logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर खीरी कस्बा खीरी से ओयल ट्रामा सेंटर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील होने का मामला जर्जर सड़क का रिपेयरिंग कार्य शुरू। रिपेयरिंग में भी गुणवत्ता से समझौते के आरोप। बिना नीचे की मिट्टी साफ किए ऊपर से डामर डालकर की जा रही खानापूर्ति। इसी लापरवाही के कारण कई बार रिपेयर के बावजूद सड़क फिर उखड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक करीब तीन बार हो चुकी है मरम्मत। जिला पंचायत की ओर से तीन साल पहले जल्दबाजी में बनाई गई थी सड़क। सवाल है लगातार शिकायतों के बाद भी ठेकेदार पर क्यों मेहरबान हैं जिला पंचायत अधिकारी

2 hrs ago
user_Lakhimpur Kheri दस्तक
Lakhimpur Kheri दस्तक
News Anchor धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

लखीमपुर खीरी कस्बा खीरी से ओयल ट्रामा सेंटर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील होने का मामला जर्जर सड़क का रिपेयरिंग कार्य शुरू। रिपेयरिंग में भी गुणवत्ता से समझौते के आरोप। बिना नीचे की मिट्टी साफ किए ऊपर से डामर डालकर की जा रही खानापूर्ति। इसी लापरवाही के कारण कई बार रिपेयर के बावजूद सड़क फिर उखड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक करीब तीन बार हो चुकी है मरम्मत। जिला पंचायत की ओर से तीन साल पहले जल्दबाजी में बनाई गई थी सड़क। सवाल है लगातार शिकायतों के बाद भी ठेकेदार पर क्यों मेहरबान हैं जिला पंचायत अधिकारी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इसी क्रम में प्रशासन ने नगर के सिनेमा रोड पर व अन्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया एवं उन्हें सख्त हिदायत दी,* इस मौके पर नायब तहसीलदार गोला भानु प्रताप सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, गोला कोतवाल अंबर सिंह, लेखपाल अनिल त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा, नगर पालिका लिपिक मोहित अवस्थी एवं अमित श्रीवास्तव व नगरपालिका की एवं पुलिस की टीम साथ में मौजूद रही।*
    1
    इसी क्रम में प्रशासन ने नगर के सिनेमा रोड पर व अन्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया एवं उन्हें सख्त हिदायत दी,*
इस मौके पर नायब तहसीलदार गोला भानु प्रताप सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, गोला कोतवाल अंबर सिंह, लेखपाल अनिल त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा, नगर पालिका लिपिक  मोहित अवस्थी एवं अमित  श्रीवास्तव व नगरपालिका की एवं पुलिस की टीम साथ में मौजूद रही।*
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    News Anchor धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ✨ ईसानगर कोतवाली में बदलाव की नई तस्वीर! ✨ लखीमपुर खीरी की ईसानगर कोतवाली में इन दिनों सौंदर्यीकरण का कार्य जोरों पर है। थाना परिसर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए रंगाई-पुताई, दीवारों की पेंटिंग, साफ-सफाई और हरियाली बढ़ाने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। 🚩 यह पहल न केवल थाना परिसर की खूबसूरती बढ़ाएगी, बल्कि आमजन के लिए एक सकारात्मक और स्वागतयोग्य माहौल भी तैयार करेगी। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि बदलती तस्वीर प्रशासन की सजगता और जिम्मेदारी को दर्शाती है। #Isanagar #LakhimpurKheri #UPPolice #सौंदर्यीकरण #विकास #IsanagarKotwali
    1
    ✨ ईसानगर कोतवाली में बदलाव की नई तस्वीर! ✨
लखीमपुर खीरी की ईसानगर कोतवाली में इन दिनों सौंदर्यीकरण का कार्य जोरों पर है। थाना परिसर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए रंगाई-पुताई, दीवारों की पेंटिंग, साफ-सफाई और हरियाली बढ़ाने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
🚩 यह पहल न केवल थाना परिसर की खूबसूरती बढ़ाएगी, बल्कि आमजन के लिए एक सकारात्मक और स्वागतयोग्य माहौल भी तैयार करेगी।
स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि बदलती तस्वीर प्रशासन की सजगता और जिम्मेदारी को दर्शाती है।
#Isanagar #LakhimpurKheri #UPPolice #सौंदर्यीकरण #विकास #IsanagarKotwali
    user_Up Gram Kranti Digital Media
    Up Gram Kranti Digital Media
    Classified ads newspaper publisher धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • धौरहरा तहसील में 8 महीने में जर्जर हुई PWD की सड़क — जिम्मेदार कौन? धौरहरा तहसील के अंतर्गत ब्लॉक रमिया भेड से होलागढ़ जाने वाली सड़क, जिसे Public Works Department (PWD) द्वारा बड़ी गुणवत्ता और मजबूती का दावा करते हुए बनाया गया था, महज 8 महीने के भीतर ही जर्जर हालत में पहुंच गई है। सड़क निर्माण के समय बड़े-बड़े दावे किए गए, बैनर लगाए गए, गुणवत्ता की प्रशंसा की गई — लेकिन आज हकीकत यह है कि सड़क जगह-जगह टूट चुकी है, गड्ढों में तब्दील हो गई है और राहगीरों के लिए खतरा बन चुकी है। सवाल उठते हैं: क्या सड़क सिर्फ कागजों में उच्च गुणवत्ता की बनाई गई थी? क्या निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई? क्यों लखीमपुर खीरी के उच्च अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं पहुंच रही? क्या जनता के टैक्स के पैसों का यही उपयोग होगा? स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि खबरें प्रकाशित होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यह लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। मांग: सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच हो दोषी अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई हो सड़क का पुनः निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए जनता पूछ रही है — क्या सरकार के पैसों को यूं ही बर्बाद किया जाएगा या जवाबदेही तय होगी? यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ स संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य 8948983388
    1
    धौरहरा तहसील में 8 महीने में जर्जर हुई PWD की सड़क — जिम्मेदार कौन?
धौरहरा तहसील के अंतर्गत ब्लॉक रमिया भेड से होलागढ़ जाने वाली सड़क, जिसे Public Works Department (PWD) द्वारा बड़ी गुणवत्ता और मजबूती का दावा करते हुए बनाया गया था, महज 8 महीने के भीतर ही जर्जर हालत में पहुंच गई है।
सड़क निर्माण के समय बड़े-बड़े दावे किए गए, बैनर लगाए गए, गुणवत्ता की प्रशंसा की गई — लेकिन आज हकीकत यह है कि सड़क जगह-जगह टूट चुकी है, गड्ढों में तब्दील हो गई है और राहगीरों के लिए खतरा बन चुकी है।
सवाल उठते हैं:
क्या सड़क सिर्फ कागजों में उच्च गुणवत्ता की बनाई गई थी?
क्या निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई?
क्यों लखीमपुर खीरी के उच्च अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं पहुंच रही?
क्या जनता के टैक्स के पैसों का यही उपयोग होगा?
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि खबरें प्रकाशित होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यह लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
मांग:
सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच हो
दोषी अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई हो
सड़क का पुनः निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए
जनता पूछ रही है — क्या सरकार के पैसों को यूं ही बर्बाद किया जाएगा या जवाबदेही तय होगी?
यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ 
स संपादक ऑल इंडिया प्रेस 
महापात्रा दिनेश आचार्य 
8948983388
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Voice of people Dhaurahara, Lakhimpur Kheri•
    15 hrs ago
  • बैंक के पास हुआ हंगामा, वीडियो वायरल; एसडीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन मिहींपुरवा (बहराइच)। तहसील क्षेत्र में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने के नाम पर ठगी और महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने बना लिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कौआभारी, कोतवाली मूर्तिहा निवासी सुधा देवी ने करीब दो माह पूर्व अपनी बेटी का आधार कार्ड बनवाने के लिए एक व्यक्ति को रुपये दिए थे। आरोप है कि नरेंद्र परशुराम निवासी बैवाही, जो पहले एचपी गैस एजेंसी पर कार्यरत था, गैस एजेंसी से ब्लैकलिस्ट होने के बाद बीते करीब छह माह से कथित रूप से बाईपास आईडी के जरिए फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम कर रहा था। महिला का आरोप है कि वह पिछले दो माह से आधार कार्ड बनवाने के लिए मिहींपुरवा का चक्कर लगाती रही, लेकिन न तो आधार कार्ड बना और न ही रुपये वापस मिले। बुधवार को जब महिला ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपित चार लोगों के साथ पहुंच गया। महिला का कहना है कि वहां मौजूद मोतीपुर थाना के गार्ड और सिपाही के सामने ही उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति बिगड़ती देख आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। हंगामे के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। क्षेत्र में चर्चा है कि अशिक्षा का लाभ उठाकर कुछ लोग आधार कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज बनाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी रामदयाल ने बताया कि यदि पीड़िता लिखित प्रार्थना पत्र थाने और उनके कार्यालय में देती है तो मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बैंक के पास हुआ हंगामा, वीडियो वायरल; एसडीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
मिहींपुरवा (बहराइच)। तहसील क्षेत्र में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने के नाम पर ठगी और महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने बना लिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कौआभारी, कोतवाली मूर्तिहा निवासी सुधा देवी ने करीब दो माह पूर्व अपनी बेटी का आधार कार्ड बनवाने के लिए एक व्यक्ति को रुपये दिए थे। आरोप है कि नरेंद्र परशुराम निवासी बैवाही, जो पहले एचपी गैस एजेंसी पर कार्यरत था, गैस एजेंसी से ब्लैकलिस्ट होने के बाद बीते करीब छह माह से कथित रूप से बाईपास आईडी के जरिए फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम कर रहा था।
महिला का आरोप है कि वह पिछले दो माह से आधार कार्ड बनवाने के लिए मिहींपुरवा का चक्कर लगाती रही, लेकिन न तो आधार कार्ड बना और न ही रुपये वापस मिले। बुधवार को जब महिला ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपित चार लोगों के साथ पहुंच गया। महिला का कहना है कि वहां मौजूद मोतीपुर थाना के गार्ड और सिपाही के सामने ही उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति बिगड़ती देख आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। हंगामे के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।
क्षेत्र में चर्चा है कि अशिक्षा का लाभ उठाकर कुछ लोग आधार कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज बनाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी रामदयाल ने बताया कि यदि पीड़िता लिखित प्रार्थना पत्र थाने और उनके कार्यालय में देती है तो मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Saket
    Saket
    पत्रकार मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जब तक ज़िंदगी बेवफाई की ठोकर न दिखाए… हर किसी को अपनी पसंद सही लगती है… लेकिन सच ठोकर के बाद समझ आता है… अगर ये अल्फ़ाज़ दिल से जुड़े हों तो Khamosh Alfaaz से जुड़ जाना ❤️ कमेंट में बताओ — क्या आपको भी ऐसी ठोकर लगी है? 💔 #sadshayari #hearttouchingshayari #bewafai #brokenheart #khamoshalfaz #emotionalshorts #sadreels #lifepain #lovefailure
    1
    जब तक  
ज़िंदगी  
बेवफाई की ठोकर  
न दिखाए…  
हर किसी को  
अपनी पसंद  
सही लगती है…  
लेकिन  
सच  
ठोकर के बाद  
समझ आता है…  
अगर ये अल्फ़ाज़  
दिल से जुड़े हों  
तो Khamosh Alfaaz से जुड़ जाना ❤️  
कमेंट में बताओ —
क्या आपको भी  
ऐसी ठोकर  
लगी है? 💔
#sadshayari #hearttouchingshayari #bewafai #brokenheart
#khamoshalfaz #emotionalshorts #sadreels
#lifepain #lovefailure
    user_Khamosh Alfaaz
    Khamosh Alfaaz
    Artist निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • छह से सात माह में मिलेगा आराम पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के सीओ तिराहा से कमल चौराहा तक रोड के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग कार्य इस समय जोरों पर है। सड़क के दोनों ओर खुदाई कर गिट्टी व मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के चलते मार्ग संकरा हो गया है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे गिट्टी के ढेर लगे हैं और ट्रक खड़े होने से आवागमन बाधित हो रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को धूल व उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। शाम के समय स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है, जब यातायात का दबाव बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य शुरू होने से अस्थायी परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद सड़क की तस्वीर बदल जाएगी। इंटरलॉकिंग लगने से न सिर्फ सड़क मजबूत होगी बल्कि जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी जेई एसपी सिंह ने बताया कि रोड की साइडों में इंटरलॉकिंग का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। अभी एक साइड से कार्य शुरू किया गया है, विभाग का प्रयास है कि छह से सात माह के भीतर कार्य पूरा करा दिया जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। फिलहाल निर्माण कार्य के कारण धूल, जाम और असुविधा से लोग जूझ रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि कार्य पूर्ण होते ही यही सड़क नगरवासियों के लिए आरामदायक और सुगम आवागमन का मार्ग बन जाएगी।
    1
    छह से सात माह में मिलेगा आराम
पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के सीओ तिराहा से कमल चौराहा तक रोड के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग कार्य इस समय जोरों पर है। सड़क के दोनों ओर खुदाई कर गिट्टी व मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के चलते मार्ग संकरा हो गया है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क किनारे गिट्टी के ढेर लगे हैं और ट्रक खड़े होने से आवागमन बाधित हो रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को धूल व उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। शाम के समय स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है, जब यातायात का दबाव बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य शुरू होने से अस्थायी परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद सड़क की तस्वीर बदल जाएगी। इंटरलॉकिंग लगने से न सिर्फ सड़क मजबूत होगी बल्कि जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
पीडब्ल्यूडी जेई एसपी सिंह ने बताया कि रोड की साइडों में इंटरलॉकिंग का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। अभी एक साइड से कार्य शुरू किया गया है, विभाग का प्रयास है कि छह से सात माह के भीतर कार्य पूरा करा दिया जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
फिलहाल निर्माण कार्य के कारण धूल, जाम और असुविधा से लोग जूझ रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि कार्य पूर्ण होते ही यही सड़क नगरवासियों के लिए आरामदायक और सुगम आवागमन का मार्ग बन जाएगी।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • Post by Rajeev Mishra
    1
    Post by Rajeev Mishra
    user_Rajeev Mishra
    Rajeev Mishra
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जर्जर सड़क का रिपेयरिंग कार्य शुरू। रिपेयरिंग में भी गुणवत्ता से समझौते के आरोप। बिना नीचे की मिट्टी साफ किए ऊपर से डामर डालकर की जा रही खानापूर्ति। इसी लापरवाही के कारण कई बार रिपेयर के बावजूद सड़क फिर उखड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक करीब तीन बार हो चुकी है मरम्मत। जिला पंचायत की ओर से तीन साल पहले जल्दबाजी में बनाई गई थी सड़क। सवाल है लगातार शिकायतों के बाद भी ठेकेदार पर क्यों मेहरबान हैं जिला पंचायत अधिकारी
    1
    जर्जर सड़क का रिपेयरिंग कार्य शुरू।
रिपेयरिंग में भी गुणवत्ता से समझौते के आरोप।
बिना नीचे की मिट्टी साफ किए ऊपर से डामर डालकर की जा रही खानापूर्ति।
इसी लापरवाही के कारण कई बार रिपेयर के बावजूद सड़क फिर उखड़ गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक करीब तीन बार हो चुकी है मरम्मत।
जिला पंचायत की ओर से तीन साल पहले जल्दबाजी में बनाई गई थी सड़क।
सवाल है लगातार शिकायतों के बाद भी ठेकेदार पर क्यों मेहरबान हैं जिला पंचायत अधिकारी
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    News Anchor धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.