logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मजगई–पल्हनापुर मुख्य मार्ग झाड़ियों में तब्दील, राहगीरों को आवागमन में परेशानी बिजुआ, लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ के अंतर्गत आने वाला मजगई से पल्हनापुर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों झाड़ियों से घिरता नजर आ रहा है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियों का फैलाव बढ़ने से मार्ग संकरा होता जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में झाड़ियों की बढ़वार तेजी से होती है। यदि समय रहते मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों की साफ-सफाई नहीं कराई गई तो आने-जाने वाले लोगों को और अधिक परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों की कटाई-सफाई कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है

1 hr ago
user_Fast khabar 24
Fast khabar 24
Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
1 hr ago

मजगई–पल्हनापुर मुख्य मार्ग झाड़ियों में तब्दील, राहगीरों को आवागमन में परेशानी बिजुआ, लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ के अंतर्गत आने वाला मजगई से पल्हनापुर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों झाड़ियों से घिरता नजर आ रहा है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियों का फैलाव बढ़ने से मार्ग संकरा होता जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में झाड़ियों की बढ़वार तेजी से होती है। यदि समय रहते मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों की साफ-सफाई नहीं कराई गई तो आने-जाने वाले लोगों को और अधिक परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों की कटाई-सफाई कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🔱 कचला से गोला तक गूंजा हर-हर महादेव, डाक कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त
    1
    🔱 कचला से गोला तक गूंजा हर-हर महादेव, डाक कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त
    user_देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
    देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मेहताब अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने रखी अस्पताल सीज कराने की मांग लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवारी बाजार के पास स्थित मेहताब अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने मांग की है कि पहले अस्पताल को सीज किया जाए, इसके बाद ही बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों की मांग और अस्पताल के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    मेहताब अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने रखी अस्पताल सीज कराने की मांग
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवारी बाजार के पास स्थित मेहताब अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने मांग की है कि पहले अस्पताल को सीज किया जाए, इसके बाद ही बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
परिजनों की मांग और अस्पताल के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नगरपालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल, कोतवाली के पास गुड़ मंडी में गंदगी का अंबार । लखीमपुर गुड़ मंडी मोहल्ले में कोतवाली के पीछे स्थित गली में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था बदहाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि न तो नियमित झाड़ू लगाई जा रही है और न ही नालियों की सफाई हो रही है। सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने गंदगी का वीडियो बनाकर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    नगरपालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल, कोतवाली के पास गुड़ मंडी में गंदगी का अंबार ।
लखीमपुर गुड़ मंडी मोहल्ले में कोतवाली के पीछे स्थित गली में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था बदहाल है। 
स्थानीय लोगों का आरोप है कि न तो नियमित झाड़ू लगाई जा रही है और न ही नालियों की सफाई हो रही है। सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने गंदगी का वीडियो बनाकर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। 
लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बंडा में मोटे बाबा भोलेनाथ मंदिर पर भंडारा, कांवड़ियों के लिए भोजन से लेकर चिकित्सा तक के इंतजाम
    1
    बंडा में मोटे बाबा भोलेनाथ मंदिर पर भंडारा, कांवड़ियों के लिए भोजन से लेकर चिकित्सा तक के इंतजाम
    user_देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
    देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ क्षेत्र में भीरा-गोला मार्ग पर सावन के पावन माह में कांवड़ियों का अद्भुत नजारा लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ क्षेत्र में भीरा-गोला मार्ग पर सावन के पावन माह में कांवड़ियों का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कंधों पर कांवड़ रखे बड़ी संख्या में कांवड़िया भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी की ओर जाते नजर आए। कांवड़ियों के जत्थे के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ पैदल यात्रा करते हुए छोटी काशी की ओर बढ़ते दिखाई दिए। सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। रास्ते में स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ियों की सेवा और सहयोग भी किया जा रहा है।
    1
    लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ क्षेत्र में भीरा-गोला मार्ग पर सावन के पावन माह में कांवड़ियों का अद्भुत नजारा
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ क्षेत्र में भीरा-गोला मार्ग पर सावन के पावन माह में कांवड़ियों का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कंधों पर कांवड़ रखे बड़ी संख्या में कांवड़िया भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी की ओर जाते नजर आए।
कांवड़ियों के जत्थे के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ पैदल यात्रा करते हुए छोटी काशी की ओर बढ़ते दिखाई दिए।
सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। रास्ते में स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ियों की सेवा और सहयोग भी किया जा रहा है।
    user_Fast khabar 24
    Fast khabar 24
    Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.