logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिम चंपारण में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई पदाधिकारियों का तबादला पश्चिम चंपारण में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई पदाधिकारियों का तबादला पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बेतिया स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बुधवार (11 मार्च) को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव की जानकारी दी गई। जारी आदेश के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

2 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

पश्चिम चंपारण में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई पदाधिकारियों का तबादला पश्चिम चंपारण में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई पदाधिकारियों का तबादला पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बेतिया स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बुधवार (11 मार्च) को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव की जानकारी दी गई। जारी आदेश के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • नौतन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय यूडीआईडी कार्ड शिविर शुरू नौतन प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर में प्रखंड क्षेत्र से आए दिव्यांगजनों से यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। शिविर में आए दिव्यांगजनों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
    1
    नौतन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय यूडीआईडी कार्ड शिविर शुरू
नौतन प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर में प्रखंड क्षेत्र से आए दिव्यांगजनों से यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।
इस दौरान दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। शिविर में आए दिव्यांगजनों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • आगामी दिनांक 14 मार्च को आयोजित होने वाले इस वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्रीमती अनामिका टी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 11.03.2026.
    1
    आगामी दिनांक 14 मार्च को आयोजित होने वाले इस वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्रीमती अनामिका टी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 11.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान कुल 14 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण बेतिया की ओर से बुधवार, 11 मार्च शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान कुल 14 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया।
इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण बेतिया की ओर से बुधवार, 11 मार्च शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    5 hrs ago
  • क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281 #BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral
    1
    क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281
#BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    9 hrs ago
  • क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281 #BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral
    1
    क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281
#BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    9 hrs ago
  • पश्चिमी चंपारण में 14 मार्च को होने वाली लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान शुरू पश्चिमी चंपारण जिले में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार, 11 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेतिया के तत्वावधान में विधिक सेवा सदन परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने प्रचार रथ को रवाना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का एक सरल, सुगम और किफायती माध्यम है और इसे न्याय का एक विशेष पर्व माना जाता है। प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया जा रहा है कि जिन व्यक्तियों के बीच किसी प्रकार का वाद-विवाद या मुकदमा लंबित है, वे दोनों पक्षों की सहमति से लोक अदालत में अपने मामलों का समाधान करा सकते हैं। प्रधान जिला जज ने बताया कि 14 मार्च को सिविल कोर्ट सहित जिले के सभी न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति का मामला किसी अन्य जिले में दर्ज है तो वह संबंधित जिले के स्थानीय सिविल कोर्ट में उपस्थित होकर भी अपने मामले का निपटारा करा सकता है। लोक अदालत में विशेष रूप से बिजली बिल विवाद, बैंक ऋण, पारिवारिक मामले और अन्य दीवानी विवाद आपसी सहमति के आधार पर निपटाए जाते हैं। इस प्रक्रिया में कम समय और कम खर्च में विवादों का समाधान हो जाता है, जिससे आम लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज, जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज़ सहित प्राधिकार के अन्य सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    पश्चिमी चंपारण में 14 मार्च को होने वाली लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान शुरू
पश्चिमी चंपारण जिले में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार, 11 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेतिया के तत्वावधान में विधिक सेवा सदन परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने प्रचार रथ को रवाना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का एक सरल, सुगम और किफायती माध्यम है और इसे न्याय का एक विशेष पर्व माना जाता है।
प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया जा रहा है कि जिन व्यक्तियों के बीच किसी प्रकार का वाद-विवाद या मुकदमा लंबित है, वे दोनों पक्षों की सहमति से लोक अदालत में अपने मामलों का समाधान करा सकते हैं।
प्रधान जिला जज ने बताया कि 14 मार्च को सिविल कोर्ट सहित जिले के सभी न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति का मामला किसी अन्य जिले में दर्ज है तो वह संबंधित जिले के स्थानीय सिविल कोर्ट में उपस्थित होकर भी अपने मामले का निपटारा करा सकता है।
लोक अदालत में विशेष रूप से बिजली बिल विवाद, बैंक ऋण, पारिवारिक मामले और अन्य दीवानी विवाद आपसी सहमति के आधार पर निपटाए जाते हैं। इस प्रक्रिया में कम समय और कम खर्च में विवादों का समाधान हो जाता है, जिससे आम लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज, जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज़ सहित प्राधिकार के अन्य सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • मझौलिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, ट्रेन से कटने की आशंका मझौलिया नरकटियागंज–सुगौली रेलखंड के भानाचक बैठनिया पंचायत स्थित एक पोखरा के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पिलर संख्या 181 और 182 के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मौत आनंद विहार दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
    1
    मझौलिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, ट्रेन से कटने की आशंका
मझौलिया नरकटियागंज–सुगौली रेलखंड के भानाचक बैठनिया पंचायत स्थित एक पोखरा के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पिलर संख्या 181 और 182 के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मौत आनंद विहार दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 11मार्च बुधवार दोपहर करीब 2बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल23 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,136.300लीटर शराब बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 11मार्च बुधवार दोपहर करीब 2बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल23 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,136.300लीटर शराब  बरामद ।  सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.