logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पर्व-त्योहार से पहले सुरक्षा कड़ी, हर बैंक-एटीएम पर पुलिस की पैनी नजर, चेकिंग अभियान तेज। बेतिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थानों द्वारा बैंकों एवं एटीएम के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और हर बैंक व एटीएम पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस बल लगातार गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 25 मार्च बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

2 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
2 hrs ago

पर्व-त्योहार से पहले सुरक्षा कड़ी, हर बैंक-एटीएम पर पुलिस की पैनी नजर, चेकिंग अभियान तेज। बेतिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थानों द्वारा बैंकों एवं एटीएम के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और हर बैंक व एटीएम पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस बल लगातार गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 25 मार्च बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • आज 25 मार्च, बुधवार शाम 5 बजे बलिराम भवन स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने बताया कि 30 मार्च को जिला पदाधिकारी के समक्ष व्यापक धरना आयोजित किया जाएगा। इस धरने में बेतिया राज की भूमि पर बसे गरीबों को मालिकाना हक दिलाने, गैस की कालाबाजारी व आपूर्ति संकट को दूर कर सभी उपभोक्ताओं को सुलभ गैस उपलब्ध कराने, फूटपाथी दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था उजाड़ने पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने सहित दर्जनों जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेतिया–नरकटियागंज मुख्य मार्ग का तीन वर्षों से अधूरा निर्माण आमजन के लिए परेशानी का कारण बना है, जबकि जिले में अवैध नर्सिंग होम व जांच घरों का जाल फैला है जिससे गरीबों की जान खतरे में पड़ रही है। इसके अलावा बगहा को राजस्व जिला और साठी, सरिसवा, परसौनी, लालसरैया, सेमरा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग भी शामिल है। भाकपा ने चेतावनी दी कि इन समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा, जिसमें हजारों किसान, मजदूर, छात्र-नौजवान और महिलाएं शामिल होंगे।
    1
    आज 25 मार्च, बुधवार शाम 5 बजे बलिराम भवन स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने बताया कि 30 मार्च को जिला पदाधिकारी के समक्ष व्यापक धरना आयोजित किया जाएगा। इस धरने में बेतिया राज की भूमि पर बसे गरीबों को मालिकाना हक दिलाने, गैस की कालाबाजारी व आपूर्ति संकट को दूर कर सभी उपभोक्ताओं को सुलभ गैस उपलब्ध कराने, फूटपाथी दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था उजाड़ने पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने सहित दर्जनों जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेतिया–नरकटियागंज मुख्य मार्ग का तीन वर्षों से अधूरा निर्माण आमजन के लिए परेशानी का कारण बना है, जबकि जिले में अवैध नर्सिंग होम व जांच घरों का जाल फैला है जिससे गरीबों की जान खतरे में पड़ रही है। इसके अलावा बगहा को राजस्व जिला और साठी, सरिसवा, परसौनी, लालसरैया, सेमरा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग भी शामिल है। भाकपा ने चेतावनी दी कि इन समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा, जिसमें हजारों किसान, मजदूर, छात्र-नौजवान और महिलाएं शामिल होंगे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    12 min ago
  • Microsoft India data center mein kam karte Suno barish ka sambhavna bahut jyada ho raha hai barish iske vajah se main baitha hun
    1
    Microsoft India data center mein kam karte Suno barish ka sambhavna bahut jyada ho raha hai barish iske vajah se main baitha hun
    user_Learning Bishnoi Yadav
    Learning Bishnoi Yadav
    Farmer ठकराहन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    42 min ago
  • बहुत शानदार राम धुन भाई ने गया
    1
    बहुत शानदार राम धुन भाई ने गया
    user_Dhruv Muskan
    Dhruv Muskan
    Singer तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बेतिया में वाहन चेकिंग के समय सख्ती बिना हेलमेंट और पेपर के घर से बाहर ना निकले - नहीं तो कट सकता है चालान
    1
    बेतिया में वाहन चेकिंग के समय सख्ती बिना हेलमेंट और पेपर के घर से बाहर ना निकले - नहीं तो कट सकता है चालान
    user_News Roots 24
    News Roots 24
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    36 min ago
  • बेतिया में बड़ी चोरी से हड़कंप: सुनसान घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कालीबाग थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कुदरत चौक, हजारी टोला वार्ड नंबर 3 निवासी राजवीर पटेल के घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनसान घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 1 लाख 80 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना पाकर कालीबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा कब तक कर पाती है।
    1
    बेतिया में बड़ी चोरी से हड़कंप: सुनसान घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए
बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कालीबाग थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कुदरत चौक, हजारी टोला वार्ड नंबर 3 निवासी राजवीर पटेल के घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनसान घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 1 लाख 80 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना पाकर कालीबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा कब तक कर पाती है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • भवानीपुर कोहड़ा स्कूल में लाइब्रेरी का शुभारंभ, 1120 किताबों से सजा ज्ञान का केंद्र योगापट्टी प्रखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक मध्य विद्यालय, भवानीपुर कोहड़ा में मंगलवार को नए पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया गया। डीडीसी काजले वैभव, प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह और जिला पार्षद के सदस्य लालाबाबू चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। नए पुस्तकालय कक्ष के खुलने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। यहां 17 छात्रों के बैठने के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था की गई है, जिससे वे शांत माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। पुस्तकालय में 1120 पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है, जो विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी विद्यालय की आत्मा होता है। इससे छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित होती है और उनकी बौद्धिक क्षमता का विस्तार होता है। उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीडीसी काजले वैभव ने विद्यालय प्रांगण का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर शिक्षक विवेक कुमार शुक्ल, नसीम अख्तर, युगल किशोर प्रसाद, एकबाल रजक, सुरेश प्रसाद गुप्ता, मन्द्रिका कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    भवानीपुर कोहड़ा स्कूल में लाइब्रेरी का शुभारंभ, 1120 किताबों से सजा ज्ञान का केंद्र
योगापट्टी प्रखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक मध्य विद्यालय, भवानीपुर कोहड़ा में मंगलवार को नए पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया गया। डीडीसी काजले वैभव, प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह और जिला पार्षद के सदस्य लालाबाबू चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। नए पुस्तकालय कक्ष के खुलने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। यहां 17 छात्रों के बैठने के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था की गई है, जिससे वे शांत माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। पुस्तकालय में 1120 पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है, जो विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी विद्यालय की आत्मा होता है। इससे छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित होती है और उनकी बौद्धिक क्षमता का विस्तार होता है। उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीडीसी काजले वैभव ने विद्यालय प्रांगण का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर शिक्षक विवेक कुमार शुक्ल, नसीम अख्तर, युगल किशोर प्रसाद, एकबाल रजक, सुरेश प्रसाद गुप्ता, मन्द्रिका कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • चैत्र प्रतिपदा से लेकर हनुमान जयंती तक विश्व हिंदू परिषद मान रहा है रामोत्व। इस अवसर पर बेतिया के पुरानी गुदरी उत्तरी द्वारा देवी चौक स्थित हनुमान मंदिर में एक कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा तथा विशेष आरती किया। साथ ही साथ देश, समाज कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई। भक्तों का मानना है कि आज भी महावीर हनुमान पृथ्वी लोक में जीवंत रूप से विद्यमान है इनके पूजा अर्चना से ही सारे विघ्न बढ़ाओ को दूर कर , देश समाज और विश्व में शांति लाई जा सकती है। ज्ञात हो प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू करवाया गया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ निरंतर प्रत्येक मंगलवार को चलता है। जहां काफी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रहती है जिसमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती। है।
    1
    चैत्र प्रतिपदा से लेकर हनुमान जयंती तक विश्व हिंदू परिषद मान रहा है रामोत्व। इस अवसर पर बेतिया के पुरानी गुदरी उत्तरी द्वारा देवी चौक स्थित हनुमान मंदिर में एक कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा तथा विशेष आरती किया। साथ ही साथ देश, समाज कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई। भक्तों का मानना है कि आज भी महावीर हनुमान पृथ्वी लोक में जीवंत रूप से विद्यमान है इनके पूजा अर्चना से ही सारे विघ्न बढ़ाओ को दूर कर , देश समाज और विश्व में शांति लाई जा सकती है। ज्ञात हो प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू करवाया गया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ निरंतर प्रत्येक मंगलवार को चलता है। जहां काफी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रहती है जिसमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती। है।
    user_Vinay Kumar
    Vinay Kumar
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • Hyderabad mein Aaj ka Mausam
    1
    Hyderabad mein Aaj ka Mausam
    user_Learning Bishnoi Yadav
    Learning Bishnoi Yadav
    Farmer ठकराहन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.