बेतिया में पुलिस अधीक्षक की जन सुनवाई, 14 फरियादियों की समस्याओं का हुआ समाधान। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान कुल 14 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण बेतिया की ओर से बुधवार, 11 मार्च शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
बेतिया में पुलिस अधीक्षक की जन सुनवाई, 14 फरियादियों की समस्याओं का हुआ समाधान। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान कुल 14 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण बेतिया की ओर से बुधवार, 11 मार्च शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
- पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया की ओर से बुधवार 11 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है और उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए, अब दो रिफिल बुकिंग के बीच की न्यूनतम समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। इसका उद्देश्य जमाखोरी रोकना और सबको समय पर गैस उपलब्ध कराना है। यह नया नियम 2026 में लागू हुआ है और अब 25 दिन पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकेगा।1
- युवा शक्ति के उत्कृष्ट योगदान,कार्यात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच होगा समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में:गरिमा ==“एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की अवधारणा पर "मेरा युवा भारत" के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा संसद का नगर निगम की महापौर ने किया उद्घाटन, == उप निदेशक की अध्यक्षता में सम्पन्न जिला युवा संसद में “आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र के लिए उससे मिलने वाली सीख” विषय आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता, फोटो बेतिया।महारानी जानकी कुंवर कॉलेज के सभागार में 'विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट' का सफल आयोजन बुधवार को किया गया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबद्ध "मेरा युवा भारत" की जिला शाखा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक रश्मि सिंह ने की।भाषण प्रतियोगिता का निर्धारित विषय “आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र के लिए उससे मिलने वाली सीख” था। जिस पर दर्जनाधिक प्रतिनिधि युवाओं ने सदन की शैली में अपने विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया रहीं। उनका स्वागत मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) की उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत डिप्टी डायरेक्टर सुश्री रश्मि सिंह के स्वागत भाषण के साथ किया गया। जिसमें उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट की अवधारणा, उद्देश्य तथा भारत सरकार के विकसित भारत के विजन को युवाओं के समक्ष रखा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि देश के युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। युवाओं के उत्कृष्ट योगदान,कार्यात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच ही “एक भारत श्रेष्ठ भारत” तथा समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी।कार्यक्रम का ओजस्वी और प्रेरक संचालन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के यूथ आइकॉन बिहार व जिला के युवा आइकॉन आदित्य मधुकर ने किया।इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डॉ. प्रदीप कुमार, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, एमजेके कॉलेज बेतिया, डॉ. कृष्ण कुमार कृष्ण, सहायक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, एलएनडी कॉलेज मोतिहारी, तथा डॉ. दिवाकर राय, हेडमास्टर एवं साहित्यकार एवं सामाजिक उद्यमी कुमार रवि 'रंक' शामिल रहे। सभी निर्णायकों को सुश्री रश्मि सिंह द्वारा शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो पश्चिमी चंपारण का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगे। विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं: प्रिंस कुमार – प्रथम, मोहम्मद जकारिया– द्वितीय अभिषेक कुमार – तृतीय रोहित राज – चतुर्थ और प्रकाश कुमार – पंचम स्थान चुने गए।1
- मझौलिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, ट्रेन से कटने की आशंका मझौलिया नरकटियागंज–सुगौली रेलखंड के भानाचक बैठनिया पंचायत स्थित एक पोखरा के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पिलर संख्या 181 और 182 के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मौत आनंद विहार दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।1
- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत मेरा युवा भारत, पश्चिम चम्पारण द्वारा एमजेके कालेज बेतिया में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का सफल आयोजन किया गया। 11.03.2026.1
- क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281 #BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral1
- पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान कुल 14 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण बेतिया की ओर से बुधवार, 11 मार्च शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।1