावन के महीने में झूला झूलना, काफी पुराने समय से परंपरा चली आ रही है
    1
    सावन के महीने में झूला झूलने की परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है|
बसंत के महीने में प्राकृतिक रुप से फूल खिलना और सावन के महीने में झूला झूलना, काफी पुराने समय से परंपरा चली आ रही है
    user_राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता
    राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.