Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sugirv Kushwha
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के जालौन पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर जिले को बड़ी सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और करारा हमला बोला। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने नकल माफियाओं की कमर तोड़ने की बात कही और चेतावनी दी कि नकल माफिया को उम्रकैद की सजा दी जाएगी।1
- जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम उदोतपुरा में देर रात सीढ़ियों से नीचे गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई। देर रात अपने बीमार बेटे के लिए पानी लेने छत से नीचे उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से महिला नीचे जा गिरी और बुरी तरह घायल हो गई। पारिवारिक स्थिति के मुताबिक महिला का बेटा बीमार चल रहा है, जबकि उसके पति को कुछ महीने पहले लकवा (फालिस) मार गया था और दोनों का इलाज चल रहा था। हादसे के बाद परिजन महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस मेमो थाने भेजे जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।3
- झांसी जनपद के थाना प्रेमनगर में आयोजित "Operation JAGRITI" कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा महिला सुरक्षा, किशोरियों की जागरूकता एवं अपराधों की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समस्त थाना प्रभारियों को सप्ताह में दो बार चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन चौपालों के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया जाएगा तथा बहला-फुसलाकर ले जाने जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।2
- Post by Sugirv Kushwha1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उरई में 1275 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद को 1,273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास और 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालौन अब बीहड़, सूखा और दस्यु गतिविधियों से मुक्त होकर विकास और अपनी समृद्ध विरासत की नई पहचान बना चुका है। इन परियोजनाओं में उरई तहसील का नवीन भवन, पुलिस लाइन में आवासीय भवन, मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर यूनिट, कालपी पेयजल योजना, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, सड़कों का चौड़ीकरण और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे अनेक प्रमुख कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, स्वनिधि, सूर्य घर, कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत तथा कृषि व पशुपालन विभाग के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, सोलर रूफटॉप व ऋण वितरित किए। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के खातों में 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जालौन की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कालपी के हस्तनिर्मित कागज़ को जीआई टैग मिलने के बाद इसका निर्यात ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देशों में हो रहा है। उन्होंने रंगोली ग्राम पंचायत का भी विशेष उल्लेख किया, जिसने शून्य गरीबी (जीरो पॉवर्टी) का लक्ष्य हासिल किया है। कानून-व्यवस्था पर कड़ा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अब उनके लिए केवल दो ही जगह बची हैं— जेल या जहन्नुम। उन्होंने बताया कि अब तक माफिया की 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। नकल माफिया के खिलाफ 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने के कड़े कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में पिछले 48 घंटों में 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर जांच शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद निरंजन, विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।6
- उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के नए अवसरों का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सरकार का मुख्य जोर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। रोजगार के इन बढ़ते अवसरों से प्रदेश के युवा अपने सपनों को साकार करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इससे युवाओं में नई उम्मीद जगी है और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- योगी आदित्यनाथ ने उरई स्थित इंद्रा स्टेडियम से जनपद जालौन को 1275 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है।1