*मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण* 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह कानपुर देहात, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन, कानपुर देहात में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने विकास भवन कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाते हुए संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
*मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण* 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह कानपुर देहात, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन, कानपुर देहात में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने विकास भवन कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाते हुए संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
- *मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण* 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह कानपुर देहात, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन, कानपुर देहात में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने विकास भवन कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाते हुए संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- मां अन्नपूर्णा जनता इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र के कांधी गांव के मां अन्नपूर्णा जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर अमर सपूतों को नमन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीरों की वीरगाथाओं का वर्णन करते हुए लोगों को उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा ली कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री पंकज तिवारी मुख्य लिपिक विनय श्रीवास्तव अध्यापक गण जगदीश नारायण, राकेश दीक्षित, अरविन्द कटियार, श्रवण कटियार,विजय कुशवाहा, सिमोद कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अनुराग शुक्ला, रविंद कुमार, राजू कुशवाहा , बृजेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।1
- मुस्लिम समुदाय ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा सिकंदरा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद मुस्लिम समुदाय ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा सिकंदरा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बा सिकंदरा में मुस्लिम समुदाय के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में सर्व समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने “हिंदुस्तान जिंदाबाद” सहित देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ थाना सिकंदरा से हुआ। इसके बाद यात्रा पटेल चौक पहुंची और कस्बे की विभिन्न गलियों से होते हुए पुनः थाना सिकंदरा पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। वहीं समाजसेवियों एवं ग्रामीणों की ओर से शीतल जल और खान-पान की व्यवस्था भी की गई। देशभक्ति गीतों और नारों के बीच बड़ी संख्या में नवयुवक उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की झलक भी देखने को मिली। इस दौरान परवेज आलम, इस्लाम कुरैशी, आरफा बेगम, मोनिस बाबा, मेराज अंसारी, मोबीन भाई, रवीश नकवी, राजू अली, रईस, मुन्ना खान, मकबूल, डॉ. सानू, डॉ. बनने, साजिद खान, राशिद खान, जुनैद खान, नूर अहमद, शाहरुख खान, शानू बाबा, शिबू खान, शाहनूर, मुसाई राइन सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, पत्रकारगण एवं हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।3
- झींझक में जेसीबी पर निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे युवा झींझक में जेसीबी पर निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे युवा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे झींझक नगर में युवाओं ने अनोखे अंदाज में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। जेसीबी मशीनों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने पूरे जोश के साथ 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के गगनभेदी नारे लगाए। यात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे। तिरंगा यात्रा करियाझाला मोड़ से शुरू होकर रसूलाबाद–सिकंदरा मुख्य मार्ग से होते हुए नीमसाल तक पहुंची और वहां से वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर लौटी। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की धुन पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली में स्थानीय नागरिकों के साथ एक शिक्षिका ने भी सहभागिता की और राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल को और उत्साहपूर्ण बनाया। कार्यक्रम के समापन पर युवाओं ने मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। इस अनोखी तिरंगा यात्रा ने नगरवासियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रसारित किया।1
- सिकंदरा में पटेल चौक पर रैली के वाहनों से लगा भीषण जाम, राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान, जिम्मेदार बने अनजान सिकंदरा कस्बे के मुगल मार्ग पर स्थित पटेल चौक से करीब एक किलोमीटर राजपुर की ओर शनिवार को करीब 11:30 बजे अचानक भीषण जाम लग गया। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ समय तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बताया गया कि एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति की अध्यक्ष दीक्षा यादव की ओर से राजमहल होटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद कार, बाइक सहित अन्य वाहनों का काफिला रैली के रूप में पटेल चौक की ओर पहुंचा। जैसे ही वाहनों का काफिला पटेल चौक से आगे बढ़ा, मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। जाम में ट्रक, डीसीएम, डंफर समेत कई छोटे-बड़े वाहन फंस गए। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक यातायात प्रभावित रहने से लोगों में परेशानी देखने को मिली।1
- रसूलाबाद विधानसभा के पहाड़पुर गांव पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला रसूलाबाद कानपुर देहात। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रसूलाबाद विधानसभा के ग्राम पहाड़पुर में कर्नल जितेंद्र यादव के छोटे भाई रावेंद्र सिंह यादव गुड्डु की श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित करते हुए परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढ़स बंधाया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उनकी बनवाई लिफ्ट को भी नहीं चालू रख पाई है। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है उन्होंने कहा की समाज का हर पीड़ित वर्ग पीडीए का हिस्सा है। उन्होंने मड़ौली कांड में मृतक मां बेटी की घटना का जिक्र किया इसके साथ मैथा के ही बलवंत हत्याकांड का जिक्र किया। गाड़ी पलटने के बात कहकर इशारों इशारों में ही वह बिकरु कांड की बात कर गए।4
- पेट दर्द होने पर कराया गया था भर्ती, रात में अस्पताल के बिस्तर पर था किशोर, *इटावा जिला अस्पताल से बाल अपचारी फरार…* *पेट दर्द होने पर कराया गया था भर्ती, रात में अस्पताल के बिस्तर पर था किशोर, सुबह गायब मिलने से अस्पताल में हड़कंप, चोरी के मामले में बाल सुधार गृह में बंद था, कानपुर निवासी बाल अपचारी इमरजेंसी में था, सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल का मामला…!!*1
- स्वतंत्रता दिवस पर भी नहीं हुई अंबेडकर पार्क की सफाई, जिम्मेदारों पर उठे सवाल.. स्वतंत्रता दिवस पर भी नहीं हुई अंबेडकर पार्क की सफाई, जिम्मेदारों पर उठे सवाल.. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लौवा के लौवा का पुरवा स्थित अंबेडकर पार्क की सफाई नहीं कराई गई। पार्क में चारों ओर गंदगी और उगी हुई घास के बीच मवेशी चरते नजर आए, जिससे सार्वजनिक स्थल की बदहाल स्थिति उजागर हुई। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व पर भी पार्क की साफ-सफाई न होना जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने पार्क की नियमित सफाई कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी संदलपुर सुशील कुमार ने शनिवार 3 बजे बताया कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी तैनात है। यदि स्वतंत्रता दिवस पर भी पार्क की सफाई नहीं हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी तथा संबंधित सफाई कर्मी से जवाब-तलब कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1