logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मझौलिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, ट्रेन से कटने की आशंका मझौलिया नरकटियागंज–सुगौली रेलखंड के भानाचक बैठनिया पंचायत स्थित एक पोखरा के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पिलर संख्या 181 और 182 के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मौत आनंद विहार दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

2 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

मझौलिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, ट्रेन से कटने की आशंका मझौलिया नरकटियागंज–सुगौली रेलखंड के भानाचक बैठनिया पंचायत स्थित एक पोखरा के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पिलर संख्या 181 और 182 के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मौत आनंद विहार दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • नौतन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय यूडीआईडी कार्ड शिविर शुरू नौतन प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर में प्रखंड क्षेत्र से आए दिव्यांगजनों से यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। शिविर में आए दिव्यांगजनों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
    1
    नौतन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय यूडीआईडी कार्ड शिविर शुरू
नौतन प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर में प्रखंड क्षेत्र से आए दिव्यांगजनों से यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।
इस दौरान दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। शिविर में आए दिव्यांगजनों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • आगामी दिनांक 14 मार्च को आयोजित होने वाले इस वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्रीमती अनामिका टी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 11.03.2026.
    1
    आगामी दिनांक 14 मार्च को आयोजित होने वाले इस वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्रीमती अनामिका टी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 11.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान कुल 14 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण बेतिया की ओर से बुधवार, 11 मार्च शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान कुल 14 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया।
इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण बेतिया की ओर से बुधवार, 11 मार्च शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    4 hrs ago
  • क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281 #BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral
    1
    क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281
#BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    8 hrs ago
  • क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281 #BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral
    1
    क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281
#BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    8 hrs ago
  • बेतिया में विशेष वाहन जांच अभियान, 24 घंटे में 2 लाख रुपये जुर्माना वसूला बेतिया में पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार (11 मार्च) को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत दर्जनों वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से कुल 2 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आने वाले पर्व-त्योहारों को देखते हुए यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहनों की तलाशी लेने के साथ-साथ उनके कागजात और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि काले शीशे (ब्लैक फिल्म) लगे वाहनों, ओवरलोड वाहनों, नाबालिग चालकों तथा बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष रूप से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात साथ रखें, अन्यथा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बेतिया में विशेष वाहन जांच अभियान, 24 घंटे में 2 लाख रुपये जुर्माना वसूला
बेतिया में पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार (11 मार्च) को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत दर्जनों वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से कुल 2 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आने वाले पर्व-त्योहारों को देखते हुए यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहनों की तलाशी लेने के साथ-साथ उनके कागजात और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि काले शीशे (ब्लैक फिल्म) लगे वाहनों, ओवरलोड वाहनों, नाबालिग चालकों तथा बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष रूप से कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात साथ रखें, अन्यथा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • मझौलिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, ट्रेन से कटने की आशंका मझौलिया नरकटियागंज–सुगौली रेलखंड के भानाचक बैठनिया पंचायत स्थित एक पोखरा के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पिलर संख्या 181 और 182 के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मौत आनंद विहार दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
    1
    मझौलिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, ट्रेन से कटने की आशंका
मझौलिया नरकटियागंज–सुगौली रेलखंड के भानाचक बैठनिया पंचायत स्थित एक पोखरा के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पिलर संख्या 181 और 182 के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मौत आनंद विहार दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 11मार्च बुधवार दोपहर करीब 2बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल23 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,136.300लीटर शराब बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 11मार्च बुधवार दोपहर करीब 2बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल23 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,136.300लीटर शराब  बरामद ।  सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.