नामांकन के पहले दिन सादड़ी में एक फॉर्म भरा गयाः निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी, बाली-सादड़ी में प्रत्याशियों ने लिए फॉर्म बाली और सादड़ी नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई। पहले दिन सादड़ी नगरपालिका में एक नामांकन दाखिल हुआ, जबकि बाली नगरपालिका में एक भी नामांकन दर्ज नहीं किया गया। दोनों नगरपालिकाओं के निर्वाचन कार्यालयों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही देखी गई। सादड़ी नगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी विश्वजीत सिंह ने जानकारी दी कि गुरुवार दोपहर तक एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अतिरिक्त, कुल 235 नामांकन फॉर्म प्रत्याशियों द्वारा लिए गए। नामांकन प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन कार्यालय परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही। उधर, बाली नगरपालिका में भी प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किए। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, दोपहर तक 35 फॉर्म वितरित किए गए, लेकिन पहले दिन कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हो सका। यह उल्लेखनीय है कि बाली नगरपालिका में 25 वार्डों और सादड़ी नगरपालिका में 35 वार्डों के लिए चुनाव होने हैं। नामांकन प्रक्रिया के आरंभ होते ही दोनों शहरों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
नामांकन के पहले दिन सादड़ी में एक फॉर्म भरा गयाः निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी, बाली-सादड़ी में प्रत्याशियों ने लिए फॉर्म बाली और सादड़ी नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई। पहले दिन सादड़ी नगरपालिका में एक नामांकन दाखिल हुआ, जबकि बाली नगरपालिका में एक भी नामांकन दर्ज नहीं किया गया। दोनों नगरपालिकाओं के निर्वाचन कार्यालयों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही देखी गई। सादड़ी नगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी विश्वजीत सिंह ने जानकारी दी कि गुरुवार दोपहर तक एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अतिरिक्त, कुल 235 नामांकन फॉर्म प्रत्याशियों द्वारा लिए गए। नामांकन प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन कार्यालय परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही। उधर, बाली नगरपालिका में भी प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किए। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, दोपहर तक 35 फॉर्म वितरित किए गए, लेकिन पहले दिन कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हो सका। यह उल्लेखनीय है कि बाली नगरपालिका में 25 वार्डों और सादड़ी नगरपालिका में 35 वार्डों के लिए चुनाव होने हैं। नामांकन प्रक्रिया के आरंभ होते ही दोनों शहरों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
- चितरी थाना पुलिस ने ज्वेलरी शॉप मे चोरी का किया खुलासा, दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार 1.50 किलो चांदी चोरी मामले में कार्रवाई, आरोपियों से पुलिस कर रही हे गहन पूछताछ ब्रेकिंग न्यूज चितरी थाना पुलिस ने ज्वेलरी शॉप मे चोरी का किया खुलासा, दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार 1.50 किलो चांदी चोरी मामले में कार्रवाई, आरोपियों से पूछताछ जारी हर खबर वागड़ न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल कुआं हर खबर वागड़ न्यूज कुआं । डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी हुई करीब 1.50 किलो चांदी के मामले में दोनों आरोपियों की तलाश के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले ज्वेलरी दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे थे। इसके बाद वे दोबारा दुकान पर आए और मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान दुकान संचालक अन्य ग्राहकों में व्यस्त था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के बाद गोविंद और अशोक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। चितरी थाना पुलिस द्वारा मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अन्य वारदातों और चोरी के शेष माल की बरामदगी को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। हर खबर वागड़ न्यूज चैनल को फॉलो करे लाइक करे इस खबर को लेकर आपका क्या कहना हे कमेंट्स जरूर करे3
- राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट की जांच की मांग, सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल राजपुर घाटी क्षेत्र में संचालित क्रेशर प्लांट एवं सड़क निर्माण कार्य को लेकर बीएपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिला सदस्य विपिन रोत, जेठौला मंडल अध्यक्ष भरत पगी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बरांडा, वीरेंद्र ननोमा, किशोर ननोमा सहित ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। विपिन रोत सहित ने बताया कि मौके पर सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही कपची व अन्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह सामने आया। निर्माण के दौरान रेती के स्थान पर धूल-मिट्टी जैसी बारीक सामग्री उड़ती दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों को धूल प्रदूषण की परेशानी भी हो रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं हुआ तो सड़क की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से क्रेशर प्लांट के संचालन की अनुमति, पर्यावरणीय स्वीकृति, प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रावधान, खनन एवं परिवहन दस्तावेजों तथा सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। साथ ही निर्माण सामग्री के नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला से जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर क्रेशर प्लांट और सड़क निर्माण स्थल का निष्पक्ष निरीक्षण करे। जांच में यदि नियमों का उल्लंघन, घटिया निर्माण सामग्री अथवा पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर है। विपिन रोत, जेठौला मंडल अध्यक्ष भरत पगी, प्रकाश बरांडा, वीरेंद्र ननोमा, किशोर ननोमा सहित ग्रामीणो ने प्रशासन से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ।4
- सीसीटीवी से खुला चांदी चोरी का राज, दो शातिर चोर गिरफ्तार ज्वेलरी दुकान से 1.50 किलो चांदी और पांच हजार रुपए चोरी का खुलासा, आरोपी गोविंद के खिलाफ पहले से 13 मामले दर्ज डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। पुलिस थाना चितरी क्षेत्र की ज्वेलरी दुकान से करीब 1.50 किलो चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपए नकद चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले ज्वेलरी दुकानों की रैकी करते और ग्राहक बनकर छोटे-मोटे सामान खरीदते थे। दुकान और व्यापारी की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के बाद मौका मिलते ही जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद पिता नारायण हाडा मीणा उम्र 34 वर्ष निवासी मोरडी निचली, थाना घाटोल, जिला बांसवाड़ा तथा अशोक पिता लाबु डामोर मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी मोरडी निचली, थाना घाटोल, जिला बांसवाड़ा शामिल हैं। आरोपी गोविंद के खिलाफ पूर्व में भी चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों के 13 प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। ऐसे दिया वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार चितरी निवासी तुलसीलाल सोनी ने 23 अगस्त को रिपोर्ट दी थी कि 22 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे ज्वेलरी व्यापारी दीपेश जैन सफाई के लिए चांदी के पांच हाकरी और एक हासली दुकान पर देकर गए थे। इनका वजन करीब 1.50 किलो था। जेवरात को थैली में रखकर दुकान के कपाट में रख दिया गया। करीब 10.50 बजे एक व्यक्ति कान की लवंग खरीदने आया। व्यापारी ने उसे सामान दिया। इसके बाद व्यापारी कुछ समय के लिए दुकान से बाहर चले गए। करीब साढ़े 12 बजे वापस लौटे तो चांदी के जेवरात वाली थैली और करीब पांच हजार रुपए से भरा पर्स गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण संख्या 81/2026 धारा 305(ए) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपियों के आने-जाने वाले संभावित मार्गों के कैमरों की फुटेज का भी बारीकी से अध्ययन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और पुराने संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटाने के बाद गोविंद मीणा पर संदेह गहराया। पुलिस ने उसे डिटेन कर पूछताछ की तो उसने साथी अशोक डामोर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। पहले रैकी, फिर चोरी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले ज्वेलरी दुकानों की रैकी करते थे। ग्राहक बनकर छोटे-मोटे सामान खरीदते और इसी दौरान दुकान में रखे जेवरात तथा व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रखते थे। मौका मिलने पर व्यापारी की नजर बचाकर जेवरात व नकदी चोरी कर लेते थे। आरोपी गोविंद के खिलाफ 13 मामले पुलिस के अनुसार आरोपी गोविंद के खिलाफ चोरी, नकबजनी और लूट सहित संपत्ति संबंधी अपराधों के 13 प्रकरण पहले से दर्ज हैं। इनमें बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के विभिन्न थानों के मामले शामिल हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में जिले की अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई गई है। पुलिस टीम ने ऐसे किया खुलासा पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह तथा सागवाड़ा वृत्ताधिकारी हेरंब जोशी के निकट पर्यवेक्षण में चितरी थानाधिकारी रमेश मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लालसिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिग्विजयसिंह थाना ओबरी, सहायक उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र, सहायक उपनिरीक्षक रमण लाल, सहायक उपनिरीक्षक मान शंकर, सहायक उपनिरीक्षक गोविंदलाल, अरविन्द कुमार , विरेन्द्र सिंह , गजेन्द्र सिंह , लोकेन्द्रसिंह , कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह , कांस्टेबल भावेश , कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह , कांस्टेबल पुष्पराज सिंह , कांस्टेबल धवल, कांस्टेबल कृष्णार्जुन सिंह तथा साइबर सेल डूंगरपुर के कांस्टेबल राहुल और हंसराज शामिल रहे। विरेन्द्र सिंह और हरेन्द्र सिंह का सराहनीय कार्य चोरी की वारदात का खुलासा करने में कांस्टेबल विरेन्द्रसिंह और कांस्टेबल हरेन्द्रसिंह थाना चितरी की विशेष भूमिका रही। दोनों कांस्टेबलों ने लगातार सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया तथा घटनास्थल से जुड़े विभिन्न मार्गों और स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म अध्ययन किया। तकनीकी पुलिस के सहयोग से संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तक पहुंचने में दोनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।1
- समाजसेवी दिनेश अहारी ने आज एक भक्ति जन जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हवन और सत्संग कार्यक्रम में समाजसेवी अहारी ने भजन करते हुए भक्ति भजन का आनंद लिया और भक्तों और सज्जनों को आनंद करवाया।। उन्होंने इस अवसर पर तमाम भक्तों के समक्ष बारिश की कामना करते हुए भक्त जनों को समाज में भक्ति जन जागरण अधिक से अधिक हो जिससे समाज में एक पॉजिटिव ऊर्जा का संसार होगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में संत सुरमाल महाराज गोवनघर महाराज, मावजी महाराज जैसे महान महा गुरुओं ने इस समाज को जगाने के लिए यही हथियार अपनाया था जिसका नाम था भक्ति जन जागरण और उसी से समाज में जन जागरण आया है जिससे आज आदिवासी समाज का व्यक्ति पढ़ लिखकर के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यह देन उन गुरुओं की भक्ति की ही देन है, उन्होंने समाज के युवाओं को एवं समाज के सभी भाइयों को बहनों को माताओ को गुरुओ के दिए उपदेशों पर चलते हुए अपने जीवन का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया 🙏🙏 समाजसेवी दिनेश अहारी ने आज एक भक्ति जन जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हवन और सत्संग कार्यक्रम में समाजसेवी अहारी ने भजन करते हुए भक्ति भजन का आनंद लिया और भक्तों और सज्जनों को आनंद करवाया।। उन्होंने इस अवसर पर तमाम भक्तों के समक्ष बारिश की कामना करते हुए भक्त जनों को समाज में भक्ति जन जागरण अधिक से अधिक हो जिससे समाज में एक पॉजिटिव ऊर्जा का संसार होगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में संत सुरमाल महाराज गोवनघर महाराज, मावजी महाराज जैसे महान महा गुरुओं ने इस समाज को जगाने के लिए यही हथियार अपनाया था जिसका नाम था भक्ति जन जागरण और उसी से समाज में जन जागरण आया है जिससे आज आदिवासी समाज का व्यक्ति पढ़ लिखकर के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यह देन उन गुरुओं की भक्ति की ही देन है, उन्होंने समाज के युवाओं को एवं समाज के सभी भाइयों को बहनों को माताओ को गुरुओ के दिए उपदेशों पर चलते हुए अपने जीवन का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया 🙏🙏1
- सीमलवाड़ा कस्बे में सजा राखियों, मिठाईयो का बाजार, रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह सीमलवाड़ा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही सिमलवाड़ा कस्बे के बाजार में रौनक बढ़ गई है। आमजन के साथ व्यापारियों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। कस्बे के बाजार में जगह-जगह रंग-बिरंगी राखियों के स्टॉल सजाए गए हैं। साथ ही मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी भी दुकानों पर उपलब्ध है। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में 5 रुपए से लेकर 150 रुपए तक की विभिन्न प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें स्टोन, मोती, रेशम, पन्नी राखी, जुड़ा राखी और कपल राखी सहित कई आकर्षक वैरायटी शामिल हैं। व्यापारियों के अनुसार, हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन को लेकर बाजार में विशेष रौनक दिखाई दे रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।2
- कुशलगढ़ में चुनावी हलचल तेज, भाजपा के दो बार के पार्षद दिनेश परिहार कांग्रेस में शामिल कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव में नामांकन की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 27 अगस्त से नामांकन शुरू होंगे और 31 अगस्त अंतिम तिथि है। इसी बीच दल-बदल का दौर भी जारी है। बुधवार रात भाजपा को बड़ा झटका लगा, जब वार्ड नंबर 1 से भाजपा की टिकट पर दो बार पार्षद रहे दिनेश उर्फ टीनू भाई परिहार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। परिहार के घर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हसमुखलाल सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, जनपद विजय सिंह खड़िया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होते हुए परिहार ने दावा किया कि इस बार नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकाल में विकास की गति थमने का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया द्वारा राम मंदिर एवं मंगलेश्वर मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस की राज्य सरकार से राशि दिलाने की भी प्रशंसा की। इस दौरान ओम प्रकाश राव, राजकुमार प्रजापत, आशीष चोपड़ा, हितेश रावत, दीपेश, सोनू पांचाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व जयंतीलाल कव्वालियां भी कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।2
- बांसवाड़ा राजस्थान में बोहरा समाज द्वारा दिनांक 25/8/2026को ईद मिलादुन्नबी महा जुलूस निकाला गया जिसमें बूढ़े और नौजवान, बच्चों एवं महिला भी शामिल होकर जुलूस का शोभा बढ़ाया।1
- भगतपुरा में टीबी जांच का बड़ा अभियान: 165 ग्रामीणों की जांच, 12 संदिग्ध मरीजों के नमूने कुशलगढ़ (बांसवाड़ा), 25 अगस्त। टीबी मुक्त जनजाति अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बांसवाड़ा तथा पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कुशलगढ़ ब्लॉक के भगतपुरा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 165 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में 116 लोगों के एक्स-रे किए गए। इनमें 12 संभावित टीबी मरीजों के थूक के नमूने लेकर अत्याधुनिक ट्रू-नाट (Truenat) मशीन से जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों की शुगर, ब्लड प्रेशर, लंबाई और वजन की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। पिरामल फाउंडेशन के डीपीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनजाति बहुल एवं दुर्गम क्षेत्रों के प्रत्येक व्यक्ति तक टीबी जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाना है। बांसवाड़ा को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। सेक्टर चिकित्सा अधिकारी डॉ. लतीफ अहमद ने ग्रामीणों को लंबे समय तक खांसी, बुखार, रात में पसीना, वजन कम होना और भूख में कमी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। शिविर में बीपीएम पिरामल दिल खुश, पिरामल फाउंडेशन के आरटी, एलटी एवं कम्युनिटी मोबिलाइजर, एसटीएलएस वीरेंद्र राठौर, सीएचओ भरत डामोर, एएनएम, आशा सहयोगिनियों सहित स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन का आभार जताया।2