Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक 16 को सभी से भाग लेने की अपील सलेमपुर (देवरिया)। जनपद भर के प्रधानों की एक आवश्यक विचार-विमर्श बैठक का आयोजन 16 सितंबर को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर किया गया है। उक्त आशय की सूचना देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्र बबलू ने बताया कि गांधी सभागार खाली नहीं होने से ऐसे में यह कार्यक्रम जिलाधिकारी कार्यालय पर ही रखा गया है। उन्होंने जिले के सभी सम्मानित प्रधानों से उक्त अवसर पर उपस्थित होकर अपने अमूल्य विचारों से अवगत कराने को कहा है।
सरदार दिलावर सिंह वरिष्ठ पत्रकार
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक 16 को सभी से भाग लेने की अपील सलेमपुर (देवरिया)। जनपद भर के प्रधानों की एक आवश्यक विचार-विमर्श बैठक का आयोजन 16 सितंबर को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर किया गया है। उक्त आशय की सूचना देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्र बबलू ने बताया कि गांधी सभागार खाली नहीं होने से ऐसे में यह कार्यक्रम जिलाधिकारी कार्यालय पर ही रखा गया है। उन्होंने जिले के सभी सम्मानित प्रधानों से उक्त अवसर पर उपस्थित होकर अपने अमूल्य विचारों से अवगत कराने को कहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारत की बेटियों का जलवा, एशिया कप पर जमाया कब्जा, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 🏆1
- बाल गृह में बच्चों के खान-पान और सुरक्षा पर डीएम की नजर रसोई, भोजन कक्ष और बच्चों के रहने के स्थानों का लिया जायजा, न्यायालय परिसर में जनसुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को जनपद स्थित बाल गृह और जिलाधिकारी न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थानों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने सबसे पहले बाल गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर, रसोईघर, भोजन कक्ष और बच्चों के रहने के स्थानों की स्थिति देखी। रसोईघर में भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल गृह में रहने वाले बच्चों को पौष्टिक और निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाए। परिसर में नियमित साफ-सफाई के साथ बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाल गृह में रहने वाले बच्चों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाए। उनके खान-पान, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और दैनिक आवश्यकताओं की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी स्तर पर कमी मिलने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, सुव्यवस्था और जनसुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने न्यायालय परिसर में पेयजल, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी और उन्हें बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण छात्रावास सितंबर और एकेडमी ब्लॉक अक्टूबर तक हर हाल में हैंडओवर करने के निर्देश जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गौरीबाजार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माणाधीन एकेडमी ब्लॉक एवं बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। परियोजना का कार्य प्रारंभ होने की तिथि फरवरी 2024 तथा पूर्ण होने की निर्धारित तिथि अगस्त 2025 थी। निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बालिका छात्रावास का निर्माण सितंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। वहीं, एकेडमी ब्लॉक को अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की बाउंड्रीवॉल के संबंध में भी जानकारी ली। बताया गया कि परियोजना में बाउंड्रीवॉल निर्माण का प्रावधान नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालय की भूमि को वायर, पिलर आदि लगाकर सुरक्षित किया जाए, ताकि परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।2
- मारपीट में युवक की मौत से हड़कंप, पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे उमेश चौरसिया पर बेल्थरा रोड। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया (35) पुत्र प्रभुनाथ चौरसिया की मारपीट में मौत की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उमेश मालीपुर से पूजा का सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को भी हल्की चोट आई है। सूचना के अनुसार, हमले में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।3
- डीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा, विवादित रास्ते का कराया समाधान सड़क-नाली निर्माण में गुणवत्ता और जल निकासी पर जोर, सीसी सड़क बनने से लोगों को मिली राहत देवरिया, 14 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को नगर क्षेत्र में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड नंबर छह में निर्माणाधीन सीसी सड़क एवं नाली का निरीक्षण किया, वहीं नगर पंचायत बरियारपुर में विवादित रास्ते के निस्तारण के बाद कराई गई सीसी सड़क का भी स्थलीय सत्यापन किया। वार्ड नंबर छह में मौर्या हॉस्पिटल से संतोष वर्मा के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण को लेकर सुनैना सिंह आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा एवं अवर अभियंता डूडा के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सड़क और नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर मिला। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए और इसे समयसीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने नाली का लेवल सही रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी की निकासी सुचारु रूप से मुख्य नाले में होनी चाहिए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। इसके बाद जिलाधिकारी ने बरियारपुर पहुंचकर विवादित रास्ते का निरीक्षण किया। प्रकरण सामने आने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को टीम गठित कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य के नेतृत्व में टीम ने रास्ते का सीमांकन कराकर विवाद का निस्तारण किया और जनसुविधा के लिए सीसी सड़क का निर्माण कराया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में सड़क का निर्माण पूर्ण मिला। सीसी सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम हुआ। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- बलिया में सिपाही परितोष मिश्रा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, पुलिस विभाग की आंखें नम आरक्षी परितोष मिश्र की अंतिम विदाई में छलका पुलिस परिवार का दर्द, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा बलिया : आरक्षी परितोष मिश्रा के असामयिक मौत से पुलिस परिवार में शोकाकुल है। पोस्टमार्टम के बाद जिला अस्पताल परिसर में दिवंगत आरक्षी को गार्द की शोक सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्वयं दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। एसपी द्वारा कंधा देकर अंतिम विदाई देने का यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और हर शख्स की आंखें नम हो गईं। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार परिजनों के साथ खड़ा है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बांसडीह, प्रतिसार निरीक्षक बलिया, प्रभारी निरीक्षक बांसडीह, थानाध्यक्ष बांसडीह रोड सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा नम आखों से आरक्षी परितोष को राजकीय सम्मान व श्रद्धांजलि देकर उनके शव को उनके मूल निवास के लिए रवाना किया गया।1
- 19 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच, तीन में मिला कम हीमोग्लोबिन आयरन सुक्रोज के लिए तीन महिलाओं को पीएचसी बुलाया, गर्भावस्था में खान-पान व नियमित जांच की दी सलाह देवरिया। पथरदेवा ब्लॉक के रामपुर महुआबारी गांव में रविवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात रंजन की मौजूदगी में आयोजित शिविर में गांव की 19 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और वजन समेत अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। जांच के दौरान तीन महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर नौ ग्राम से कम पाया गया। उन्हें आयरन सुक्रोज की सुविधा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया गया। जांच के बाद महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्हें आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और विटामिन की दवाएं भी दी गईं। सभी महिलाओं के एमसीपी कार्ड पर आवश्यक सूचनाएं दर्ज की गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करने की जानकारी दी। साथ ही किसी तरह की परेशानी या असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करने की सलाह दी गई। शिविर में बीपीएम नागेंद्र मल्ल, बीसीपीएम आशुतोष त्रिपाठी, आरबीएसके चिकित्सक, एचएस, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1