logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कथित मिलावटी जूस की शिकायत पर जूस की दुकान पर छापा औरैया। कानपुर रोड स्थित एक जूस की दुकान पर कथित मिलावटी जूस परोसे जाने की शिकायत के बाद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान जूस बनाने में कथित रूप से कृत्रिम रंग व अन्य रासायनिक पदार्थों के इस्तेमाल की आशंका पर खाद्य विभाग ने नमूने लिए। दुकानदार से लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई। सहायक खाद्य अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

14 hrs ago
user_दीपांशु सावरन
दीपांशु सावरन
Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
5b2a1467-25fa-42dc-8aab-a4b13757afad

कथित मिलावटी जूस की शिकायत पर जूस की दुकान पर छापा औरैया। कानपुर रोड स्थित एक जूस की दुकान पर कथित मिलावटी जूस परोसे जाने की शिकायत के बाद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान जूस बनाने में कथित रूप से कृत्रिम रंग व अन्य रासायनिक पदार्थों के इस्तेमाल की आशंका पर खाद्य विभाग ने नमूने लिए। दुकानदार से लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई। सहायक खाद्य अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को पुलिस ने पकड़ा
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट 
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को  पुलिस ने पकड़ा
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हजार वर्ष पुराने मंदिरों में हुआ श्रीराम ज्योति का पूजन केरल के पलक्कड़ जनपद में गुरुवार को हजार वर्ष पुराने दो मंदिरों सहित कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धापूर्वक श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। प्रातः चित्तूर भगवती मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना हुई। मां भद्रकाली का यह मंदिर सामान्यतः सप्ताह में केवल मंगलवार और शुक्रवार को खुलता है, जबकि कर्कट मास के दौरान पूरे महीने दर्शन की व्यवस्था रहती है। दोपहर में निल्लैपिल्लै स्थित नारायण-नारायण मंदिर में श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया, जहां निरंतर नारायण जप चल रहा है। शाम को मेनोनपारा स्थित लगभग एक हजार वर्ष पुराने श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम में श्रीमन उन्न के नेतृत्व में गीता, विश्व हिन्दू परिषद के आदर्श, ट्रस्टी जयपाल, प्रभाकर, आर. मुरुगन सुब्रह्मण्यन तथा गायत्री पीठ के सुधाकर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    हजार वर्ष पुराने मंदिरों में हुआ श्रीराम ज्योति का पूजन
केरल के पलक्कड़ जनपद में गुरुवार को हजार वर्ष पुराने दो मंदिरों सहित कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धापूर्वक श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
प्रातः चित्तूर भगवती मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना हुई। मां भद्रकाली का यह मंदिर सामान्यतः सप्ताह में केवल मंगलवार और शुक्रवार को खुलता है, जबकि कर्कट मास के दौरान पूरे महीने दर्शन की व्यवस्था रहती है। दोपहर में निल्लैपिल्लै स्थित नारायण-नारायण मंदिर में श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया, जहां निरंतर नारायण जप चल रहा है। शाम को मेनोनपारा स्थित लगभग एक हजार वर्ष पुराने श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम में श्रीमन उन्न के नेतृत्व में गीता, विश्व हिन्दू परिषद के आदर्श, ट्रस्टी जयपाल, प्रभाकर, आर. मुरुगन सुब्रह्मण्यन तथा गायत्री पीठ के सुधाकर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक* *एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक* *एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही* जनपद जालौन उरई में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों पर रवाना किया आधुनिक तकनीक से लैस इन बाइकों के माध्यम से अब तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी आप को बता दें पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं जिनकी मदद से सड़क पर चल रहे वाहनों की गति का सटीक आकलन किया जा सकेगा बाइक में स्पीड लेजर गन ई-चालान कैमरा मल्टी टोन सायरन पब्लिक एड्रेस पीए सिस्टम फ्लैशर और वार्निंग लाइट सहित कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं वहीं इन उपकरणों की सहायता से ओवरस्पीड वाहन की पहचान कर मौके पर ही उसका ई-चालान किया जा सकेगा तथा आवश्यकतानुसार अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी है ऐसे में इंटरसेप्टर मोटर साइकिलों के संचालन से न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी उन्होंने यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों व्यस्त चौराहों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाकर ओवरस्पीड बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा करना है यदि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का ईमानदारी से अनुपालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है आधुनिक संसाधनों और तकनीक के बेहतर उपयोग से जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाया जाएगा इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों के संचालन से अब हाईवे प्रमुख सड़कों और शहर के व्यस्त मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों पर त्वरित निगरानी संभव होगी इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आने के साथ साथ सड़क सुरक्षा को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है आप को बता दें इस अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे
    3
    *अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक*

*एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक*
*एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही*
जनपद जालौन उरई में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों पर रवाना किया आधुनिक तकनीक से लैस इन बाइकों के माध्यम से अब तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी
आप को बता दें पुलिस अधीक्षक ने  बताया कि इन इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं जिनकी मदद से सड़क पर चल रहे वाहनों की गति का सटीक आकलन किया जा सकेगा बाइक में स्पीड लेजर गन ई-चालान कैमरा मल्टी टोन सायरन पब्लिक एड्रेस पीए सिस्टम फ्लैशर और वार्निंग लाइट सहित कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं वहीं इन उपकरणों की सहायता से ओवरस्पीड वाहन की पहचान कर मौके पर ही उसका ई-चालान किया जा सकेगा तथा आवश्यकतानुसार अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी है ऐसे में इंटरसेप्टर मोटर साइकिलों के संचालन से न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी उन्होंने यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों व्यस्त चौराहों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाकर ओवरस्पीड बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा करना है यदि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का ईमानदारी से अनुपालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है आधुनिक संसाधनों और तकनीक के बेहतर उपयोग से जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाया जाएगा
इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों के संचालन से अब हाईवे प्रमुख सड़कों और शहर के व्यस्त मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों पर त्वरित निगरानी संभव होगी इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आने के साथ साथ सड़क सुरक्षा को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है
आप को बता दें इस अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मडोरा में 24 करोड़ की लागत से बन रहा मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय उरई (जालौन)। ग्राम मडोरा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय का निर्माण यूपीपीसीएल करीब 24 करोड़ दो लाख 49 हजार रुपये की लागत से करा रहा है। इसे अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। डीएम ने भवन, कॉलम समेत अन्य निर्माण कार्यों को देखा और कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण संसाधन, मिनी स्टेडियम, खेल मैदान, बहुउद्देशीय गतिविधि कक्ष, पेयजल, आधुनिक शौचालय और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं होंगी। डीएम ने कहा कि विद्यालय शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल और तकनीकी संसाधनों की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और करियर के लिए बेहतर आधार मिलेगा। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें महानगरों की ओर भेजने की जरूरत कम होगी। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, बीएसए विकास चौधरी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    मडोरा में 24 करोड़ की लागत से बन रहा मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय

उरई (जालौन)। ग्राम मडोरा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय का निर्माण यूपीपीसीएल करीब 24 करोड़ दो लाख 49 हजार रुपये की लागत से करा रहा है। इसे अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। डीएम ने भवन, कॉलम समेत अन्य निर्माण कार्यों को देखा और कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण संसाधन, मिनी स्टेडियम, खेल मैदान, बहुउद्देशीय गतिविधि कक्ष, पेयजल, आधुनिक शौचालय और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं होंगी। डीएम ने कहा कि विद्यालय शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल और तकनीकी संसाधनों की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और करियर के लिए बेहतर आधार मिलेगा। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें महानगरों की ओर भेजने की जरूरत कम होगी। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, बीएसए विकास चौधरी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • नासरखेड़ा गांव में जहरीले सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम नासरखेड़ा गांव में जहरीले सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम मंगलपुर थाना क्षेत्र के नासरखेड़ा गांव में गुरुवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। घर में घरेलू कार्य कर रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, नासरखेड़ा निवासी सुशील की 80 वर्षीय माता सरला देवी घर के अंदर रोजमर्रा के कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। उनकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उन्हें सांप ने काट लिया है। इसके बाद परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. जे.पी. सिंह ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन जहर का असर अधिक होने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। काफी प्रयासों के बावजूद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वृद्धा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए वर्षा ऋतु में सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
    1
    नासरखेड़ा गांव में जहरीले सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
नासरखेड़ा गांव में जहरीले सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
मंगलपुर थाना क्षेत्र के नासरखेड़ा गांव में गुरुवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। घर में घरेलू कार्य कर रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, नासरखेड़ा निवासी सुशील की 80 वर्षीय माता सरला देवी घर के अंदर रोजमर्रा के कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। उनकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उन्हें सांप ने काट लिया है। इसके बाद परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक लेकर पहुंचे।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. जे.पी. सिंह ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन जहर का असर अधिक होने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। काफी प्रयासों के बावजूद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वृद्धा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए वर्षा ऋतु में सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया* *जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया* *जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए* जनपद जालौन कोंच तहसील क्षेत्र के हिंगुटा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के आसपास एक साथ तीन कबर बिज्जू दिखाई दिए अचानक जंगली जीवों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया हालांकि लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना किसी नुकसान के तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया आप को बता दें घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों कबर बिज्जुओं को अपने कब्जे में लेकर उनका निरीक्षण किया इसके बाद वन कर्मियों ने सभी कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जिससे उन्होंने प्राकृतिक आवास में वापस लौट सकें वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना करते हुए अपील की कि यदि भविष्य में कोई जंगली जीव आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने या मारने की कोशिश न करें इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि हाल के दिनों में भोजन और पानी की तलाश में जंगली जीव आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं फिलहाल तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
    4
    जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया*

*जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया*
*जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए*
जनपद जालौन कोंच तहसील क्षेत्र के हिंगुटा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के आसपास एक साथ तीन कबर बिज्जू दिखाई दिए अचानक जंगली जीवों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया हालांकि लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना किसी नुकसान के तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया
आप को बता दें घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों कबर बिज्जुओं को अपने कब्जे में लेकर उनका निरीक्षण किया इसके बाद वन कर्मियों ने सभी कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जिससे उन्होंने प्राकृतिक आवास में वापस लौट सकें वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना करते हुए अपील की कि यदि भविष्य में कोई जंगली जीव आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने या मारने की कोशिश न करें इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि हाल के दिनों में भोजन और पानी की तलाश में जंगली जीव आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं फिलहाल तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • परजनी नहरपुल के पास कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, दो लोग गंभीर घायल परजनी नहरपुल के पास कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, दो लोग गंभीर घायल मंगलपुर थाना क्षेत्र के परजनी नहरपुल के समीप शुक्रवार करीब साढ़े 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवकुमार पुत्र जियालाल निवासी ग्राम मुसायपुर, बिल्हौर (कानपुर नगर) अपने साढ़ू उमेश पुत्र रजऊ निवासी न्यूराज विषधन, रसूलाबाद (कानपुर देहात) के साथ बाइक से मंगलपुर थाना क्षेत्र के बान गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक परजनी नहरपुल के पास पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क पर फिसलते हुए गिर गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे उनके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी झींझक ले जाया गया। सीएचसी झींझक में तैनात चिकित्सक डॉ. जे.पी. सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। वहीं घटना की सूचना घायल शिवकुमार की बहन, के घर बान भेज दी गई हैं
    1
    परजनी नहरपुल के पास कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, दो लोग गंभीर घायल
परजनी नहरपुल के पास कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, दो लोग गंभीर घायल
मंगलपुर थाना क्षेत्र के परजनी नहरपुल के समीप शुक्रवार करीब साढ़े 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवकुमार पुत्र जियालाल निवासी ग्राम मुसायपुर, बिल्हौर (कानपुर नगर) अपने साढ़ू उमेश पुत्र रजऊ निवासी न्यूराज विषधन, रसूलाबाद (कानपुर देहात) के साथ बाइक से मंगलपुर थाना क्षेत्र के बान गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक परजनी नहरपुल के पास पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क पर फिसलते हुए गिर गई।
हादसे में दोनों युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे उनके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी झींझक ले जाया गया।
सीएचसी झींझक में तैनात चिकित्सक डॉ. जे.पी. सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। वहीं घटना की सूचना घायल शिवकुमार की बहन, के घर बान भेज  दी गई हैं
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.