Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nitish Kumar Yadav Microsoft India data center mein kam karte Suno barish ka sambhavna bahut jyada ho raha hai barish iske vajah se main baitha hun
Learning Bishnoi Yadav
Nitish Kumar Yadav Microsoft India data center mein kam karte Suno barish ka sambhavna bahut jyada ho raha hai barish iske vajah se main baitha hun
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- चंपारण क्षेत्र के तीनों जिलों मोतिहारी, बेतिया और बगहा में पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देश पर 22 से 23 मार्च 2026 तक चलाए गए समकालीन अभियान में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी सफलता मिली। इस दौरान कुल 846 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कांड और वारंट के आरोपी शामिल हैं। इनमें से 761 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। अभियान के तहत 292 इस्तेहारों का तामिला और 192 कुर्की की कार्रवाई भी की गई, जिससे फरार अपराधियों पर दबाव बढ़ा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 240 ग्राम गांजा, 1415.46 लीटर देसी शराब और 122.854 लीटर विदेशी शराब समेत भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया। इसके अलावा एक देसी कट्टा, कारतूस, मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा और अन्य सामान भी जब्त किए गए। मोतिहारी, बेतिया और बगहा में क्रमशः सबसे अधिक गिरफ्तारियां दर्ज की गईं। पुलिस ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है। यह जानकारी आज 25 मार्च बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी गई।1
- Microsoft India data center mein kam karte Suno barish ka sambhavna bahut jyada ho raha hai barish iske vajah se main baitha hun1
- बहुत शानदार राम धुन भाई ने गया1
- बेतिया में वाहन चेकिंग के समय सख्ती बिना हेलमेंट और पेपर के घर से बाहर ना निकले - नहीं तो कट सकता है चालान1
- बेतिया में बड़ी चोरी से हड़कंप: सुनसान घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कालीबाग थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कुदरत चौक, हजारी टोला वार्ड नंबर 3 निवासी राजवीर पटेल के घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनसान घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 1 लाख 80 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना पाकर कालीबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा कब तक कर पाती है।1
- भवानीपुर कोहड़ा स्कूल में लाइब्रेरी का शुभारंभ, 1120 किताबों से सजा ज्ञान का केंद्र योगापट्टी प्रखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक मध्य विद्यालय, भवानीपुर कोहड़ा में मंगलवार को नए पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया गया। डीडीसी काजले वैभव, प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह और जिला पार्षद के सदस्य लालाबाबू चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। नए पुस्तकालय कक्ष के खुलने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। यहां 17 छात्रों के बैठने के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था की गई है, जिससे वे शांत माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। पुस्तकालय में 1120 पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है, जो विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी विद्यालय की आत्मा होता है। इससे छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित होती है और उनकी बौद्धिक क्षमता का विस्तार होता है। उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीडीसी काजले वैभव ने विद्यालय प्रांगण का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर शिक्षक विवेक कुमार शुक्ल, नसीम अख्तर, युगल किशोर प्रसाद, एकबाल रजक, सुरेश प्रसाद गुप्ता, मन्द्रिका कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- चैत्र प्रतिपदा से लेकर हनुमान जयंती तक विश्व हिंदू परिषद मान रहा है रामोत्व। इस अवसर पर बेतिया के पुरानी गुदरी उत्तरी द्वारा देवी चौक स्थित हनुमान मंदिर में एक कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा तथा विशेष आरती किया। साथ ही साथ देश, समाज कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई। भक्तों का मानना है कि आज भी महावीर हनुमान पृथ्वी लोक में जीवंत रूप से विद्यमान है इनके पूजा अर्चना से ही सारे विघ्न बढ़ाओ को दूर कर , देश समाज और विश्व में शांति लाई जा सकती है। ज्ञात हो प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू करवाया गया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ निरंतर प्रत्येक मंगलवार को चलता है। जहां काफी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रहती है जिसमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती। है।1
- बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने शिकारपुर थाना कांड संख्या 647/25 में अपहृत मोहम्मद फैजान की शीघ्र बरामदगी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जिला अतिथि गृह, बेतिया में आज 25 मार्च बुधवार शाम करीब 4 बजे आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मामले की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें परिवादी, पुलिस उपाधीक्षक नरकटियागंज, अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) एवं संबंधित अधिकारियों के साथ प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक में आयोग के माननीय सदस्य श्री अशरफ अंसारी, प्रभारी पदाधिकारी (बिहार अल्पसंख्यक आयोग), सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, बेतिया एवं शिकारपुर थाना प्रभारी ज्वाला प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को अपहृत की जल्द बरामदगी सुनिश्चित करने, जांच में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया।1