पुलिसकर्मी पर सरे राह शख्स ने छोड़ा हाथ शांति के टापू में फैली अशांति शांति का टापू कहे जाने वाले उमरिया जिला मुख्यालय से एक ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी पर सरे राह गाली गलौज और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है आपको बता दें कि यह पूरा मामला दरअसल उमरिया के मुख्य स्थल रणविजय चौक का है जहां पर एक शख्स के द्वारा वहां पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा रोके जाने पर उसके साथ न सिर्फ गाली-गलौज किया गया बल्कि मारपीट भी की गई यह सब देखकर वहां पर मौजूद कुछ जिम्मेदार लोगों ने आकर बीच बचाव किया तब जाकर आरोपी द्वारा पुलिस कर्मी का कलर छोड़ा गया अब आगे देखना होगा कि शांति के टापू के नाम से मशहूर उमरिया जिले में इस कदर अंधेर गर्दी मचाने वाले कानून से भी ना डरने वाले ऐसे शख्स पर जिले के जिम्मेदार कब तक कितनी कार्यवाही कर पाते हैं बहरहाल इस घटना के बाद से लोगों की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मी ही दहशत में है तो फिर आम लोगों का क्या होगा।
पुलिसकर्मी पर सरे राह शख्स ने छोड़ा हाथ शांति के टापू में फैली अशांति शांति का टापू कहे जाने वाले उमरिया जिला मुख्यालय से एक ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी पर सरे राह गाली गलौज और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है आपको बता दें कि यह पूरा मामला दरअसल उमरिया के मुख्य स्थल रणविजय चौक का है जहां पर एक शख्स के द्वारा वहां पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा रोके जाने पर उसके साथ न सिर्फ गाली-गलौज किया गया बल्कि मारपीट भी की गई यह सब देखकर वहां पर मौजूद कुछ जिम्मेदार लोगों ने आकर बीच बचाव किया तब जाकर आरोपी द्वारा पुलिस कर्मी का कलर छोड़ा गया अब आगे देखना होगा कि शांति के टापू के नाम से मशहूर उमरिया जिले में इस कदर अंधेर गर्दी मचाने वाले कानून से भी ना डरने वाले ऐसे शख्स पर जिले के जिम्मेदार कब तक कितनी कार्यवाही कर पाते हैं बहरहाल इस घटना के बाद से लोगों की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मी ही दहशत में है तो फिर आम लोगों का क्या होगा।
- बिजलीघर के गेट पर जंगल का मेहमान, बिरसिंहपुर पाली में बाघ की एंट्री से हड़कंप उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में शनिवार शाम एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। औद्योगिक गतिविधियों से गुलजार रहने वाले इलाके में अचानक जंगल का सबसे खतरनाक शिकारी दिखाई दे गया। मामला संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के पास का है, जहां प्लांट की ओर जाने वाली सड़क से कुछ ही दूरी पर बाघ नजर आया। शाम के समय कर्मचारी अपनी ड्यूटी के लिए प्लांट की ओर बढ़ रहे थे। तभी डैम क्षेत्र के पास सड़क किनारे हलचल दिखी। देखते ही देखते साफ हो गया कि वह कोई सामान्य जानवर नहीं, बल्कि बाघ है। कुछ पल के लिए वहां सन्नाटा छा गया। कई लोग रुक गए, कुछ ने दूरी बनाकर खड़े रहना बेहतर समझा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघ कुछ देर तक इलाके में घूमता रहा। ऐसा माना जा रहा है कि वह पानी पीने के लिए डैम की ओर आया था और फिर वापस वन क्षेत्र की तरफ बढ़ गया। इस दौरान किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन घटना ने कर्मचारियों की धड़कनें जरूर बढ़ा दीं। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ श्रमिकों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। यह इलाका वन क्षेत्र से सटा हुआ है और पास में ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व स्थित है। विशेषज्ञ मानते हैं कि कभी-कभी शिकार या पानी की तलाश में बाघ अपने निर्धारित क्षेत्र से बाहर भी निकल आते हैं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, फिर भी सवाल उठ रहे हैं कि रोजाना सैकड़ों कर्मचारियों की आवाजाही वाले औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है। श्रमिकों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि इलाके में नियमित गश्त हो, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाए। फिलहाल प्लांट परिसर के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोग समूह में आना-जाना कर रहे हैं और शाम के समय विशेष सावधानी बरती जा रही है। जंगल और उद्योग के इस अप्रत्याशित आमने-सामने ने पूरे क्षेत्र को चौकन्ना कर दिया है।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्कृष्ट "गौ-काष्ठ" आधारित होलिका दहन करने वाली संस्थाओं एवं पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर करेंगे सम्मानित ➡️ निःशुल्क पंजीयन के लिए अपने नगरीय निकाय/ जनपद पंचायत कार्यालय में संपर्क करें1
- *मैहर के ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अपनाया व्यंग्यपूर्ण विरोध* मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ग्राम सोनवारी में ओवरलोड खनिज वाहनों और तेज रफ्तार सवारी गाडिय़ों के खिलाफ ग्रामीणों ने एक अनोखा और व्यंग्यपूर्ण प्रदर्शन किया है। हजारों शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई न होने पर लोगों का गुस्सा इस बार हंसी-मजाक और तंज के रूप में फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर ओवरलोड ट्रकों और बसों को रोका, ड्राइवरों को फूलों की माला पहनाई, चंदन का तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और घंटी बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। फिर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, धन्यवाद! आप मैहर प्रशासन के सहयोग से इस सड़क पर मोक्षदायिनी विमान दौड़ा रहे हैं। आम जनता को कीड़ा-मकोड़ा समझकर कुचलते रहिए, प्रशासन आपके साथ है! ग्रामीणों का आरोप है कि ये ओवरलोड खनिज वाहन और तेज रफ्तार वाली गाडिय़ां आए दिन हादसे न्योता दे रही हैं। सड़कें जर्जर हो रही हैं, लोगों की जान जोखिम में है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। इस अनोखे विरोध ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी तस्वीरें शेयर कर सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। यह प्रदर्शन न केवल ग्रामीणों की निराशा को दर्शाता है, बल्कि प्रशासन को आईना भी दिखा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस व्यंग्य को समझते हुए ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती दिखाएगा, या फिर व्यंग्य ही जनता की आवाज बनकर रह जाएगा? मैहर की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जब सिस्टम सुनता नहीं, तो जनता अपनी भाषा में जवाब देती है।3
- *मैहर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जरियारी एक बार फिर से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है।* *ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि पंचायत में भले कितना भी भ्रष्टाचार हो जाए, लेकिन जनपद पंचायत मैहर के सीईओ अशोक तिवारी कोई कार्रवाई नहीं करते।* ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच लगातार यह कहती हैं कि— “चाहे जितनी शिकायतें कर लो, काम तो यही तरीके से होगा… क्योंकि हर काम में ऊपर तक कमीशन जाता है। अच्छा करो या खराब करो—कमीशन तो देना ही पड़ता है।” ग्रामीणों का आरोप है कि इसी कमीशन व्यवस्था के कारण— गांव में घटिया निर्माण, अधूरे काम, बिना समिति गठन के भुगतान, और अनियमित विकास कार्य लगातार जारी हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतें कई बार सीईओ कार्यालय मैहर में दी गईं, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। ग्रामीणों के शब्दों में— “जब तक कमीशन पहुंचता रहता है, तब तक किसी अधिकारी को कोई फर्क नहीं पड़ता।” ग्रामीण अब चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।1
- *PWD की बनाई सड़क जर्जर, टूटी:घटिया निर्माण का आरोप; स्थानीय लोगों में रोष, लाखों रुपए दिखाई गई लागत* *40 दिन पहले बनाई गई सड़क कई जगह से उखड़ गई है*। अमरपाटन में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीरदत्त से कुम्हारी रोड का निर्माण मात्र 40 दिन पहले पूरा हुआ था, लेकिन अब यह कई जगहों से टूट चुकी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। यह सड़क दो साल तक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी रही और स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया। निवासियों का कहना है कि जहां सड़क निर्माण की लागत लाखों रुपये दिखाई गई, वहीं वास्तविक खर्च एक लाख रुपये से भी कम का लगता है। इससे बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग आक्रोशित स्थानीय लोगों ने इस मामले को डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। उनकी मांग है कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वर्तमान में सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।4
- सतना, मध्य प्रदेश सतना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप उर्फ लल्लू साकेत के रूप में हुई है, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मुख्य घटनाक्रम पुरानी रंजिश/मामला: यह मामला 10 जुलाई 2024 का है। कोलगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत: नाबालिग के गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की, जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की कार्रवाई: कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी संदीप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तारी और जेल आरोपी घटना के बाद से ही लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नोट: पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।1
- सतना, मध्य प्रदेश सतना जिले में मिलावटखोरों और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के कड़े निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहर में लगातार जांच अभियान चला रही है। खोवा मंडी और मिठाई कारखानों पर छापा शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जगतदेव तालाब रोड स्थित प्रसिद्ध खोवा मंडी में औचक छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मंडी के भीतर संचालित कई मिठाई कारखानों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों को कई कारखानों में भारी गंदगी और साफ-सफाई की कमी देखने को मिली, जो स्वास्थ्य मानकों के खिलाफ है। नमूने लिए गए, विक्रेताओं में मचा हड़कंप कार्यवाही के दौरान टीम ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और कच्ची सामग्रियों के सैंपल (नमूने) एकत्र किए हैं, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालकों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची, वहां हड़कंप मच गया। कई विक्रेता और दुकानदार अपनी दुकानें और सामान छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। प्रशासन की चेतावनी खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिठाई निर्माता या विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे निर्माण स्थल पर स्वच्छता बनाए रखें और शुद्ध सामग्री का ही उपयोग करें।1
- प्रेस नोट थाना मऊगंज जिला मऊगंज वाहन में बैठाकर लोगो की जेब काटने वाला शातिर आरोपी हुआ गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मऊगंज श्री दिलीप सोनी के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रम सिंह एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय श्रीमती सची पाठक के मार्गदर्शन में मऊगंज थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप भारतीय की टीम द्वारा वाहन में बैठाकर लोगो की जेब काटने वाला शातिर आरोपी मोहम्मद सद्दाम हुआ गिरफ्तार । घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 21.02.26 को फरियादी हजारीलाल गुप्ता पिता रामबहोर गुप्ता उम्र 57 साल निवासी वार्ड नं. 04 मऊगंज थाना मऊगंज जिला मऊगंज ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 07/1/26 को अपनी जेब में करीबन 22500 रुपये नगद लेकर उमेश सोनी के दुकान में देने जा रहा था तभी सफेद रंग की कार से आये दो व्यक्तियो ने कार को बगल में खड़ा करके हाल चाल पूछा और बोला की चलिये चाय पी लिजिये मैने परचित समझकर गाड़ी में बैठ गया 100 मीटर जाकर उसने मुझे उतार दिया । मैने उमेश सोनी के दुकान में जाकर अपनी जैकेट चेक किया तो मेरे जैकिट के जेब में रखे 22500 रुपये उन व्यक्तियो द्वारा चोरी कर लिये गये थे । मै उन्हे देखकर पहचान लूगा फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रंमाक 114/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था । दौरान विवेचना आरोपी के क्राइम पैटर्न के आधार पर रीवा सतना के अलग अलग थानो में संपर्क कर आसूचना संकलित कर संदेही सद्दाम पिता समसुद्दीन निवासी निपनिया थाना सिटी कोतवाली से पूछताछ करने पर दिनांक 07.01.26 को अपनी कार क्रंमाक एमपी 17 सीडी 1493 आर्टिका से अपने एक अन्य साथी के साथ कस्बा मऊगंज में थाने के पास एक व्यक्ति से 22,500 रुपये की गाडी में बैठाकर कारित करना एवं दिनांक 09.02.26 को ग्राम खटखरी मेन हाइवे ग्रामीण बैक के सामने 50 हजार रुपये की चोरी की घटना का अंजाम देना बताया है । आरोपी से घटना में प्रयुक्त वाहन एमपी 17 सीडी 1493 आर्टिका जप्त किया गया है तथा उसके साथी की तलाश जारी है । आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली रीवा ,थाना समान,बैकुण्ठपुर रीवा ,कोतवाली कटनी,अमरपाटन ,नागौद ,सिहपुर जिला सतना व अन्य जगह आधे दर्जन से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है । जप्त मसरुका—एक मारुती सुजुकी अर्टिका क्रंमाक एमपी 17 ,सीडी 1493 कीमती करीबन 6 लाख रुपये । गिरफ्तार आरोपी – 1. सद्दाम पिता समसुद्दीन उम्र 28 साल निवासी निपनिया थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा म. प्र । तरीकाए वारदात – 1- बैक से रुपया लेकर निकलने वाले बुजुर्गो को चिन्हित कर अपना फूँफा,मामा,ताउ बताकर गाडी में लिप्ट देने के बहाने बैठाकर पैसो की चोरी करना और बुजुर्ग को आगे चलकर गाड़ी से उतार देना । 2-बैको की रैकी कर वहा से पैसा निकालकर पैदल जाने वाले लोगो को लिप्ट देने के बहाने की मैं भी आपसे गाव की तरफ ही चल रहा हूँ आपको लिये चलूगा बैठाकर पैसो की चोरी कर लेना । 3-अपने आप को रिस्तेदार बताकर चलिये चाय पी लेते है कहकर वाहन में बैठाकर पैसो की चोरी कर वाहन से उतार देना । महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना प्रभारी मउगंज उप निरीक्षक संदीप भारतीय, सउनि पारसमणि बंसल, प्रआर 22 मनोज सेन ,आर. 98 सुरेश यादव ,आर 89 निलेश सिह, आर 72 शशिकांत ,आर 45 प्रमोद पटेल की सराहनीय भूमिका रही है ।1
- मैहर के सोनवारी में ओवरलोड वाहनों चालकों का अनोखा सम्मान मैहर । जिले के ग्राम सोनवारी में विरोध का ऐसा अनोखा तरीका देखने को मिला जिसने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया। ओवरलोड खनिज ट्रकों और तेज रफ्तार सवारी वाहनों से बढ़ते हादसों के खिलाफ ग्रामीणों ने व्यंग्यात्मक प्रदर्शन किया। वाहनों को रोककर ड्राइवरों को फूलों की माला पहनाई, चंदन का तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और तंज कसते हुए कहा—मोक्षदायिनी वाहन दौड़ाने के लिए धन्यवाद!ग्रामीणों का आरोप है कि हजारों शिकायतों के बावजूद प्रशासन सख्ती नहीं कर रहा, जबकि सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इस अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही हैं।अब बड़ा सवाल यही है—क्या प्रशासन जागेगा या सड़क पर यूँ ही मौत की रफ्तार दौड़ती रहेगी?1