Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर अष्टमी/रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा... दक्षिणा व उपहार देकर कन्याओं से लिया आशीर्वाद...
विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
गोरखपुर अष्टमी/रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा... दक्षिणा व उपहार देकर कन्याओं से लिया आशीर्वाद...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोरखपुर अष्टमी/रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा... दक्षिणा व उपहार देकर कन्याओं से लिया आशीर्वाद...1
- नांदेकुआं के पांच युवाओं का यूपी पुलिस में चयन, अंकित कुमार उपाध्याय ने थपथपाई पीठ नांदेकुआं, बस्ती। दुबौलिया क्षेत्र के ग्राम नांदेकुआं में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित पांच युवाओं की सफलता पर खुशी का माहौल है। गांव के होनहार युवाओं के चयन पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ (बस्ती)के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार उपाध्याय ने गांव में पहुंचकर सभी चयनित युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने चयनित युवाओं आदर्श द्विवेदी, आदित्यनाथ दुबे, दीपक दुबे, रोहित प्रजापति और अंकेश दुबे की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। युवाओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, तहसील उपाध्यक्ष सोहन राजभर, ब्लॉक प्रभारी लालता चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- *उत्तर प्रदेश: झांसी में नकली गोल्ड फ्लेक-विल्स सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा! 8–9 करोड़ के माल का अनुमान, कारखाना सील।* झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में दिल्ली से आई ITC की टीम ने पुलिस के साथ एक बढ़े कारखाने और गोदाम पर छापेमारी की। मौके से नकली गोल्ड फ्लेक और विल्स ब्रांड के नाम से जुड़ी सिगरेट, पैकेजिंग सामग्री, तंबाकू और मशीनरी मिलने की जानकारी है। शुरुआती अनुमान में माल की कीमत करीब 8–9 करोड़ रुपये बताई गई है! कार्रवाई के बाद कारखाने पर सील लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। बरामदगी और कीमत की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अब जांच में कथित कारोबार से जुड़े लोगों और सप्लाई नेटवर्क की भूमिका पर नजर है! छापेमारी करने वाली टीम को प्रयागराज भी आना चाहिए क्यूंकि यहाँ पर भी नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट के व्यापार की चर्चाएं बहुत ज़ोरों पर हैँ।1
- # आकाशवाणी🙏, 21-10-2026 ई0, ए आई ( A I) वरदान है या अभिशाप? # कमलाकांत तिवारी की वेबाक राय। ए आई , वरदान भी है और सही Harsh से इस्तेमाल न किया गया तो अभिशाप भी है विनाश का कारण भी है। प्रश्न :- ए आई ( AI) वरदान है या अभिशाप❓ Answer :- A I ( ए आई ) वरदान भी है और अगर संभाल नहीं गया तो अभिशाप भी है। ➡️ ए आई अभिशाप कैसे बन रहा है ❓ (1) दिमागी आलस :- बच्चे खुद सोचने समझने लिखने और याद करने की जगह पर ए आई का उपयोग कर रहे हैं अथवा ए आई के द्वारा सब काम करवा रहा है / रहे हैं। (2) नौकरियों पर खतरा :- टाइपिंग अकाउंट ,छोटी पत्रकारिता, डिजाइन जैसे काम ए आई कर रहा है । आने वाली पीढ़ी के लिए रोजगार की चुनौती बढ़ चुकी है। (3) फेक न्यूज़ और भरोसा :- ए आई की मदद से नकली फोटो, नकली वीडियो, नकली न्यूज़, 1 मिनट में बन जाती है । (4) :- रिश्तो से दूरी ;- लोग मोबाइल पर ए आई से बात करने लगे हैं। परिवार और समाज से कट जा रहे हैं । ➡️ 👉🏾 ए आई वरदान कैसे हो सकता है:- अगर सही तरीके से इस्तेमाल हो तो ए आई वरदान साबित हो सकता है। (1) पत्रकारों फोटोग्राफरों के लिए सुविधा :- पहले पोस्टर बनाने में, न्यूज़ तैयार करने में पूरा दिन लग जाता था । अब ए आई के माध्यम से मिनटों में तैयार हो जाता है । (2) किसान छात्र मजदूर को ज्ञान :- किसानों को ए आई से फसलों के रोग की जानकारी पूछ लेते हैं तुरंत उन्हें समाधान मिल जाता है। 👉🏾➡️ बच्चों को पढ़ाई में मदद ले सकते हैं :- (1) समय की बचत :- दोहराने वाला काम ए आई करें और इंसान बड़ा सोचे। निष्कर्ष :- 👉🏾 ए आई बुरा नहीं है , उसका अंधा इस्तेमाल बड़ा है । जैसे चाकू से सब्जी भी कटती है और चोट भी लगती है। जख्मी भी करती है । 👉🏾 आपकी आने वाली पीढ़ी बर्बाद तब होगी , जब हम ए आई को मालिक बना देंगे। 👉🏾➡️🙏 हमारी पीढ़ी तब बचेगी जब हम ए आई को अपना नौकर बना कर रखेंगे। काम ए आई से करवाएंगे लेकिन दिमाग अपना लगाएंगे। ✅ अतः हम कह सकते हैं कि ए आई ( A I) वरदान भी है और अभिशाप भी है। #A I #Artificial # AI Vardan Ya Abhidhap # Kamalakant Tiwari # Bhagwanpur # Sant kabir Nagar # TechNews #Shuruapp # ViralVideo # Uttar Pradesh2
- मेंहदावल नगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन अपने पूरी शोभायात्रा के साथ निकाली गई। डीजे, भांगड़ा, ढोल आदि के साथ भक्ति भजनों पर झूमते गाते नजर आए।पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नगर के अंजहिया बाजार, बर्तनहिया, नायक टोला, पश्चिम टोला, ठाकुर द्वारा, चौक बाजार आदि जगहों से होते हुए अनेको विसर्जन स्थल पर मूर्ति विसर्जन किया जा रहा है।1
- दशहरा के पावन पर्व पर दुर्गा पंडालो में श्रद्धालु भक्तों कीअपार भीण विजयदशमी के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के पंडालो में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ दिखाई दे रही हैं। पंडाल मनमोहन ढंग से सजे हुए हैं जिसे देखकर ऐसा लगता है की मां दुर्गा साक्षात दर्शन देने हेतु प्रकट हो गई हो। आज दशहरा के मेले में जगह-जगह बाहर भीड थी लोग मां की जयकारे लगा रहे थे । नारियल चुनरी प्रसाद चढ़कर अपनी मन्नतें पूरी कर रहे थे। जगह-जगह हर्ष का माहौल था।1
- शांतिपूर्ण माहौल में विभिन्न घाटों पर संपन्न हो रहा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन संतकबीरनगर। विजयदशमी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। विभिन्न घाटों पर प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी है। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मी विभिन्न विसर्जन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर तैनात रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल विभिन्न घाटों पर विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।3
- दशहरा पर महुली पुलिस की पहल, हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ **महुली, संतकबीरनगर।** दशहरा पर्व के अवसर पर महुली पुलिस ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराकर उन्हें अपराध से दूर रहने, कानून का पालन करने और समाज में शांति-सौहार्द बनाए रखने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने हिस्ट्रीशीटरों से संवाद कर उन्हें सदाचरण अपनाने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए सभी लोग आपराधिक गतिविधियों से दूरी बनाएं और मेहनत व ईमानदारी से जीवन व्यतीत करें। उन्होंने मारपीट, धमकी, दबंगई, नशे से जुड़े अपराधों और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। साथ ही किसी भी विवाद में कानून हाथ में न लेने और तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को उनकी निगरानी व्यवस्था और निर्धारित दायित्वों से भी अवगत कराया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुराना आपराधिक इतिहास किसी व्यक्ति के भविष्य की अंतिम पहचान नहीं है। कानून का सम्मान कर और अपराध से दूरी बनाकर समाज की मुख्यधारा में सकारात्मक भूमिका निभाई जा सकती है। महुली पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखना प्राथमिकता है। अपराध में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जबकि अपराध से दूर रहकर बेहतर जीवन अपनाने वालों को सुधार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।2