logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मऊ भूड़ में निकला जुलूस, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम संभल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर संभल के मऊ भूड़ स्थित जामा मस्जिद क्षेत्र में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने पूरे जोश और अकीदत के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया और जुलूस में शिरकत की। जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे लिए अकीदतमंद नात और सलाम पढ़ते हुए आगे बढ़े। पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह मिलाद और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान मौलाना ने कहा कि नबी हजरत मोहम्मद ﷺ पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजे गए। उन्होंने हमेशा अपनी उम्मत की बख्शिश और भलाई के लिए अल्लाह से दुआ की। मौलाना ने कहा कि आज से बढ़कर खुशी का कोई दिन नहीं है, क्योंकि यह नबी-ए-पाक ﷺ की पैदाइश की खुशी का दिन है। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। बाइट — मोहम्मद कासिम मऊ भूड़ जामा मस्जिद

1 hr ago
user_Mubarak Ali
Mubarak Ali
संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मऊ भूड़ में निकला जुलूस, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम संभल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर संभल के मऊ भूड़ स्थित जामा मस्जिद क्षेत्र में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने पूरे जोश और अकीदत के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया और जुलूस में शिरकत की। जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे लिए अकीदतमंद नात और सलाम पढ़ते हुए आगे बढ़े। पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह मिलाद और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान मौलाना ने कहा कि नबी हजरत मोहम्मद ﷺ पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजे गए। उन्होंने हमेशा अपनी उम्मत की बख्शिश और भलाई के लिए अल्लाह से दुआ की। मौलाना ने कहा कि आज से बढ़कर खुशी का कोई दिन नहीं है, क्योंकि यह नबी-ए-पाक ﷺ की पैदाइश की खुशी का दिन है। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। बाइट — मोहम्मद कासिम मऊ भूड़ जामा मस्जिद

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मऊ भूड़ में निकला जुलूस, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम संभल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर संभल के मऊ भूड़ स्थित जामा मस्जिद क्षेत्र में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने पूरे जोश और अकीदत के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया और जुलूस में शिरकत की। जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे लिए अकीदतमंद नात और सलाम पढ़ते हुए आगे बढ़े। पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह मिलाद और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान मौलाना ने कहा कि नबी हजरत मोहम्मद ﷺ पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजे गए। उन्होंने हमेशा अपनी उम्मत की बख्शिश और भलाई के लिए अल्लाह से दुआ की। मौलाना ने कहा कि आज से बढ़कर खुशी का कोई दिन नहीं है, क्योंकि यह नबी-ए-पाक ﷺ की पैदाइश की खुशी का दिन है। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। बाइट — मोहम्मद कासिम मऊ भूड़ जामा मस्जिद
    1
    जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मऊ भूड़ में निकला जुलूस, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
संभल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर संभल के मऊ भूड़ स्थित जामा मस्जिद क्षेत्र में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने पूरे जोश और अकीदत के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया और जुलूस में शिरकत की।
जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे लिए अकीदतमंद नात और सलाम पढ़ते हुए आगे बढ़े। पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह मिलाद और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इस दौरान मौलाना ने कहा कि नबी हजरत मोहम्मद ﷺ पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजे गए। उन्होंने हमेशा अपनी उम्मत की बख्शिश और भलाई के लिए अल्लाह से दुआ की। मौलाना ने कहा कि आज से बढ़कर खुशी का कोई दिन नहीं है, क्योंकि यह नबी-ए-पाक ﷺ की पैदाइश की खुशी का दिन है।
जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
बाइट — मोहम्मद कासिम  मऊ भूड़  जामा मस्जिद
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी में गर्दन पकड़ रहा तेंदुआ: अब झुंड पर भी हमला कर रहे तेंदुए, शरीर का ये हिस्सा बचाना हुआ मुश्किल यूपी में गर्दन पकड़ रहा तेंदुआ: अब झुंड पर भी हमला कर रहे तेंदुए, शरीर का ये हिस्सा बचाना हुआ मुश्किल मुरादाबाद में तेंदुओं के हमले लगातार जारी हैं। एक माह के भीतर तेंदुए तीन महिलाओं की जान ले चुके हैं। ठाकुरद्वारा के 36 गांव तेंदुआ प्रभावित घोषित हैं, जहां वन विभाग लोगों को समूह में जाने और शोर करने की सलाह दे रहा है। आदमखोर तेंदुआ हुआ बेकाबू - मुरादाबाद में तीन महिलाओं की ले चुका है जान - ठाकुरद्वारा के गांवों में दहशत का माहौल - मंडल भर लगातार दिख रहे हैं तेंदुए मुरादाबाद में तेंदुओं के बढ़ते हमलों को देख ग्रामीण खेतों पर समूह में जाने लगे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी आदमखोर के हमले थम नहीं रहे हैं। मंगलवार को बहापुर बलिया गांव में जब तेंदुए ने खेत में काम कर रहीं मिथिलेश पर हमला किया तो उस समय उनके पति समेत आसपास नौ लोग थे। 18 अगस्त को इसी गांव में जब ब्रह्मो देवी पर हमला किया था तब भी बीस लोग आसपास थे। लेकिन आदमखोर तेंदुआ फिर भी नहीं घबराया। तेंदुआ गर्दन पकड़ता है और श्वांस नली काट देता है। तीन अगस्त से 25 अगस्त तक तेंदुए ने तीन महिलाओं की जान ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तीनों की ही गर्दन पकड़ी और श्वांस नली तोड़ डाली। ठाकुरद्वारा को तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इस इलाके के 36 गांव ऐसे हैं जहां तेंदुआ अक्सर आबादी या जंगल में नजर आता है। वन विभाग भी इन गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है कि समूह बनाकर खेतों पर जाएं। शोर करते रहें। तेंदुओं की बढ़ती दहशत के बीच ग्रामीणों ने समूह बनाकर जाना भी शुरू कर दिया है। लोग अब अकेले खेतों पर जाने से बच रहे हैं। लेकिन तेंदुए फिर भी नहीं डर रहे। बाहपुर बलिया गांव निवासी बृजपाल सिंह ने बताया कि खेत पर नौ लोग थे। लेकिन तेंदुए ने फिर भी मिथिलेश पर हमला कर दिया। दीवान सिंह और नन्हें सिंह ने बताया कि सभी पास-पास खड़े थे। ऐसा भी नहीं है कि कोई दूरी रही हो। तेंदुए ने मिथिलेश की गर्दन पकड़ ली थी और खेत के भीतर ले जाने लगा था। जब लोग दौड़े तो वह छोड़कर भाग गया। लेकिन तब तक मौत हो गई थी।
    1
    यूपी में गर्दन पकड़ रहा तेंदुआ: अब झुंड पर भी हमला कर रहे तेंदुए, शरीर का ये हिस्सा बचाना हुआ मुश्किल
यूपी में गर्दन पकड़ रहा तेंदुआ: अब झुंड पर भी हमला कर रहे तेंदुए, शरीर का ये हिस्सा बचाना हुआ मुश्किल
मुरादाबाद में तेंदुओं के हमले लगातार जारी हैं। एक माह के भीतर तेंदुए तीन महिलाओं की जान ले चुके हैं। ठाकुरद्वारा के 36 गांव तेंदुआ प्रभावित घोषित हैं, जहां वन विभाग लोगों को समूह में जाने और शोर करने की सलाह दे रहा है।
आदमखोर तेंदुआ हुआ बेकाबू
- मुरादाबाद में तीन महिलाओं की ले चुका है जान
- ठाकुरद्वारा के गांवों में दहशत का माहौल
- मंडल भर लगातार दिख रहे हैं तेंदुए
मुरादाबाद में तेंदुओं के बढ़ते हमलों को देख ग्रामीण खेतों पर समूह में जाने लगे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी आदमखोर के हमले थम नहीं रहे हैं। मंगलवार को बहापुर बलिया गांव में जब तेंदुए ने खेत में काम कर रहीं मिथिलेश पर हमला किया तो उस समय उनके पति समेत आसपास नौ लोग थे। 18 अगस्त को इसी गांव में जब ब्रह्मो देवी पर हमला किया था तब भी बीस लोग आसपास थे। लेकिन आदमखोर तेंदुआ फिर भी नहीं घबराया।
तेंदुआ गर्दन पकड़ता है और श्वांस नली काट देता है। तीन अगस्त से 25 अगस्त तक तेंदुए ने तीन महिलाओं की जान ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तीनों की ही गर्दन पकड़ी और श्वांस नली तोड़ डाली। ठाकुरद्वारा को तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इस इलाके के 36 गांव ऐसे हैं जहां तेंदुआ अक्सर आबादी या जंगल में नजर आता है। वन विभाग भी इन गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है कि समूह बनाकर खेतों पर जाएं। शोर करते रहें।
तेंदुओं की बढ़ती दहशत के बीच ग्रामीणों ने समूह बनाकर जाना भी शुरू कर दिया है। लोग अब अकेले खेतों पर जाने से बच रहे हैं। लेकिन तेंदुए फिर भी नहीं डर रहे। बाहपुर बलिया गांव निवासी बृजपाल सिंह ने बताया कि खेत पर नौ लोग थे। लेकिन तेंदुए ने फिर भी मिथिलेश पर हमला कर दिया। दीवान सिंह और नन्हें सिंह ने बताया कि सभी पास-पास खड़े थे। ऐसा भी नहीं है कि कोई दूरी रही हो। तेंदुए ने मिथिलेश की गर्दन पकड़ ली थी और खेत के भीतर ले जाने लगा था। जब लोग दौड़े तो वह छोड़कर भाग गया। लेकिन तब तक मौत हो गई थी।
    user_Sachin sagar
    Sachin sagar
    Pharmacist बिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हसनपुर विधानसभा में दंगल का शुभारंभ करते हुए चन्द्रपाल खड्गवंशी 🥇 जाहरवीर बाबा के छड़ी मेले में भव्य कुश्ती दंगल का शुभारंभ 🤼‍♂️🚩 आज हसनपुर विधानसभा 42 के ग्राम बाईखेड़ा में जाहरवीर बाबा जी के छड़ी मेले में दंगल ( कुश्ती ) का फीता काटकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित आयोजकों एवं ग्रामीणों के साथ उपस्थित होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का संचार करते हैं। दंगल में प्रतिभाग करने वाले सभी पहलवानों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई। इस अवसर पर कुश्ती रेफरी महेश सिंह जी, पहलवान भोला सिंह जी (जिला बुलंदशहर), सतीश सिंह जी (जहांगीराबाद), पहलवान कलुआ सिंह जी, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह जी, डॉ. अजयपाल सिंह जी, धर्मपाल सिंह जी, मुकुट सिंह जी, राजपाल सिंह जी, सुशील भगत जी, सुशील कुमार जी, हरवंश सिंह जी, महावीर सिंह जी, पहलाद सिंह जी, शेरा सिंह जी, राजपाल सिंह जी, औतारी सिंह जी, लाखन सिंह जी, नेत्रपाल सिंह जी, हरिचंद सिंह जी, चरण सिंह जी, कपिल सिंह जी, पीतम सिंह जी, धनसिंह जी सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। #चन्द्रपाल_खडगवंशी #प्रदेश_उपाध्यक्ष #अखिल_भारतीयलोधी_राजपूत_कल्याण_महासभा #उत्तरप्रदेश #मिशन_2027 #हसनपुर_विधानसभा42
    1
    हसनपुर विधानसभा में दंगल का शुभारंभ करते हुए चन्द्रपाल खड्गवंशी
🥇 जाहरवीर बाबा के छड़ी मेले में भव्य कुश्ती दंगल का शुभारंभ 🤼‍♂️🚩
आज हसनपुर विधानसभा 42 के ग्राम बाईखेड़ा में जाहरवीर बाबा जी के छड़ी मेले में दंगल ( कुश्ती ) का फीता काटकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित आयोजकों एवं ग्रामीणों के साथ उपस्थित होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का संचार करते हैं। दंगल में प्रतिभाग करने वाले सभी पहलवानों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई।
इस अवसर पर कुश्ती रेफरी महेश सिंह जी, पहलवान भोला सिंह जी (जिला बुलंदशहर), सतीश सिंह जी (जहांगीराबाद), पहलवान कलुआ सिंह जी, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह जी, डॉ. अजयपाल सिंह जी, धर्मपाल सिंह जी, मुकुट सिंह जी, राजपाल सिंह जी, सुशील भगत जी, सुशील कुमार जी, हरवंश सिंह जी, महावीर सिंह जी, पहलाद सिंह जी, शेरा सिंह जी, राजपाल सिंह जी, औतारी सिंह जी, लाखन सिंह जी, नेत्रपाल सिंह जी, हरिचंद सिंह जी, चरण सिंह जी, कपिल सिंह जी, पीतम सिंह जी, धनसिंह जी सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
#चन्द्रपाल_खडगवंशी 
#प्रदेश_उपाध्यक्ष
#अखिल_भारतीयलोधी_राजपूत_कल्याण_महासभा #उत्तरप्रदेश
#मिशन_2027
#हसनपुर_विधानसभा42
    user_Sonu rana
    Sonu rana
    हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रहरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से कुंडल छीनने वाला बदमाश 10 घंटे में गिरफ्तार अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में राह चलती महिला के कान से सोने का कुंडल छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश को रहरा पुलिस ने वारदात के महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया कुंडल भी बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उसके कान से सोने का कुंडल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पति की शिकायत पर रहरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय साहिल निवासी आत्माराम कुंड, हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया कुंडल भी बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
    1
    रहरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से कुंडल छीनने वाला बदमाश 10 घंटे में गिरफ्तार

अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में राह चलती महिला के कान से सोने का कुंडल छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश को रहरा पुलिस ने वारदात के महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया कुंडल भी बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उसके कान से सोने का कुंडल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पति की शिकायत पर रहरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय साहिल निवासी आत्माराम कुंड, हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया कुंडल भी बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डिडौली थाना क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद दिन में ट्रैक्टर तो रात में डंपरों द्वारा हो रहा है खनन, खनन विभाग के अधिकारी बेपरवाह *डिडौली थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, दिन में ट्रैक्टर तो रात भर डंफर से हो रहा अवैध खनन* जोया संवाददाता।थाना डिडौली क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डिडौली थाना क्षेत्र से पूरी रात भर अवैध खनन किया जा रहा है, जबकि दिनभर खेतों की आड़ में ट्रैक्टरों से मिट्टी और रेत का परिवहन किया जा रहा है। तथा रात्रि में डंपरो द्वारा खनन किया जा रहा है स्थानीय लोगों के अनुसार डिडौली थाना क्षेत्र केआसपास कई जगहों पर देर रात जेसीबी मशीन लगाकर खनन किया जाता है। सुबह होने तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से माल को ठिकाने लगा दिया जाता है। दिन में भी ट्रैक्टरों के जरिए लगातार ढुलाई होती रहती है, जिससे ग्रामीण सड़कों का बुरा हाल हो गया है और धूल उड़ने से लोगों का जीना दुश्वार है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज आवाज से रातों की नींद हराम हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खनन माफियाओं को किसी का संरक्षण प्राप्त है, तभी बेखौफ होकर खुलेआम खनन किया जा रहा है। खनन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौन। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि डिडौली थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की जांच कराकर कार्रवाई की जाए और अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर डिडौली थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं पर नकेल नहीं कसी कई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    3
    डिडौली थाना क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद दिन में ट्रैक्टर तो रात में डंपरों द्वारा हो रहा है खनन, खनन विभाग के अधिकारी बेपरवाह 
*डिडौली थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, दिन में ट्रैक्टर तो रात भर डंफर से हो रहा अवैध खनन*
जोया संवाददाता।थाना डिडौली क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डिडौली थाना क्षेत्र से पूरी रात भर अवैध खनन किया जा रहा है, जबकि दिनभर खेतों की आड़ में ट्रैक्टरों से मिट्टी और रेत का परिवहन किया जा रहा है। तथा रात्रि में डंपरो द्वारा खनन किया जा रहा है
स्थानीय लोगों के अनुसार डिडौली थाना क्षेत्र केआसपास कई जगहों पर देर रात जेसीबी मशीन लगाकर खनन किया जाता है। सुबह होने तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से माल को ठिकाने लगा दिया जाता है। दिन में भी ट्रैक्टरों के जरिए लगातार ढुलाई होती रहती है, जिससे ग्रामीण सड़कों का बुरा हाल हो गया है और धूल उड़ने से लोगों का जीना दुश्वार है।
ग्रामीणों ने बताया कि तेज आवाज से रातों की नींद हराम हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खनन माफियाओं को किसी का संरक्षण प्राप्त है, तभी बेखौफ होकर खुलेआम खनन किया जा रहा है।
खनन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौन।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि डिडौली थाना  क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की जांच कराकर कार्रवाई की जाए और अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर डिडौली थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं पर नकेल नहीं कसी कई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बोहोत दिक्कत का सामना करना पचराहा है ग्राम पंचायत भावली में
    1
    बोहोत दिक्कत का सामना करना पचराहा है ग्राम पंचायत भावली में
    user_Ajit Rana Rajput
    Ajit Rana Rajput
    हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बदायूं में सरकारी जमीन कब्जे को लेकर बवाल, DIG ने की समीक्षा बदायूं में सरकारी जमीन कब्जे को लेकर बवाल, DIG ने की समीक्षा बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर हुआ विवाद अब शासन स्तर तक पहुंच गया है। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी बदायूं पहुंचे और पुलिस लाइन में अधीनस्थ अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी लेकर घटना की समीक्षा की। मामले में पुलिस अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और गांव में पुलिस बल तैनात है। वीओ- डीआईजी अजय साहनी ने पुलिस लाइन में अधिकारियों से घटना के पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि विवाद कितनी देर चला, मौके पर लोगों को समझाने का क्या प्रयास किया गया और भीड़ की ओर से क्या तर्क दिए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्रामीणों का उद्देश्य केवल मूर्ति स्थापित करना नहीं, बल्कि सरकारी जमीन पर कब्जा करना था। अधिकारियों के मुताबिक, यदि मूर्ति स्थापित करना ही उद्देश्य होता तो ग्रामीणों को निजी जमीन उपलब्ध कराने के लिए कुछ लोग तैयार थे और वहां मूर्ति स्थापित की जा सकती थी। बताया गया कि शाम के समय कुछ लोग शराब के नशे में मौके पर पहुंचे और विवाद बढ़ गया। इसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीआईजी अजय साहनी पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। वहीं, घटना के बाद गांव में पुलिस की तैनाती अभी भी जारी है। प्रशासन और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। बाइट- डीआईजी अजय साहनी हेडलाइन: - सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर राजा की सीकरी में बवाल - बरेली रेंज के DIG अजय साहनी ने की घटना की समीक्षा - पुलिस टीम पर हमले के बाद 9 आरोपी गिरफ्तार - गांव में पुलिस बल तैनात, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
    3
    बदायूं में सरकारी जमीन कब्जे को लेकर बवाल, DIG ने की समीक्षा
बदायूं में सरकारी जमीन कब्जे को लेकर बवाल, DIG ने की समीक्षा
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर हुआ विवाद अब शासन स्तर तक पहुंच गया है। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी बदायूं पहुंचे और पुलिस लाइन में अधीनस्थ अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी लेकर घटना की समीक्षा की। मामले में पुलिस अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और गांव में पुलिस बल तैनात है।
वीओ- डीआईजी अजय साहनी ने पुलिस लाइन में अधिकारियों से घटना के पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि विवाद कितनी देर चला, मौके पर लोगों को समझाने का क्या प्रयास किया गया और भीड़ की ओर से क्या तर्क दिए जा रहे थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्रामीणों का उद्देश्य केवल मूर्ति स्थापित करना नहीं, बल्कि सरकारी जमीन पर कब्जा करना था। अधिकारियों के मुताबिक, यदि मूर्ति स्थापित करना ही उद्देश्य होता तो ग्रामीणों को निजी जमीन उपलब्ध कराने के लिए कुछ लोग तैयार थे और वहां मूर्ति स्थापित की जा सकती थी।
बताया गया कि शाम के समय कुछ लोग शराब के नशे में मौके पर पहुंचे और विवाद बढ़ गया। इसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डीआईजी अजय साहनी पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। वहीं, घटना के बाद गांव में पुलिस की तैनाती अभी भी जारी है। प्रशासन और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
बाइट- डीआईजी अजय साहनी
हेडलाइन:
- सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर राजा की सीकरी में बवाल
- बरेली रेंज के DIG अजय साहनी ने की घटना की समीक्षा
- पुलिस टीम पर हमले के बाद 9 आरोपी गिरफ्तार
- गांव में पुलिस बल तैनात, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • यूपी: ये प्रीति है, इन्होंने तौलिया से गला दबाकर अपने पति की हत्या कर दी। आरोप है पति शराब का आदी था, इसलिए अक्सर घर में क्लेश रहती थी। आरोपी महिला का दूसरे मर्द से चक्कर भी बताया गया है। मामला बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र का है।
    1
    यूपी: ये प्रीति है, इन्होंने तौलिया से गला दबाकर अपने पति की हत्या कर दी। आरोप है पति शराब का आदी था, इसलिए अक्सर घर में क्लेश रहती थी। आरोपी महिला का दूसरे मर्द से चक्कर भी बताया गया है। मामला बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र का है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.