logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वतंत्रता दिवस पर भी नहीं हुई अंबेडकर पार्क की सफाई, जिम्मेदारों पर उठे सवाल.. स्वतंत्रता दिवस पर भी नहीं हुई अंबेडकर पार्क की सफाई, जिम्मेदारों पर उठे सवाल.. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लौवा के लौवा का पुरवा स्थित अंबेडकर पार्क की सफाई नहीं कराई गई। पार्क में चारों ओर गंदगी और उगी हुई घास के बीच मवेशी चरते नजर आए, जिससे सार्वजनिक स्थल की बदहाल स्थिति उजागर हुई। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व पर भी पार्क की साफ-सफाई न होना जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने पार्क की नियमित सफाई कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी संदलपुर सुशील कुमार ने शनिवार 3 बजे बताया कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी तैनात है। यदि स्वतंत्रता दिवस पर भी पार्क की सफाई नहीं हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी तथा संबंधित सफाई कर्मी से जवाब-तलब कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

11 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

स्वतंत्रता दिवस पर भी नहीं हुई अंबेडकर पार्क की सफाई, जिम्मेदारों पर उठे सवाल.. स्वतंत्रता दिवस पर भी नहीं हुई अंबेडकर पार्क की सफाई, जिम्मेदारों पर उठे सवाल.. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लौवा के लौवा का पुरवा स्थित अंबेडकर पार्क की सफाई नहीं कराई गई। पार्क में चारों ओर गंदगी और उगी हुई घास के बीच मवेशी चरते नजर आए, जिससे सार्वजनिक स्थल की बदहाल स्थिति उजागर हुई। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व पर भी पार्क की साफ-सफाई न होना जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने पार्क की नियमित सफाई कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी संदलपुर सुशील कुमार ने शनिवार 3 बजे बताया कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी तैनात है। यदि स्वतंत्रता दिवस पर भी पार्क की सफाई नहीं हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी तथा संबंधित सफाई कर्मी से जवाब-तलब कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मां अन्नपूर्णा जनता इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र के कांधी गांव के मां अन्नपूर्णा जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर अमर सपूतों को नमन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीरों की वीरगाथाओं का वर्णन करते हुए लोगों को उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा ली कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री पंकज तिवारी मुख्य लिपिक विनय श्रीवास्तव अध्यापक गण जगदीश नारायण, राकेश दीक्षित, अरविन्द कटियार, श्रवण कटियार,विजय कुशवाहा, सिमोद कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अनुराग शुक्ला, रविंद कुमार, राजू कुशवाहा , बृजेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    1
    मां अन्नपूर्णा जनता इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र के कांधी गांव के मां अन्नपूर्णा जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 
ध्वजारोहण के बाद  देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर अमर सपूतों को नमन किया।  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीरों की वीरगाथाओं का वर्णन करते हुए लोगों को उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा ली 
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री पंकज तिवारी 
मुख्य लिपिक विनय श्रीवास्तव 
अध्यापक गण जगदीश नारायण, राकेश दीक्षित, अरविन्द कटियार, श्रवण कटियार,विजय कुशवाहा, सिमोद कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अनुराग शुक्ला, रविंद कुमार, राजू कुशवाहा , बृजेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान  देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुस्लिम समुदाय ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा सिकंदरा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद मुस्लिम समुदाय ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा सिकंदरा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बा सिकंदरा में मुस्लिम समुदाय के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में सर्व समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने “हिंदुस्तान जिंदाबाद” सहित देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ थाना सिकंदरा से हुआ। इसके बाद यात्रा पटेल चौक पहुंची और कस्बे की विभिन्न गलियों से होते हुए पुनः थाना सिकंदरा पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। वहीं समाजसेवियों एवं ग्रामीणों की ओर से शीतल जल और खान-पान की व्यवस्था भी की गई। देशभक्ति गीतों और नारों के बीच बड़ी संख्या में नवयुवक उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की झलक भी देखने को मिली। इस दौरान परवेज आलम, इस्लाम कुरैशी, आरफा बेगम, मोनिस बाबा, मेराज अंसारी, मोबीन भाई, रवीश नकवी, राजू अली, रईस, मुन्ना खान, मकबूल, डॉ. सानू, डॉ. बनने, साजिद खान, राशिद खान, जुनैद खान, नूर अहमद, शाहरुख खान, शानू बाबा, शिबू खान, शाहनूर, मुसाई राइन सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, पत्रकारगण एवं हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
    3
    मुस्लिम समुदाय ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा सिकंदरा

खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
मुस्लिम समुदाय ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा सिकंदरा
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
सिकंदरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बा सिकंदरा में मुस्लिम समुदाय के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में सर्व समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने “हिंदुस्तान जिंदाबाद” सहित देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ थाना सिकंदरा से हुआ। इसके बाद यात्रा पटेल चौक पहुंची और कस्बे की विभिन्न गलियों से होते हुए पुनः थाना सिकंदरा पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। वहीं समाजसेवियों एवं ग्रामीणों की ओर से शीतल जल और खान-पान की व्यवस्था भी की गई।
देशभक्ति गीतों और नारों के बीच बड़ी संख्या में नवयुवक उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की झलक भी देखने को मिली।
इस दौरान परवेज आलम, इस्लाम कुरैशी, आरफा बेगम, मोनिस बाबा, मेराज अंसारी, मोबीन भाई, रवीश नकवी, राजू अली, रईस, मुन्ना खान, मकबूल, डॉ. सानू, डॉ. बनने, साजिद खान, राशिद खान, जुनैद खान, नूर अहमद, शाहरुख खान, शानू बाबा, शिबू खान, शाहनूर, मुसाई राइन सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, पत्रकारगण एवं हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • झींझक में जेसीबी पर निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे युवा झींझक में जेसीबी पर निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे युवा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे झींझक नगर में युवाओं ने अनोखे अंदाज में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। जेसीबी मशीनों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने पूरे जोश के साथ 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के गगनभेदी नारे लगाए। यात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे। तिरंगा यात्रा करियाझाला मोड़ से शुरू होकर रसूलाबाद–सिकंदरा मुख्य मार्ग से होते हुए नीमसाल तक पहुंची और वहां से वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर लौटी। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की धुन पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली में स्थानीय नागरिकों के साथ एक शिक्षिका ने भी सहभागिता की और राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल को और उत्साहपूर्ण बनाया। कार्यक्रम के समापन पर युवाओं ने मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। इस अनोखी तिरंगा यात्रा ने नगरवासियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रसारित किया।
    1
    झींझक में जेसीबी पर निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे युवा
झींझक में जेसीबी पर निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे युवा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे झींझक नगर में युवाओं ने अनोखे अंदाज में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। जेसीबी मशीनों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने पूरे जोश के साथ 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के गगनभेदी नारे लगाए। यात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे।
तिरंगा यात्रा करियाझाला मोड़ से शुरू होकर रसूलाबाद–सिकंदरा मुख्य मार्ग से होते हुए नीमसाल तक पहुंची और वहां से वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर लौटी। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की धुन पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
रैली में स्थानीय नागरिकों के साथ एक शिक्षिका ने भी सहभागिता की और राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल को और उत्साहपूर्ण बनाया। कार्यक्रम के समापन पर युवाओं ने मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। इस अनोखी तिरंगा यात्रा ने नगरवासियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रसारित किया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सिकंदरा में पटेल चौक पर रैली के वाहनों से लगा भीषण जाम, राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान, जिम्मेदार बने अनजान सिकंदरा कस्बे के मुगल मार्ग पर स्थित पटेल चौक से करीब एक किलोमीटर राजपुर की ओर शनिवार को करीब 11:30 बजे अचानक भीषण जाम लग गया। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ समय तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बताया गया कि एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति की अध्यक्ष दीक्षा यादव की ओर से राजमहल होटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद कार, बाइक सहित अन्य वाहनों का काफिला रैली के रूप में पटेल चौक की ओर पहुंचा। जैसे ही वाहनों का काफिला पटेल चौक से आगे बढ़ा, मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। जाम में ट्रक, डीसीएम, डंफर समेत कई छोटे-बड़े वाहन फंस गए। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक यातायात प्रभावित रहने से लोगों में परेशानी देखने को मिली।
    1
    सिकंदरा में पटेल चौक पर रैली के वाहनों से लगा भीषण जाम, राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान, जिम्मेदार बने अनजान
सिकंदरा कस्बे के मुगल मार्ग पर स्थित पटेल चौक से करीब एक किलोमीटर राजपुर की ओर शनिवार को करीब 11:30 बजे अचानक भीषण जाम लग गया। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ समय तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
बताया गया कि एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति की अध्यक्ष दीक्षा यादव की ओर से राजमहल होटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद कार, बाइक सहित अन्य वाहनों का काफिला रैली के रूप में पटेल चौक की ओर पहुंचा। जैसे ही वाहनों का काफिला पटेल चौक से आगे बढ़ा, मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बन गई।
जाम में ट्रक, डीसीएम, डंफर समेत कई छोटे-बड़े वाहन फंस गए। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक यातायात प्रभावित रहने से लोगों में परेशानी देखने को मिली।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पेट दर्द होने पर कराया गया था भर्ती, रात में अस्पताल के बिस्तर पर था किशोर, *इटावा जिला अस्पताल से बाल अपचारी फरार…* *पेट दर्द होने पर कराया गया था भर्ती, रात में अस्पताल के बिस्तर पर था किशोर, सुबह गायब मिलने से अस्पताल में हड़कंप, चोरी के मामले में बाल सुधार गृह में बंद था, कानपुर निवासी बाल अपचारी इमरजेंसी में था, सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल का मामला…!!*
    1
    पेट दर्द होने पर कराया गया था भर्ती, रात में अस्पताल के बिस्तर पर था किशोर,
*इटावा जिला अस्पताल से बाल अपचारी फरार…*
*पेट दर्द होने पर कराया गया था भर्ती, रात में अस्पताल के बिस्तर पर था किशोर, सुबह गायब मिलने से अस्पताल में हड़कंप, चोरी के मामले में बाल सुधार गृह में बंद था, कानपुर निवासी बाल अपचारी इमरजेंसी में था, सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल का मामला…!!*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस *सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* औरैया। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, निझाई मुहाल, औरैया में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे रंगों, गुब्बारों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तिरंगे परिधान में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक जी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान के बाद मिली है। हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करें, अनुशासन का पालन करें और अपने अच्छे कार्यों से विद्यालय, परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य कपिल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे देश की प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लें। प्रधानाचार्य कपिल यादव ने कहा कि “एक अच्छा विद्यार्थी केवल अपने भविष्य का निर्माण नहीं करता, बल्कि वह एक अच्छे समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव भी रखता है।” विद्यालय के प्रधानाचार्या आरती दुबे जी ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि मोबाइल का अधिक इस्तेमाल उनकी पढ़ाई, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय को प्रभावित कर सकता है। बच्चों को मोबाइल के स्थान पर पुस्तक पढ़ने, खेलकूद, योग, रचनात्मक कार्यों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सत्यम जी ने किया और सर्व श्री यूपी जी कमल जी संध्या जी कनिष्का जी आशिका जी सुलेखा जी प्राची जी मनोज जी पुष्पेंद्र जी शिवम जी और सभी सम्मानित शिक्षक बंधुओं ने विद्यालय की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की । इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ।
    3
    सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
*सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*
औरैया। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, निझाई मुहाल, औरैया में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे रंगों, गुब्बारों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तिरंगे परिधान में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रबंधक जी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान के बाद मिली है। हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करें, अनुशासन का पालन करें और अपने अच्छे कार्यों से विद्यालय, परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के सशक्त भारत का निर्माण करेंगे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य कपिल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे देश की प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लें।
प्रधानाचार्य  कपिल यादव  ने कहा कि “एक अच्छा विद्यार्थी केवल अपने भविष्य का निर्माण नहीं करता, बल्कि वह एक अच्छे समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव भी रखता है।”
विद्यालय के प्रधानाचार्या आरती दुबे जी ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि मोबाइल का अधिक इस्तेमाल उनकी पढ़ाई, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय को प्रभावित कर सकता है। बच्चों को मोबाइल के स्थान पर पुस्तक पढ़ने, खेलकूद, योग, रचनात्मक कार्यों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री सत्यम जी ने किया  और सर्व श्री यूपी जी कमल जी संध्या जी कनिष्का जी आशिका जी सुलेखा जी प्राची जी मनोज जी पुष्पेंद्र जी शिवम जी और सभी सम्मानित शिक्षक बंधुओं ने विद्यालय की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की ।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया जनपद के महान गोल्ड मेडलिस्ट रमन सेंगर ने मीडिया को अपनी गोल्ड मेडल की कहानी बताई। बड़ी खबर | औरैया औरैया जनपद के महान गोल्ड मेडलिस्ट रमन सेंगर ने मीडिया को अपनी गोल्ड मेडल की कहानी बताई। रमन सेंगर ने बताया कि कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वह सर्पदंश (साँप के काटने) की दवा ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराते हैं, ताकि लोगों को समय पर उपचार मिल सके। रमन सेंगर ने युवाओं से समाज सेवा के कार्यों में आगे आने और अपनी प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग करने का आह्वान किया।
    1
    औरैया जनपद के महान गोल्ड मेडलिस्ट रमन सेंगर ने मीडिया को अपनी गोल्ड मेडल की कहानी बताई।
बड़ी खबर | औरैया
औरैया जनपद के महान गोल्ड मेडलिस्ट रमन सेंगर ने मीडिया को अपनी गोल्ड मेडल की कहानी बताई।
रमन सेंगर ने बताया कि कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वह सर्पदंश (साँप के काटने) की दवा ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराते हैं, ताकि लोगों को समय पर उपचार मिल सके।
रमन सेंगर ने युवाओं से समाज सेवा के कार्यों में आगे आने और अपनी प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग करने का आह्वान किया।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर भी नहीं हुई अंबेडकर पार्क की सफाई, जिम्मेदारों पर उठे सवाल.. स्वतंत्रता दिवस पर भी नहीं हुई अंबेडकर पार्क की सफाई, जिम्मेदारों पर उठे सवाल.. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लौवा के लौवा का पुरवा स्थित अंबेडकर पार्क की सफाई नहीं कराई गई। पार्क में चारों ओर गंदगी और उगी हुई घास के बीच मवेशी चरते नजर आए, जिससे सार्वजनिक स्थल की बदहाल स्थिति उजागर हुई। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व पर भी पार्क की साफ-सफाई न होना जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने पार्क की नियमित सफाई कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी संदलपुर सुशील कुमार ने शनिवार 3 बजे बताया कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी तैनात है। यदि स्वतंत्रता दिवस पर भी पार्क की सफाई नहीं हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी तथा संबंधित सफाई कर्मी से जवाब-तलब कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर भी नहीं हुई अंबेडकर पार्क की सफाई, जिम्मेदारों पर उठे सवाल..
स्वतंत्रता दिवस पर भी नहीं हुई अंबेडकर पार्क की सफाई, जिम्मेदारों पर उठे सवाल..
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लौवा के लौवा का पुरवा स्थित अंबेडकर पार्क की सफाई नहीं कराई गई। पार्क में चारों ओर गंदगी और उगी हुई घास के बीच मवेशी चरते नजर आए, जिससे सार्वजनिक स्थल की बदहाल स्थिति उजागर हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व पर भी पार्क की साफ-सफाई न होना जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने पार्क की नियमित सफाई कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खंड विकास अधिकारी संदलपुर सुशील कुमार ने शनिवार 3 बजे बताया  कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी तैनात है। यदि स्वतंत्रता दिवस पर भी पार्क की सफाई नहीं हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी तथा संबंधित सफाई कर्मी से जवाब-तलब कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.