logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवा शक्ति के उत्कृष्ट योगदान,कार्यात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच होगा समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में:गरिमा ==“एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की अवधारणा पर "मेरा युवा भारत" के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा संसद का नगर निगम की महापौर ने किया उद्घाटन, == उप निदेशक की अध्यक्षता में सम्पन्न जिला युवा संसद में “आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र के लिए उससे मिलने वाली सीख” विषय आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता, फोटो बेतिया।महारानी जानकी कुंवर कॉलेज के सभागार में 'विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट' का सफल आयोजन बुधवार को किया गया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबद्ध "मेरा युवा भारत" की जिला शाखा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक रश्मि सिंह ने की।भाषण प्रतियोगिता का निर्धारित विषय “आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र के लिए उससे मिलने वाली सीख” था। जिस पर दर्जनाधिक प्रतिनिधि युवाओं ने सदन की शैली में अपने विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया रहीं। उनका स्वागत मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) की उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत डिप्टी डायरेक्टर सुश्री रश्मि सिंह के स्वागत भाषण के साथ किया गया। जिसमें उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट की अवधारणा, उद्देश्य तथा भारत सरकार के विकसित भारत के विजन को युवाओं के समक्ष रखा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि देश के युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। युवाओं के उत्कृष्ट योगदान,कार्यात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच ही “एक भारत श्रेष्ठ भारत” तथा समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी।कार्यक्रम का ओजस्वी और प्रेरक संचालन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के यूथ आइकॉन बिहार व जिला के युवा आइकॉन आदित्य मधुकर ने किया।इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डॉ. प्रदीप कुमार, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, एमजेके कॉलेज बेतिया, डॉ. कृष्ण कुमार कृष्ण, सहायक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, एलएनडी कॉलेज मोतिहारी, तथा डॉ. दिवाकर राय, हेडमास्टर एवं साहित्यकार एवं सामाजिक उद्यमी कुमार रवि 'रंक' शामिल रहे। सभी निर्णायकों को सुश्री रश्मि सिंह द्वारा शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो पश्चिमी चंपारण का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगे। विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं: प्रिंस कुमार – प्रथम, मोहम्मद जकारिया– द्वितीय अभिषेक कुमार – तृतीय रोहित राज – चतुर्थ और प्रकाश कुमार – पंचम स्थान चुने गए।

2 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

युवा शक्ति के उत्कृष्ट योगदान,कार्यात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच होगा समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में:गरिमा ==“एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की अवधारणा पर "मेरा युवा भारत" के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा संसद का नगर निगम की महापौर ने किया उद्घाटन, == उप निदेशक की अध्यक्षता में सम्पन्न जिला युवा संसद में “आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र के लिए उससे मिलने वाली सीख” विषय आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता, फोटो बेतिया।महारानी जानकी कुंवर कॉलेज के सभागार में 'विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट' का सफल आयोजन बुधवार को किया गया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबद्ध "मेरा युवा भारत" की जिला शाखा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक रश्मि सिंह ने की।भाषण प्रतियोगिता का निर्धारित विषय “आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र के लिए उससे मिलने वाली सीख” था। जिस पर दर्जनाधिक प्रतिनिधि युवाओं ने सदन की शैली में अपने विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया रहीं। उनका स्वागत मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) की उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत डिप्टी डायरेक्टर सुश्री रश्मि सिंह के स्वागत भाषण के साथ किया गया। जिसमें उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट की अवधारणा, उद्देश्य तथा भारत सरकार के विकसित भारत के विजन को युवाओं के समक्ष रखा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि देश के युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। युवाओं के उत्कृष्ट योगदान,कार्यात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच ही “एक भारत श्रेष्ठ भारत” तथा समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी।कार्यक्रम का ओजस्वी और प्रेरक संचालन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के यूथ आइकॉन बिहार व जिला के युवा आइकॉन आदित्य मधुकर ने किया।इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डॉ. प्रदीप कुमार, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, एमजेके कॉलेज बेतिया, डॉ. कृष्ण कुमार कृष्ण, सहायक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, एलएनडी कॉलेज मोतिहारी, तथा डॉ. दिवाकर राय, हेडमास्टर एवं साहित्यकार एवं सामाजिक उद्यमी कुमार रवि 'रंक' शामिल रहे। सभी निर्णायकों को सुश्री रश्मि सिंह द्वारा शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो पश्चिमी चंपारण का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगे। विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं: प्रिंस कुमार – प्रथम, मोहम्मद जकारिया– द्वितीय अभिषेक कुमार – तृतीय रोहित राज – चतुर्थ और प्रकाश कुमार – पंचम स्थान चुने गए।

More news from बिहार and nearby areas
  • पश्चिम चंपारण में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई पदाधिकारियों का तबादला पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बेतिया स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बुधवार (11 मार्च) को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव की जानकारी दी गई। जारी आदेश के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
    1
    पश्चिम चंपारण में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई पदाधिकारियों का तबादला
पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बेतिया स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बुधवार (11 मार्च) को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव की जानकारी दी गई।
जारी आदेश के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन का श्रीनगर–पुजहा थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बुधवार की शाम करीब 6 बजे श्रीनगर–पुजहा थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस कक्ष, थाना परिसर तथा आवासीय बैरक का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने अपराध निर्देशिका पार्ट–1, पार्ट–2, पार्ट–3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी सहित अन्य अभिलेखों में दर्ज प्रविष्टियों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के सही संधारण पर बल देते हुए हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से लंबित कांडों की समीक्षा की तथा इन मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने को कहा। एसपी ने दियारा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया। साथ ही उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की सीमा से सटे नदी क्षेत्र में नियमित नदी गश्ती करने का निर्देश दिया, ताकि अवैध शराब तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। निरीक्षण के दौरान योगापट्टी अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक, श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    1
    बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन का श्रीनगर–पुजहा थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बुधवार की शाम करीब 6 बजे  श्रीनगर–पुजहा थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस कक्ष, थाना परिसर तथा आवासीय बैरक का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एसपी ने अपराध निर्देशिका पार्ट–1, पार्ट–2, पार्ट–3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी सहित अन्य अभिलेखों में दर्ज प्रविष्टियों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के सही संधारण पर बल देते हुए हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से लंबित कांडों की समीक्षा की तथा इन मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने को कहा।
एसपी ने दियारा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया। साथ ही उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की सीमा से सटे नदी क्षेत्र में नियमित नदी गश्ती करने का निर्देश दिया, ताकि अवैध शराब तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
निरीक्षण के दौरान योगापट्टी अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक, श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत मेरा युवा भारत, पश्चिम चम्पारण द्वारा एमजेके कालेज बेतिया में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का सफल आयोजन किया गया। 11.03.2026.
    1
    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत मेरा युवा भारत, पश्चिम चम्पारण द्वारा एमजेके कालेज बेतिया में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का सफल आयोजन किया गया। 11.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • बुधवार के दिन राजकीयकृत मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में दो दिवसीय आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।उक्त आशय जानकारी सीडीपीओ पूनम कुमारी ने दी।उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड के 29 पंचायतों के आंगनवाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण दी गई।जिसमें मातृत्व लाभ ,धात्री , मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दीगई। वही प्रशिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पोशाक ट्रेकर एप तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान आदि विषयों के बारे में विस्तृत सेविकाओं को जानकारी दी गई।विशेष कर पोशक ट्रेकर एप डाउनलोड कराई गई।इस प्रशिक्षण में प्रवेक्षिकाओं में किरण कुमारी,गीता कुमारी,रीता कुमारी,पूजा कुमारी,रुचि कुमारी, जया कुमारी,ऊषा कुमारी,रंजना कुमारी शामिल रही ।इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविकाओं में बबीता कुमारी,सावित्री देवी,मंजू देवी,रीना कुमारी ,संगीता कुमारी,मधुमाला देवी,आशा कुमारी सहित सभी आंगनवाड़ी सेविका शामिल रही ।
    4
    बुधवार के दिन राजकीयकृत मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में दो दिवसीय आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।उक्त आशय जानकारी सीडीपीओ पूनम कुमारी ने दी।उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड के 29 पंचायतों के आंगनवाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण दी गई।जिसमें मातृत्व लाभ ,धात्री , मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दीगई।  वही प्रशिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पोशाक ट्रेकर एप तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान आदि विषयों के बारे में विस्तृत सेविकाओं को जानकारी दी गई।विशेष कर पोशक ट्रेकर एप डाउनलोड कराई गई।इस प्रशिक्षण में प्रवेक्षिकाओं में किरण कुमारी,गीता कुमारी,रीता कुमारी,पूजा कुमारी,रुचि कुमारी, जया कुमारी,ऊषा कुमारी,रंजना कुमारी शामिल रही ।इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविकाओं में बबीता कुमारी,सावित्री देवी,मंजू देवी,रीना कुमारी ,संगीता कुमारी,मधुमाला देवी,आशा कुमारी सहित सभी आंगनवाड़ी सेविका शामिल रही ।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया की ओर से बुधवार 11 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है और उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया की ओर से बुधवार 11 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है और उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
साथ ही पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है।
यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
  • गैस सिलिंडर की किल्लत की अफवाह पर सदर एसडीएम-1 पहुंचे सुगौली। किया गैस एजेंसी के गोदाम और ऑफिस की जांच। बाद में प्रखंड सहित अन्य कार्यालयों का जांच कर आवश्यक निर्देश दिए।
    1
    गैस सिलिंडर की किल्लत की अफवाह पर सदर एसडीएम-1 पहुंचे सुगौली। किया गैस एजेंसी के गोदाम और ऑफिस की जांच। बाद में प्रखंड सहित अन्य कार्यालयों का जांच कर आवश्यक निर्देश दिए।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • गोपालगंज जिले के मीरगंज शहर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा कराए जा रहे बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान जेसीबी से मिट्टी खोदने के कार्य का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। जैसे ही निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन से जमीन की खुदाई शुरू की गई, आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और काम को रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर खुदाई और बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
    1
    गोपालगंज जिले के मीरगंज शहर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा कराए जा रहे बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान जेसीबी से मिट्टी खोदने के कार्य का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। जैसे ही निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन से जमीन की खुदाई शुरू की गई, आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और काम को रुकवा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर खुदाई और बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    1 hr ago
  • पश्चिमी चंपारण में 14 मार्च को होने वाली लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान शुरू पश्चिमी चंपारण जिले में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार, 11 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेतिया के तत्वावधान में विधिक सेवा सदन परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने प्रचार रथ को रवाना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का एक सरल, सुगम और किफायती माध्यम है और इसे न्याय का एक विशेष पर्व माना जाता है। प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया जा रहा है कि जिन व्यक्तियों के बीच किसी प्रकार का वाद-विवाद या मुकदमा लंबित है, वे दोनों पक्षों की सहमति से लोक अदालत में अपने मामलों का समाधान करा सकते हैं। प्रधान जिला जज ने बताया कि 14 मार्च को सिविल कोर्ट सहित जिले के सभी न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति का मामला किसी अन्य जिले में दर्ज है तो वह संबंधित जिले के स्थानीय सिविल कोर्ट में उपस्थित होकर भी अपने मामले का निपटारा करा सकता है। लोक अदालत में विशेष रूप से बिजली बिल विवाद, बैंक ऋण, पारिवारिक मामले और अन्य दीवानी विवाद आपसी सहमति के आधार पर निपटाए जाते हैं। इस प्रक्रिया में कम समय और कम खर्च में विवादों का समाधान हो जाता है, जिससे आम लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज, जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज़ सहित प्राधिकार के अन्य सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    पश्चिमी चंपारण में 14 मार्च को होने वाली लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान शुरू
पश्चिमी चंपारण जिले में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार, 11 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेतिया के तत्वावधान में विधिक सेवा सदन परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने प्रचार रथ को रवाना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का एक सरल, सुगम और किफायती माध्यम है और इसे न्याय का एक विशेष पर्व माना जाता है।
प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया जा रहा है कि जिन व्यक्तियों के बीच किसी प्रकार का वाद-विवाद या मुकदमा लंबित है, वे दोनों पक्षों की सहमति से लोक अदालत में अपने मामलों का समाधान करा सकते हैं।
प्रधान जिला जज ने बताया कि 14 मार्च को सिविल कोर्ट सहित जिले के सभी न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति का मामला किसी अन्य जिले में दर्ज है तो वह संबंधित जिले के स्थानीय सिविल कोर्ट में उपस्थित होकर भी अपने मामले का निपटारा करा सकता है।
लोक अदालत में विशेष रूप से बिजली बिल विवाद, बैंक ऋण, पारिवारिक मामले और अन्य दीवानी विवाद आपसी सहमति के आधार पर निपटाए जाते हैं। इस प्रक्रिया में कम समय और कम खर्च में विवादों का समाधान हो जाता है, जिससे आम लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज, जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज़ सहित प्राधिकार के अन्य सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.