Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोच। खाद के लिए जूझ रहे अन्नदाता मामला कोच विकासखंड क्षेत्र के नदीगांव का
आशीष कुमार AK NEWS INDIA 24
कोच। खाद के लिए जूझ रहे अन्नदाता मामला कोच विकासखंड क्षेत्र के नदीगांव का
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के मौसम के बदलते स्वरूप के बारे में बताने जा रहे हैं दरअसल इन दिनों मौसम तो जैसे मानों अठखेलियां कर रहा है कभी तेज़ धूप और कभी सर्द हवाओं के साथ तेज़ बारिश और ओलावृष्टि भी हो रही है1
- Post by Bheem rajawat 96288004584
- जनपद के कोंच कस्बे में पशुपालन विभाग की मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट वैन के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो मंगलवार सुबह 10 बजे सामने आया है, आरोप है कि पशुओं के इलाज और आपात सेवाओं के लिए चलाई जा रही विभागीय वैन का इस्तेमाल निजी कार्यों और सामान ढुलाई के लिए किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट वैन का उद्देश्य गांव-गांव जाकर पशुओं का इलाज करना और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। लेकिन कोंच कस्बे में इस वैन का उपयोग निजी सामान ढुलाई के लिए किया जा रहा है, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार इस वैन को पशुओं के इलाज के बजाय निजी कार्यों में उपयोग करते हुए देखा गया है। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की जानकारी में ही वाहन से निजी सामान की ढुलाई की जा रही है। इससे पशुपालकों को मिलने वाली सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब जरूरत पड़ती है, तब मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट उपलब्ध नहीं होती, जबकि वही वाहन अन्य निजी कार्यों में व्यस्त दिखाई देता है। इससे पशुपालकों में नाराजगी देखी जा रही है और उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। इस मामले में जब संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। हालांकि, सूत्रों के अनुसार मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि पशुपालकों को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित न हों। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या पशुपालन विभाग की इस मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट के दुरुपयोग पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।1
- मुरादगंज, औरैया। तिलक महल गार्डन मण्डल मुरादगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) औरैया खंड द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन की भावना के साथ भाग लिया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने निर्धारित मार्ग पर चलते हुए एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर जिला प्रचारक अनूप ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठन के उद्देश्यों और कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मण्डल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्थानीय लोग उपस्थित1
- औरैया के पोरवाल सभा के कमेटी द्वारा नवयुक्त निर्विरोध अध्यक्ष बने आनंदनाथ गुप्ता का समाज के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत समाज के बड़े बुजुर्ग भाई बहनों युवाओं द्वारा नए अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया परिवर्तन की दिशा में अध्यक्ष के द्वारा संबोधन में कहा समाज की किसी भी श्रेणी के लोगों का किसी प्रकार का हनन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा अध्यक्ष द्वारा कमेटी के गठन पर विचार विमर्श करते हुए नए दायित्व को देने की भूमिका को जल्द ही बनाया जाएगा4
- औरैया। पोरवाल समाज में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मंगलवार को नवनियुक्त अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता का समारोहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया। समाज के सभी वर्गों—युवा, व्यापारी, वरिष्ठजन और पदाधिकारियों—ने उन्हें फूल-मालाओं, शॉल और बुके के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह और एकता दोनों का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल पोरवाल ने किया। मंच पर आनंद गुप्ता डाबर, अखिलेश पोरवाल, मनोज गुप्ता, शिवकुमार पुरवार और रमन पोरवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आनंदनाथ गुप्ता का संकल्प– समाज को नई दिशा देंगे स्वागत समारोह के दौरान अपने संबोधन में अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता ने कहा— “समाज ने जो भारी विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी पारदर्शिता, सामंजस्य और समर्पण के साथ समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। युवाओं को अवसर, महिलाओं को सशक्त भूमिका और वरिष्ठों को सम्मान—ये तीनों हमारे संगठन की प्राथमिकता होंगी। मैं सभी को साथ लेकर समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहयोग और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समाज में दिखी एकजुटता स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि नेतृत्व परिवर्तन से पोरवाल समाज में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई सक्रियता का संचार हुआ है। कई सदस्यों ने इसे “परिवर्तन की शुरुआत” बताया।4
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन - औरैया हाइवे पर कुठोंद थाना क्षेत्र के यमुना पुल से जुड़ी हुई जहां देर रात एक वाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसकी बाइक जलकर खाक हो गई है देखें खास तस्वीरें सिर्फ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1