Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jhansi : पाल कॉलोनी में अंडर ब्रिज के बगल से नहीं डल रहा सर्विस रोड 20 से 30 परिवार परेशान.. #thenewstantralocal #jhansinews #jhansi #jhansicity #news
The News Tantra
Jhansi : पाल कॉलोनी में अंडर ब्रिज के बगल से नहीं डल रहा सर्विस रोड 20 से 30 परिवार परेशान.. #thenewstantralocal #jhansinews #jhansi #jhansicity #news
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Mohammad Irshad2
- झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने झांसी स्टेशन पर रेल प्रशासन के समयबद्ध रेल परिचालन के दावों की कलई खोलते हुए आरोप लगाया है कि जिस ट्रेन (पंजाब मेल) से उन्हें यात्रा करना थी वह निर्धारित समय से पहले आ गई और चली गई। इस लापरवाह पूर्ण व्यवस्था के कारण उन्हें परेशान होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं के निर्माण में व्यावहारिक संवेदनशीलता का अभाव कारण बना है। उमा भारती ने कहा- मैं एस्केलेटर से जा रही थी, लेकिन अफसरों ने ई-कार्ट से जाने के लिए कह दिया। कुछ दूरी चलने पर ई-कार्ट के सामने से एक ट्रेन निकली, इसलिए पांच मिनट तक वहीं खड़े रहना पड़ा। फिर हाथ ठेला निकला। इसके चलते ट्रेन छूट गई। उमा भारती ने घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सोशल मीडिया X पर एक लेटर लिखा है। आपको बता दें कि इससे पूर्व में 8-9 मार्च 2015 की आधी रात को झांसी रेलवे स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस को उनके समर्थकों ने चेन पुलिंग कर रोक दिया था उस समय उमा भारती केंद्रीय जल संसाधन मंत्री थी और उनको स्टेशन पहुंचने में देरी हो गई थी इस कारण ट्रेन स्टेशन पर 15 मिनट तक खड़ी रही थी जिससे यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था।2
- मारपीट व धमकी का आरोप, पीड़िता ने सीओ गरौठा से लगाई न्याय की गुहार झांसी। थाना एरच क्षेत्र के ग्राम खिरिया वाट निवासी जसोदा पत्नी द्रगपाल पाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा को शिकायती पत्र देकर गांव के ही नीरज पुत्र ऊदल व ऊदल पुत्र ननसोरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार 9 अप्रैल को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति पर हमला कर दिया, जिससे वह किसी तरह जान बचाकर भागे। जसोदा का कहना है कि जब वह पति को बचाने मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और शिकायत करने पर एससी/एसटी एक्ट में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज व फायरिंग की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार डायल 112 पुलिस मौके पर आई, लेकिन कार्रवाई किए बिना लौट गई। मामले में पीड़िता ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।3
- Post by The News Tantra1
- झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देश पर प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में लगातार संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की चेकिंग की जा रही है। यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।1
- Post by S News1
- झाँसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोप में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 7 अप्रैल को उल्दन थाना क्षेत्र के निमौनी गांव में एक कुएं से किशोरी का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका की पहचान हरिता आर्य के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्वाट और उल्दन थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान दो संदिग्धों के नाम सामने आए, जिनकी तलाश तेज कर दी गई। देर रात निमौनी रपट्टा पुल के पास पुलिस टीम की दो संदिग्ध बाइक सवारों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुर दास बताया है। आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।1
- Post by Mohammad Irshad3