logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गया जी में पित्र पक्ष में पहले दिन ही 2लाख लोग का भीड़ उमर गई फल्गु नदी में

4 hrs ago
user_Nagendra Verma
Nagendra Verma
कोंच, गया, बिहार•
4 hrs ago

गया जी में पित्र पक्ष में पहले दिन ही 2लाख लोग का भीड़ उमर गई फल्गु नदी में

More news from बिहार and nearby areas
  • गया जी में पित्र पक्ष में पहले दिन ही 2लाख लोग का भीड़ उमर गई फल्गु नदी में
    1
    गया जी में पित्र पक्ष में पहले दिन ही 2लाख लोग का भीड़ उमर गई फल्गु नदी में
    user_Nagendra Verma
    Nagendra Verma
    कोंच, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • रफीगंज के बाढ़ प्रभावित किसानों को 29 सितंबर तक मिलेगा आवेदन का मौका रफीगंज प्रखंड की बाढ़ प्रभावित पंचायतों के किसानों को कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ मिलेगा। पौथु, ईटार, लट्टा, भदवा, कड़पा, बोर, कोटवारा, अरथुआ, सिहुली, चेंव एवं भेटनिया पंचायत के प्रभावित किसानों से 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। योजना के तहत असिंचित फसल के लिए 8,500 रुपये तथा सिंचित फसल के लिए 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान दिया जाएगा। अधिकतम दो हेक्टेयर तक लाभ मिलेगा। आवेदन के लिए किसान का डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण और 13 अंकों की किसान पंजीकरण संख्या जरूरी है। अनुदान की राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी। आवेदन में परेशानी होने पर किसान संबंधित कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से संपर्क कर सकते हैं।
    1
    रफीगंज के बाढ़ प्रभावित किसानों को 29 सितंबर तक मिलेगा आवेदन का मौका
रफीगंज प्रखंड की बाढ़ प्रभावित पंचायतों के किसानों को कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ मिलेगा। पौथु, ईटार, लट्टा, भदवा, कड़पा, बोर, कोटवारा, अरथुआ, सिहुली, चेंव एवं भेटनिया पंचायत के प्रभावित किसानों से 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है।
योजना के तहत असिंचित फसल के लिए 8,500 रुपये तथा सिंचित फसल के लिए 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान दिया जाएगा। अधिकतम दो हेक्टेयर तक लाभ मिलेगा। आवेदन के लिए किसान का डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण और 13 अंकों की किसान पंजीकरण संख्या जरूरी है। अनुदान की राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी। आवेदन में परेशानी होने पर किसान संबंधित कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से संपर्क कर सकते हैं।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • अरवल जिला के इंजोर से बेलखारा रोड बहुत डेंजर हो गया है 😱 जनता आपको जिताया है तो रोड भी बनाया जाय देखभाल भी कीजिए अरवल जिला के इंजोर से बेलखारा रोड बहुत डेंजर हो गया है 😱 जनता आपको जिताया है तो रोड भी बनाया जाय देखभाल भी कीजिए
    1
    अरवल जिला के इंजोर से बेलखारा रोड बहुत डेंजर हो गया है 😱 जनता आपको जिताया है तो रोड भी बनाया जाय देखभाल भी कीजिए
अरवल जिला के इंजोर से बेलखारा रोड बहुत डेंजर हो गया है 😱 जनता आपको जिताया है तो रोड भी बनाया जाय देखभाल भी कीजिए
    user_Vlogger news reporter
    Vlogger news reporter
    Photographer Sonbhadra Banshi Suryapur, Arwal•
    1 hr ago
  • हसपुरा औरंगाबाद,हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित ई किसान भवन में खाद विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित ई किसान भवन में खाद विक्रेताओं को खाद बिक्री करने का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने प्रशिक्षण दिया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद,हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित ई किसान भवन में खाद विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया
हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित ई किसान भवन में खाद विक्रेताओं को खाद बिक्री करने का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने प्रशिक्षण दिया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • पितृपक्ष मेला के प्रथम दिन डीएम एवं एसएसपी ने सुपर जोनल दंडाधिकारियों *पितृपक्ष मेला के प्रथम दिन डीएम एवं एसएसपी ने सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त समीक्षा बैठक* *तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन एवं बेहतर भीड़ प्रबंधन को लेकरएवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त समीक्षा बैठक l दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* गया, 26 सितंबर 2026, पितृपक्ष मेला 2026 के प्रथम दिन आज सभी पिंड वेदी स्थलों पर प्रतिनियुक्त सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार द्वारा संवास सदन समिति के सभागार में संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पितृपक्ष मेला के दौरान विभिन्न पिंड वेदी स्थलों पर तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, प्रथम दिन के अनुभवों के आधार पर विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के संबंध में पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री गया जी पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी पिंड वेदी स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करें। *चांद चौराहा एवं बंगाली आश्रम से विष्णुपद तक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध* बैठक में यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में चांद चौराहा से विष्णुपद तथा बंगाली आश्रम से विष्णुपद की ओर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाए। इन मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही एवं भीड़ नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, तीर्थयात्रियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए चांद चौराहा से विष्णुपद तथा बंगाली आश्रम से विष्णुपद तक पर्याप्त संख्या में ई-रिक्शा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालु निर्धारित स्थान तक आसानी से पहुंच सकें। *प्रेतशिला एवं रामशिला में 27 सितंबर को विशेष यातायात व्यवस्था* जिला पदाधिकारी ने कहा कि 27 सितंबर 2026 को पितृपक्ष मेला का दूसरा दिन है और इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रेतशिला एवं रामशिला क्षेत्र में पिंडदान के लिए पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने विशेष रूप से प्रेतशिला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में निःशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था 27 सितंबर को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि दूरस्थ पार्किंग/निर्धारित स्थानों से आने वाले तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके और अनावश्यक पैदल भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। *सभी पिंड वेदी स्थलों पर सीसीटीवी एवं व्हीलचेयर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश* जिला पदाधिकारी ने सभी पिंड वेदी स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह फंक्शनल एवं लगातार सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से भीड़ की स्थिति, आवागमन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी पिंड वेदी स्थलों पर व्हीलचेयर की पर्याप्त एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि बुजुर्ग, दिव्यांग एवं चलने में असमर्थ तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। *कंट्रोल रूम से लगातार सूचनाओं का प्रसारण* जिला पदाधिकारी ने संवास सदन स्थित कंट्रोल रूम को मेला व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक सूचनाओं का लगातार प्रसारण एवं अनाउंसमेंट कराया जाए। कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को यातायात व्यवस्था, निर्धारित मार्ग, ई-रिक्शा, पिंड वेदी स्थल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर उपलब्ध होती रहें। उन्होंने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं एवं फीडबैक पर लगातार नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित पदाधिकारी एवं टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में सभी सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने तथा तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के बीच निरंतर समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।
    1
    पितृपक्ष मेला के प्रथम दिन डीएम एवं एसएसपी ने सुपर जोनल दंडाधिकारियों 
*पितृपक्ष मेला के प्रथम दिन डीएम एवं एसएसपी ने सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त समीक्षा बैठक*
*तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन एवं बेहतर भीड़ प्रबंधन को लेकरएवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त समीक्षा बैठक l दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
गया, 26 सितंबर 2026, पितृपक्ष मेला 2026 के प्रथम दिन आज सभी पिंड वेदी स्थलों पर प्रतिनियुक्त सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार द्वारा संवास सदन समिति के सभागार में संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में पितृपक्ष मेला के दौरान विभिन्न पिंड वेदी स्थलों पर तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, प्रथम दिन के अनुभवों के आधार पर विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के संबंध में पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री गया जी पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी पिंड वेदी स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।
*चांद चौराहा एवं बंगाली आश्रम से विष्णुपद तक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध*
बैठक में यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में चांद चौराहा से विष्णुपद तथा बंगाली आश्रम से विष्णुपद की ओर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाए। इन मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही एवं भीड़ नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
साथ ही, तीर्थयात्रियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए चांद चौराहा से विष्णुपद तथा बंगाली आश्रम से विष्णुपद तक पर्याप्त संख्या में ई-रिक्शा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालु निर्धारित स्थान तक आसानी से पहुंच सकें।
*प्रेतशिला एवं रामशिला में 27 सितंबर को विशेष यातायात व्यवस्था*
जिला पदाधिकारी ने कहा कि 27 सितंबर 2026 को पितृपक्ष मेला का दूसरा दिन है और इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रेतशिला एवं रामशिला क्षेत्र में पिंडदान के लिए पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने विशेष रूप से प्रेतशिला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में निःशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था 27 सितंबर को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि दूरस्थ पार्किंग/निर्धारित स्थानों से आने वाले तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके और अनावश्यक पैदल भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
*सभी पिंड वेदी स्थलों पर सीसीटीवी एवं व्हीलचेयर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश*
जिला पदाधिकारी ने सभी पिंड वेदी स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह फंक्शनल एवं लगातार सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से भीड़ की स्थिति, आवागमन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने सभी पिंड वेदी स्थलों पर व्हीलचेयर की पर्याप्त एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि बुजुर्ग, दिव्यांग एवं चलने में असमर्थ तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
*कंट्रोल रूम से लगातार सूचनाओं का प्रसारण*
जिला पदाधिकारी ने संवास सदन स्थित कंट्रोल रूम को मेला व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक सूचनाओं का लगातार प्रसारण एवं अनाउंसमेंट कराया जाए। कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को यातायात व्यवस्था, निर्धारित मार्ग, ई-रिक्शा, पिंड वेदी स्थल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर उपलब्ध होती रहें।
उन्होंने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं एवं फीडबैक पर लगातार नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित पदाधिकारी एवं टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में सभी सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने तथा तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के बीच निरंतर समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • अरवल जिला के किंजर बाजार में खुल गया इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का उपभोक्ता केंद्र। #TodayNews #News #NewsUpdate #BreakingNews #breakingnewstoday Golu Kumar Soni अरवल जिला के किंजर बाजार में खुल गया इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का उपभोक्ता केंद्र। #TodayNews #News #NewsUpdate #BreakingNews #breakingnewstoday Golu Kumar Soni
    1
    अरवल जिला के किंजर बाजार में खुल गया इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का उपभोक्ता केंद्र। #TodayNews #News #NewsUpdate #BreakingNews #breakingnewstoday Golu Kumar Soni
अरवल जिला के किंजर बाजार में खुल गया इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का उपभोक्ता केंद्र। #TodayNews #News #NewsUpdate #BreakingNews #breakingnewstoday Golu Kumar Soni
    user_Golu Kumar Soni
    Golu Kumar Soni
    करपी, अरवल, बिहार•
    4 hrs ago
  • गया जी मानपुर से रिपोर्टर आशुतोष कुमार सीता कुंड में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा शिविर शुरू गया। पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से सीता कुंड में जीडी पब्लिक स्कूल एवं इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश एवं अतरी विधायक रोमित कुमार ने फीता काटकर किया। सीता कुंड में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा शिविर शुरू गया। पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से सीता कुंड में जीडी पब्लिक स्कूल एवं इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश एवं अतरी विधायक रोमित कुमार ने फीता काटकर किया। शिविर में 15 दिनों तक श्रद्धालुओं को फल, साबूदाना, केला, सेब, ग्लूकोज, नींबू पानी, ओआरएस सहित प्राथमिक चिकित्सा और आवश्यक दवाइयों की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पितृपक्ष के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया जी पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सेवा और सहयोग करना गया के लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सेवा शिविर को सराहनीय पहल बताते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। अतरी विधायक रोमित कुमार ने कहा कि पिंडदानियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे सेवा कार्यों से गया की सकारात्मक पहचान देश-दुनिया में और मजबूत होती है। जीडी पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्मशाही ने बताया कि उनके पिता की स्मृति में पिछले 15 वर्षों से लगातार पितृपक्ष के दौरान यह सेवा शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर पूरे 15 दिनों तक सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संचालित होगा। इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज के सहयोग से प्रतिदिन डॉक्टर भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। #गयाजी #गया #पितृपक्ष2026 #PitruPaksha2026 #GayaJi #GayaNews #BiharNews #SitaKund #PindDaan #Gaya #DeepakPrakash #RomitKumar #सेवाशिविर #पितृपक्षमेला
    3
    गया जी मानपुर से 
रिपोर्टर आशुतोष कुमार 
सीता कुंड में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा शिविर शुरू
गया। पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से सीता कुंड में जीडी पब्लिक स्कूल एवं इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश एवं अतरी विधायक रोमित कुमार ने फीता काटकर किया।
सीता कुंड में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा शिविर शुरू
गया। पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से सीता कुंड में जीडी पब्लिक स्कूल एवं इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश एवं अतरी विधायक रोमित कुमार ने फीता काटकर किया।
शिविर में 15 दिनों तक श्रद्धालुओं को फल, साबूदाना, केला, सेब, ग्लूकोज, नींबू पानी, ओआरएस सहित प्राथमिक चिकित्सा और आवश्यक दवाइयों की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने की भी व्यवस्था की गई है।
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पितृपक्ष के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया जी पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सेवा और सहयोग करना गया के लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सेवा शिविर को सराहनीय पहल बताते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
अतरी विधायक रोमित कुमार ने कहा कि पिंडदानियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे सेवा कार्यों से गया की सकारात्मक पहचान देश-दुनिया में और मजबूत होती है।
जीडी पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्मशाही ने बताया कि उनके पिता की स्मृति में पिछले 15 वर्षों से लगातार पितृपक्ष के दौरान यह सेवा शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर पूरे 15 दिनों तक सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संचालित होगा।
इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज के सहयोग से प्रतिदिन डॉक्टर भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
#गयाजी #गया #पितृपक्ष2026 #PitruPaksha2026 #GayaJi #GayaNews #BiharNews #SitaKund #PindDaan #Gaya #DeepakPrakash #RomitKumar #सेवाशिविर #पितृपक्षमेला
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    6 hrs ago
  • durghatna me ek ki maut sukarwar subah me ilaz ke duran uski maut hogyi logo ne sark jam kr diya durghatna me ek ki maut sukarwar subah me ilaz ke duran uski maut hogyi logo ne sark jam kr diya
    1
    durghatna me ek ki maut sukarwar subah me ilaz ke duran uski maut hogyi logo ne sark jam kr diya                       
durghatna me ek ki maut sukarwar subah me ilaz ke duran uski maut hogyi logo ne sark jam kr diya
    user_Nagendra Verma
    Nagendra Verma
    कोंच, गया, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.