Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना के अनुमंडल पुलिस कार्यालय फुलवारी शरीफ 2 के अंतर्गत आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान नवपदोन्नत पुलिस कर्मियों को बैच पहनाया गया। फुलवारी शरीफ 2 डीएसपी दीपक कुमार ने इस समारोह में पुलिस कर्मियों को बैच पहनाकर उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर फुलवारी शरीफ 2 डीएसपी कार्यालय में कार्यरत पीटीसी (PTC) कर्मियों को सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह सम्मान न केवल इन पुलिस कर्मियों की कठोर मेहनत, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रतीक है, बल्कि जनसेवा, विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण तथा नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी परिचायक है। इस मौके पर पटना पुलिस परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की गई हैं।
अवनीश कुमार
पटना के अनुमंडल पुलिस कार्यालय फुलवारी शरीफ 2 के अंतर्गत आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान नवपदोन्नत पुलिस कर्मियों को बैच पहनाया गया। फुलवारी शरीफ 2 डीएसपी दीपक कुमार ने इस समारोह में पुलिस कर्मियों को बैच पहनाकर उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर फुलवारी शरीफ 2 डीएसपी कार्यालय में कार्यरत पीटीसी (PTC) कर्मियों को सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह सम्मान न केवल इन पुलिस कर्मियों की कठोर मेहनत, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रतीक है, बल्कि जनसेवा, विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण तथा नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी परिचायक है। इस मौके पर पटना पुलिस परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की गई हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपना छोटा भाई बताया है। नितिन नवीन ने क्षेत्र की जनता के साथ अपने लंबे समय के पारिवारिक संबंधों का हवाला देते हुए नीरज सिन्हा के लिए लोगों से विश्वास और आशीर्वाद की उम्मीद जताई है। नितिन नवीन ने अपने पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उनके पिता ने इस क्षेत्र को सींचने का काम किया था। उन्हीं के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के साथ से उन्होंने खुद भी 20 वर्षों तक क्षेत्र के लोगों के साथ सुख-दुख में सहभागी बनकर काम करना और उसे आगे बढ़ाना सीखा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि बांकीपुर की जनता ने जिस तरह उन्हें अपने भाई और अनुज के रूप में आशीर्वाद दिया, वैसा ही स्नेह नीरज सिन्हा को भी मिलेगा। उनके अनुसार, उनका छोटा भाई नीरज सिन्हा इसी विश्वास के साथ काम करते हुए बांकीपुर के विकास के सफर को और अधिक गति प्रदान करेगा।2
- पटना के अनुमंडल पुलिस कार्यालय फुलवारी शरीफ 2 के अंतर्गत आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान नवपदोन्नत पुलिस कर्मियों को बैच पहनाया गया। फुलवारी शरीफ 2 डीएसपी दीपक कुमार ने इस समारोह में पुलिस कर्मियों को बैच पहनाकर उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर फुलवारी शरीफ 2 डीएसपी कार्यालय में कार्यरत पीटीसी (PTC) कर्मियों को सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह सम्मान न केवल इन पुलिस कर्मियों की कठोर मेहनत, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रतीक है, बल्कि जनसेवा, विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण तथा नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी परिचायक है। इस मौके पर पटना पुलिस परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की गई हैं।1
- बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सचिवालय के आवेदन प्राप्ति केन्द्र के शिलापट्ट का अनावरण कर इसका उद्घाटन किया। साथ ही, उन्होंने देशरत्न मार्ग से मुख्यमंत्री सचिवालय के आवेदन प्राप्ति केन्द्र तक बने 'सहयोग पथ' का भी उद्घाटन किया। इस राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के पहले ही दिन कुल 129 आवेदन दर्ज किए गए, जिनमें से मौके पर उपस्थित 100 आवेदकों के मामलों का निष्पादन किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी आवेदनों के निष्पादन में सहयोग नहीं करेंगे या कार्य में शिथिलता बरतेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को 30 दिन के अंदर जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अंचल अधिकारी (सी०ओ०) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बी०डी०ओ०) स्तर पर होने वाले निष्पादन की निगरानी अनुमंडल पदाधिकारी (एस०डी०ओ०), डी०सी०एल०आर० और जिलाधिकारी (डीएम) करें, जबकि प्रमंडलीय आयुक्त और विभागों के सचिव भी निर्णयों की नियमित समीक्षा करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री सोलर योजना' का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया, जिसके तहत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली का लाभ दिया जा रहा है और 126 यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन होने पर आर्थिक लाभ भी मिलेगा। उन्होंने सुदूर एवं दुर्गम गांवों को 'सोलर विलेज' के रूप में विकसित करने और बरसात के बाद नई सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही। इसके अलावा, उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों की लंबित पेंशन का त्वरित निष्पादन कर अगले महीने की 10 तारीख तक पेंशन राशि उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेजों की कमी हो तो उसे सीधे अस्वीकृत करने के बजाय आवेदक को नोटिस देकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने का अवसर दिया जाना चाहिए ताकि कोई भी योजना के लाभ से वंचित न रहे। सहयोग शिविर के दौरान जहानाबाद के एन०के० सिंह, मुजफ्फरपुर के राजीव कुमार, बेगूसराय की प्रतिमा कुमारी, शेखपुरा के प्रिंस कुमार, सीवान की अनिता देवी, अररिया की आरती देवी, भागीपुर के गौरव कुमार, पश्चिम चंपारण के शुभम कुमार तथा जहानाबाद की गुंजन कुमारी सहित कई लाभार्थियों ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, और मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह सहित कई आला अधिकारी मौजूद थे, जबकि सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।1
- पटना में देह व्यापार का विरोध करने पर हुई बंटी यादव की हत्या के मामले में मंत्री रामकृपाल यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। वहां उन्होंने बंटी यादव की मां से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान मंत्री रामकृपाल यादव ने जोर देकर कहा कि इस मामले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करने की मांग भी की।1
- बिहार के गयाजी जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागेश्वरी मोहल्ले में रहने वाले एक साधारण ई-रिक्शा चालक शिव कुमार पटेल के खाते में अचानक ₹7,59,69,51,951.16 (759 करोड़ रुपये से अधिक) की भारी-भरकम राशि आ गई। शिव कुमार अपनी हर महीने मिलने वाली ₹1100 की वृद्धा पेंशन लेने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पहुंचे थे। वहां आधार के जरिए निकासी करने के बाद जब उनके मोबाइल पर मैसेज आया, तो बचत राशि देखकर उनके होश उड़ गए। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और लोग उन्हें अरबपति बताने लगे। इस अप्रत्याशित रकम को देखकर ई-रिक्शा चालक बुरी तरह घबरा गए। लोग इसे बैंक की तकनीकी गड़बड़ी मान रहे हैं। अनहोनी की आशंका से डरे शिव कुमार अपने पड़ोसी के साथ स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय पहुंचे और शाखा प्रबंधक को मामले की जानकारी दी। बैंक प्रबंधक ने उन्हें फिलहाल किसी भी प्रकार का लेन-देन न करने और अपने मोबाइल फोन या बैंकिंग ऐप के साथ छेड़छाड़ न करने की सलाह दी है।1
- प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी जानकी दास के पास 198 करोड़ की संपत्ति है।1
- बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ बारिश होने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। राजधानी पटना में भी आसमान में बादल छाए रहने, बीच-बीच में बारिश होने और तेज़ हवाएं चलने की बात कही गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में वज्रपात की भी आशंका जताई है। इसके साथ ही निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम को देखते हुए खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें।1
- बिहार के पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां काफी तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना स्थित आवास पर लगातार संगठनात्मक बैठकों का दौर चल रहा है। इन संगठनात्मक बैठकों में मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, उप प्रमुख और बूथ अध्यक्ष स्तर के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से शामिल कर चुनावी रणनीति पर गंभीर चर्चा की जा रही है। इस चुनावी तैयारी के बीच, भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा है कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष, एनडीए के नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने पूरा विश्वास जताया है कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के मजबूत समर्थन से चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है।1