logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेतिया में मध्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 113 जब्त वाहनों की हुई नीलामी। बेतिया में मध्य निषेध विभाग द्वारा जब्त वाहनों की नीलामी की गई। मंगलवार 10 मार्च को दोपहर 1 बजे से मध्य निषेध कार्यालय, बेतिया में यह नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम करीब 5:30 बजे तक चली। मध्य निषेध अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि यह नीलामी बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत की गई है। विभाग द्वारा शराबबंदी कानून के तहत जब्त किए गए कुल 113 वाहनों को आज नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से बेचा गया। नीलामी के दौरान कई इच्छुक लोगों ने भाग लिया और नियमों के तहत बोली लगाकर वाहनों की खरीदारी की। विभाग का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलती है।

1 day ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
1 day ago

बेतिया में मध्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 113 जब्त वाहनों की हुई नीलामी। बेतिया में मध्य निषेध विभाग द्वारा जब्त वाहनों की नीलामी की गई। मंगलवार 10 मार्च को दोपहर 1 बजे से मध्य निषेध कार्यालय, बेतिया में यह नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम करीब 5:30 बजे तक चली। मध्य निषेध अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि यह नीलामी बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत की गई है। विभाग द्वारा शराबबंदी कानून के तहत जब्त किए गए कुल 113 वाहनों को आज नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से बेचा गया। नीलामी के दौरान कई इच्छुक लोगों ने भाग लिया और नियमों के तहत बोली लगाकर वाहनों की खरीदारी की। विभाग का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलती है।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया की ओर से बुधवार 11 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है और उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया की ओर से बुधवार 11 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है और उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
साथ ही पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है।
यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    1 hr ago
  • सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए, अब दो रिफिल बुकिंग के बीच की न्यूनतम समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। इसका उद्देश्य जमाखोरी रोकना और सबको समय पर गैस उपलब्ध कराना है। यह नया नियम 2026 में लागू हुआ है और अब 25 दिन पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकेगा।
    1
    सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए, अब दो रिफिल बुकिंग के बीच की न्यूनतम समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। इसका उद्देश्य जमाखोरी रोकना और सबको समय पर गैस उपलब्ध कराना है। यह नया नियम 2026 में लागू हुआ है और अब 25 दिन पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकेगा।
    user_हर खबर पर नजर
    हर खबर पर नजर
    Reporter Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    6 hrs ago
  • युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत मेरा युवा भारत, पश्चिम चम्पारण द्वारा एमजेके कालेज बेतिया में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का सफल आयोजन किया गया। 11.03.2026.
    1
    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत मेरा युवा भारत, पश्चिम चम्पारण द्वारा एमजेके कालेज बेतिया में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का सफल आयोजन किया गया। 11.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281 #BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral
    1
    क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281
#BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    5 hrs ago
  • क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281 #BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral
    1
    क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281
#BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    5 hrs ago
  • बेतिया: मिडिल ईस्ट में युद्ध की खबरों के बीच एलपीजी को लेकर अफवाह, गैस गोदामों पर लगी लंबी कतारें ​बेतिया। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की खबरों का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एलपीजी गैस को लेकर अफवाह फैलने से लोगों में अचानक घबराहट का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि गैस गोदामों के बाहर देर रात से ही लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं। ​ग्राउंड जीरो से ऐ नाईन भारत टीम की पड़ताल में सामने आया कि बेतिया के सिंगाछापर स्थित एचपी गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग अपने-अपने खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े नजर आए। कई लोग रात करीब दो बजे से ही गोदाम के बाहर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे, ताकि समय पर गैस मिल सके। ​गैस एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि गोदाम में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, लेकिन सोशल मीडिया और आपसी चर्चा के कारण यह अफवाह फैल गई है कि आने वाले दिनों में गैस की किल्लत हो सकती है। इसी आशंका के कारण लोग रात से ही गैस लेने पहुंच रहे हैं। ​वहीं कई उपभोक्ताओं का कहना है कि फरवरी महीने में तकनीकी कारणों और बुकिंग से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया था। इसी अनुभव के कारण इस बार लोग पहले से ही गैस लेने के लिए जल्दबाजी कर रहे हैं। ​स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर घरेलू गैस की आपूर्ति पर पड़ सकता है। हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि फिलहाल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ​इधर सरकार की ओर से पहले ही एडवाइजरी जारी की गई है कि जिला प्रशासन ऐसी अफवाहों पर तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें रोकने का काम करे। लेकिन बेतिया में फिलहाल अफवाहों का बाजार गर्म है, जिसके कारण गैस गोदामों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ​स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को माइकिंग, सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से सही जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए, ताकि अफवाहों पर रोक लग सके और आम लोगों को बेवजह परेशानी न हो। ​गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि लगभग 10 से 12 वर्षों बाद ऐसा दृश्य देखने को मिल रहा है, जब गैस गोदाम के बाहर इतनी लंबी कतार लगी हो। ​अगर समय रहते प्रशासन और सरकार लोगों को सही जानकारी नहीं देती है, तो ऐसी अफवाहें लोगों के बीच और घबराहट का कारण बन सकती हैं। अफवाह से बचें।
    1
    बेतिया: मिडिल ईस्ट में युद्ध की खबरों के बीच एलपीजी को लेकर अफवाह, गैस गोदामों पर लगी लंबी कतारें
​बेतिया। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की खबरों का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एलपीजी गैस को लेकर अफवाह फैलने से लोगों में अचानक घबराहट का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि गैस गोदामों के बाहर देर रात से ही लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं।
​ग्राउंड जीरो से ऐ नाईन भारत टीम की पड़ताल में सामने आया कि बेतिया के सिंगाछापर स्थित एचपी गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग अपने-अपने खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े नजर आए। कई लोग रात करीब दो बजे से ही गोदाम के बाहर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे, ताकि समय पर गैस मिल सके।
​गैस एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि गोदाम में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, लेकिन सोशल मीडिया और आपसी चर्चा के कारण यह अफवाह फैल गई है कि आने वाले दिनों में गैस की किल्लत हो सकती है। इसी आशंका के कारण लोग रात से ही गैस लेने पहुंच रहे हैं।
​वहीं कई उपभोक्ताओं का कहना है कि फरवरी महीने में तकनीकी कारणों और बुकिंग से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया था। इसी अनुभव के कारण इस बार लोग पहले से ही गैस लेने के लिए जल्दबाजी कर रहे हैं।
​स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर घरेलू गैस की आपूर्ति पर पड़ सकता है। हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि फिलहाल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
​इधर सरकार की ओर से पहले ही एडवाइजरी जारी की गई है कि जिला प्रशासन ऐसी अफवाहों पर तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें रोकने का काम करे। लेकिन बेतिया में फिलहाल अफवाहों का बाजार गर्म है, जिसके कारण गैस गोदामों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
​स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को माइकिंग, सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से सही जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए, ताकि अफवाहों पर रोक लग सके और आम लोगों को बेवजह परेशानी न हो।
​गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि लगभग 10 से 12 वर्षों बाद ऐसा दृश्य देखने को मिल रहा है, जब गैस गोदाम के बाहर इतनी लंबी कतार लगी हो।
​अगर समय रहते प्रशासन और सरकार लोगों को सही जानकारी नहीं देती है, तो ऐसी अफवाहें लोगों के बीच और घबराहट का कारण बन सकती हैं। अफवाह से बचें।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान कुल 14 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण बेतिया की ओर से बुधवार, 11 मार्च शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान कुल 14 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया।
इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण बेतिया की ओर से बुधवार, 11 मार्च शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.