logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चांदन थाना पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल चांदन(बांका)थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के गौरीपुर गांव में छापेमारी अभियान चलाकर चांदन थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल पायी है। गिरफ्तार किए गए वारंटी की पहचान गौरीपुर गांव निवासी गुरूदयाल सिंह पिता भरथ सिंह के रूप में हुई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक चन्द्रधारी कुमार झा ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर

4 hrs ago
user_Pankaj Kumar Thakur
Pankaj Kumar Thakur
पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
4 hrs ago
b0ed9ae5-fd9e-45aa-9f7c-788432c8d834

चांदन थाना पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल चांदन(बांका)थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के गौरीपुर गांव में छापेमारी अभियान चलाकर चांदन थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल पायी है। गिरफ्तार किए गए वारंटी की पहचान गौरीपुर गांव निवासी गुरूदयाल सिंह पिता भरथ सिंह के रूप में हुई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक चन्द्रधारी कुमार झा ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर

More news from झारखंड and nearby areas
  • कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।
    1
    कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media house देवघर, देवघर, झारखंड•
    15 hrs ago
  • 🚨 गजनडा में गणेश उत्सव की धूम, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव! 🙏🚩 📍 बाराहाट से बड़ी खबर — गोड़धाबर पंचायत के गजनडा गांव में श्री श्री 108 युवा महाकाल के बैनर तले तीन दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। माता काली मंदिर परिसर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। 🙏 सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। ✨ पूजा पंडाल को आकर्षक डिजिटल लाइटिंग से सजाया गया है। 🏺 16 सितंबर को होगा भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, जिसमें आसपास के युवाओं को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। 🎥 पूरी खबर और वीडियो के लिए जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 📲 बांका की आवाज आपके साथ
    1
    🚨 गजनडा में गणेश उत्सव की धूम, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव! 🙏🚩

📍 बाराहाट से बड़ी खबर — गोड़धाबर पंचायत के गजनडा गांव में श्री श्री 108 युवा महाकाल के बैनर तले तीन दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। माता काली मंदिर परिसर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
🙏 सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। ✨ पूजा पंडाल को आकर्षक डिजिटल लाइटिंग से सजाया गया है।
🏺 16 सितंबर को होगा भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, जिसमें आसपास के युवाओं को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा।
🎥 पूरी खबर और वीडियो के लिए जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।
📲 बांका की आवाज आपके साथ
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • बांका में बालू माफियाओं का तांडव! खनन टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी और JCB तोड़ी बांका से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया। मामला बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चांदन नदी घाट का है, जहां सोमवार को खनन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जब्त वाहनों को थाना ले जाने के दौरान कथित तौर पर चालकों ने रास्ते में वाहन फंसा दिए। इसके बाद वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई। इसी दौरान करीब 30 से 40 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और खनन टीम एवं पुलिस बल को घेर लिया। देखते ही देखते पत्थर और डंडों से हमला शुरू कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले में खनन इंस्पेक्टर आदित्य राज समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने बांका थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं खनन विभाग के वाहन और जब्त ट्रैक्टरों को निकालने पहुंची जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने जेसीबी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसी वीडियो फुटेज को पुलिस कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है। मामले में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में संबंधित पक्ष पर 4 लाख 24 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    बांका में बालू माफियाओं का तांडव! खनन टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी और JCB तोड़ी
बांका से बड़ी खबर सामने आई है।
जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया।
मामला बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चांदन नदी घाट का है, जहां सोमवार को खनन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जब्त वाहनों को थाना ले जाने के दौरान कथित तौर पर चालकों ने रास्ते में वाहन फंसा दिए।
इसके बाद वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई।
इसी दौरान करीब 30 से 40 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और खनन टीम एवं पुलिस बल को घेर लिया।
देखते ही देखते पत्थर और डंडों से हमला शुरू कर दिया गया।
अचानक हुए इस हमले में खनन इंस्पेक्टर आदित्य राज समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।
हमलावरों ने बांका थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं खनन विभाग के वाहन और जब्त ट्रैक्टरों को निकालने पहुंची जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इतना ही नहीं, हमलावरों ने जेसीबी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसी वीडियो फुटेज को पुलिस कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है।
मामले में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में संबंधित पक्ष पर 4 लाख 24 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    17 hrs ago
  • िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary
    1
    िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    24 min ago
  • सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के 16 सितंबर को मुंगेर जिले के नौवागढ़ी-शीतलपुर स्थित +2 उच्च विद्यालय, सीताकुण्ड में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं एसपी सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की भौतिक स्थिति, आगमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का मुंगेर भ्रमण कार्यक्रम संभावित है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने की संभावना है। संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता समेत सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
    1
    सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज
मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के 16 सितंबर को मुंगेर जिले के नौवागढ़ी-शीतलपुर स्थित +2 उच्च विद्यालय, सीताकुण्ड में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं एसपी सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की भौतिक स्थिति, आगमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का मुंगेर भ्रमण कार्यक्रम संभावित है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने की संभावना है। संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता समेत सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार उपाध्याय एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय कक्ष, कार्यालय कक्ष समेत न्यायिक कार्यों के लिए तैयार किए गए कमरों का जायजा लिया गया। साथ ही बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जहां भी आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
    1
    हवेली खड़गपुर में व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है।
हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
इसी सिलसिले में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार उपाध्याय एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान न्यायालय कक्ष, कार्यालय कक्ष समेत न्यायिक कार्यों के लिए तैयार किए गए कमरों का जायजा लिया गया। साथ ही बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान जहां भी आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक अलीगंज। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना को लेकर सोमवार को अलीगंज बाजार में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीज को लेकर सुबह से ही अलीगंज बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। किसी के हाथों में मेहंदी की खूबसूरत रंगत दिखी तो किसी ने नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री से खुद को सजाया। बाजार की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। शाम होते ही अलीगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की टोली पूजा के लिए जुटने लगी। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान तीज के पारंपरिक गीतों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की लंबी उम्र की मंगलकामना की। महिलाओं का कहना था कि तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत को रखती हैं। हरितालिका तीज को लेकर पूरे अलीगंज बाजार में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं की चहल-पहल और बाजार की रौनक ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।
    4
    पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक
पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक
अलीगंज। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना को लेकर सोमवार को अलीगंज बाजार में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
तीज को लेकर सुबह से ही अलीगंज बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। किसी के हाथों में मेहंदी की खूबसूरत रंगत दिखी तो किसी ने नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री से खुद को सजाया। बाजार की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही।
शाम होते ही अलीगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की टोली पूजा के लिए जुटने लगी। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान तीज के पारंपरिक गीतों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की लंबी उम्र की मंगलकामना की।
महिलाओं का कहना था कि तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत को रखती हैं।
हरितालिका तीज को लेकर पूरे अलीगंज बाजार में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं की चहल-पहल और बाजार की रौनक ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।
    user_Md Mumtaz
    Md Mumtaz
    Media and information sciences faculty जमुई, जमुई, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🚨 बांका में बड़ा सियासी ऐलान! जन सुराज के एमएलसी प्रत्याशी होंगे रजनीश रंजन 🗳️ बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर जन सुराज की ओर से रजनीश रंजन को अस्नातक निर्वाचन क्षेत्र का एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी प्रेस वार्ता में दी गई। 📢 आगामी 21 सितंबर को बांका के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में जिलास्तरीय अस्नातक मतदाता संवाद आयोजित होगा। इसमें मतदाता अपनी समस्याएं, सुझाव और जिले-राज्य से जुड़े मुद्दे रख सकेंगे। 📍 रजनीश रंजन ने बांका के बिरनी गढ़िया गांव से अपने जुड़ाव का भी जिक्र किया। 🔥 अब नजरें 21 सितंबर के अस्नातक मतदाता संवाद पर हैं। 📲 ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।
    1
    🚨 बांका में बड़ा सियासी ऐलान! जन सुराज के एमएलसी प्रत्याशी होंगे रजनीश रंजन

🗳️ बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर जन सुराज की ओर से रजनीश रंजन को अस्नातक निर्वाचन क्षेत्र का एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी प्रेस वार्ता में दी गई।
📢 आगामी 21 सितंबर को बांका के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में जिलास्तरीय अस्नातक मतदाता संवाद आयोजित होगा। इसमें मतदाता अपनी समस्याएं, सुझाव और जिले-राज्य से जुड़े मुद्दे रख सकेंगे।
📍 रजनीश रंजन ने बांका के बिरनी गढ़िया गांव से अपने जुड़ाव का भी जिक्र किया।
🔥 अब नजरें 21 सितंबर के अस्नातक मतदाता संवाद पर हैं।
📲 ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.