Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह कोई फिल्म का नहीं, रीयल सीन है मध्यप्रदेश के डबरा ग्वालियर हाइवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी और डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता ले गया। कार में तीन लोग सवार थे जो चिल्लाते रहे। राहगीरों ने भी आवाज दी लेकिन ड्राईवर नहीं रुका। एक बुलेट सवार ने उसका पीछा भी किया। ट्रक से उतरकर ड्राईवर भागने लगा तो उसकी पिटाई कर दी गई। कार में एसएएफ के अधिकारी थे, जो सुरक्षित हैं।
Ram Mishra
यह कोई फिल्म का नहीं, रीयल सीन है मध्यप्रदेश के डबरा ग्वालियर हाइवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी और डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता ले गया। कार में तीन लोग सवार थे जो चिल्लाते रहे। राहगीरों ने भी आवाज दी लेकिन ड्राईवर नहीं रुका। एक बुलेट सवार ने उसका पीछा भी किया। ट्रक से उतरकर ड्राईवर भागने लगा तो उसकी पिटाई कर दी गई। कार में एसएएफ के अधिकारी थे, जो सुरक्षित हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- ग्राम कानहड़का में बाबा भैया का विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद रागनी प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कानहड़का।खैरथल -तिजारा। ग्राम कानहड़का में आज बाबा भैया के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं रागनी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की, बाबा भैया का आशीर्वाद लिया तथा रागनी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और गांववासियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गांव की समस्त सरदारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री एवं सांसद भूपेंद्र यादव के प्रतिनिधि के रूप में गौरव एवं नितेश भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का पत्र गांववासियों को पढ़कर सुनाया और उनका संदेश सभी तक पहुंचाया। रागनी प्रतियोगिता में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भंडारे, भक्ति और लोक संस्कृति के संगम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बना।4
- *आज हुआ ई.पी. स्कूल में बच्चों का भव्य फन फीस्टा का आयोजन* खैरथल / हीरालाल भूरानी ई.पी. स्कूल खैरथल में 1 मार्च, रविवार को कक्षा एलकेजी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भव्य “फन फीस्टा” का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम ई.पी. स्कूल के नए प्रांगण में आयोजित हुआ।जिसमे दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम मे एच डी एफ सी बैंक मैनेजर रुपेश गुप्ता, विपुल वलेचा, उमंग गुप्ता, प्रधानचार्य रमेश चंद्र, आचार्य राजेश कुमार, राजीव कुमार एवं पूरा स्टॉफ मौजूद रहा । कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए अनेक रोचक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें कैलियोग्राफी, रीडिंग, सोलो डांसिंग, सोलो सिंगिंग, ड्रामेबाज, कैटवॉक, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट वादन, रंग भरो प्रतियोगिता आदि प्रमुख हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इनमें से किसी एक प्रतियोगिता में भाग लिया। केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि अभिभावकों के लिए भी रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का जबरदस्त माहौल बन गया। ई.पी. स्कूल के निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन सामान्यतः बड़े महानगरों में देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में असीम प्रतिभा छिपी होती है और ई.पी. स्कूल उन प्रतिभाओं को निखारने व तराशने का निरंतर प्रयास कर रहा है।ई.पी. स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा हाल ही में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं मे निर्णायक मण्डल मे महेश मेहरा, हवासिँह चौधरी, दीपक, गिरीश त्यागी, सुनील मांगवानी थे। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे= *सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता* कक्षा श्रेणी – नर्सरी से प्रथम प्रथम– कबीर चांदवानी (कक्षा 1) द्वितीय – प्रिशा (नर्सरी) तृतीय – खुशी (प्ले ग्रुप) कक्षा श्रेणी – द्वितीय से पंचम प्रथम – अक्षत (कक्षा 3) द्वितीय – मनीष (कक्षा 5) कक्षा श्रेणी– 7 वीं और 8वीं प्रथम – दीर्ग पुरोहित (कक्षा 7) *नृत्य प्रतियोगिता* कक्षा श्रेणी – नर्सरी से प्रथम प्रथम – गुंज मित्तल (LKG) एवं पूर्वांश (कक्षा 2) द्वितीय – याधिरा (कक्षा 1) तृतीय – चिन्मय (LKG) कक्षा श्रेणी – द्वितीय से पंचम प्रथम – अनुष्का (कक्षा 4) द्वितीय – दीप्ति कक्षा 4 तृतीय – कनिष्का / कनक *फैशन वॉक* कक्षा श्रेणी– नर्सरी से 1 प्रथम– पूर्वांश *ड्रामेबाज़ प्रतियोगिता* प्रथम – ललित *कैलिग्राफी प्रतियोगिता* कक्षा श्रेणी – नर्सरी से प्रथम प्रथम – सत्यम द्वितीय– रिद्धि तृतीय– केशव कक्षा श्रेणी – द्वितीय से पंचम प्रथम– निहारिका द्वितीय– हिमांशु तृतीय– युरेका कक्षा श्रेणी– 7वीं से 8वीं प्रथम– अनुष्का द्वितीय– सकिना तृतीय– प्रतीक शर्मा *ड्राइंग प्रतियोगिता* कक्षा श्रेणी– नर्सरी से प्रथम प्रथम– हितेश शर्मा द्वितीय– गजल तृतीय– लवेश कक्षा श्रेणी– द्वितीय से पंचम प्रथम– दर्शिल शर्मा द्वितीय– अलंकृता कक्षा श्रेणी– 7वीं से 8वीं प्रथम– वेदिका यादव द्वितीय– परी तृतीय– सोनाक्षी *रीडिंग प्रतियोगिता* कक्षा श्रेणी – द्वितीय से पंचम प्रथम– रोनक द्वितीय– मुदित तृतीय– मयंक कक्षा श्रेणी– 7वीं से 8वीं प्रथम– दिव्या द्वितीय– प्रशांत तृतीय– जतिन यादव *म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट प्रतियोगिता* कक्षा श्रेणी– द्वितीय से पंचम प्रथम– प्रतिष्ठा द्वितीय– उर्वी शुक्ला कक्षा श्रेणी– 7वीं से 8वीं प्रथम– पार्थ द्वितीय– विशाखा विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।1
- झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दिनांक 28 फरवरी को पुलिस थाना झालरापाटन जिला झालावाड़ द्वारा एक ट्रक में भारी मात्रा में पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व बियर पंजाब से गुजरात सुरत लेकर जा रहे दो व्यक्ति ड्राइवर जाहिद खान पुत्र साबिर खान उम्र 30 साल निवासी पलवल हरियाणा तथा खलासी रफत खान पुत्र रहमुद्दीन उम्र 27 साल निवासी नुह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया। ट्रक में अलग-अलग 4 ब्रांड की कुल 479 पेटियाँ जिसमें पंजाब निर्मित शराब जिसमें कुल 4272 बोतले शराब व बियर केन 4592 लीटर जब्त की गई। उक्त शराब आलू के कट्टों की आड़ में ले जा रहे थे ,आलू के कट्टों में लगभग कुल 60कि्वंटल आलू भरे हुए हैं।4
- 9वी श्याम डाक ध्वज यात्रा...... करणीकोट गोगा बाबा मंदिर से खाटू श्याम के लिए रवाना सोडावास. सोडावास के समीप करनिकोट गांव से नवीं श्याम डाक ध्वज यात्रा रवाना हुई। ग्रामीणों ने श्याम डाक ध्वज यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विधिवत ढंग से तिलक लगाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस पुनीत कार्यक्रम में रामप्रसाद बसवाला, समाजसेवी मनोज यादव, मोनु खोला, ,विकास खोला, सोनू यादव, रवि यादव, रवि खोरीवाला, अक्षय कुमार, महेश योगी, पीयूष, रिंकू, दिनेश, अंकित, संगम सैन, संदीप बसवाला, मनमोहन खोरीवाला, हर्ष यादव, रोहित यादव बलराज यादव भविष्य सोनी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।1
- विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में उठाये क्षेत्र के विकास के मुद्दे शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर दिया जोर | विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा किशनगढ़ बास | 16 वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र सहित खैरथल-तिजारा जिले के लिए कुछ विशेष घोषणा नही किए जाने पर क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द खैरिया ने सरकार से नाराजगी जताई है | विधायक ख़ैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाए।शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर जोर दिया | साथ ही विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा। विधायक खैरिया ने कहा कि जो कार्य हमारी सरकार के अंतिम वर्ष में घोषित किये गए थे और उनके लिए बजट प्रावधान किये गए थे , उनको भी सरकार अभी तक पूरा नहीं करवा पाई है | सरकार की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल है | कांग्रेस सरकार ने जिले के गठन के साथ एक हजार करोड़ का बजट दिया था जिसका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है , एक भी जिला स्तरीय कार्यालय का निर्माण तो दूर भूमि आवंटन तक नहीं किया गया है | खैरथल में बाइपास ओवरब्रिज , जिला अस्पताल , किशनगढ़ बास में स्टेडियम सहित बहुत से कार्य अधूरे पड़े हुए हैं, जिनको शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाये | बजट सत्र में किशनगढ़ बास विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़े अनेक सवाल उठाये हैं जिनमे जिला मुख्यालय खैरथल में भूमि आवंटन कर निर्माण कार्यालय भवन निर्माण शुरू करने , संविदा कर्मचारियों के नियमतिकरण करने , जर्जर विद्यालय भवनों और भूमिहीन विद्यालयों को जमीन आवंटन कर भवन निर्माण करने, शिक्षा और चिकित्सा में रिक्त पदों को भरने , खैरथल जिले में रोडवेज बसों की बदहाल यातायत व्यवस्था सुधारने , नगरपरिषद खैरथल , नगरपालिका किशनगढ़ बास और कोटकासिम के विकास कार्य और खैरथल-तिजारा जिले के नामकरण और मुख्यालय पर स्थिति स्पष्ट करने से सम्बंधित सवाल पूछे हैं | माननीय विधायकों के प्रोटोकाल से जुड़े एक अतारांकित प्रश्न संख्या 7132 के द्वारा पुछा गया है कि राज्य सरकार के आदेश की पालना नहीं करने वाले अधिकारिओं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार क्या कार्यवाही करने का विचार सरकार रखती है | उल्लेखनीय है कि भाजपा नेताओं के अनावश्यक दबाव में आकर कुछ अधिकारी सरकार के नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं | विधायक ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी बिना किसी के दबाव में आये नियमनुसार जनता के हित में कार्य करें और उन नेताओं को भी समझाना चाहिए कि जब जनता ने आपको नकार दिया है तो जनता की भावना को समझें और उसी के अनुसार आचरण करें | किसी भी अधिकारी कर्मचारी पर गलत और नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए दबाव नहीं बनायें | नेताओं को तो जनता चुनाव में जबाब दे देती है लेकिन कर्मचारी अधिकारी को नियम विरुद्ध कार्य करने पर नौकरी पर आंच आती है और उनका परिवार प्रभवित होता है | इसलिए कर्त्व्यनिष्ठ्पुर्वक नियमानुसार ईमानदारी से आमजन का काम करना चाहिए ।1
- भक्तों ने धोक लगाकर बाबा का आशीर्वाद लिया,कलश यात्रा निकाली और भजन संध्या के बीच प्रसादी ग्रहण की जिससे माहौल भक्तिमय हो गया1
- Post by Ram Mishra1
- *(त्यौहार )होली से सिंधियत दिवस चेटीचंड महोत्सव तक रहती है भारी मांग, पसंद आ रहा स्वाद* *फागुन में महका खैरथल, 'सिंधी घेवर' की मिठास छाई* खैरथल / हीरालाल भूरानी फाल्गुन मास की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में पारंपरिक सिंधी घेवर की खुशबू फैल गई है। मिठाई की दुकानों पर सुबह से देर रात तक कड़ाहियां चढ़ी है और कारीगर सुनहरे, जालीदार घेवर तैयार करने में जुटे हैं। होली के त्योहार पर इसकी जमकर खरीदारी हो रही है और यह सिलसिला सिंधियत दिवस चेटीचंड महोत्सव तक लगातार जारी रहता है। खैरथल का सिंधी घेवर केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि परंपरा और पारिवारिक स्नेह का प्रतीक बन चुका है। *होली पर जमकर खरीदारी* होली के अवसर पर सिंधी समाज सहित अन्य समाजों के लोग भी अपनी बहन-बेटियों को 'सामान' भेजते हैं, जिसमें सिंधी घेवर प्रमुख रूप से शामिल रहता है। इस दौरान बाजार में विशेष रौनक रहती है और प्रतिदिन किंवटल के हिसाब से घेवर की बिक्री होती है। दुकानदारों के अनुसार वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 180 रुपए प्रति किलो है और मांग को देखते हुए अतिरिक्त कारीगर लगाए गए है। *इन प्रतिष्ठानों पर बन रहा खास घेवर* शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर विशेष रूप से पारंपरिक विधि से सिंधी घेवर तैयार किया जा रहा है। इन दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार होली के साथ-साथ चेटीचंड महोत्सव तक ऑर्डर बुकिंग लगातार चलती रहती है। *सिंधी समाज का प्रमुख पर्व* सिंधी समाज का प्रमुख पर्व चेटीचंड (सिंधियत दिवस) तक यह मिठाई बड़े पैमाने पर बनाई और बेची जाती है। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सिंधी घेवर का विशेष महत्व रहता है। लगभग 15 दिनों तक सुरक्षित रहने के कारण इसे देश के बड़े शहरों और विदेशों में बसे प्रवासी परिवारों तक कूरियर से भेजा जाता है। इस तरह खैरथल का यह पारंपरिक स्वाद "सात समंदर पार" तक अपनी पहचान बना रहा है।3
- वन विभाग ने बुलडोजर चला कर अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्रवाई झालावाड़: वन विभाग की टीम ने शनिवार को असनावर कस्बे के समीप स्थित साल की डूंगरी गांव में वन विभाग की करीब 400 बीघा भूमि पर कब्जा कर बनाए जा रहे एक धार्मिक स्थल को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. यह पूरी कार्रवाई वन विभाग के डीएफओ सागर पवार के निर्देश पर की गई. इस दौरान किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए वन विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन की सहायता ली गई. मौके पर पुलिस के आला अधिकारी एडिशनल एसपी भागचंद मीणा, सीओ अकलेरा और थाना प्रभारी सहित करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रहे. डीएफओ सागर पंवार ने बताया कि असनावर कस्बे में स्थित साल की डूंगरी गांव में वन विभाग की करीब 400 बीघा बेशकीमती भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर लोगों द्वारा धार्मिक स्थल का बड़े स्तर पर निर्माण किया जा रहा था.4