48 घंटे में हुई पार्षदों की सुनवाई, 10 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त 48 घंटे में हुई पार्षदों की सुनवाई, 10 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त अम्बाह। नगर पालिका में पार्षदों द्वारा विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आखिरकार 48 घंटे बाद समाप्त हो गया। पार्षदों के धरने को अम्बाह विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार ने समर्थन दिया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। विधायक के समर्थन के कुछ घंटों बाद एसडीएम प्रतिभा शर्मा और नगर पालिका के सीएमओ शारिव कौसर एक साथ धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पार्षदों एवं आम जनता की समस्याएं सुनीं और पार्षदों द्वारा रखी गई मांगों को समझा। इस दौरान अधिकारियों ने पार्षदों को उनकी 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि मांगों से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा और समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद पार्षदों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पार्षदों का कहना है कि उनकी मांगों को प्रशासन द्वारा गंभीरता से सुना गया है और अब उन्हें उम्मीद है कि दिए गए आश्वासन के अनुसार सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे। इस तरह करीब 48 घंटे तक चले पार्षदों के धरने का समाधान बातचीत और आश्वासन के बाद हुआ।
48 घंटे में हुई पार्षदों की सुनवाई, 10 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त 48 घंटे में हुई पार्षदों की सुनवाई, 10 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त अम्बाह। नगर पालिका में पार्षदों द्वारा विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आखिरकार 48 घंटे बाद समाप्त हो गया। पार्षदों के धरने को अम्बाह विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार ने समर्थन दिया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। विधायक के समर्थन के कुछ घंटों बाद एसडीएम प्रतिभा शर्मा और नगर पालिका के सीएमओ शारिव कौसर एक साथ धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पार्षदों एवं आम जनता की समस्याएं सुनीं और पार्षदों द्वारा रखी गई मांगों को समझा। इस दौरान अधिकारियों ने पार्षदों को उनकी 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि मांगों से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा और समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद पार्षदों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पार्षदों का कहना है कि उनकी मांगों को प्रशासन द्वारा गंभीरता से सुना गया है और अब उन्हें उम्मीद है कि दिए गए आश्वासन के अनुसार सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे। इस तरह करीब 48 घंटे तक चले पार्षदों के धरने का समाधान बातचीत और आश्वासन के बाद हुआ।
- 48 घंटे में हुई पार्षदों की सुनवाई, 10 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त 48 घंटे में हुई पार्षदों की सुनवाई, 10 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त अम्बाह। नगर पालिका में पार्षदों द्वारा विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आखिरकार 48 घंटे बाद समाप्त हो गया। पार्षदों के धरने को अम्बाह विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार ने समर्थन दिया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। विधायक के समर्थन के कुछ घंटों बाद एसडीएम प्रतिभा शर्मा और नगर पालिका के सीएमओ शारिव कौसर एक साथ धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पार्षदों एवं आम जनता की समस्याएं सुनीं और पार्षदों द्वारा रखी गई मांगों को समझा। इस दौरान अधिकारियों ने पार्षदों को उनकी 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि मांगों से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा और समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद पार्षदों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पार्षदों का कहना है कि उनकी मांगों को प्रशासन द्वारा गंभीरता से सुना गया है और अब उन्हें उम्मीद है कि दिए गए आश्वासन के अनुसार सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे। इस तरह करीब 48 घंटे तक चले पार्षदों के धरने का समाधान बातचीत और आश्वासन के बाद हुआ।1
- नाला बना, नेकी की दीवार गायब! गरीबों की खुशियां लौटाएगी नगर पालिका पोरसा ,,,,,,,गत महीनों से बंद पड़ी ‘नेकी की दीवार’, गरीबों के तन से कपड़े और चेहरे से मुस्कान दोनों गायब पोरसा में गरीब और बेसहारा लोगों के लिए कभी उम्मीद और सम्मान का ठिकाना बनी ‘नेकी की दीवार’ आज खुद नगर पालिका की अनदेखी का शिकार हो गई है। महीनों पहले नाला निर्माण के दौरान तोड़ी गई नेकी की दीवार अब तक दोबारा खड़ी नहीं हो सकी। नाला बनकर तैयार हो गया, लेकिन नगर पालिका को गरीबों की इस ‘नेकी की दीवार’ की याद नहीं आई। पोरसा में विगत वर्षों से संचालित नेकी की दीवार जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी। इसकी देखरेख संचालक डॉ. अनिल गुप्ता द्वारा की जाती थी। बताया जाता है कि इसके लिए कैंपस का निर्माण वैश्य समाज द्वारा कराया गया था। यहां जरूरतमंद लोगों के लिए नए-नए व पुराने कपड़े उपलब्ध हो जाते थे। गरीब, मजदूर और बेसहारा लोग यहां आकर अपनी जरूरत के कपड़े ले जाते और खुशी-खुशी उन्हें पहनकर अपने आपको किसी से कम नहीं समझते थे। इस पहल ने पोरसा में जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया। नाला बना, लेकिन ‘नेकी’ का घर नहीं बना कुछ महीने पहले नगर पालिका द्वारा नेकी की दीवार के सामने से नाला निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य के दौरान नेकी की दीवार को तोड़ दिया गया। नाला अब बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन नेकी की दीवार को दोबारा संचालित करने की दिशा में नगर पालिका की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नेकी की दीवार के संचालक डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका के सीएमओ से मौखिक रूप से कई बार नेकी की दीवार को दोबारा शुरू कराने के लिए कहा, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सवाल—गरीबों की इस ‘नेकी’ में नगर पालिका को क्यों नहीं दिख रही दिलचस्पी? नगर पालिका की इस अनदेखी को लेकर शहरवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि नाला निर्माण के लिए नेकी की दीवार को हटाया गया था तो निर्माण पूरा होने के बाद उसे पहले की तरह व्यवस्थित कराकर दोबारा शुरू कराया जाना चाहिए था। पोरसा की जनता ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि गरीबों के लिए वर्षों से संचालित नेकी की दीवार को जल्द से जल्द दोबारा तैयार कराकर शुरू कराया जाए, ताकि जरूरतमंदों के तन पर फिर कपड़े और चेहरों पर मुस्कान लौट सके। अब देखना यह है कि नगर पालिका को ‘नेकी की दीवार’ याद आती है या गरीबों की यह नेकी फाइलों में ही दफन होकर रह जाती है,,,, मुक्ताईनगर बालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर का कहना है कि हमारा नाला का निर्माण इंजीनियर द्वारा पूर्ण घोषित होने के बाद हम नेगी की दीवार को गरीबों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुनः बनाएंगे1
- राजाखेड़ा बरसला सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सोमवार तक सुधार नहीं हुआ तो एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन शिवा गुर्जर राजाखेड़ा बरसला सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सोमवार तक सुधार नहीं हुआ तो एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन शिवा गुर्जर राजाखेड़ा। राजाखेड़ा से बरसला सड़क मार्ग (वाया बसई घीयाराम, गढ़ी जाफर एवं दगरा) की जर्जर स्थिति से क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आमजन में भारी रोष व्याप्त है। सड़क मार्ग जगह-जगह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा कई स्थानों पर बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य वाहन चालक आवागमन करते हैं। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है। सबसे गंभीर स्थिति बसई घीयाराम मुख्य गांव में है, जहां पिछले लगभग दो वर्षों से मुख्य सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैदल चलने वालों के कपड़े खराब हो जाते हैं, वहीं दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालक कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा अंधियारी के बीहड़ क्षेत्र में सड़क पर बने गहरे गड्ढे बरसात के कारण पूरी तरह पानी से भर जाते हैं, जिससे सड़क का अस्तित्व तक दिखाई नहीं देता। सड़क के दोनों ओर गहरी खाइयां होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यदि कोई वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाए तो गंभीर जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। शिवा गुर्जर ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जनहित एवं सुरक्षा को देखते हुए इस सड़क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक सड़क की मरम्मत अथवा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो इस मार्ग से जुड़े ग्रामीण, स्कूल के छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ एकजुट होकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) राजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपेंगे और शीघ्र समाधान की मांग करेंगे।3
- राजाखेड़ा ईरातनगर जाने वाला रास्ता बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है राजाखेड़ा ईरातनगर जाने वाला रास्ता बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है1
- राजाखेड़ा धौलपुर देवखेड़ा ग्रामवासियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, पोखर की सफाई और पानी निकासी की मांग, राजाखेड़ा पंचायत क्षेत्र के *गांव देवखेड़ा* के ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव के पोखर की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। ग्रामवासियों का कहना है कि गांव के बीच स्थित पोखर पिछले कई सालों से गंदगी और कचरे से भरा पड़ा है। नालियों का पानी भी सीधा उसी में आता है पोखर से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए नाली और पाइपलाइन की व्यवस्था हो। पोखर के चारों ओर बाउंड्री और पक्की नाली बनवाई जाए। ग्रामवासी देवेन्द्र ने कहा, "20 साल से पोखर ऐसे ही पड़ा है। हर बारिश में यही हाल होता है। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।"इसमें गिरकर कई बार लोगों की हो मौत हो चुकी है ,महिला सुनीता ने बताया, "घर में 1 फीट पानी भर गया। सामान खराब हो गया। रातभर जागना पड़ रहा है।SDM सुशीला मीणा ने ज्ञापन लेकर 15 दिन के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया , पोखर की सफाई और निकासी का काम प्राथमिकता से होगा।" राजाखेड़ा धौलपुर देवखेड़ा ग्रामवासियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, पोखर की सफाई और पानी निकासी की मांग, राजाखेड़ा पंचायत क्षेत्र के *गांव देवखेड़ा* के ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव के पोखर की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। ग्रामवासियों का कहना है कि गांव के बीच स्थित पोखर पिछले कई सालों से गंदगी और कचरे से भरा पड़ा है। नालियों का पानी भी सीधा उसी में आता है पोखर से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए नाली और पाइपलाइन की व्यवस्था हो। पोखर के चारों ओर बाउंड्री और पक्की नाली बनवाई जाए। ग्रामवासी देवेन्द्र ने कहा, "20 साल से पोखर ऐसे ही पड़ा है। हर बारिश में यही हाल होता है। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।"इसमें गिरकर कई बार लोगों की हो मौत हो चुकी है ,महिला सुनीता ने बताया, "घर में 1 फीट पानी भर गया। सामान खराब हो गया। रातभर जागना पड़ रहा है।SDM सुशीला मीणा ने ज्ञापन लेकर 15 दिन के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया , पोखर की सफाई और निकासी का काम प्राथमिकता से होगा।"1
- मंदिरों से पीतल के घंटे और खेतों से बिजली केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार बागचीनी पुलिस ने करीब 1.78 लाख रुपये का मशरूका किया बरामद, एक आरोपी की तलाश जारी मुरैना। बागचीनी थाना पुलिस ने मंदिरों से पीतल के घंटे तथा खेतों से बिजली के केबल व अन्य विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, वारदात में प्रयुक्त उपकरण और मोटरसाइकिल सहित करीब 1 लाख 78 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को फरियादियों राजवीर पाल निवासी करथना, मनोज शर्मा निवासी वीरमपुरा तथा कुंवरपाल सिकरवार निवासी छोटे सिंह का पुरा ने थाना बागचीनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि गांव के मंदिरों से पीतल के घंटे तथा खेतों से बिजली के केबल एवं अन्य विद्युत उपकरण अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की पतारसी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन और एसडीओपी जौरा नितिन बघेल के मार्गदर्शन में बागचीनी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चोरी किए गए पीतल के घंटों को बेचने के लिए मोटरसाइकिल से कुम्हेरी हड़वासी नहर होते हुए मुरैना की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर चार लोगों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान, चोरी में प्रयुक्त उपकरण तथा चोरी के माल की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद मशरूके में तीन पीतल के घंटे करीब 60 हजार रुपये, बिजली का तार करीब 8 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिल सहित कुल करीब 1.78 लाख रुपये का सामान शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। मामले में वांछित एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकुमार, थाना प्रभारी बागचीनी सहित पुलिस टीम के योगदान की सराहना की है।2