logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झींझक में जेसीबी पर निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे युवा झींझक में जेसीबी पर निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे युवा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे झींझक नगर में युवाओं ने अनोखे अंदाज में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। जेसीबी मशीनों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने पूरे जोश के साथ 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के गगनभेदी नारे लगाए। यात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे। तिरंगा यात्रा करियाझाला मोड़ से शुरू होकर रसूलाबाद–सिकंदरा मुख्य मार्ग से होते हुए नीमसाल तक पहुंची और वहां से वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर लौटी। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की धुन पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली में स्थानीय नागरिकों के साथ एक शिक्षिका ने भी सहभागिता की और राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल को और उत्साहपूर्ण बनाया। कार्यक्रम के समापन पर युवाओं ने मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। इस अनोखी तिरंगा यात्रा ने नगरवासियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रसारित किया।

11 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

झींझक में जेसीबी पर निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे युवा झींझक में जेसीबी पर निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे युवा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे झींझक नगर में युवाओं ने अनोखे अंदाज में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। जेसीबी मशीनों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने पूरे जोश के साथ 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के गगनभेदी नारे लगाए। यात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे। तिरंगा यात्रा करियाझाला मोड़ से शुरू होकर रसूलाबाद–सिकंदरा मुख्य मार्ग से होते हुए नीमसाल तक पहुंची और वहां से वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर लौटी। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की धुन पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली में स्थानीय नागरिकों के साथ एक शिक्षिका ने भी सहभागिता की और राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल को और उत्साहपूर्ण बनाया। कार्यक्रम के समापन पर युवाओं ने मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। इस अनोखी तिरंगा यात्रा ने नगरवासियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रसारित किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विचित्र पहल ने अटल आश्रय गृह में हर्षोल्लास के साथ फहराया तिरंगा* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 15 अगस्त-2026 दिन शनिवार को प्रातः 8 बजे अटल आश्रय गृह, औरैया में आजादी के जश्न के साथ झंडारोहण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया उसके उपरांत सामूहिक राष्ट्रीयगान संपन्न हुआ, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रभारी फार्मेसी जिला पुरुष चिकित्सालय उरई से सेवानिवृत्ति डॉ. शिवकुमार सोनी मौजूद रहे। आजादी के समागम में पधारे अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर हृदय से अभिनंदन किया गया, मुख्य अतिथि ने बताया कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हैं, आज के दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को व्यापक संघर्ष के उपरांत अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को 200 वर्षों के उपरांत ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। आजादी के पर्व पर समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि देश में स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है, आज समूचा भारत 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि यह धर्म और जाति से परे एक राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे बिना भेदभाव के एक साथ मिलकर मानते हैं, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास में एक अमर और अविस्मरणी दिन के रूप में मनाया जाता है। बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी प्राप्त हुई थी। कार्यक्रम के अंतर्गत मौजूद देश प्रेमियों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् का पूरे जोश व उमंग के साथ उद्घोष किया। आयोजन के समापन पर मौजूद लोगों व राहगीरों को मिष्ठान व अपने घर पर लगाने के लिए तिरंगा भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, अमित कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, कुलदीप बाजपेई (बाबा), रामचंद्र सोनी, हिमांशु दुबे, सभासद विजय तोमर, सतीश कुमार, संतराम, रिशु कुमार, ब्रजकिशोर, राहुल कुमार, रविंद्र कुमार गुप्ता आदि समिति परिवार के सम्मानित सदस्यों, शहर व समाज के जागरूक नागरिकों व देश प्रेमियों ने सहभागिता की।
    1
    विचित्र पहल ने अटल आश्रय गृह में हर्षोल्लास के साथ फहराया तिरंगा* 
समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 15 अगस्त-2026 दिन शनिवार को प्रातः 8 बजे अटल आश्रय गृह, औरैया में आजादी के जश्न के साथ झंडारोहण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया उसके उपरांत सामूहिक राष्ट्रीयगान संपन्न हुआ, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रभारी फार्मेसी जिला पुरुष चिकित्सालय उरई से सेवानिवृत्ति डॉ. शिवकुमार सोनी मौजूद रहे। आजादी के समागम में पधारे अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर हृदय से अभिनंदन किया गया, मुख्य अतिथि ने बताया कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हैं, आज के दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को व्यापक संघर्ष के उपरांत अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को 200 वर्षों के उपरांत ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। आजादी के पर्व पर समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि देश में स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है, आज समूचा भारत 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है, समिति के संस्थापक  आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि यह धर्म और जाति से परे एक राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे बिना भेदभाव के एक साथ मिलकर मानते हैं, पर्यावरण प्रहरी मनीष  पुरवार (हीरु) ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास में एक अमर और अविस्मरणी दिन के रूप में मनाया जाता है।  बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी प्राप्त हुई थी। कार्यक्रम के अंतर्गत मौजूद देश प्रेमियों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् का पूरे जोश व उमंग के साथ उद्घोष किया। आयोजन के समापन पर मौजूद लोगों व राहगीरों को मिष्ठान व अपने घर पर लगाने के लिए तिरंगा भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, अमित कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, कुलदीप बाजपेई (बाबा), रामचंद्र सोनी, हिमांशु दुबे, सभासद विजय तोमर, सतीश कुमार, संतराम, रिशु कुमार, ब्रजकिशोर, राहुल कुमार, रविंद्र कुमार गुप्ता आदि समिति परिवार के सम्मानित सदस्यों, शहर व समाज के जागरूक नागरिकों व देश प्रेमियों ने सहभागिता की।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फफूंद में 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा फफूंद/औरैया स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर औरैया जनपद के कस्बा फफूंद में हिंदू युवा मोर्चा संघ की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 151 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, व्यापारी और नगरवासी शामिल हुए। नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा नगर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बांके बिहारी मोबाइल सेंटर पर मीठे जलपान और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। एडवोकेट गौरव राठौर, बांके बिहारी, राघवेंद्र कुशवाहा, सोनू, अन्वी, हिमांशु, मनोज आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के दौरान नगर अध्यक्ष अनुराग धनगर, गौरव श्रीवास्तव, शिवनारायण मिश्रा, निखिल शुक्ला, अशोक शर्मा, रजत दुबे, लाला सविता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। फफूंद में 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा फफूंद/औरैया स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर औरैया जनपद के कस्बा फफूंद में हिंदू युवा मोर्चा संघ की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 151 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, व्यापारी और नगरवासी शामिल हुए। नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा नगर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बांके बिहारी मोबाइल सेंटर पर मीठे जलपान और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। एडवोकेट गौरव राठौर, बांके बिहारी, राघवेंद्र कुशवाहा, सोनू, अन्वी, हिमांशु, मनोज आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के दौरान नगर अध्यक्ष अनुराग धनगर, गौरव श्रीवास्तव, शिवनारायण मिश्रा, निखिल शुक्ला, अशोक शर्मा, रजत दुबे, लाला सविता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
    3
    फफूंद में 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा
फफूंद/औरैया स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर औरैया जनपद के कस्बा फफूंद में हिंदू युवा मोर्चा संघ की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 151 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, व्यापारी और नगरवासी शामिल हुए। नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा नगर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।
यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बांके बिहारी मोबाइल सेंटर पर मीठे जलपान और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। एडवोकेट गौरव राठौर, बांके बिहारी, राघवेंद्र कुशवाहा, सोनू, अन्वी, हिमांशु, मनोज आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के दौरान नगर अध्यक्ष अनुराग धनगर, गौरव श्रीवास्तव, शिवनारायण मिश्रा, निखिल शुक्ला, अशोक शर्मा, रजत दुबे, लाला सविता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
फफूंद में 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा
फफूंद/औरैया स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर औरैया जनपद के कस्बा फफूंद में हिंदू युवा मोर्चा संघ की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 151 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, व्यापारी और नगरवासी शामिल हुए। नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा नगर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।
यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बांके बिहारी मोबाइल सेंटर पर मीठे जलपान और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। एडवोकेट गौरव राठौर, बांके बिहारी, राघवेंद्र कुशवाहा, सोनू, अन्वी, हिमांशु, मनोज आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के दौरान नगर अध्यक्ष अनुराग धनगर, गौरव श्रीवास्तव, शिवनारायण मिश्रा, निखिल शुक्ला, अशोक शर्मा, रजत दुबे, लाला सविता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फिरोजाबाद के सिरसागंज कस्बे में इटावा रोड स्थित पीपी ज्वैलर्स से सोने की चैन लूट की घटना का पुलिस ने महज 20 घंटे में सफल अनावरण किया। थाना सिरसागंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी ईशू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वहीं फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अभिषेक को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चैन, अवैध तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और लूट में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार बरामद की है।
    1
    फिरोजाबाद के सिरसागंज कस्बे में इटावा रोड स्थित पीपी ज्वैलर्स से सोने की चैन लूट की घटना का पुलिस ने महज 20 घंटे में सफल अनावरण किया। थाना सिरसागंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी ईशू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वहीं फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अभिषेक को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चैन, अवैध तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और लूट में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार बरामद की है।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छात्र हित संगठन की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, औरैया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र हित संगठन द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुभाष चौक पर विधायक गुड़िया कठेरिया ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में काफी संख्या में छात्र, युवा एवं आमजन मौजूद रहे। देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। इस दौरान आशीष चौबे, सक्षम सेंगर, विशाल चौबे, गौरव मिश्रा, अनंत शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
    2
    छात्र हित संगठन की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,
औरैया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र हित संगठन द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुभाष चौक पर विधायक गुड़िया कठेरिया ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा में काफी संख्या में छात्र, युवा एवं आमजन मौजूद रहे। देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
इस दौरान आशीष चौबे, सक्षम सेंगर, विशाल चौबे, गौरव मिश्रा, अनंत शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बारिश के बाद शहीद पार्क मार्केट में हुआ जलभराव, घुटनों तक भरा पानी
    1
    बारिश के बाद शहीद पार्क मार्केट में हुआ जलभराव, घुटनों तक भरा पानी
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस डीएम बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती फहराया झंडा औरैया जनपद से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर देखते रहे। धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस डीएम बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद औरैया अनूप कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र ने किया ध्वजा रोहण। देखें खबर जितेंद्र सिंह जिला संवाददाता Jk24×7 औरैया 👆
    1
    धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस डीएम बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती फहराया झंडा 
औरैया जनपद से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर देखते रहे। धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस डीएम बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद औरैया अनूप कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र ने किया ध्वजा रोहण।
देखें खबर जितेंद्र सिंह जिला संवाददाता Jk24×7 औरैया 👆
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • घंटे भर की बारिश में जलमग्न हुआ औरैया, जिम्मेदार कौन? औरैया। शनिवार को करीब एक घंटे हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कें पानी में डूब गईं और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलनिकासी व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दी।
    1
    घंटे भर की बारिश में जलमग्न हुआ औरैया, जिम्मेदार कौन?
औरैया। शनिवार को करीब एक घंटे हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कें पानी में डूब गईं और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलनिकासी व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दी।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण* 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह कानपुर देहात, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन, कानपुर देहात में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने विकास भवन कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाते हुए संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    1
    *मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण* 
80वें स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
कानपुर देहात, 
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन, कानपुर देहात में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने विकास भवन कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाते हुए संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कानपुर देहात: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप राजपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता नरेंद्र पाल निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना सहार, जनपद औरैया ने राजपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पिंकी देवी की शादी जून 2021 में ग्राम भाल, थाना राजपुर निवासी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। तहरीर के अनुसार, शादी में मायके पक्ष ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पिंकी देवी के साथ कथित तौर पर मारपीट और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाता था। पिता का कहना है कि उन्होंने कई बार मामले की जानकारी पुलिस को दी और समझा-बुझाकर बेटी को ससुराल वापस भेजा। नरेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त 2026 को अधिक दहेज न मिलने के कारण उनकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी मौत हो गई। तहरीर में अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, सैम्पू पुत्र विश्वनाथ, जयप्रकाश पुत्र विश्वनाथ, सचिन पुत्र जयप्रकाश, प्रेमचंद उर्फ टैंपू पुत्र विश्वनाथ, अखिलेश की भाभी व माता तथा अनिल पुत्र विश्वनाथ समेत अन्य लोगों पर मारपीट कर फांसी लगाने और मौत के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता ने राजपुर पुलिस से घटना की जांच कर बेटी की मौत का इंसाफ दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट: इकबाल अहमद, कानपुर देहात
    4
    कानपुर देहात: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
राजपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता नरेंद्र पाल निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना सहार, जनपद औरैया ने राजपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पिंकी देवी की शादी जून 2021 में ग्राम भाल, थाना राजपुर निवासी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी।
तहरीर के अनुसार, शादी में मायके पक्ष ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पिंकी देवी के साथ कथित तौर पर मारपीट और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाता था। पिता का कहना है कि उन्होंने कई बार मामले की जानकारी पुलिस को दी और समझा-बुझाकर बेटी को ससुराल वापस भेजा।
नरेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त 2026 को अधिक दहेज न मिलने के कारण उनकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी मौत हो गई। तहरीर में अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, सैम्पू पुत्र विश्वनाथ, जयप्रकाश पुत्र विश्वनाथ, सचिन पुत्र जयप्रकाश, प्रेमचंद उर्फ टैंपू पुत्र विश्वनाथ, अखिलेश की भाभी व माता तथा अनिल पुत्र विश्वनाथ समेत अन्य लोगों पर मारपीट कर फांसी लगाने और मौत के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया गया है।
मृतका के पिता ने राजपुर पुलिस से घटना की जांच कर बेटी की मौत का इंसाफ दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट: इकबाल अहमद, कानपुर देहात
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.