माधोटांडा में अकीदत और एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: 'सरकार की आमद मरहबा' के नारों से गूंजा इलाका, पुलिस की सतर्कता की हुई सराहना माधोटांडा में अकीदत और एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: 'सरकार की आमद मरहबा' के नारों से गूंजा इलाका, पुलिस की सतर्कता की हुई सराहना पीलीभीत (माधोटांडा): पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी बेहद पुरअमन, अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरा इलाका 'नारे-तक्बीर अल्लाहु अकबर' और 'सरकार की आमद मरहबा' के रूहानी नारों से गूंज उठा। जुलूस के जरिए पैगंबर साहब के पैगाम-ए-अम्न और भाईचारे को आम किया गया। जगह-जगह हुआ लंगर का एहतमाम त्योहार को लेकर अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। कस्बे की प्रमुख मस्जिदों, चौराहों और गलियों को बेहद खूबसूरत रोशनी और झंडों से सजाया गया था। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह अकीदतमंदों के लिए लंगर और तबर्रुक की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक, मनकबत और तकरीर का दौर चलता रहा। इस दौरान उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद साहब की सीरत और उनकी जिंदगी की तालीमात पर तफसील से रोशनी डाली। उन्होंने लोगों से पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलने और इंसानियत व शांति का पैगाम फैलाने की अपील की। इस बारगाहे-मोहम्मदी में बच्चे, बुजुर्ग और युवा—हर उम्र के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। हजारों की संख्या में पहुंचे चाहने वालों ने अनुशासित तरीके से जुलूस में हिस्सा लेकर आपसी सौहार्द और मोहब्बत की अनूठी मिसाल पेश की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माधोटांडा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट नजर आई। थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस बल ने जुलूस के पूरे रास्ते पर पैनी नजर बनाए रखी, ताकि किसी भी तरह के खुराफाती तत्व माहौल न बिगाड़ सकें। पुलिस की इस मुस्तैदी, चाक-चौबंद सुरक्षा और सहयोगात्मक रवैये की स्थानीय लोगों और जुलूस आयोजकों ने जमकर सराहना की।
माधोटांडा में अकीदत और एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: 'सरकार की आमद मरहबा' के नारों से गूंजा इलाका, पुलिस की सतर्कता की हुई सराहना माधोटांडा में अकीदत और एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: 'सरकार की आमद मरहबा' के नारों से गूंजा इलाका, पुलिस की सतर्कता की हुई सराहना पीलीभीत (माधोटांडा): पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी बेहद पुरअमन, अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरा इलाका 'नारे-तक्बीर अल्लाहु अकबर' और 'सरकार की आमद मरहबा' के रूहानी नारों से गूंज उठा। जुलूस के जरिए पैगंबर साहब के पैगाम-ए-अम्न और भाईचारे को आम किया गया। जगह-जगह हुआ लंगर का एहतमाम त्योहार को लेकर अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। कस्बे की प्रमुख मस्जिदों, चौराहों और गलियों को बेहद खूबसूरत रोशनी और झंडों से सजाया गया था। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह अकीदतमंदों के लिए लंगर और तबर्रुक की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। जुलूस के
दौरान नात-ए-पाक, मनकबत और तकरीर का दौर चलता रहा। इस दौरान उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद साहब की सीरत और उनकी जिंदगी की तालीमात पर तफसील से रोशनी डाली। उन्होंने लोगों से पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलने और इंसानियत व शांति का पैगाम फैलाने की अपील की। इस बारगाहे-मोहम्मदी में बच्चे, बुजुर्ग और युवा—हर उम्र के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। हजारों की संख्या में पहुंचे चाहने वालों ने अनुशासित तरीके से जुलूस में हिस्सा लेकर आपसी सौहार्द और मोहब्बत की अनूठी मिसाल पेश की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माधोटांडा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट नजर आई। थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस बल ने जुलूस के पूरे रास्ते पर पैनी नजर बनाए रखी, ताकि किसी भी तरह के खुराफाती तत्व माहौल न बिगाड़ सकें। पुलिस की इस मुस्तैदी, चाक-चौबंद सुरक्षा और सहयोगात्मक रवैये की स्थानीय लोगों और जुलूस आयोजकों ने जमकर सराहना की।
- ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र मनाया रक्षाबंधन। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार । पीलीभीत ।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखियां बांधी। जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं से संवाद करते हुए जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं सभी बालिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।3
- रक्षाबंधन पर राकेश गुप्ता स्वीट्स का धमाकेदार ऑफर | सबसे शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयाँ1
- पीलीभीत में शानो-शौकत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, गूंजे नात-ए-पाक के स्वर जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह फूलों की बारिश—फल व मिठाइयों से हुआ स्वागत; पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन रौनक अली अंसारी पीलीभीत पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में जिलेभर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह, शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर निकाला गया जुलूस आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बना। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए रसूल अल्लाह की शान में नारे लगाए। जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। जगह-जगह फल, मिठाइयां और अन्य प्रसाद वितरित किए गए। पूरे माहौल में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे की झलक देखने को मिली। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल लगातार जुलूस की निगरानी करता रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। ईद मिलादुन्नबी का यह आयोजन अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता नजर आया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए जुलूस ने जिले में सामाजिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की।1
- 🎁 Rakhi Special Hamper 🎀 इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन के रिश्ते में भरें ढेर सारा प्यार ❤️ खूबसूरत Rakhi Hamper अब आपकी पसंद के अनुसार तैयार करवाएँ। ✨1
- रक्षाबंधन से पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रवि गुप्ता, बोले—सूरज की सुरक्षित बरामदगी तक हरसंभव प्रयास जारी रहेगा रक्षाबंधन से पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रवि गुप्ता, बोले—सूरज की सुरक्षित बरामदगी तक हरसंभव प्रयास जारी रहेगा संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया कलां (लखीमपुर खीरी) टेहरा शहरी निवासी लापता सूरज कुमार के परिवार की पीड़ा और चिंता के बीच समाजसेवी एवं भाजपा नेता रवि गुप्ता उसके घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पत्नी और मां से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संकट की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। रक्षाबंधन के पर्व से पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रवि गुप्ता ने राशन सामग्री, मिठाई, राखी तथा नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को अकेला न समझें और उनकी हरसंभव सहायता के लिए वह उनके साथ खड़े हैं। रवि गुप्ता ने कहा कि “पलिया विधानसभा क्षेत्र के लोग मेरे अपने परिवार की तरह हैं। मैं कोई बाहरी नहीं, बल्कि इस क्षेत्र का बेटा हूं। संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझे।” उन्होंने कहा कि लापता सूरज की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस-प्रशासन से वार्ता कर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि सूरज की तलाश और उसकी सुरक्षित बरामदगी को लेकर प्रशासन के स्तर पर लगातार प्रयास किए जाने चाहिए और इस मामले में वह भी अपनी ओर से पूरी मदद करेंगे। रक्षाबंधन से पहले मिली इस सहायता से भावुक हुआ परिवार, वहीं रवि गुप्ता के सहयोग से परिजनों को कठिन समय में संबल मिला। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने और उनकी सहायता करने के इस प्रयास की सराहना की।3
- जिलेभर में रही जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम, चारों तरफ रोशनी से जगमगाया शहर।। 12 रबी उल अव्वल के मौके पर शहरों को सजाया गया और हर क्षेत्र में रोशनी देखने को मिली।।1
- रेहान रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रेहान रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1
- बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद एवं जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन। मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा पहुंचकर बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन पर्व पीलीभीत ।रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले गुरुवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर रंग बिरंगी राखियां बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंहे जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, सी डी ओ सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान विद्यालय में अपनत्व, भाईचारे और आत्मीयता का अनूठा माहौल देखने को मिला। सभी ने छात्रों को उपहार दिए और मिठाई खिलाई। उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए। स्कूल में तिथि भोज का आयोजन भी भव्य दिव्य तरीके से किया गया। सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को सम्मानजनक तरीके से बुलाया अपने साथ जमीन पर बैठाकर पंक्तिबद्ध तरीके से स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन राजमा, चावल, रायता, सलाद हलुआ व रसमलाई तिथि भोज के मौके पर खाया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा इस तरीके के आयोजन से बच्चों में जहां एक दूसरे के प्रति प्रेम का भाव बढ़ता है वहीं भारतीय संस्कृति का भी ज्ञान होता है। छात्राओं द्वारा स्वयं अपने हाथों से तैयार की गई राखियां इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहीं। शिक्षकों के निर्देशन में बालिकाओं ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां तैयार कीं और उन्हें प्रेमपूर्वक बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। जब छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की कलाई पर बांधीं तो विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- नेपाल में भीषण त्रासदी से मची तबाही! सैकड़ों लोग लापता, भारत ने मदद के लिए खोला मोर्चा1