तरुण खटीक केस में सख्त कार्रवाई की मांग, दोषियों को फांसी दो खटीक समाज युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज किरार व जिला अध्यक्ष NSUI हरजीत सिंह सांखला के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाले दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के पर्व के दौरान युवक तरुण खटीक की असामाजिक तत्वों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में सर्व समाज संगठन ने मथुरा गेट से बिजली घर चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला हरजीत सिंह सांखला ने कहा हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की गई। इस दौरान पवन किरार, रवि, रोहितास बुतोलिय, इन्दू, लवकुश, अमर सिंह ठगेला, राजू, खैमी, भगवानदास सेजवाल, विपिन, अभय, दीपक बसवाल, रविन्द्र, पंकज, मनोज, सचिन, शिवा, शुभम, सुखपाल आदि मौजूद थे। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।
तरुण खटीक केस में सख्त कार्रवाई की मांग, दोषियों को फांसी दो खटीक समाज युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज किरार व जिला अध्यक्ष NSUI हरजीत सिंह सांखला के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाले दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के पर्व के दौरान युवक तरुण खटीक की असामाजिक तत्वों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में सर्व समाज संगठन ने मथुरा गेट से बिजली घर चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला हरजीत सिंह सांखला ने कहा हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की गई। इस दौरान पवन किरार, रवि, रोहितास बुतोलिय, इन्दू, लवकुश, अमर सिंह ठगेला, राजू, खैमी, भगवानदास सेजवाल, विपिन, अभय, दीपक बसवाल, रविन्द्र, पंकज, मनोज, सचिन, शिवा, शुभम, सुखपाल आदि मौजूद थे। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- जसोल: राजस्थान के चर्चित जसोल परिवार से जुड़ी एक खबर इन दिनों चर्चा में है। खबरों और स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक, यह सवाल उठ रहा है कि क्या मानवेंद्र सिंह ने दूसरी शादी कर ली है। हालांकि इस बारे में अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसी बीच एक और मामला सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह की मां को घर के अंदर आने से रोक दिया गया, जिसके बाद परिवार के अंदर मतभेद की चर्चा तेज हो गई है। इस घटना को लेकर जसोल क्षेत्र और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार के अंदर चल रहे विवाद की वजह से यह स्थिति बनी है, लेकिन असली कारण क्या है, इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।1
- Post by Ram Mishra1
- Post by दिलबाग यादव1
- खौफ में बसवा: एक के बाद एक वारदातों से दहला इलाका, अब ढाणी में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव। पुलिस की विफलता या अपराधियों के बुलंद हौसले? बसवा में फिर मिली लाश, आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाए कार्यशैली पर सवाल। दौसा में बेलगाम अपराधी: महिला की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास, कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली। बसवा (दौसा)। बसवा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला ग्राम सबडावली की वीरपाला ढाणी का है, जहां बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने महिला की पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को बुरी तरह जला दिया है, वहीं शरीर पर चोट के निशान संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। *घटना का विवरण* बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने वीरपाला ढाणी के पास एक अधजला शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बसवा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के हाथ-पैरों पर गहरी चोट के निशान हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले महिला के साथ बर्बरता की गई होगी। पुलिस प्रशासन पर उठते सवाल क्षेत्र में आए दिन हो रही लूट, चोरी और अब हत्या जैसी संगीन वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। आरोपियों की धरपकड़ न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। *राजनीतिक गर्माहट* गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है। हाल ही में दौसा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बांदीकुई पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का घेराव कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। अधिकारी का कथन: > "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही टीमें गठित की जाएगी । जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।" > — पुलिस प्रशासन, बसवा1
- हमारे यहां अच्छे से पानी की पुरती नही होती हैं! और बाले भी खराब हो रेखा है! कोई सुनाई नही हो रही हैं!1
- गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए युवाओं का संघर्ष जारी, पांचवीं दंडवत यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ (कोटपूतली-बहरोड़) बर्डोद नगर पालिका क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण और गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने की मांग अब एक जन-आंदोलन का रूप लेती जा रही है। इसी कड़ी में आज स्थानीय युवाओं अमित व नवीन सैनी द्वारा लगातार जारी दंडवत यात्रा के पांचवें चरण का विधिवत शुभारंभ किया गया। भक्ति और अनुशासन का संगम यह यात्रा स्टेट हाईवे से होते हुए रुंध हनुमान मंदिर तक पहुँची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के प्रमुख मंदिर महंतों ने यात्रा स्थल पर पहुँचकर दोनों श्रद्धालुओं के संकल्प की सराहना की और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। युवाओं ने संभाली सुरक्षा की कमान हाईवे पर यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। युवाओं की टोली ने यातायात प्रबंधन में सहयोग कर संकल्प यात्रा को सुगम बनाया और पुण्य के भागी बने। कठिन तपस्या से प्रशासन को जगाने का प्रयास अपनी अटूट आस्था और गौ-सेवा के संकल्प के साथ युवा साथियों ने मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद पांचवीं दंडवत यात्रा शुरू की। भीषण गर्मी और शारीरिक कष्ट की परवाह किए बिना, युवा जमीन पर लेटकर (दंडवत) इस यात्रा को पूरा कर रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और सरकार का ध्यान दो प्रमुख मांगों की ओर आकर्षित करना है: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करना। बर्डोद नगर पालिका क्षेत्र में एक व्यवस्थित सरकारी गौशाला का निर्माण करना। युवा शक्ति का दिखा जोश आज की यात्रा में नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान "गौमाता की जय" और "गौशाला निर्माण हमारा अधिकार" जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। मुहिम से जुड़े सदस्यों ने कहा कि जब तक नगर पालिका क्षेत्र में गौशाला के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनका यह शांतिपूर्ण संघर्ष और तपस्या जारी रहेगी। जनता का मिल रहा भारी समर्थन इस मुहिम को स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने इस मुहिम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। "यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि बेसहारा गौवंश को छत दिलाने और हमारी संस्कृति के संरक्षण की एक पुकार है।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1