नौतन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय यूडीआईडी कार्ड शिविर शुरू नौतन प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर में प्रखंड क्षेत्र से आए दिव्यांगजनों से यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। शिविर में आए दिव्यांगजनों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
नौतन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय यूडीआईडी कार्ड शिविर शुरू नौतन प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर में प्रखंड क्षेत्र से आए दिव्यांगजनों से यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। शिविर में आए दिव्यांगजनों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
- मझौलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट मझौलिया थाना क्षेत्र के राजघाट के समीप रेलवे पिलर संख्या 157/15 के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मझौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।1
- बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन का श्रीनगर–पुजहा थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बुधवार की शाम करीब 6 बजे श्रीनगर–पुजहा थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस कक्ष, थाना परिसर तथा आवासीय बैरक का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने अपराध निर्देशिका पार्ट–1, पार्ट–2, पार्ट–3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी सहित अन्य अभिलेखों में दर्ज प्रविष्टियों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के सही संधारण पर बल देते हुए हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से लंबित कांडों की समीक्षा की तथा इन मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने को कहा। एसपी ने दियारा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया। साथ ही उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की सीमा से सटे नदी क्षेत्र में नियमित नदी गश्ती करने का निर्देश दिया, ताकि अवैध शराब तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। निरीक्षण के दौरान योगापट्टी अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक, श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत मेरा युवा भारत, पश्चिम चम्पारण द्वारा एमजेके कालेज बेतिया में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का सफल आयोजन किया गया। 11.03.2026.1
- बुधवार के दिन राजकीयकृत मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में दो दिवसीय आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।उक्त आशय जानकारी सीडीपीओ पूनम कुमारी ने दी।उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड के 29 पंचायतों के आंगनवाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण दी गई।जिसमें मातृत्व लाभ ,धात्री , मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दीगई। वही प्रशिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पोशाक ट्रेकर एप तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान आदि विषयों के बारे में विस्तृत सेविकाओं को जानकारी दी गई।विशेष कर पोशक ट्रेकर एप डाउनलोड कराई गई।इस प्रशिक्षण में प्रवेक्षिकाओं में किरण कुमारी,गीता कुमारी,रीता कुमारी,पूजा कुमारी,रुचि कुमारी, जया कुमारी,ऊषा कुमारी,रंजना कुमारी शामिल रही ।इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविकाओं में बबीता कुमारी,सावित्री देवी,मंजू देवी,रीना कुमारी ,संगीता कुमारी,मधुमाला देवी,आशा कुमारी सहित सभी आंगनवाड़ी सेविका शामिल रही ।4
- पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया की ओर से बुधवार 11 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है और उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।1
- गैस सिलिंडर की किल्लत की अफवाह पर सदर एसडीएम-1 पहुंचे सुगौली। किया गैस एजेंसी के गोदाम और ऑफिस की जांच। बाद में प्रखंड सहित अन्य कार्यालयों का जांच कर आवश्यक निर्देश दिए।1
- गोपालगंज जिले के मीरगंज शहर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा कराए जा रहे बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान जेसीबी से मिट्टी खोदने के कार्य का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। जैसे ही निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन से जमीन की खुदाई शुरू की गई, आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और काम को रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर खुदाई और बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य किया जा रहा है।1
- पश्चिम चंपारण में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई पदाधिकारियों का तबादला पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बेतिया स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बुधवार (11 मार्च) को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव की जानकारी दी गई। जारी आदेश के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।1