डीएम-एसपी ने चुर्रासकतपुर तालाब का किया औचक निरीक्षण, बदलेगी तस्वीर तालाब बनेगा आकर्षक पर्यटन व जनसुविधा केंद्र, सौंदर्यीकरण, इंटरलॉकिंग, लाइटिंग और पौधरोपण के दिए निर्देश रौनक अली अंसारी पीलीभीत। जनपद में जल संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने शुक्रवार को पुलिस चौकी चुर्रासकतपुर के समीप स्थित तालाब का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने तालाब को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब का समग्र कायाकल्प किया जाए। इसके तहत तटबंधों को मजबूत बनाया जाए, चारों ओर इंटरलॉकिंग पैदल मार्ग तैयार किया जाए, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाए, ताकि यह स्थान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। उन्होंने तालाब की नियमित साफ-सफाई और गाद निकालने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे जल संचयन क्षमता बढ़ेगी और आसपास का वातावरण भी स्वच्छ एवं सुंदर रहेगा। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए तालाब के चारों ओर मजबूत फेंसिंग अथवा रेलिंग लगाने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि प्रस्तावित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे होते हैं तो चुर्रासकतपुर का यह तालाब न केवल जल संरक्षण का उदाहरण बनेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए एक सुंदर और सुरक्षित सार्वजनिक स्थल के रूप में भी विकसित होगा।
डीएम-एसपी ने चुर्रासकतपुर तालाब का किया औचक निरीक्षण, बदलेगी तस्वीर तालाब बनेगा आकर्षक पर्यटन व जनसुविधा केंद्र, सौंदर्यीकरण, इंटरलॉकिंग, लाइटिंग और पौधरोपण के दिए निर्देश रौनक अली अंसारी पीलीभीत। जनपद में जल संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने शुक्रवार को पुलिस चौकी चुर्रासकतपुर के समीप स्थित तालाब का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने तालाब को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब का समग्र कायाकल्प किया जाए। इसके तहत तटबंधों को मजबूत बनाया जाए, चारों ओर इंटरलॉकिंग पैदल मार्ग तैयार किया जाए, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा व्यापक स्तर पर पौधरोपण
कराया जाए, ताकि यह स्थान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। उन्होंने तालाब की नियमित साफ-सफाई और गाद निकालने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे जल संचयन क्षमता बढ़ेगी और आसपास का वातावरण भी स्वच्छ एवं सुंदर रहेगा। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए तालाब के चारों ओर मजबूत फेंसिंग अथवा रेलिंग लगाने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि प्रस्तावित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे होते हैं तो चुर्रासकतपुर का यह तालाब न केवल जल संरक्षण का उदाहरण बनेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए एक सुंदर और सुरक्षित सार्वजनिक स्थल के रूप में भी विकसित होगा।
- पीलीभीत के बीसलपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का उद्घाटन में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया1
- बड़ी खबर : बीसलपुर में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का शुभारंभ, देखिए वीडियो1
- PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन वह गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहते हैं।1
- #प्राइवेट वाहनों की मनमानी पर लगे रोक, श्रद्धालुओं को मिले राहत—बरेली और वाराणसी में लाइट मेट्रो शुरू करने की मांग तेज#1
- पीलीभीत: कंजा हरैया के विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान, पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के कंजा हरैया स्थित संजय गांधी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक (एसआई) रीना ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन तथा कानून द्वारा उपलब्ध सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। एसआई रीना ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या अपराध की स्थिति में महिलाएं और छात्राएं बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें तथा सरकार द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन और कानूनी सहायता का लाभ उठाएं। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं एवं महिलाओं ने भी कानूनी विषयों से जुड़े अपने सवाल पूछे, जिनका विस्तार से जवाब दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना रहा।1
- पीलीभीत के बीसलपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बरेली की शाखा बीसलपुर के उद्घाटन में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार जी पहुंचे देखिए लाइव कार्यक्रम1
- बीसलपुर में हाई अलर्ट: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आज होगा को ऑपरेटिव बैंक का उद्घाटन1
- फर्जी आधार से बैंक खाता खोलकर ₹62 लाख की साइबर ठगी, शातिर आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए केनरा बैंक में खाता खुलवाकर ऑनलाइन साइबर ठगी की करीब ₹62 लाख की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विलयधाम फ्लाईओवर के नीचे से दबोचा और उसके कब्जे से वास्तविक आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद की। पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल को मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि केनरा बैंक का खाता फर्जी आधार कार्ड के आधार पर खोला गया था। इसी खाते में साइबर ठगी से प्राप्त लगभग ₹62 लाख का लेन-देन हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की महिलाओं को मैट्रिमोनियल साइटों के माध्यम से झांसे में लेकर उनसे इसी खाते में धनराशि ट्रांसफर कराता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसविन्दर सिंह (42 वर्ष) निवासी ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। उसने स्वीकार किया कि साथियों की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बैंक खाता खुलवाया था। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बाइट एसपी क्राइम मनीष चंद सोनकर2
- वन ओक फॉरेस्टा: अब बरेली में मिलेगा इंटरनेशनल लग्ज़री लाइफस्टाइल का अनुभव बरेली में अपने सपनों का घर **वन ओक फॉरेस्टा: अब बरेली में मिलेगा इंटरनेशनल लग्ज़री लाइफस्टाइल का अनुभव** बरेली। अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक और लग्ज़री लाइफस्टाइल को बरेली में साकार करने के उद्देश्य से वन ओक फॉरेस्टा (One Oak – Foresta) ने अपने प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट के अंतर्गत शानदार 2 एवं 3 बीएचके घरों की पेशकश की है। यह परियोजना आधुनिक वास्तुकला, उत्कृष्ट डिज़ाइन और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की गई है, जिससे शहरवासियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की रहने की सुविधा उपलब्ध हो सके। फॉरेस्टा की योजना और आर्किटेक्चर विश्व के प्रमुख शहरों जैसे स्विट्ज़रलैंड, बैंकॉक, लंदन और दुबई की आधुनिक आवासीय अवधारणाओं से प्रेरित है। परियोजना में प्रवेश करते ही प्रीमियम लाइफस्टाइल का अलग अनुभव मिलता है, जहाँ प्रत्येक घर को आधुनिक सुविधाओं और आरामदायक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। परियोजना में निवासियों के लिए 20 से अधिक विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें स्विमिंग पूल, रूफटॉप स्काई गार्डन, आधुनिक जिम, पिकलबॉल कोर्ट, खूबसूरती से विकसित हरित क्षेत्र सहित अनेक प्रीमियम सुविधाएँ शामिल हैं। **इस अवसर पर 1-OAK के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रवि मानसिंह पाल ने कहा,** *"हमारा उद्देश्य केवल घर बनाना नहीं, बल्कि बरेली के लोगों को एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की लाइफस्टाइल उपलब्ध कराना है, जो अब तक केवल बड़े महानगरों और विदेशों में देखने को मिलती थी। वन ओक फॉरेस्टा में आधुनिक सुविधाओं, बेहतर निर्माण गुणवत्ता और प्रकृति के संतुलित समावेश के साथ ऐसा वातावरण तैयार किया गया है, जहाँ हर परिवार आराम, सुरक्षा और प्रीमियम जीवनशैली का अनुभव कर सके। हमें विश्वास है कि यह परियोजना बरेली के रियल एस्टेट सेक्टर में एक नया मानक स्थापित करेगी।"* वन ओक फॉरेस्टा का उद्देश्य केवल लग्ज़री आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ऐसा आधुनिक आवासीय वातावरण विकसित करना है जहाँ प्रकृति और आधुनिक सुविधाओं का संतुलित समावेश हो तथा परिवार के प्रत्येक सदस्य को बेहतर जीवनशैली का अनुभव प्राप्त हो। जो लोग अपने सपनों का प्रीमियम घर तलाश रहे हैं, उनके लिए वन ओक फॉरेस्टा एक उत्कृष्ट विकल्प है। इच्छुक लोग परियोजना का साइट विज़िट कर इसकी विशेषताओं का प्रत्यक्ष अनुभव ले सकते हैं।1