Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा कांग्रेस की इस ऐतिहासिक जीत को जनता के विश्वास और लोकतंत्र की विजय बताया।
Arun Lodhi
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा कांग्रेस की इस ऐतिहासिक जीत को जनता के विश्वास और लोकतंत्र की विजय बताया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा कांग्रेस की इस ऐतिहासिक जीत को जनता के विश्वास और लोकतंत्र की विजय बताया।1
- दतिया विधानसभा जीत पर पन्ना कांग्रेस में जश्न ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमे कार्यकर्ता -दतिया विधानसभा जीत पर पन्ना कांग्रेस में जश्न,, -ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे कार्यकर्ता,, एंकर-मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद पन्ना जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत को जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से यह शानदार जीत मिली है।जिससे पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस जश्न समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान , वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम किशोर मिश्रा, मनीष मिश्रा, शशिकांत दीक्षित, यूनिस खान, इस्माइल खान, ब्रजेन्द्र दुबे, वासुदेव बुंदेला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला, श्रीमती आस्था तिवारी, श्रीमती रहीमा खातून, श्रीमती नाजर खातून, श्रीमती चांदनी जाटव, श्रीमती विमला सिंगरौल, अंकित शर्मा, दीपक तिवारी, स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, डॉ कदीर खान, सुरेंद्र सिंह आदिवासी, वेदांत मिश्रा, अनीश पिंकू सिद्दीकी, नसीम खान, नरेंद्र वंशकार, अजय बाजपेई ,जितेंद्र दुबे, बृजेंद्र यादव, प्रदीप पटेल हिमांशु सिंह ठाकुर, अरविंद सोनी, रियासत मोहम्मद, योगेश जड़िया,3
- सावन के प्रथम सोमवार पर सरिता सुनार मैया की महाआरती एवं दीपदान श्री बिहारी जी सरकार सेवा समिति के तत्वावधान में नावघाट पर संध्या बेला में सरिता सुनार मैया की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।1
- बगरोड से शोभा मूर्ता मार्ग समस्याओं का करना पड़ रहा सामना1
- 48 अधिकारी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया जिला कलेक्टर ने जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव जी के द्वारा निरीक्षण किया गया था जिसमें 48 अधिकारी कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए जिनका एक दिन वेतन कटौती संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए उन्होंने अपील की है सभी अधिकारी कर्मचारी कार्यालय समय पर पहुंचे जनता का कार्य समय पर पूर्ण करें!1
- जीतू पटवारी की चलती सभा मे जैमर लगा कर नेटवर्क बंद कर दिए ताकि वीडियो बाहर ना जा सके। दोनों का सिंहासन हिला के रखा है जीतू पटवारी ने।1
- बृहस्पति कुंड में सेल्फी बनी काल: पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरे 22 वर्षीय युवक का 24 घंटे बाद SDRF ने निकाला शव बृहस्पति कुंड में सेल्फी बनी काल: पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरे 22 वर्षीय युवक का 24 घंटे बाद SDRF ने निकाला शव। पन्ना जिले के सुप्रसिद्ध और खतरनाक पर्यटन स्थल 'बृहस्पति कुंड' में रील्स और सेल्फी का जुनून एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां निगल गया। ग्राम पंचायत गहरा के ग्राम इम्लोनिया निवासी सुखेंद्र गोंड (22 वर्ष), पिता बुद्ध सिंह गोंड की कुंड के किनारे सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। बतादें कि कल 2 अगस्त को दोपहर के समय सुखेंद्र बृहस्पति कुंड अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। कुंड के बेहद खतरनाक किनारे पर खड़े होकर जब वह दोस्तो के साथ मोबाइल से सेल्फी ले रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसलते ही वह सीधे उफनते पानी और पत्थरों से भरी गहरी खाई में जा समाया। हालांकि इस द्वारान साथ मे सेल्फी ले रहे दोस्त किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। घटना के तुरंत बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे, लेकिन कुंड की अत्यधिक गहराई और मुश्किल रास्तों के कारण सुखेंद्र का कोई सुराग नहीं लगा। स्थानीय स्तर पर सफलता न मिलने पर सतना जिले से SDERF की विशेषज्ञ टीम को आपात स्थिति में बुलाया गया। SDERF के जवानों ने लगातार 24 घंटे तक पानी के भीतर जोखिम भरा सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आज SDERF की टीम ने शव को कुंड के गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद बरौधा थाना के ASI राकेश केवट ने मामले में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मझगवां (जिला सतना) भिजवा दिया है। *प्रशासनिक लापरवाही पर भड़के लोग, उठाए 3 बड़े सवाल* इस हादसे के बाद पन्ना और आसपास के इलाकों के पर्यटकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है स्थानीय निवासी राहुल आदिवासी ने बताया कि पुरातत्व और पर्यटन विभाग ने स्थल का विकास तो कर दिया, लेकिन सुरक्षा शून्य है। कुंड के खतरनाक किनारों पर तुरंत पक्की बैरिकेडिंग की मांग लगातार की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर व्यूज के चक्कर में जान जोखिम में डालकर रील्स और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई की मांग उठी है।लोगों का सीधा आरोप है कि बिना पूर्ण सुरक्षा मानकों के ग्लास ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट्स को समय से पहले चालू करके प्रशासन खुद हादसों को दावत दे रहा है। जब तक सुरक्षा पूरी न हो, इसका संचालन बंद होना चाहिए।1