Shuru
Apke Nagar Ki App…
बनारस, कोलकाता रांची एक्सप्रेसवे, कार्य के अधिकारियों से नाराज दिख रहे हैं। सिकंदरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल कुमार पटेल।
आजाद जमावादी
बनारस, कोलकाता रांची एक्सप्रेसवे, कार्य के अधिकारियों से नाराज दिख रहे हैं। सिकंदरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल कुमार पटेल।
More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
- कैमूर /भभुआ(आस से) सरकारी निर्देशों की अनदेखी कर हड़ताल जारी रखने और अन्य कर्मचारियों को भी काम पर लौटने से रोकने के आरोप में कैमूर जिले के चार राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर की गई है। निलंबित कर्मचारियों में सोनू कुमार (अंचल कार्यालय रामगढ़, जिला अध्यक्ष कर्मचारी संघ), पंकज कुमार (अंचल कार्यालय रामपुर, जिला सचिव), हरीश कुमार कुशवाहा (अंचल कार्यालय अधौरा, पदेन सचिव) और अमन राज (अंचल कार्यालय मोहनिया, महासचिव) शामिल हैं। सरकार के निर्देश के बाद कार्रवाई: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना के अपर सचिव ने 11 अप्रैल को हड़ताली कर्मचारियों को 13 अप्रैल तक काम पर लौटने का निर्देश दिया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि निर्देश नहीं मानने पर कार्रवाई की जाएगी। तय समय तक काम पर नहीं लौटने पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया। गुमराह करने का आरोप: निलंबित कर्मचारियों पर आरोप है कि वे अन्य राजस्व कर्मियों को हड़ताल जारी रखने के लिए प्रेरित कर रहे थे और उन्हें काम पर लौटने से रोक रहे थे। विभाग की ओर से बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। दो महीने से जारी है हड़ताल: राज्य भर के राजस्व कर्मचारी 11 फरवरी से अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस कारण अंचल कार्यालयों का कामकाज काफी प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर काम लगभग ठप हो गया है। आगे की कार्रवाई: निलंबित कर्मचारियों को फिलहाल जिला मुख्यालय भभुआ स्थित राजस्व शाखा से संबद्ध किया गया है। संबंधित अंचलाधिकारी को उनके खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर साक्ष्य सहित जिला कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है। पहले भी हुई है कार्रवाई: इससे पहले कैमूर जिले के चांद अंचलाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता सहित राज्य के 41 अंचलाधिकारियों को भी निलंबित किया जा चुका है। उन पर सरकारी कार्यक्रमों में भाग नहीं लेने और कार्य में बाधा डालने का आरोप था। जिले में हड़ताल के चलते अधिकांश अंचलों का काम प्रभावित है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी1
- monu yadav Navy4
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- 🔥 “सासाराम के बढ़ैया बाग में नहर किनारे लगी आग, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की तत्परता से पाया गया काबू — कोई हताहत नहीं”1
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट1
- कैमूर /भभुआ शादी-विवाह के बढ़ते सीजन को देखते हुए कैमूर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में 15 अप्रैल को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी घनानन्द अनुमंडल पदाधिकारी,अमित कुमार सभी प्रखंडो के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, तेल कंपनियों के अधिकारी और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान शादी-विवाह के अवसर पर व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर विशेष चर्चा हुई। भभुआ और मोहनिया अनुमंडल में प्राप्त आवेदनों के आधार पर पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई है। तेल कंपनियों ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन के निर्देश के अनुसार गैस एजेंसियों के माध्यम से जरूरत के अनुसार व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। आपूर्ति में बढ़ोतरी: जिले में इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की कुल 19 एजेंसियां संचालित हैं। मार्च की तुलना में अप्रैल 2026 में अब तक गैस बुकिंग में 2.81%, आपूर्ति में 7.88% और बिक्री में 4.92% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्टॉक और बुकिंग की स्थिति: 15 अप्रैल तक जिले में कुल 5767 गैस सिलेंडर उपलब्ध थे, जिनमें से 2763 का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 3004 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 21,585 बुकिंग को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष और कार्रवाई: गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 06189-222080 जारी किया गया है। 14 मार्च से अब तक मिली 558 शिकायतों में से 485 का समाधान किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 323 होटलों और रेस्टोरेंट की जांच की गई है और घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर कार्रवाई करते हुए कई सिलेंडर जब्त किए गए हैं। डिलीवरी व्यवस्था: शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के भीतर गैस डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही वितरण व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अनुमंडल स्तर पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग न करें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें। रिपोर्ट --: ओम प्रकाश तिवारी1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह रौप में एक अधेड़ अपनी भैंस को लेकर तालाब की तरफ गया था जहां पर भैस तालाब में चली गई भैस निकालने के लिए तालाब में चला गया जहां वह पानी में डूब गया पानी में डूबते ही वहां पर यूवको ने हल्ला किया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा चौकी चुर्क को सूचना दी गई सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी चुर्क मौके पर उपस्थित हो गए साहसी यूवको ने तालाब मे कुदकर डुबे व्यक्ति को बाहर निकाला तथा अपने प्राइवेट वाहन से उसे जिला अस्पताल भेजा जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया युवक की पहचान रजिन्दर यादव पुत्र स्व चन्दन यादव निवासी रौप उम्र 50वर्ष के रूप में हुई युवक के मृत्यु की सूचना मिलने ही परिवार में कोहराम मच गया2