दौसा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला अस्पताल परिसर में चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।* *दौसा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला अस्पताल परिसर में चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।* 🟥 दौसा जिला अस्पताल में चोरों का तांडव, डॉक्टर बना निशाना दौसा जिला अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक डॉक्टर की कार को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब डॉक्टर अपनी ड्यूटी में व्यस्त थे। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से कार का लॉक तोड़ा और अंदर रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। इस वारदात ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए, वहीं इस तरह की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। 🔴 मुख्य सवाल: क्या अस्पताल परिसर में पर्याप्त सुरक्षा नहीं है? पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं या नहीं? आखिर चोर इतने बेखौफ कैसे? पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। #Dausa #RajasthanNews #HospitalTheft #CrimeNews #VkNewsRajasthan

- लालसोट उपखंड में सोमवार को भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा बढ़ाया धर्मशाला के पास स्थित भगवान परशुराम मंदिर से विशाल कलश एवं शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरी इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प- वर्षा कर जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। शोभा यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए रवाना हुई। वही शोभायात्रा में जमात के अखाड़ों बाजों द्वारा हेरत अंग्रेज कारनामे में दिखाए गए। शोभा यात्रा में ब्राह्मण समाज द्वारा परस्पर मिलवर्तन एवं एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।4
- लालसोट में परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा लालसोट। भगवान श्री परशुराम जयंती पर सोमवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा परशुराम मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं महिलाओं की कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।2
- 📰 खबर | जयपुर गोपालपुरा पुलिया के नीचे लगी आग, कचरे के ढेर बने खतरा गोपालपुरा पुलिया के नीचे आज अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिया के नीचे जमा कचरे में आग भड़कने से आसपास धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से यहां कचरे का ढेर लगा हुआ था और इसे लोगों ने डस्टबिन बना रखा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी की लापरवाही—जैसे जलती बीड़ी-सिगरेट फेंकने या जानबूझकर आग लगाने—के कारण यह घटना हुई। इस तरह की घटनाएं शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिकों की लापरवाही दोनों पर सवाल खड़े करती हैं। समय रहते अगर कचरे की सही व्यवस्था नहीं की गई, तो ऐसे हादसे आगे भी हो सकते हैं। #Jaipur #FireIncident #Gopalpura #CleanCity #VkNewsRajasthan1
- 251 कुंडीय रुद्र महा यज्ञ का भूमिपूजन यज्ञ स्थल गुढ़ा आशिकपूरा में किया गया। जिसका भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रवि कुमार पालीवाल एव साधु संतों के द्वारा भूमि पूजन किया गया।3
- माली समाज द्वारा डीडवाना में 9 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन लालसोट क्षेत्र के डीडवाना में धाकडा स्कूल में माली समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन 9 वा 131 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे समाज द्वारा सभी जोड़े को घरेलू सामान, पलंग,कुर्सी, कुलर, पंखे, एल ई डी, बर्तन, सोने चांदी की अंगूठी पायजेब अन्य काफी सामान दिया इस दौरान मौके पर समाज के पदाधिकारी व सांसद,विधायक,अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद थे सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई,इस दौरान काफी उत्साह दिखाई दिया इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों व भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का माला व साफा व दुपट्टा पहनाकर ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया इस दौरान बांसखोह निवासी राजेंद्र सैनी द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन में पूरा बेसन इनकी तरफ से दिया गया4
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी के निकट जालोखरा गांव में रविवार को आग लगने से तीन परिवारों को भारी नुकसान हुआ। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मुरारी, बाबूलाल और मुकेश माली के खेत स्थित छप्परपोश में अचानक आग लग गई। तेज धूप और हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और छप्पर धू-धू कर जलने लगे। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर नियंत्रण पाया। खसरा नंबर 198 में लगी इस आग से भारी नुकसान हुआ। आगजनी में पांच बकरियां जलकर मर गईं। चार छप्परपोश, छह ट्रैक्टर-ट्रॉली तूड़ा, 20 बोरी गेहूं, दो मोटरसाइकिल, 30 प्लास्टिक पाइप और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार करीब पौने दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- लालसोट के डीडवाना की धाकड़ा ढाणी में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन बड़े धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में सभी प्रकार की रस्में पूरी विधि विधान से आयोजित की गई। वही इस सम्मेलन में सैनी समाज का यह सम्मेलन एक ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ। जिसमें 131 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिसमें सैनी समाज द्वारा तन मन धन से पूर्ण सहयोग किया गया । सामूहिक विवाह सम्मेलन में बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा, पूर्व चिकित्सा का मंत्री परसादी लाल मीणा ने भी पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया। साथ ही उनके कुशाल जीवन की कामना की। इस तरह का सामूहिक विवाह सम्मेलन और समाजो को भी प्रेरणा देता है। जिससे फालतू खर्चों से बचा जा सकता है। वही समाज एकजुट होकर एक मंच पर समानता का भाव पैदा करता है। तथा आपसी मिल- वर्तन और भाईचारे को भी मजबूत करता है। इस सामूहिक सेवा सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। और वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। यह सम्मेलन लालसोट की धरती पर एक ऐतिहासिक सम्मेलन साबित हुआ। इस सम्मेलन में आए हुऐ अतिथियों का महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया।4