logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिरंगे के रंग में रंगा झींझक, युवाओं ने निकाली देशभक्ति की यात्रा झींझक। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा कामतानाथ गेस्ट हाउस से शुरू होकर नहर पुल, करियाझाला मोड़ समेत नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष व युवाओं ने लोगों को तिरंगे वितरित किए और स्वतंत्रता दिवस पर घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। अमित तिवारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यात्रा में मंडल अध्यक्ष विभुवेन्द्र प्रताप सिंह, सर्वेस द्विवेदी, अभिषेक कुशवाहा, सौरभ त्रिपाठी, बीके यादव, नीसू, आलोक, अभिषेक समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

तिरंगे के रंग में रंगा झींझक, युवाओं ने निकाली देशभक्ति की यात्रा झींझक। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा कामतानाथ गेस्ट हाउस से शुरू होकर नहर पुल, करियाझाला मोड़ समेत नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष व युवाओं ने लोगों को तिरंगे वितरित किए और स्वतंत्रता दिवस पर घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। अमित तिवारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यात्रा में मंडल अध्यक्ष विभुवेन्द्र प्रताप सिंह, सर्वेस द्विवेदी, अभिषेक कुशवाहा, सौरभ त्रिपाठी, बीके यादव, नीसू, आलोक, अभिषेक समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

  • user_Dataram
    Dataram
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
    jaihind
    39 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, 65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत से मचा हड़कंप खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, 65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत से मचा हड़कंप कानपुर देहात। 13 वर्षीय नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना एक 65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग को भारी पड़ गया। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे धर्म सिंह के साथ मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल धर्म सिंह का इलाज चल रहा था, जहां पांचवें दिन उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान धर्म सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, जहां उनके साथ मारपीट की गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच दिन तक चले इलाज के बाद धर्म सिंह ने दम तोड़ दिया। धर्म सिंह का शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने और स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में उचित धाराएं नहीं जोड़ी जातीं, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
    2
    खबर कानपुर देहात 
पत्रकार इकबाल अहमद 

छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, 65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत से मचा हड़कंप

खबर कानपुर देहात 
पत्रकार इकबाल अहमद 
छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, 65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत से मचा हड़कंप
कानपुर देहात। 13 वर्षीय नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना एक 65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग को भारी पड़ गया। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे धर्म सिंह के साथ मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल धर्म सिंह का इलाज चल रहा था, जहां पांचवें दिन उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया।
बताया जा रहा है कि नाबालिग से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान धर्म सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, जहां उनके साथ मारपीट की गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच दिन तक चले इलाज के बाद धर्म सिंह ने दम तोड़ दिया।
धर्म सिंह का शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने और स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में उचित धाराएं नहीं जोड़ी जातीं, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • डेरापुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी का आरोप, डेरापुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी का आरोप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायतकर्ता ने थाना डेरापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी इंस्टाग्राम आईडी snatan_dhram_rakshak_up77_1001 के माध्यम से 7 अगस्त 2026 को एक वीडियो पोस्ट किया गया था। आरोप है कि अगले दिन 8 अगस्त को वीडियो की जांच करने पर tanzim_Official नाम की आईडी से कथित रूप से आपत्तिजनक कमेंट किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कमेंट में एक धर्म एवं समुदाय के प्रति कथित रूप से अपमानजनक और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य और तनाव पैदा करने वाली थी। इसके अलावा टिप्पणी में कथित रूप से हिंसा के लिए उकसाने वाले शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी और संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किस व्यक्ति द्वारा की गई और इसके पीछे वास्तविक तथ्य क्या हैं। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने रविवार शाम करीब पांच बजे बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है तथा संबंधित इंस्टाग्राम आईडी के संचालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    डेरापुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी का आरोप,
डेरापुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी का आरोप, 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायतकर्ता ने थाना डेरापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी इंस्टाग्राम आईडी snatan_dhram_rakshak_up77_1001 के माध्यम से 7 अगस्त 2026 को एक वीडियो पोस्ट किया गया था। आरोप है कि अगले दिन 8 अगस्त को वीडियो की जांच करने पर tanzim_Official नाम की आईडी से कथित रूप से आपत्तिजनक कमेंट किया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कमेंट में एक धर्म एवं समुदाय के प्रति कथित रूप से अपमानजनक और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य और तनाव पैदा करने वाली थी। इसके अलावा टिप्पणी में कथित रूप से हिंसा के लिए उकसाने वाले शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी और संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किस व्यक्ति द्वारा की गई और इसके पीछे वास्तविक तथ्य क्या हैं।
थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने रविवार शाम करीब पांच बजे बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है तथा संबंधित इंस्टाग्राम आईडी के संचालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जाफरपुर में नाबालिग से विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की हैलट में मौत, शव पहुंचते ही परिजनों ने किया हंगामा अमराहट थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में तीन अगस्त को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल धर्म सिंह की शनिवार सुबह कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव घर पर रखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। जाफरपुर निवासी अजय पाल ने बताया कि तीन अगस्त को उनकी नाबालिग पुत्री को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे परिजनों के साथ किशन, वीरेंद्र, जितेंद्र, कमलेश शुक्ला और उसके पुत्र सौरभ ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में धर्म सिंह गंभीर घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया था। सूचना पर सिकंदरा सीओ सौरभ वर्मा समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद रविवार सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
    1
    जाफरपुर में नाबालिग से विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की हैलट में मौत, शव पहुंचते ही परिजनों ने किया हंगामा
अमराहट थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में तीन अगस्त को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल धर्म सिंह की शनिवार सुबह कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव घर पर रखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
जाफरपुर निवासी अजय पाल ने बताया कि तीन अगस्त को उनकी नाबालिग पुत्री को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे परिजनों के साथ किशन, वीरेंद्र, जितेंद्र, कमलेश शुक्ला और उसके पुत्र सौरभ ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में धर्म सिंह गंभीर घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया था।
सूचना पर सिकंदरा सीओ सौरभ वर्मा समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद रविवार सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • औरैया: देवकली मंदिर में सावन सोमवार पर उमड़े शिवभक्त, कावड़ियों की भीड़ औरैया के प्राचीन सिद्धपीठ देवकली मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को भारी संख्या में महिला-पुरुष शिवभक्त दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है। वही अलग-अलग जत्थों के साथ कावड़िया मंदिर परिसर में पहुंचे, जहां चारों ओर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे हैं। आपको बतादें सावन के दूसरे सोमवार को तड़के सुबह से ही कावड़ लेकर शिवभक्त मंदिर परिसर पहुंचने लगे। वहीं दूसरी ओर फल, फूल, बेलपत्र और प्रसाद लेकर महिला-पुरुष शिवभक्त भी दर्शन के लिए पहुंचे। जिला प्रशासन ने सभी भक्तों को सहज और सुगम तरीके से दर्शन कराने के लिए पुख्ता प्रबंध किए। लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु बारी-बारी से मंदिर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे और अन्य संसाधनों से निगरानी की व्यवस्था की है। पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा ना हो सके। फिलहाल सावन के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्तों की मन्दिर परिसर में आस्था लगातार उमड़ रही है।
    1
    औरैया: देवकली मंदिर में सावन सोमवार पर उमड़े शिवभक्त, कावड़ियों की भीड़
औरैया के प्राचीन सिद्धपीठ देवकली मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को भारी संख्या में महिला-पुरुष शिवभक्त दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है। वही अलग-अलग जत्थों के साथ कावड़िया मंदिर परिसर में पहुंचे, जहां चारों ओर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे हैं।
आपको बतादें सावन के दूसरे सोमवार को तड़के सुबह से ही कावड़ लेकर शिवभक्त मंदिर परिसर पहुंचने लगे। वहीं दूसरी ओर फल, फूल, बेलपत्र और प्रसाद लेकर महिला-पुरुष शिवभक्त भी दर्शन के लिए पहुंचे। जिला प्रशासन ने सभी भक्तों को सहज और सुगम तरीके से दर्शन कराने के लिए पुख्ता प्रबंध किए। लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु बारी-बारी से मंदिर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं।
लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे और अन्य संसाधनों से निगरानी की व्यवस्था की है। पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा ना हो सके। फिलहाल सावन के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्तों की मन्दिर परिसर में आस्था लगातार उमड़ रही है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • जुहीखा औरैया। जनपद औरैया की अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित जुहीखा यमुना पुल पर बहुजन समाज पार्टी के आगरा-इटावा मंडल के वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर विक्रम सिंह जाटव का पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों द्वारा फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जनपद जालौन के कई वरिष्ठ बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हमारे संस्थान के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह सेंगर द्वारा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर विक्रम सिंह जाटव ने संगठन और कार्यकर्ताओं की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मिशन में जुटे हैं और आगामी चुनाव की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव, मंडल कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष शिव सिंह गौतम, भुनू प्रधान उदोतपुरा, रमेश प्रकाश, रवि मिश्रा, अशोक पूर्व प्रधान उदोतपुरा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ – अनिल अवस्थी KANOON KI NAZAR 24 NEWS • LAW • JUSTICE
    1
    जुहीखा औरैया। जनपद औरैया की अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित जुहीखा यमुना पुल पर बहुजन समाज पार्टी के आगरा-इटावा मंडल के वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर विक्रम सिंह जाटव का पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों द्वारा फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान जनपद जालौन के कई वरिष्ठ बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हमारे संस्थान के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह सेंगर द्वारा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर विक्रम सिंह जाटव ने संगठन और कार्यकर्ताओं की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मिशन में जुटे हैं और आगामी चुनाव की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव, मंडल कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष शिव सिंह गौतम, भुनू प्रधान उदोतपुरा, रमेश प्रकाश, रवि मिश्रा, अशोक पूर्व प्रधान उदोतपुरा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ – अनिल अवस्थी
KANOON KI NAZAR 24
NEWS • LAW • JUSTICE
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • तिरंगे के रंग में रंगा झींझक, युवाओं ने निकाली देशभक्ति की यात्रा झींझक। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा कामतानाथ गेस्ट हाउस से शुरू होकर नहर पुल, करियाझाला मोड़ समेत नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष व युवाओं ने लोगों को तिरंगे वितरित किए और स्वतंत्रता दिवस पर घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। अमित तिवारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यात्रा में मंडल अध्यक्ष विभुवेन्द्र प्रताप सिंह, सर्वेस द्विवेदी, अभिषेक कुशवाहा, सौरभ त्रिपाठी, बीके यादव, नीसू, आलोक, अभिषेक समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
    1
    तिरंगे के रंग में रंगा झींझक, युवाओं ने निकाली देशभक्ति की यात्रा

झींझक। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा कामतानाथ गेस्ट हाउस से शुरू होकर नहर पुल, करियाझाला मोड़ समेत नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष व युवाओं ने लोगों को तिरंगे वितरित किए और स्वतंत्रता दिवस पर घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। अमित तिवारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यात्रा में मंडल अध्यक्ष विभुवेन्द्र प्रताप सिंह, सर्वेस द्विवेदी, अभिषेक कुशवाहा, सौरभ त्रिपाठी, बीके यादव, नीसू, आलोक, अभिषेक समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अंबियापुर स्टेशन मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों ने कागज की नाव चलाकर जताया विरोध सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग अंबियापुर स्टेशन मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों ने कागज की नाव चलाकर जताया विरोध सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग अंबियापुर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली और जलभराव के चलते राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़क पर भरे पानी और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब दो बजे अनोखे अंदाज में शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जलभराव से लबालब सड़क पर कागज की नाव चलाकर जिम्मेदारों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण हाथों में विभिन्न विरोध संबंधी तख्तियां लेकर सड़क की बदहाली के खिलाफ रोष जताते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस महत्वपूर्ण मार्ग की हालत खराब है। बारिश होते ही सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है। वहीं, जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोग अंबियापुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचते हैं। जलभराव और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रेल यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग की बदहाली दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है, बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि अंबियापुर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में अनुभव तिवारी, मयंक त्रिवेदी, अवधेश कश्यप, विश्राम सिंह, छोटेलाल कश्यप, विनय त्रिवेदी और धर्मेंद्र कठेरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक था। कागज की नाव चलाकर उन्होंने प्रशासन को संदेश दिया कि जिस सड़क से लोगों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचना चाहिए, वहां हालात ऐसे हैं कि मानो सड़क नहीं बल्कि तालाब में आवागमन करना पड़ रहा हो।
    1
    अंबियापुर स्टेशन मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों ने कागज की नाव चलाकर जताया विरोध
सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
अंबियापुर स्टेशन मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों ने कागज की नाव चलाकर जताया विरोध
सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
अंबियापुर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली और जलभराव के चलते राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़क पर भरे पानी और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब दो बजे अनोखे अंदाज में शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जलभराव से लबालब सड़क पर कागज की नाव चलाकर जिम्मेदारों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण हाथों में विभिन्न विरोध संबंधी तख्तियां लेकर सड़क की बदहाली के खिलाफ रोष जताते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस महत्वपूर्ण मार्ग की हालत खराब है। बारिश होते ही सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है। वहीं, जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बने हुए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोग अंबियापुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचते हैं। जलभराव और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रेल यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग की बदहाली दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है, बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि अंबियापुर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में अनुभव तिवारी, मयंक त्रिवेदी, अवधेश कश्यप, विश्राम सिंह, छोटेलाल कश्यप, विनय त्रिवेदी और धर्मेंद्र कठेरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक था। कागज की नाव चलाकर उन्होंने प्रशासन को संदेश दिया कि जिस सड़क से लोगों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचना चाहिए, वहां हालात ऐसे हैं कि मानो सड़क नहीं बल्कि तालाब में आवागमन करना पड़ रहा हो।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • डेरापुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक बना ग्रामीणों का निशाना, बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल कानपुरदेहात, डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में शुक्रवार को प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों और महिला के परिजनों द्वारा पकड़कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की कथित पिटाई का वीडियो शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की करीब छह वर्ष पहले शादी हुई थी। पिछले करीब दो माह से महिला की एक युवक से नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आ रही थी। शुक्रवार दोपहर युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर महिला के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर युवक और महिला घर के अंदर मिले। इसके बाद युवक और महिला के साथ लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट किए जाने का आरोप है। वायरल वीडियो में युवक को जमीन पर गिराकर पीटते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि युवक को रस्सी से बांधकर भी प्रताड़ित किया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं द्वारा भी युवक की पिटाई किए जाने की बात सामने आई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस युवक को थाने ले आई। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। वहीं, देर रात वायरल हुए मारपीट के वीडियो ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब वीडियो की जांच कर रही है कि युवक के साथ मारपीट करने वाले कौन लोग हैं और घटना में किस-किस की भूमिका रही। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि पीआरवी को एक युवक के घर में घुसने की सूचना मिली थी। पुलिस युवक को थाने लेकर आई थी, जहां उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया। मारपीट से संबंधित वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
    1
    डेरापुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक बना ग्रामीणों का निशाना, बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल
कानपुरदेहात,
डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में शुक्रवार को प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों और महिला के परिजनों द्वारा पकड़कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की कथित पिटाई का वीडियो शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला की करीब छह वर्ष पहले शादी हुई थी। पिछले करीब दो माह से महिला की एक युवक से नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आ रही थी। शुक्रवार दोपहर युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर महिला के परिजनों को सूचना दी।
परिजनों के पहुंचने पर युवक और महिला घर के अंदर मिले। इसके बाद युवक और महिला के साथ लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट किए जाने का आरोप है। वायरल वीडियो में युवक को जमीन पर गिराकर पीटते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि युवक को रस्सी से बांधकर भी प्रताड़ित किया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं द्वारा भी युवक की पिटाई किए जाने की बात सामने आई है।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस युवक को थाने ले आई। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। वहीं, देर रात वायरल हुए मारपीट के वीडियो ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब वीडियो की जांच कर रही है कि युवक के साथ मारपीट करने वाले कौन लोग हैं और घटना में किस-किस की भूमिका रही।
डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि पीआरवी को एक युवक के घर में घुसने की सूचना मिली थी। पुलिस युवक को थाने लेकर आई थी, जहां उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया। मारपीट से संबंधित वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.