logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर निगम का खंबा दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार इलाइट चौराहे से इलाहाबाद बैंक चौराहे रोड पर नगर निगम का एक पेड़ टांगने वाला खम्भा लटका हुआ है। इस खंभे से कभी भी कोई दुर्घटना का शिकार हो सकता है। कई बार क्षेत्रीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई

3 hrs ago
user_अतुल वर्मा
अतुल वर्मा
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

नगर निगम का खंबा दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार इलाइट चौराहे से इलाहाबाद बैंक चौराहे रोड पर नगर निगम का एक पेड़ टांगने वाला खम्भा लटका हुआ है। इस खंभे से कभी भी कोई दुर्घटना का शिकार हो सकता है। कई बार क्षेत्रीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by News24harkhabar
    1
    Post by News24harkhabar
    user_News24harkhabar
    News24harkhabar
    Newsagent झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झांसी की बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर अब जनप्रतिनिधि खुलकर मैदान में आ गए हैं। झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने प्रशासन और यातायात विभाग को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। विधायक रवि शर्मा ने कुछ दिन पूर्व झांसी की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर और व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद जिला प्रशासन और यातायात विभाग की ओर से जल्द ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने का भरोसा दिया गया था। गुरुवार को सदर विधायक स्वयं शहर के प्रमुख फ्लाइट चौराहे पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि 20 फरवरी को विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद उनके झांसी लौटने तक यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और आम जनता को जाम से राहत नहीं मिली, तो वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीटियाँ लेकर सड़क पर उतरेंगे और स्वयं यातायात व्यवस्था की कमान संभालेंगे। विधायक के इस कड़े रुख के बाद अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन उनके अल्टीमेटम को कितनी गंभीरता से लेता है और झांसीवासियों को ट्रैफिक जाम से कब राहत मिलती है।
    1
    झांसी की बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर अब जनप्रतिनिधि खुलकर मैदान में आ गए हैं। झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने प्रशासन और यातायात विभाग को कड़ा अल्टीमेटम दिया है।
विधायक रवि शर्मा ने कुछ दिन पूर्व झांसी की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर और व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद जिला प्रशासन और यातायात विभाग की ओर से जल्द ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने का भरोसा दिया गया था।
गुरुवार को सदर विधायक स्वयं शहर के प्रमुख फ्लाइट चौराहे पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि 20 फरवरी को विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद उनके झांसी लौटने तक यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और आम जनता को जाम से राहत नहीं मिली, तो वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीटियाँ लेकर सड़क पर उतरेंगे और स्वयं यातायात व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
विधायक के इस कड़े रुख के बाद अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन उनके अल्टीमेटम को कितनी गंभीरता से लेता है और झांसीवासियों को ट्रैफिक जाम से कब राहत मिलती है।
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी शिव बारात की जानकारी देते हुए, सदर विधायक पंडित रवि शर्मा
    1
    झांसी  शिव बारात की जानकारी देते हुए, सदर विधायक पंडित रवि शर्मा
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी (उत्तर प्रदेश)। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और कानून में बदलाव के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष देशराज रिछारिया के नेतृत्व में वृहद पदयात्रा निकाली, जिसने शहर का सियासी पारा चढ़ा दिया।
    1
    झांसी (उत्तर प्रदेश)। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और कानून में बदलाव के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष देशराज रिछारिया के नेतृत्व में वृहद पदयात्रा निकाली, जिसने शहर का सियासी पारा चढ़ा दिया।
    user_Mohd Haneef
    Mohd Haneef
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इलाइट चौराहे से इलाहाबाद बैंक चौराहे रोड पर नगर निगम का एक पेड़ टांगने वाला खम्भा लटका हुआ है। इस खंभे से कभी भी कोई दुर्घटना का शिकार हो सकता है। कई बार क्षेत्रीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई
    1
    इलाइट चौराहे से इलाहाबाद बैंक चौराहे रोड पर नगर निगम का एक पेड़ टांगने वाला खम्भा लटका हुआ है। इस खंभे से कभी भी कोई दुर्घटना का शिकार हो सकता है। कई बार क्षेत्रीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झांसी प्रमेंद्र सिंह N D भारत
    1
    झांसी प्रमेंद्र  सिंह N D भारत
    user_Pramendra kumar singh
    Pramendra kumar singh
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • kam ho gaya hai achcha hua gadiyon ko problem nahin ho rahi hai
    1
    kam ho gaya hai achcha hua gadiyon ko problem nahin ho rahi hai
    user_Jhansi Jhansi
    Jhansi Jhansi
    Salesperson झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज दिनांक : 14.02.2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा डी.एस.ए. रेलवे ग्राउंड (सीनियर इंस्टिट्यूट), झाँसी पर निर्माण होने जा रहे नवीन पवेलियन एवं दर्शक स्टैंड निर्माण का शिलान्यास किया गया I आज के कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने सर्वप्रथम डी.एस.ए. रेलवे ग्राउंड में बनने जा रहे अतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं युक्त नवीन पवेलियन एवं दर्शक स्टैंड निर्माण कार्य का ले-आउट प्लान का विस्तृत अवलोकन किया तथा प्रदान की जा रहीं सुविधाओं की बारीकियों को परखा I सभी विवरण से संतुष्ट होने के उपरान्त उन्होंने ग्राउंड पर विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया तदुपरांत शिलापट का अनावरण किया I अपर मंडल रेल प्रबंधक व मंडल खेल अधिकारी श्री नंदीश शुक्ल ने बताया कि लगभग 06 करोड़ की लागत से निर्मित किये जा रहे डी.एस.ए. रेलवे ग्राउंड का यह पेविलियन स्टेण्ड राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाओं से युक्त होगा, जो की खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस तीन मंजिला भवन में नवीन पवेलियन में खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। मैदान में दूधिया रोशनी के लिए 35 मीटर ऊँची फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी। इससे झाँसी में भी डे-नाइट क्रिकेट मैचों का आयोजन संभव हो सकेगा। दर्शकों के बैठने के लिए दो विशेष स्टैंड बनाए जा रहे हैं, जिनकी क्षमता लगभग 1300 से 1500 के बीच होगी। खिलाड़ियों के लिए एक आधुनिक स्वीमिंग पूल का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा।
    4
    आज दिनांक : 14.02.2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा डी.एस.ए. रेलवे ग्राउंड (सीनियर इंस्टिट्यूट), झाँसी पर निर्माण होने जा रहे नवीन पवेलियन एवं दर्शक स्टैंड निर्माण का शिलान्यास किया गया I  
आज के कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने सर्वप्रथम डी.एस.ए. रेलवे ग्राउंड में बनने जा रहे अतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं युक्त नवीन पवेलियन एवं दर्शक स्टैंड निर्माण कार्य का ले-आउट प्लान का विस्तृत अवलोकन किया तथा प्रदान की जा रहीं सुविधाओं की बारीकियों को परखा I सभी विवरण से संतुष्ट होने के उपरान्त उन्होंने ग्राउंड पर विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया तदुपरांत शिलापट का अनावरण किया I 
अपर मंडल रेल प्रबंधक व मंडल खेल अधिकारी श्री नंदीश शुक्ल ने बताया कि लगभग 06 करोड़ की लागत से निर्मित किये जा रहे डी.एस.ए. रेलवे ग्राउंड का यह पेविलियन स्टेण्ड राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाओं से युक्त होगा, जो की खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस तीन मंजिला भवन में नवीन पवेलियन में खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। मैदान में दूधिया रोशनी के लिए 35 मीटर ऊँची फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी। इससे झाँसी में भी डे-नाइट क्रिकेट मैचों का आयोजन संभव हो सकेगा। दर्शकों के बैठने के लिए दो विशेष स्टैंड बनाए जा रहे हैं, जिनकी क्षमता लगभग 1300 से 1500 के बीच होगी। खिलाड़ियों के लिए एक आधुनिक स्वीमिंग पूल का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.